Muzaffarnagar News:नामांकन का आखिरी दिनः भाजपा, सपा सहित विभिन्न चेयरमेन प्रत्याशियों ने ठोकी ताल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के चलते नगर निकाय चुनाव को लेकर एक और जहां राजनैतिक सरगर्मियां बढ गई हैं। वहीं दूसरी और चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अन्तिम दिन भाजपा,सपा, बसपा एवं कांग्रेस सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रमुख राजनैतिक दलों से जुडे प्रत्याशियों के अलावा पालिकाध्यक्ष एवं सभासद पद हेतु कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन का अन्तिम दिन होने के कारण आज दिनभर कचहरी परिसर मे गहमा-गहमी बनी रही। नामांकन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।आगामी 4 मई 2023 को होने वाले नगरपालिका परिषद के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते कचहरी परिसर मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के मददेनजर एक और जहां विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं दूसरी और नामांकन के आज अन्तिम दिन कचहरी परिसर मे सुरक्षा के कडे इंतजाम रहे।
कचहरी मे आज सुबह से ही गहमा-गहमी बनी रही। वहीं दूसरी और पालिकाध्यक्ष एवं वार्ड सभासद पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी दिनरात एक कर चुनाव में लगे हुए हैं। कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच नामांकन कार्य सम्पन्न हुआ। नगर पालिकाध्यक्ष पद हेतु भाजपा नेता गौरव स्वरूप की धर्मपत्नि श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप गांधीनगर ि स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्रित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की भीड के साथ जिला कार्यालय से कचहरी स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट मे पहुंची तथा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप के साथ केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह पाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक,शंकर स्वरूप बंसल,वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक, सौरभ स्वरूप,विकास स्वरूप,भाजपा नेता दीपक बंसल,भाजपा नेता तरूण मित्तल, भाजपा नेता शलभ गुप्ता एड., जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, भाजपा से देवेश कौशिक आदि अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताआें एवं पदाधिकारियों के साथ कचहरी मे नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नि श्रीमति लवली शर्मा ने पालिकाध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों के साथ कचहरी परिसर पहुंची सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नि श्रीमति लवली शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, शौकत अंसारी,अमलेश शर्मा पटवारी, बिटटू प्रधान,जिला पंचायत के पूर्व सभासद हरेन्द्र शर्मा,इसराईल पहलवान आदि अनेक सपाई मौजूद रहे। बसपा की और से पार्टी प्रत्याशी गांव सरवट के पूर्व प्रधान ईन्तजार त्यागी की पत्नि श्रीमति रोशन जहां ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
इस दौरान बसपा प्रत्याशी श्रीमति रोशन जहां के साथ बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व मंत्री प्रेमचन्द गौतम,बसपा नेता जियाउर्रहमान, ओमवीर पेन्टर आदि कई बसपाई मौजूद रहे। इसी संदर्भ मे कांग्रेस प्रत्याशी एवं जिला महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमति बिलकिस चौधरी ने जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे। आईएमआईएम से पालिकाध्यक्ष पद हेतु श्रीमति छोटी निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी, पालिकाध्यक्ष पद के लिए इन्दिरा कालोनी निवासी सीमा पत्न्ी संजय धनगर व गांव वहलना निवासी श्यामा पुत्री रामचंद्र ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं नगरपालिका वार्ड सभासद पद हेतु नई मन्डी क्षेत्र के वार्ड 33 से पूर्व सभासद विकल्प जैन की पत्नि श्रीमति सीमा जैन वार्ड 33 से भाजपा के पूर्व सभासद प्रियांशु जैन की पत्नि श्रीमति लीजू जैन, नई मन्डी क्षेत्र के मौहल्ला शिवपुरी निवासी पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता विवेक गर्ग ने वार्ड 16 से सभासद पद हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुकरेजा, वार्ड 25 से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार, वार्ड 37 नुमाईश कैम्प से सभासद पद हेतु अमित पटपटिया, वार्ड 30 से भाजपा प्रत्याशी नवनीत गुप्ता, शहर के मौहल्ला ब्रहमपुरी वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी देवेश कौशिक ने भाजपा नेताओ के साथ सभासद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
नई मन्डी क्षेत्र के वार्ड 36 से भाजपा नेता अचिन्त मित्तल की पत्नि पारूल मित्तल, वार्ड 49 से भाजपा प्रत्याशी मनोज वर्मा, शहर के वार्ड– से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सभासद योगेश मित्तल, नई मन्डी क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 से सभासद प्रत्याशी संदीप कश्यप ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। शहर के वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमति ममता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

