News
खबरें अब तक...

समाचार

1 Min 4 |संजय राउत का विरोध कर पुतला फूंका तथा प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के सैकडो कार्यकर्ताओ ने नगर प्रकाश चौक पर एकत्रित हो शिव सेना नेता संजय राउत का विरोध कर पुतला फूंका तथा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शरद कपूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो शिव सेना बाला साहब ठाकरे के समय मे हिन्दुवादी पार्टी हुआ करती थी और बहन बेटियो के सम्मान की लडाई लडती थी उसी शिव सेना के नेता संजय राउत आज बहन बेटियो का अपमान कर रहे हैं। और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनावत को महाराष्ट्र मे न घुसने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। क्रांति सेना आज विरोध स्वरूप संजय राउत का फूक रोष व्यक्त कर रही है। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी गुण्डागर्दी बर्दाश्त नही करेगी। क्रांति सेना नगर प्रमुख लोकेश सैनी ने कहा कि उनकी पार्टी गुण्डागर्दी बर्दाश्त नही करेगी। नगर प्रमुख लोकेश सैनी ने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के समय मे शिव सेना कटटर हिन्दूवादी पार्टी की पहचान रखती थी लेकिन आज उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लालच मे बाला साहब ठाकरे के सभी आदर्शो को तिलांजलि दे दी है। िइस दौरान विनीत शर्मा,उज्जवल पंडित, प्रदीप कोरी, शैलेन्द्र शर्मा, बसंत उपाध्याय, कुलदीप सूर्यवंशी, अमित कुमार, आदित्य शर्मा, नानक प्रजापति,अमित पाल, सुनील प्रजापति, दाता राम, मुकेश कश्यप, दीपक धीमान, रोहित दक्ष,सोनू प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन से समस्या के यथाशीघ्र समाधान की मांग

मुजफ्फरनगर। पानी की समस्या से जूझ रहे मौहल्लावासियो ने जिला प्रशासन से समस्या के यथाशीघ्र समाधान की मांग की है। सर्व धर्म जन सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील वर्मा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासियो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि वे सभी नगर के दक्षिणी कृष्णापुरी वार्ड-17 के निवासी हैं। मौहल्लावासियो का कहना है कि पिछले करीब एक सप्ताह से उनके मौहल्ले मे पानी नही आ रहा है। हैंड पम्प का पानी पीने योग्य नही है। अतः उनकी समस्या का यथाशीघ्र समाघान किया जाना चाहिए।

 

सघन चैकिंग अभियान
Check |मुजफ्फरनगर। पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए कई वाहनो के ई-चालान काटे तथा वाहनो की चैकिंग की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा आज लॉकडाउन के अगले दिन नगर के विभिन्न चौराहो एवं बाजारो मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने नगर के प्रकाश चौक, शिव चौक, कच्ची सडक, महावीर चौक, शामली बस स्टैण्ड आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे एवं वाहनो की तलाशी भी ली। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने मिनाक्षी चौक व फक्करशाह चौक पर वाहन चैकिंग की। सिविल लाइन थाना प्रभारी डी.के.त्यागी के निर्देशन मे पुलिस ने कच्ची सडक तथा अंसारी रोड पर वाहन चैकिंग की। वहीं नई मन्डी कोतवाली के एसएसआई संजय कुमार की मौजूदगी मे पुलिस ने अलमासपुर चौराहा, बालाजी रोड तथा भोपा रोड द्वारकापुरी मोड आदि कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस द्वारा की गई वाहन चैकिंग से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

 

उत्पीडन के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर संघर्ष किया जाएगा -अजित राठी
3 Min 5 |मंसूरपुर। रेलवे के माल कोरोडोर के लिए जनपद में किसानों की भूमि के अधिग्रहण के मुआवजे की दरों व अन्य मुद्दों को लेकर किसान अब आरपार की जंग के मूड में हैं। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी तथा प्रमुख किसान नेता संजीव राठी ने कहा है कि उत्पीडन के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर संघर्ष किया जाएगा और प्रशासन कोई समाधान नहीं करता है तो ११ सितंबर को किसान आरपार की जंग के साथ आंदोलन के लिए मैदान में आएंगे। रेलवे द्वारा डेडिकेटिड फ्रेंट कॉरिडार परियोजना के लिए भूमि के अधिग्रहण के मामले में प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का कोई समाधान ना किए जाने पर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आज मंसूरपुर क्षेत्र में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वह जमीन को खाली नहीं करेंगे। यदि किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो वह रेलवे को जमीन नहीं देंगे। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी तथा प्रमुख किसान नेता संजीव राठी ने कहा कि डेडिकेटिड फ्रेंट कॉरिडार परियोजना के तहत रेलवे विभाग किसानों की भूमि का अधिग्रहण करने में नाइंसाफी कर रहा है ।उन्होनें सवाल किया कि जब जिला एनसीआर में है तो यहां एनसीआर के आधार पर मुआवजा क्यों नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि किसान मुआवजे को लेकर भेदभाव सहन नहीं करेंगे। उनका कहना था कि कई बार वार्ता के बावजूद इस समस्या का समाधान प्रशासन नहीं कर पाया है। ऐसे में मुआवजे को लेकर किसान संतुष्ट नहीं हैं। किसानों का प्रतिनिधि मंडल डीएम सेल्वा कुमार जे से उनके कार्यालय पर मिला था, लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। इतने कम मुआवजे पर किसान रेलवे विभाग को जमीन नहीं देगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर किसान केवल डीएम सेल्वा कुमारी जे से वार्ता करेंगे और इसका कोई समधान ना होने पर वे ११ सितंबर को आर पार की लडाई के लिए मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल अजीत राठी, प्रमुख किसान नेता संजय राठी, विकास बालियान, अंगद, संजीव राठी, चांद वीर बालियान, जगपाल सिंह डायरेक्टर, आनंद डायरेक्टर, विशाल अहलावत, रविंदर फौजी तथा अजीत आदि मौजूद रहे।

दंगां में मारे गए लोगों की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
6 Min 5 |मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में सात साल पहले सात सितंबर को हुए दंगां में मारे गए लोगों की सातवीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह एवं कवाल कांड में मारे गए गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने बसेड़ा रहमतपुर और भोकरहेड़ी गांव में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुजफ्फरनगर में सात सितंबर २०१३ को नगला मंदौड में आयोजित बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत से लौटती भीड़ पर कई स्थानों पर हमले हुए थे। दंगे में बसेड़ा गांव निवासी बृजपाल सिंह, रहमतपुर गांव निवासी अजय सिंह, भोकरहेड़ी कस्बा निवासी सोहनवीर सिंह भी हिंसा में मारे गए थे। तीनों ही स्थानों पर बृजपाल सिंह, अजय सिंह और सोनवीर सिंह की सातवीं बरसी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित हवन में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह एवं रविंद्र सिंह मलिकपुरा ने गांव बसेड़ा रहमतपुर एवं भोकरहेड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भोकरहेड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजीव चेयरमैन हमतपुर, जोगेन्द्र वर्मा भोकरहेड़ी, अमित प्रमुख, अजय चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।

कचहरी परिसर में सोमवार को पूरी तैयारी के साथ चेकिंग अभियान

5 Min 3 |मुजफ्फरनगर। पुलिस ने कचहरी परिसर में सोमवार को पूरी तैयारी के साथ चेकिंग अभियान चलाया। परिसर में खड़े वाहनों की चेकिंग के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। एसएसपी अभिषेक यादव ने कचहरी में चेकिंग अभियान एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सोमवार को सीओ भोपा सोमेंद्र नेगी को सौंपी। सीओ भोपा के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड समेत भारी पुलिस फोर्स और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने गहनता से चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और जहां तहां खड़े वाहनों की चेकिंग कराई। कचहरी परिसर में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी सतर्कता से करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कचहरी परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, कचहरी में आने का कारण पूछा। इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद लोगों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। अधिकारियों ने इस चेकिंग अभियान को सामान्य प्रक्रिया बताया।

कोविड १९ के संबंध में बैठक
मुज़फ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा व अन्य अधिकारियों के साथ कोविड १९ के संबंध में बैठक कर डोर टू डोर सर्वे, सैंपलिंग, संपर्कों को तलाशने के लिए साथ ही कंटेनमेंट जोन को देखने के लिए आदि की समीक्षा की।।

युवती जिला चिकित्सालय से लापता
मुजफ्फरनगर।विगत दिनों रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती जिला चिकित्सालय से लापता हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व एक युवती ने रेलवे स्टेशन पर मालगाडी के सामने आत्महत्या का प्रयास किया था। आरपीएफ द्वारा युवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। युवती भोपा रोड स्थित मौहल्ला शांतिनगर की रहने वाली बतायी जा रही है। आज उक्त युवती जिला चिकित्सालय से अपने बिस्तर से गायब मिली। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

उ.प्र. कर्मचारी संघ के बैनर तले डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
8 Min 4 |मुजफ्फरनगर। महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. कर्मचारी संघ के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व मे 62 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली अांगनबाडी कार्यकत्रियो को खाली हाथ निष्काशित करने पर जनपद मु.नगर की दर्जनो अांगनबाडियो ने क्रमिक अनशन पर बैठ कर सरकार का कडा विरोध किया व अग्रिम चुनाव मे सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी दी। कार्यक्रम का संचालन संगीता व अध्यक्षता सुधा त्यागी ने की। जिला संरक्षक अजब सिह ने कहा कि अांगनबाडियो का सरकार व उच्चाधिकारी अांगनबाडियो की समस्या की अनदेखी कर रही हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि योगी सरकार दिन प्रतिदिन आंगनबाडियो का अहित कर रह है। पुरकाजी ब्लॉक से 22 अांगनबाडी सहायिका व जानसठ ब्लॉक से 22 अांगनबाडी सहायिका को रिटायर्ड का नाम देकर खाली हाथ निष्कासित कर दिया है। महिलाअे के लिए सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस दौरान सुधा त्यागी, सत्यवती, अर्चना, सुशीला, कमला,पुष्पा, कुसुम आदि ने भी अपने विचार रखे। े

 

सिविल लाइन से गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त चौना पुत्र मजबुल निवासी मदीना चौक थाना सिविल लाइन मु0नगर को महबूब बरामद धर थाना क्षेत्र सिविल लाइन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 320 नशे की गोलियां व 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित दबोच लिया। थाना जानसठ पर उ0नि0 रोहताश कुमार द्वारा अभियुक्त जाकिर जैदी पुत्र हाकिम हुसैन निवासी मौहल्ला बेरियान कस्बा व थाना जानसठ जनपद मु0नगर को नूनीखेडा रजवाहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा अभियुक्त अनुज पुत्र विमल कुमार निवासी खेडी सराय थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को ग्राम कुतुबपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना रामराज पर उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त रोहित उर्फ सोनू पुत्र किरणपाल निवासी ग्राम बहादरपुर थाना रामराज जनपद मु0नगर को ग्राम बहादरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 अजय बालियान द्वारा अभियुक्त अरशद पुत्र सलाउद्ीन निवासी ग्राम हरसौली थाना शहपुर जनपद मु0नगर को किनौनी गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

अभियुक्त रल्डू उर्फ रल्टू गिरफ्तार किया गया

मीरांपुर। थाना मीरापुर पर उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा अभियुक्त रल्डू उर्फ रल्टू पुत्र मोहन सिंह निवासी कैलापर जसमौर थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को जगंल ग्राम कैलापर जसमौर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 लीटर अपमिश्रित शराब, 01 किलोग्राम यूरिया व शराब बनाने के उपकरण तथा 01 मोटर साइकिल नम्बर यू0पी0 12 ए0यू0 2393 को बरामद किया गया।मुजफ्फरनगर। थाना ककरौली पर उ0नि0 शीतल शर्मा द्वारा अभियुक्त नदीम पुत्र मिद्दू निवासी ग्राम खइ्रखेडा थाना ककरौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सट्टा, पेन्सिंल, गत्ता व 310 रूपए नकद बरामद किये गये।मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना रतनपुरी पर थानाध्यक्ष उ0नि0 राजेन्द्र गिरी द्वारा वांछित अभियुक्त कमल उर्फ जौनी पुत्र छोटेलाल निवा ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को रामपुर कांटे से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 सुरेन्द्र मलिक द्वारा वांछित अभियुक्त रोशन पुत्र जयवीर निवासी ग्राम बुढीना कलां थाना तितावी जनपद मु0नगर को धौलरा अस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। थाना तितावी पर उ0नि0 कुमेर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सईद पुत्र करमू निवासी ग्राम खेडी दूदाधारी थाना तितावी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

सड़क पर बेहोशी की हालत में पडा मिला
मुजफ्फरनगर। एक युवक सड़क पर बेहोशी की हालत में पडा मिला। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे रोड पर साईधाम मंदिर के पास एक तीस वर्षीय युवक सड़क परबेहोशी की हालत में पडा था। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

संदिग्ध हालातों में तेजाब पी लिया

मुजफ्फरनगर। एक युवती ने संदिग्ध हालातों में तेजाब पी लिया जबकि दो युवकों ने अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपा के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी शिहिना पुत्री इमरान ने संदिग्ध हालातों में तेजाब पी लिया उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बडकली निवासी सोनू पुत्र राधेश्याम व रामपुरी निवासी विपिवन पुत्र मुकेश ने अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनां को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

निःशुल्क योग साधना केंद्र में समाधि पाद के सूत्र-१२ अभ्यास

10 Min 4 |मुजफ्फरनगर। अभ्यास और वैराग्य से ही चित्त की वृत्तियों का निरोध होता है। चित्त का स्वाभाविक बहिर्मुखी प्रवाह वैराग्य से, आत्मोन्मुख आन्तरिक प्रवाह अभ्यास से स्थिर होता है। वैराग्य से तमोगुणी वृत्ति और अभ्यास से रजोगुणी वृत्ति निरूद्ध होती हैं। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में संचालित निःशुल्क योग साधना केंद्र में समाधि पाद के सूत्र-१२ अभ्यासवैराग्याभ्याम ’तन्निरोधःतन्निरोधः की व्याख्या करते हुए योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किए।उन्होंने बताया कि चित्त वृत्ति की एक धारा कल्याण के लिए बहती है और दूसरी धारा पाप के लिए बहती है जो चित्त की वृत्ति मोक्ष की ओर उन्मुख हो जाती हैं और विवेक ख्याति की ओर जाने वाली होती हैं वहीं कल्याण की ओर बहती है, और जो चित्त वृत्ति सांसारिक विषय भोगो की ओर झूक जाती हैं और अज्ञान मार्ग की ओर जाने वाली होती है,वह पाप की ओर बहती है।उन्होंने बताया कि अष्टांग योग के पाँच बहिअर्ंगो की साधना से वैराग्य बढ़ेगा और शेष तीन अंगों से अभ्यास में वृद्धि होगी।
योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि अभ्यास और वैराग्य को दृढ़ बनाने हेतु यत्न करना ही अभ्यास है।
केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर ने कहा कि लम्बे समय तक,निरन्तर अभ्यास और ठीक ठीक सत्कार पूर्वक सेवन किया हुआ अभ्यास ही योग में सिद्धि दिला सकता है। इस अवसर पर अनेक साधक एवं साधिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

11 Min 2 |

जन समस्याओ के निवारण की मांग -ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा
मुजफ्फरनगर। जन अधिकार पार्टी ने जन समस्याओ के निवारण की मांग के सम्बन्ध मे राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष मांगेराम सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जन समस्याओ की अनदेखी कर रही है। डीजल पैट्रोल की कीमतो मे बढोतरी को वापस लिया जाना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था,मंहगाई एवं आरक्षण मे छोडछाड को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया जाता रहा है। प्रदेश मे चारो तरफ पिछडो, दलितो, अल्पसंख्यको के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जन अधिकार पार्टी ने पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों को तत्काल वापिस लेने की मांग की। पिछडो,दलितों, अल्पसंख्यको की हत्याओ एवं उत्पीडन को तत्काल रोका जाए। मजदूरो को व्यवस्थित होने के लिए उन्हे कम से कम 15000 रूपये एक मुश्त दिए जाए और 75000 रूपए अगले एक वर्ष कर प्रतिमाह दिए जाए। सरकार द्वारा पिछडो का आरक्षण मेडिकल सहित सभी क्षेत्रो मे शून्य किया जा रहा है। इसे तत्काल बहाल किया जाए। अन्य वर्गो की तरह पिछडे वर्ग के छात्रो को भी छात्र वृत्ति प्रदान की जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मांगेराम सैनी व जिला प्रभारी डा0ब्रहमदत्त सैनी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राशन की दुकानों का निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर। उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार ने पूर्ति निरीक्षक के साथ राशन की दुकानों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान ग्राम शेरनगर की राशन की दुकान चेक की गई, मौके पर बंद पाई गई। एसडीएम सदर ने पूर्ति निरीक्षक को राशन डीलर के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।।

 

कई लोग गम्भीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों्र पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
भोपा रोड बाईपास पर हुए सड़क हादसे में इन्दिरा कालोनी निवासी दीपक पुत्र जगदीश व शुभम पुत्र रामकिशन तथा भैंसी निवासी अंकित पुत्र सुरेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रामपुर के पास हुए सड़क हादसे में शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी दिलशाद पुत्र रहमतुल्ला गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिखेड़ा क्षेत्र में निराना के पास हुए सड़क हादसे में न्याजुपरा निवासी जावेद पुत्र इनाम व बुधबाजार जानसठ निवासी सौराम पुत्र उम्मैद गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बेगराजपुर के पास हुए सड़क हादसे में सुजडू निवासी सुमित पुत्र पूरन भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

 

दायित्व सौंपे जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला मंत्री अतुल गोयल, नगर उपाध्यक्ष गौरव जैन द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एव दिल्ली के क्षेत्रीय संपर्क आयाम प्रमुख सरल, सहज, हंसमुख स्वभाव के धनी सुनील वार्ष्णेय को भारतीय मजदूर संघ का दायित्व सौंपे जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी एव पदाधिकारियों द्वारा भी उनको शुभकामनाएं प्रेषित की गई।।

 

नेत्रदान एवं अंगदानष् विषय पर जागरूकता हेतु एक अत्यंत महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट व किर्ति शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अष्टम कार्यक्रम के अन्तर्गत ष्नेत्रदान एवं अंगदानष् विषय पर जागरूकता हेतु एक अत्यंत महत्वपूर्ण वार्ता ’जूम एप पर दिनांक ६ सितम्बर २०२० दिन रविवार सायं ७.०० बजे’ आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। श्रीमती मोनिका शर्मा ने वन्दे मातरम् गीत किया अध्यक्ष सुनील गर्ग ने सभी का अभिनंदन व स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन अजय अग्रवाल एडवोकेट द्वारा किया गया। अपने समाज में नेत्रदान व अंगदान के विषय में व्यापक जागरूकता आये, इस विषय के सामाजिक और चिकित्सा जगत से जुड़े हुए बहुत सारे विषय होते हैं जिसके विषय में कई बार समुचित जानकारी का अभाव नयी-नयी भ्रान्तियों को जन्म दे देता है। समाज में इस विषय में सही जानकारी देने और इसकी स्वीकार्यता को बढ़ाने के लिए गाजियाबाद से ’श्री राकेश कुमार अग्रवाल( प्रांतीय चौयरमेन) देहदान – अंगदान प्रकल्प भारत विकास परिषद पश्चिम उत्तर प्रदेश’ ने बहुमूल्य वार्त्ता से हम सभी को लाभान्वित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि अन्जान व्यक्ति को दी गई वस्तु ही दान कहलाती है परिचित को दी गई वस्तु ’सहायता’ तो हो सकती है पर दान नहीं बिना किसी अपेक्षा के अनजान व्यक्ति को दी गई वस्तु ही दान कहलाती है। हम अपने शरीर से इस प्रकार दान दे सकते हैं।
’शरीर से जीते जी किये जाने वाले दान’ रू रक्त दान (प्लेटेट्स,प्लाज्मा या फोन मेरो दान /स्टेम सैल, गुर्दे,लीवर या पैनक्रियाज
’मरने के बाद’- नेत्रदान, अंगदान हृदय इत्यादि (ब्रेन डैड केस में ही)
’सम्पूर्ण देह’- चिकित्सा जगत के शोध व मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए
उन्होंने कहा कि इसके लिए एक बड़े जनजागरण की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में हमें तरुण शर्मा (राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री), केशव गुप्ता ( राष्ट्रीय चैयरमेन समर्पक), अनुराग दुबलिश जी (राष्ट्रीय मंत्री), नरेश गोयल (क्षेत्रीय मंत्री), मेज़र एस.पी.गौड प्रा० संरक्षक), एस.एन.बंसल जी (प्रा० अध्यक्ष) एवं समस्त प्रांतीय, जिला दायित्वधारियों व शाखा सदस्यों का सानिध्य प्राप्त हुआ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + nineteen =