समाचार
सडक हादसे में व्यक्ति की मौत
मुजफ्फरनगर। वहलना चौक पर आज सवेरे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी ६२ वर्षीय बनारसी पुत्र नकली आज सवेरे स्कूटी पर सवार होकर वहलना की ओर जा रहा था वहलना चौक पर तेज रफ्तार से आये वाहन ने उसे चपेट में आने से वह कुचल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बूलैंस द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवाया जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। बुजुर्ग बनारसी की मौत से की खबर से परिजनों में केहराम मच गया। परिजन तुरंत जिला चिकित्सालय में पहुंचे। परिजनों ने परिजनों व नागरिकों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिजनो ंद्वारा तहरीर दिये जाने को इस संबंध में कोई अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। तनावग्रस्त चल रहे युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वहलना निवासी युवक रवि कश्यप बीते कुछ दिनो से काफी तनावग्रस्त चल रहा था। कि आज सुबह उक्त युवक ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। रोजाना की भांति अपने खेतो मे काम करने गए ग्रामीणो ने जब फांसी पर शव लटका देखा तो ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और देखते ही देखते अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनो को दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पडौसियो के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच ग्रामीणो ने शहर कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस कुछ ही देर मे गांव वहलना के जंगल मे पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणो व परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि युवक रवि कश्यप कुछ दिनो से तनावग्रस्त चल रहा था। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।
पेड पर लटका मिला किसान का शव
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव दुधाहेडी में आज एक किसान का शव पेड़ से फांसी पर झूलता हुआ मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी और पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दुधाहेडी निवासी ६० वर्षीय महक सिंह पुत्र अजीत सिंह का शव आज गांव के जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में मंसूरपुर क्षेत्र में आत्महत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के विरोध में शिव सैनिकों ने ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर शिवसेना प्रदेश राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के आहवान पर मुजफ्फरनगर शिवसैनिकों ने एकत्रित होकर विचार विमर्श करने के बाद बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के विरोध मे एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार को सौंपा जिसमे शिवसैनिकों ने मांग की है कि देश व प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व भ्रष्टाचार पर रोक लगायी जाये वरना शिवसेना आंदोलन पर उतर आयेगी वही जिला प्रमुख बिटटू सिखेड़ा ने कहा कि कि पुरे प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट, चौरी, अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़ व गौकशी जैसी घटनाएं आम सी बात हो गयी है इन पर विशेष ध्यान दिया जाये प्रदेश में लोक डाउन के पशचात बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ने से भी अपराधियों का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है प्रदेश में बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार के कारण आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है इसलिए शिवसेना मांग करती है कि प्रदेश में जनता का राज स्थापित करके भ्रष्टाचार व अपराधों पर रोक लगायी जाये वही ज्ञापन देने वालो में जिला प्रमुख बिटटू सिखेड़ा, राज्य उप-प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, मिडिया प्रभारी सोनू वर्मा, सह-मिडिया प्रभारी अनिल कल सानिया, जिला महासचिव मनीष बालियान, खतौली ब्लॉक प्रमुख रूपराम कशयप, जिला महासचिव विनय बिंदल, जिला सचिव तेजपाल सिंह राणा, जिला संगठन मंत्री अंकित पराशर, विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, हर्षित स्वरूप, जिला उप-प्रमुख जल सिंह वर्मा, संगठन मंत्री अमित कल सानिया, जिला सचिव मनोज प्रजापति, भूषण खटीक, जिला सचिव राहुल, जिला सचिव मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
एसएसपी ने दो थाना प्रभारियों को बदला
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने मीरांपुर और खतौली के थाना प्रभारियों को बदल दिया है। एसएसपी ने मीरांपुर के थाना प्रभारी एच.एन. सिंह को खतौली और खतौली के थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी को मीरापुर का थाना प्रभारी बनाया है।
फर्नीचर के शोरूम में आग लगने से लाखों का नुकसान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में वहलना चौक के पास सोमवार देर रात फर्नीचर वर्कशॉप और एक गोदाम में आग लग गई। वर्कशॉप में रखे थिनर व अन्य ज्वलनशील सामान से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की टीम ने एक गोदाम और पांच दुकानों को जलने से बचा लिया। नई मंडी निवासी राहुल जैन का वहलना में फर्नीचर वर्कशॉप है। देर रात करीब एक बजे वर्कशॉप में आग लग गई। वर्कशॉप बंद होने के कारण आग बढ़ती गई। लपटें देख पुलिस ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। सीएफओ रमाशंकर तिवारी व अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार चार गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे। आग से वर्कशॉप की दीवार भी गिर गई। वर्कशॉप में रखे थिनर की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एलपीजी के दो छोटे सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गए। आग नई मंडी निवासी मनोज जैन के फर्नीचर गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल टीम ने सुबह तक आग पर काबू पा लिया। वर्कशॉप के पास पांच दुकानें व एक अन्य गोदाम को जलने से बचा लिया गया।
चोरी के वाहनों सहित कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्तगण सरफराज पुत्र जरीफ निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मु0नगर, सलीम पुत्र नानू निवासी जामियानगर थाना कोतवाली नगर मु0नगर, अब्दुल्ला पुत्र सईद निवासी चुॅगी के पास ग्राम सूजडु थाना कोतवाली नगर मु0नगर को सूजडु चुॅगी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 वैगनॉर कार नम्बर डी0एल0 2सीएएम 3264, 01 मोटर साइकिल अपाची नम्बर डी0एल0 5एससीबी 3233 व 01 मोटर साइकिल स्पेलेन्डर नम्बर यू0पी0 15 सीएन 3376 फर्जी नम्बर प्लेट लगी को बरामद किया गया।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त बबलू पुत्र अनीस निवासी जामियानगर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र बलराम निवासी ग्राम जाटूवा थाना कोट कासीन जनपद अलवर राजस्थान को रामपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना चरथावल पर उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र देशराज निवासी ग्राम कानाहेडी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 जुगलकिशोर शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त साबिर पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को बोपाडा पेट्रोल पमप से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 सुरेन्द्र मलिक द्वारा वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र सहेन्द्र निवासी ग्राम अलीपुर कलां थाना तितावी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
थाना छपार पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ नसीम पुत्र दीन मौहम्मद उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम कासमपुर थाना छपार जनपद मु0नगर को नहर पुलिया के पास कासमपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद की गयी।
थाना प्रभारी को सम्मानित किया
खतौली। स्थानान्तरण होने पर थाना प्रभारी बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा बीती रात खतौली इंस्पैक्टर संतोष कुमार त्यागी का मीरापुर ट्रान्सफर कर दिया। तथा मीरापुर थाना प्रभारी एच.एन.सिह को मीरापुर से खतौली थाना प्रभारी बनाया गया है। खतौली से मीरापुर स्थानान्तरित होने पर इंस्पैक्टर संतोष कुमार त्यागी को माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान साथी पुलिसकर्मी व क्षेत्रिय पत्रकार मौजूद रहे।
विद्युत विभाग की टीम द्वारा की गयी छापामारी से मचा हडकंप
भोपा। विद्युत विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र मे की गई छापामारी से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। अधिकारियो की मौजूदगी मे कई स्थानो पर बिजली चोरी रोकने के उददेश्य से चैकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर आज क्षेत्र मे पहुंच विद्युत विभाग की टीम द्वारा कस्बा भोकरहेडी मे कई स्थानो पर चैकिंग की गई।
एसडीएम ने किया भोकरहेडी नगर पंचायत का निरीक्षण
भोपां। एसडीएम एवं निकाय प्रभारी अजय अम्बष्ट ने मंगलवार को नगरपंचायत भोकरहेडी का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कस्बे में तालाब में हो रही सफाई का निरीक्षण किया इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण में की गयी शिकायत का भी उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर आदेश दिये कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि ठेकेदार ने गुणवत्तापूर्ण सड़क नहीं बनायी तो उसे काली सूची में डाल दिया जायेगा।
एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
खतौली। खतौली में बन रहे कोरेना जांच केंद्र पर आज एसडीएम खतौली अजय अम्बष्ट ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्माण कार्य को देखकर उन्होंने उसे शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिये। एसडीएम अजय अम्बष्ट ने बताया कि खतौली के अलावा शीघ्र ही पुरकाजी, चरथावल, जानसठ, बुढ़ाना मे ंभी कोरोना जांच केंद्र बनाये जायेंगे। जिससे लोगों को जांच के लिए बाहर न जाना पडे। उन्होंने बताया कि खतौली का जांच केंद्र बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही इसमे जांच शुरू करायी जायेगी।
दो को तमंचा कारतूस सहित दबोचा
मंसूरपुर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो को तमंचा कारतूस सहित दबोच लिया। थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 गुरवचन सिंहा द्वारा 01 टॉप-10 अभियुक्त इरशाद पुत्र रफीक निवासी ग्राम सन्धावली थाना मन्सुरपुर जनपद मु0नगर को से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारा 01 टॉप-10 अभियुक्त आरिफ पुत्र जमशेद निवासी ग्राम छतैला थाना तितावी जनपद मु0नगर को प्राइमरी चिकित्सा केन्द्र ग्राम जसोई धौलरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया
रतनपुरी। थाना रतनपुरी पर उ0नि0 जितेन्द्र पवॉर द्वारा अभियुक्तों शौकीन पुत्र फकरूद्ीन मुस्तकीम पुत्र नसरूद्ीन निवासीगण तालडा मोड मौहलला नई बस्ती थाना जानसठ जनपद मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही के रायपुर नगंली रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान ( 02 फ्रिज, 01 ई रिक्शा, 03 कंट्रोलर ई रिक्शा के, 02 मोटर ई-रिक्शा की ) व अभियुक्त शौकीन उपरोक्त के कबजे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त मुस्तकीम उपरोक्त के कबजे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।
देशी शराब के साथ दबौचा
भौराकला। थाना भौराकलां पर उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारा अभियुक्त प्रवीण पुत्र महीपाल निवासी ग्राम मुन्डभर थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को भौराखुर्द रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 पव्वे देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
10 सितम्बर को होगा ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक १० सितम्बर को एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन होगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों/प्रवासी श्रमिकों से ऑनलाइन/फोन/विडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जायेगा। चयन की सूचना दूरभाष पर दी जायेगी। उक्त मेले में लगभग छह कम्पनियॉं प्रतिभाग करेगी। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, एच०आर० मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर अथवा बाहर से आये प्रवासी कामगार सेवा मित्र के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। इसके लिए अभ्यर्थी को अपना एक फोटो, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की अनुक्रमांक, दिनांक, आधार कार्ड, आदि की आवश्यकता होगी। पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार मेला के लिए ऑनलाईन यूजर आई०डी० द्वारा अपना आवेदन कर मेले में शामिल हो सकेंगे। रोजगार मेला की आई डी ३२८७ है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई०डी० खोलकर च्च्आवेदित नौकरियां पर क्लिक कर जनपद मुजफ्फरनगर की विज्ञापित रिक्तियो को देखे इसके पश्चात च्च्आवेदन करेज्ज् पर क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे । अभ्यर्थी का ऑनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में आवेदन करना अनिवार्य है । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
इ लर्निंग सेंटर का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन और रोटरी क्लब बड़ौत कोविड-१९ की इस विषम परिस्थितियो में दोनों क्लबों द्वारा ग्लोबल ग्रांट १५२४६२८ के अंतगर्त एक शौचालय और एक इ लर्निंग सेंटर का लोकार्पण जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बड़ौत में करने जा रहा है इसके आलावा क्लब द्वारा इसी दिन एक और ग्लोबल ग्रांट १७४९२०८ के अंतरगर्त फिजियोथेरेपी के सेंटर का लोकार्पण मायादेवी चेरिटेबल हॉस्पिटल सरूरपुर कलां में करने जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि रो राजीव सिंघल मंडलाध्यक्ष २०२१-२२ है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल ने क्लब के कार्या की प्रशंसा की और क्लब को डिस्ट्रिक्ट ३१०० में सर्वश्रेष्ट क्लब का दर्जा दिया। क्लब अध्यक्ष हर्ष पूरी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे १० स्कूलों में शौचालयों का निर्माण करने जा रहा है। इस शौचालय और फिजियोथेरेपी सेंटर को बनाने में विशेष सहयोग रो सुनील अग्रवाल, रो आकाश बंसल, रो उमेश गोयल व पूर्व अध्यक्ष रो विपुल भट्नागर, कोषाध्यक्ष रो आकाश गर्ग क्लब सचिव रो प्रगति कुमार व समस्त रोटरी मिडटाउन परिवार रहा है। क्लब सचिव रो प्रगति कुमार ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
वांछित चल रहे दो डकैत गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस को मिली बड़ी सफलता डकैती में वांछित चल रहे दो डकैतों को किया गिरफ्तार।तितावी थाना प्रभारी कपिल देव का बदमाशों व लुटेरों पर शिकंजा जारी है। लालूखेड़ी फौजी ढाबे पर ७ महीने पहले हुई लूट/डकैती के दो डकैतों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
डकैतों के पास से लूट में प्रयोग हुई इको कार भी बरामद हुई। डकैत आमीन पुत्र नजरू निवासी बीबीपुर थाना व जिला नूह हरियाणा, सुमित पुत्र तुलसी उर्फ जुतल निवासी किशोरपुर थाना गदपुरी जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
देर रात तितावी पुलिस ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए दोनों डकैतों को जिला नूह हरियाणा के चौराहे से किया गिरफ्तार।
भोजन में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करेंः सीएमएस
मुजफ्फरनगर। महिलाओं में आजकल पी सी ओ एस बहुत सामान्य समस्या हो गई है पहले जहां महिलाएं घर की चार दीवारी में ही अपना जीवन बिता देती थी लेकिन अब समय इतना बदल गया है कि आज महिलाएं घर और बाहर दोनों की जिम्घ्मेदारी सभाल रही हैं जिससे उन्हें संतुलन बनाये रखने में अपने लिए समय निकालने में कठिनाई होती है। असमयभोजन , स्वास्थ्य की अनदेखी, मशीनी जीवनशैली और तनाव के कारण आजकल महिलाएं अनेक बीमारियों से ग्रस्त रहने लगी हैं! कैंसर, हृदय रोग व आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से आज हर दूसरी महिला परेशान है।महिलाओं में सबसे अधिक होने वाली बीमारी है पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पी सी ओ एस।
सीएमएस अमृता भांभे ने बताया कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पी सी ओ एस) महिलाओं में होने वाली बेहद ही आम समस्या है। पहले यह समस्या ३० साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में देखने को मिलती थी, लेकिन आज यह समस्या छोटी उम्र की लड़कियों को देखने को मिलती हैं। पी सी ओ एस महिला में होने वाली एक ऐसी समस्या हैं जिसमें ओवरी में सिस्ट यानी गांठ आ जाती है। हार्मोंस में गड़बड़ी इस बीमारी का मुख्य कारण हैं। कई बार यह बीमारी अनुवांशिक भी हो सकती है इसके अलावा खराब जीवन शैली, व्यायाम की कमी, खान-पान की गलत आदतें भी इसका बहुत बड़ा कारण है। महिला रोग विशेषज्ञों के अनुसार, पीसोओएस की समस्या पिछले १० से १५ सालों में दोगुनी हो गई है।
लड़कियों में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या-आजकल अनियमित पीरियड्स की समस्या किशोरियों में बेहद आम हो गई है। यही समस्या आगे चलकर पीसीओएस का रूप ले सकती है। पी सी ओ एस अंतः स्रावी ग्रंथि से जुड़ी ऐसी स्थिति है जिसमें महिला के शरीर में एंड्रोजेन्स या पुरुष हार्मान अधिक होने लगते हैं। ऐसे में बॉडी का हार्मानल संतुलन गड़बड़ हो जाता है जिसका असर अंडे के विकास पर पड़ता है इससे ओवुलेशन और मासिक चक्र रुक सकता है। इस तरह से सेक्घ्स हार्मान में असंतुलन पैदा होने से हार्मान में जरा सा भी बदलाव पीरियड्स पर तुरंत असर डालता है। इस अवस्था के कारण ओवरी में सिस्ट बन जाता है। इस समस्या के लगातार बने रहने से ओवरी के साथ फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है!
यह स्थिति सचमुच में खतरनाक होती है। ये सिस्ट छोटी-छोटी थैलीनुमा रचनाएं होते हैं, जिनमें तरल पदार्थ भरा होता है। ओवरी में ये सिस्ट इकट्ठा होते रहते हैं और इनका आकार भी धीरे-धीरे बढ़ता चला जाता है। यह स्थिति पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम है और यही समस्या ऐसी बन जाती है, जिसकी वजह से महिला को गर्भधारण में समस्या होती हैं।
पॉलीसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम के लक्षण-लॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लक्षणों पर अक्सर लड़कियों का ध्यान नहीं जाता है परंतु इसके प्रमुख लक्षणों में
-चेहरे पर बाल उगना
-यौन इच्छा में अचानक कमी
-वजन बढ़ना
-पीरियड्स का अनियमित होना
-गर्भाधान में मुश्किल आना आदि शामिल है।
-इसके अलावा त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे अचानक भूरे रंग के धब्बों का उभरना या बहुत ज्यादा मुंहासे भी हो सकते हैं।
क्या हैं पीसीओएस के कारणरू पी सी ओ एस के प्रमुख कारणों में अनियमित दैनिक जीवन शैली, तनाव और चिंता ,खान-पान पर ध्यान न देना, देर तक जागना, जंक फूड, शारीरिक मेहनत की कमी , मोटापा , आलसी जीवन ,मोटापा आदि प्रमुख हैं ।
कैसे बचें पी सी ओ एस सेरू इससे बचने के लिए
-जंक फूड ,अत्याधिक तैलीय , मीठा व फैट युक्त भोजन खाने से बचें।
-भोजन में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें।
-हार्मानल असंतुलन को दूर करके पीसीओएस की समस्या को ठीक किया जा सकता है इसके लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की जरूरत है।
पी सी ओ एस का होम्योपैथिक उपचार-जहां आधुनिक चिकित्सा पद्धति में हार्मान थेरेपी से उपचार किया जाता है जिसका शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है वहीं पर होम्योपैथी पद्धति में इसका सफलता पूर्वक उपचार सम्भव है वह भी पूरी तरह सुरक्षित तरीके से । होम्योपैथी में रोगी के आचार, विचार, शारीरिक वनावट, मानसिक लक्षण को ध्यान में रख कर औषधि का चयन किया जाता है । होम्योपैथिक औषधियाँ बिना हॉर्मान दिए शरीर में हार्मानल असंतुलन को दूर कर देती है जिससे पी सी ओ एस की समस्या से छुटकारा मिल जाता है । इसके उपचार में प्रयुक्त होने वाली औषधियों में फाइटोलक्का, थूजा, कोनियम, लाइकोपोडियम, प्लसटिल्ला, एपिस, थायरोड़ीनुम, कैलकेरिया कार्ब, फिलिक्स मास आदि प्रमुख हैं परंतु इनका प्रयोग प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए ।

