News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चुनाव कार्यालयों के हुए उद्घाटन1 1 11Zon 15 |
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां तमाम प्रत्याशी अपना अपना प्रचार प्रसार जोरों पर कर रहे हैं तो वही भारतीय जनता पार्टी के पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार सहित अन्य सभासद पद के प्रत्याशी भी यहां जोरो शोरों से प्रचार प्रसार के साथ ही लोगों के आशीर्वाद प्राप्त कर रहें है।
जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही प्रत्याशियों के द्वारा अपने अपने चुनाव प्रचार की गति भी तेज कर दी है उसी को लेकर द्वारकापुरी रोड पर वार्ड नंबर १६ से भाजपा प्रत्याशी विवेक गर्ग के कार्यालय का गत देर शाम शुभारंभ हुआ है।
चुनाव कार्यालय का यहां नगर निकाय प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप, भाजपा नेता देवराज त्यागी, भाजपा नेता सुखदर्शन बेदी, पंडित रामदेव, अशोक शर्मा, कार्तिक स्वरूप, भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा, राजीव शर्मा के द्वारा चुनावी कार्यालय का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया है । इस अवसर पर वार्ड १६ से भाजपा प्रत्याशी विवेक गर्ग के द्वारा सभी का फूल माला पहनाकर एवं पटका पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आये अतिथियों ने भी अपने अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के तमाम सभासद एवं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को जिताने के लिए स्थानीय लोगों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की है।
यहां वक्ताओं ने कहा की इस बार भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सभासद चुनाव जीतकर नगरपालिका में पहुंच रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि इस बार नगर पालिका की चेयरमैन भाजपा की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप बनने जा रही है।
आप उन्हें अपार समर्थन देकर सफल बनाएं नगर निकाय प्रभारी ने कहा कि विवेक गर्ग पहले भी सभासद रह चुके हैं और उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराए गए है इस बार भी वह अपनी जीत दर्ज कराएंगे इसलिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है।
वही विवेक गर्ग के द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरेंगे और वह लगातार डोर टू डोर जाकर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन की मांग रहे हैं। जिसमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा समर्थन मिल रहा है और वह भारी मतों से जीत दर्ज कर पुनः जनता के बीच पहुंचेंगे और जनता की सेवा करेंगे उन्होंने कहा कि जो विकास के कार्य पहले रुक गए थे अब उन्हें आगे बढ़ाने का समय आ गया है। इस अवसर पर श्रीराम दरबार गुरु रामदेव जी, पंडित श्रीदत्त शर्मा, सुदर्शन सिंह बेदी, श्याम सिंह सैनी,अतुल सैनी, राजीव सिंह जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट गोपाल महेश्वरी, सचिन शर्मा, अतुल, अमित बॉबी, सुभाष गोयल उद्योगपति, मनीष चौधरी, महामंत्री नवीन मंडी व्यापार संगठन, प्रणे चौधरी, केशव महेश्वरी, चंद्र मोहन जैन सीमेंट वाले, सुधीर काकरान, अशोक शर्मा पंजाब नेशनल बैंक वाले, राकेश शर्मा, विकास शर्मा, मनोज द्वारकापुरी वाले सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

गर्मी के चलते मिट्टी के सुराही और घड़े की मांग बढीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी आते ही मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ने लगी है। आधुनिक दौर में जहां बाजार में प्लास्टिक के बर्तनों ने जगह ले ली हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों को पारंपरिक मिट्टी से बने घड़े सुराही आदि अब भी खूब रास आते हैं। जिसके चलते आजकल लोग इन पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिट्टी के बने बर्तनों को स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता हैं, जो लोगों को कई बीमारियों से भी दूर रखते हैं।
इन दिनों मिट्टी के बने बर्तनों की मांग बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही देशी फ्रीज यानि मिट्टी से बने घड़े और सुराही की बाजार में मांग तेजी से बढ़ गई है। आधुनिक दौर में भी इन मिट्टी के बने बर्तनों का खास महत्व है। गरीब तबके के लोगों के लिए यह किसी फ्रीज से कम नहीं है। मटके का पानी जहां एक ओर कई फायदे देता है। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये काफी लाभकारी माना जाता है। यही वजह है कि आजकल गढ़ रोड पर सजी मिट्टी के बर्तनों की दुकानों से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
क्योंकि मिट्टी के बने बर्तन स्वास्थ्य और पर्यावरण के हिसाब से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। जिनको उपयोग में लाकर लोग पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे सकते हैं। कुछ ग्राहकों का कहना है कि समय आ चुका है कि हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा। वहीं प्लास्टिक की जगह प्राकृतिक ढंग से तैयार किए गए मिट्टी और अन्य उत्पादों से बने सामान को रोजमर्रा के काम में उपयोग ने लाने से भी पर्यावरण में बढ़ रहे दबाव को कम किया जा सकता है।
मिट्टी के बने कैंपर भी है खास
अप्रैल माह में जैसे ही गर्मी बढ़ी वैसे ही मिट्टी के बर्तनों की डिमांड भी बढ़ गई। इस सीजन में मटका ७० से १२० रुपये में बिक रहा है। वहीं टंकी लगा मटका १५० से ३०० रुपये में मिल रहा है। बर्तन विक्रेता प्रवीण प्रजापति का कहना है कि घड़े के साथ-साथ मिट्टी से बनी बोतल भी काफी बिक रही है। जिसकी कीमत १०० से १५० रुपये तक है। मिट्टी से बना कैंपर ३०० से ५०० रुपये में मिल रहा है।
स्वास्थ्य को नहीं करता प्रभावित
फ्रीज का रखा पानी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं, लेकिन मिट्टी के बर्तन में रखा पानी स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है। यही कारण है कि गर्मियों के दिनों में घर में फ्रीज होने के बावजूद लोग मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, जोकि गले को तर कर देता है। इतना ही नहीं मिट्टी के खड़े में रखे पानी में सोंधी खुशबू भी रहती है।

 

 

नागरिक हुए गर्मी के प्रकोप से हलकानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । दिन प्रतिदिन बढती गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं तथा गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर जान बचाते घूम रहे हैं। तेजगर्मी से बाजार मे भी मन्दी का दौर है। दोपहर के वक्त शहर की सडकें सूनी-सूनी नजर आ रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी का यह आलम है कि सिर्फ सुबह-शाम की दुकानदारी रह गयी है। दोपहर के वक्त अक्सर दुकानदार हाथ पर हाथ धरे ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं। तेज धूप से जनजीवन प्रभावित है। जिसका असर लोगों के रोजगार पर भी पड रहा है। बाजार ही नही बल्कि गली मौहल्ले भी दोपहर के वक्त सूने सूने रहते हैं।
गर्मी का आलम यह है कि पंखे-कूलर भी गर्म आग उगल रहे हैं। हर कोई व्यक्ति ऐसी का खर्च वहन नही कर सकता। ऐसे लोगों के सामने गर्मी से बचाव एक बडी समस्या है। लेकिन इस सब के बावजूद गनीमत यह है कि जनहितार्थ सरकार की नीति के तहत बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। अब बिजली की ऑख मिचौली नही है। भीषण गर्मी का दंश झेल रहे पशु पक्षी गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर आश्रय ढूंढते नजर आते हैं।
पंखे व कूलर भी गर्म हवा उगलने लगे। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में जुकाम, नजला, उल्टी, दस्त, अपच की बीमारियां घेर रही हैं। वायरल का प्रकोप भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बीमारियों को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से मौसमी फलों का सेवन करने, ताजा खाना खाने, बासी खाना व ठंडा पेय पदार्थों से बचने की सलाह दी है।

 

 

मीनाक्षी स्वरूप के लिए मांगी वोट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नगरनिकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ प्रत्याशियो ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्रवार जनसम्पर्क मे लगे हैं।
भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने अपनी पत्नी एवं भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के लिए जनसम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमण कर वोट मांगे।
भाजपा नेता गौरव स्वरूप की पत्नि मीनाक्षी स्वरूप ने जनसम्पर्क अभियान के तहत अग्रसैन विहार, लक्ष्मण विहार,एटूजैड रोड आदि विभिन्न क्षेत्रो मे जनसम्पर्क किया। इस दौरान शलभ गुप्ता,दीपक बंसल,पूर्व सभासद विकास गुप्ता, विनय शर्मा, सुभाष त्यागी,रेनू गर्ग, बबीता गुप्ता,सरिता गौड आदि अनेक पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

गठबंधन चेयरमेन प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा पत्नि राकेश शर्मा के चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ हुआ। जिसमें सपा, रालोद एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उदघाटन कार्यक्रम का शुभारम्भ मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रभारी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा के नगरपालिका प्रभारी पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री महेश बंसल, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल्ला राणा आदि ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। उन्होने कहा कि यह चुनाव धन और बल का हो रहा है। लेकिन हम सभी को एकजुटता दिखाते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करानी है। उन्होने कहा कि चुनाव मे कम समय रह गया है। अतः सभी कार्यकर्ता जनसम्पर्क मे जुट जाए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका प्रभारी पूर्व मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव मे जुटें। तथा चुनाव हेतु रणनीति तैयार कर उस पर अमल किया जाए। राजकुमार यादव ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझ कर इसी भावना के साथ पूरी निष्ठा से चुनाव मे सहयोग करें। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हम लगभग हर क्षेत्र मे तथा प्रत्येक मतदाता के पास पहुंचने का प्रयास करें। टीमवर्क मे कार्य करते हुए चुनाव को सकुशल सम्पन्न करायें। बैठक मे अपने विचार रखते हुए पूर्व मंत्री महेश बंसल ने कहा कि किसी भी चुनाव की सफलता उस दल के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करता है। अतः कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने ना दें। उन्हे पूरा सहयोग करें एवं चुनाव मे सभी साथियों को साथ लेकर चलें। जनसम्पर्क एवं घर-घर प्रचार ही चुनाव का आधार है। हमारी कोशिश हो कि हम अन्तिम छोर तक मतदाता के पास पहुंचे। लोगों को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तो से अवगत करायें। कार्यक्रम मे पधारे सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि हम सभी पुरजोर कोशिश है कि इस चुनाव मे जीत हासिल करें। जिस प्रकार विधानसभा चुनाव मे पार्टी ने दर्ज की है। उसी तर्ज पर पार्टी आगे भी कार्य करे। उन्होने आहवान किया कि जीत का यह सिलसिला जारी रहे।
सपा कार्यालय पर उदघाटन अवसर पर नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवो से भी बहुत लोग पहुंचे।
इस अवसर पर सपा नेता राकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह चुनाव दिलचस्प हो गया है। क्योंकि इस चुनाव मे किसान के बेटे का मुकाबला धनाढय परिवार से है। परन्तु आप सभी के आर्शीवाद एवं आप सभी के सहयोग के बल पर मै यह चुनाव लड रहा हूं।
कार्यक्रम को लेकर युवाआें मे अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। युवा कार्यकर्ता अपने हाथो मे झण्डे लिए नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व कादिर राणा,विधायक पंकज मलिक, विधायक अनिल कुमार, वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा, पूर्व मंत्री महेश बंसल, सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अलका शर्मा, इरशाद गुर्जर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कुलदीप मावी, सीटू पंडित, जर्नादन शर्मा, सुभाष गौड, अशोक शर्मा, योगेश शर्मा ब्रहमपुरी, सुभाष शर्मा, सुबोध शर्मा, अखिल वत्स, अमित शर्मा, डा.शैलेन्द्र शर्मा, सुभाष गौतम, सतीश शर्मा होटल वाले,नीलकान् उर्फ नीलू, मुफ्ती जुल्फीकार, देवी दयाल शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, मदन मोहन शर्मा सुरेन्द्र नगर,सोमबाल बालियान प्रधान,साजिद हसन, शौकत अंसारी, गौरव जैन,अंसार आढती, वसी अंसारी, पंडित ओमप्रकाश शर्मा नाईपुरा,बिटटू प्रधान, अमलेश शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, बोबी त्यागी आदि अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

अहंकार मनुष्य के पतन का कारण : भक्ति त्रिपाठीMuzaffarnagar News
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगला मुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन चित्रकूट की कथा व्यास कुमारी भक्ति त्रिपाठी ने कहा कि अहंकार मनुष्य के पतन का कारण है इसलिए मनुष्य को अहंकार नही करना चाहिए। स्वामी उमेशांनद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता व ज्योतिषविद डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीमद भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास कुमारी भक्ति त्रिपाठी ने कहा कि भगवान कण कण में विराजमान है और भक्ति के बल पर उनके दर्शन किए जा सकते है। भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भगवान का भजन गुणगान करना चाहिए। जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद बढ़ चढ़कर करनी चाहिए। माता-पिता व गुरुजनों का आदर करना चाहिए। बुजुर्गो के पास बैठना चाहिए। घर पर आने वाले साधु को भिक्षा जरूर देनी चाहिए, भूलकर भी उनका कभी अपमान नही करना चाहिए। संतो का हमेशा आदर करना चाहिए। मुख्य यजमान मोदीनगर के रामबीर, रुकमणी, कमलेश मिश्रा, कुसुम, मुक्ता द्विवेदी, पूजा, देव, मुनेश, चंद्रकांता आदि श्रद्धालु मौजूद है। इसके अलावा आश्रम में नित्य हवन यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालु मंत्रोचारण के बीच आहूति प्रदान करते है।

 

 

सड़क बनने से मिलेगी राहत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चरथावल क्षेत्र के गांव पीपलशाह में टूटी सड़क से आम जनता को राहत मिलेगी। सड़क के लिए यहां १९.६६ लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। गांव पीपलशाह में टूटी सड़क की समस्या काफी समय से हैं। प्रधान के पास बड़ा बजट न होने के कारण गांव की यह मुख्य सड़क बन नहीं पाई। ग्रामीणों ने सड़क का मामला सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के सामने उठाया था। बालियान ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क का प्रस्ताव शासन को त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत भेजा था। शासन ने इसे स्वीकार कर लिया। इस सड़क के लिए १९ लाख ६६ हजार जारी हो चुका है। सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। विभाग ने इसका टेंडर भी जारी कर दिया है। डॉ संजीव बालियान का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से गांव की मुख्य समस्या दूर होगी। ग्रामीणों को यहां समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कोरोना के कारण कुछ समय तक सांसद निधि नहीं आने के कारण विकास कार्य बाधित हुए थे। अब विकास कायों ने गति पकड़ी है।

 

 

बाइक की टक्कर से घायल
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गंगा स्नान को पैदल जा रहे श्रद्धालु को बुलेट सवार ने टक्कर मार दी जिससे श्रद्धालु घायल हो गया।घायल को उपचार के लिये भोपा अस्पताल में पहुँचाया गया। शुकतीर्थ स्थित श्रीराम शरण आश्रम में सत्संग के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सत्संग में शामिल होने आया श्रद्धालु पुष्पेन्द्र निवासी टुकमीर दिल्ली पैदल गंगा घाट की ओर जा रहा था कि पीछे से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने पुष्पेंद्र को टक्कर मार दी।जिससे वह घायल हो गया।घायल को उपचार के लिये भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया।

 

 

विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया पृथ्वी दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिल मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज में प्रबन्धक सन्दीप कुमार एवं प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों के द्वारा पृथ्वी दिवस बडे उत्साह से मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पृथ्वी के वातावरण पर मानवीय क्रियाकलापों से पड रहे दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा वातावरण को बचाने के उपाय बताए।
अध्यापिका ज्योति पाल के नेतृत्व में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों ने बढ-चढ कर हिस्सा लेकर प्राकृतिक स्रोतों का इस्तेमाल करने का संदेश दिया।
क्लास नर्सरी से ३ तक के विद्यार्थी ग्रीन यूनीफार्म पहनकर विद्यालय में पौधे लेकर आयें। क्लास ४ से ६ तक के विद्यार्थियों ने कपडे एवं कागज के थैले बनाकर प्लास्टिक की बनी पालीथीन का उपयोग न करने का संकल्प लिया। डस्टबिन बनाकर बच्चों ने पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पेड लगाने तथा आसपास सफाई रखने का संदेश दिया।
क्लास ९ से १२ तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण जुडे विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाकर सभी को वातावरण को साफ रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा जिस तेजी से मनुष्य धरती के बहुमूल्य प्राकृतिक स्त्रोतों का दुरुपयोग करता जा रहा है उससे पूरी मानवता के लिए एक गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने लोगों से पानी, हवा, बिजली तथा जीवाश्म ईंधन आदि को व्यर्थ न करने को कहा।
प्रबन्धक सन्दीप कुमार ने कहा कि प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें। बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रदूषण नहीं फैलाएं, लोगों को इस संबंध में समझाएं। जल का महत्व समझें। पानी बचाएं और लोगों को जागरूक करें। वॉटर हार्वेस्टिंग को समझें और उसका प्रयोग करें।
अनिल शास्त्री ने कहा कि मातृभूमि को सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधों का होना आवश्यक है। इस विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेनू चौधरी, आदित्य बालियान, नीलम देवी, विक्रान्त, राजीव कुमार, संजीव मलिक, विपिन, कपिल कुमार, वैशाली राठी, नीशू, पूजा राठी, वैशाली बालियान आदि का विशेष योगदान रहा।

 

 

अनूठी मिसाल की पेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला कारागार मुजफ्फरनगर में पिछले दो वर्षों में बहुत कुछ बदला है, बंदियों के नैतिक एवं मानसिक उत्थान हेतु जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने वह हर मुमकिन कोशिश की जो वे कर सकते थे और उनकी सभी कोशिशें कामयाब भी हुई। जेल बदली और जेल का माहौल तथा फिर परिणाम यह रहा कि लोगों की धारणाएँ भी बदलती चली गई। बदनामी का पर्याय रही मुजफ्फरनगर जेल यूँ ही आदर्श जेल नहीं बनी, इसके पीछे सीताराम शर्मा के अथक प्रयास, कड़ी लगन और सख्त फैसले हैं, जिनको लेने से सभी डरते और हिचकते थे, लेकिन सीताराम शर्मा ने अपने दम पर वह कर दिखाया जो कल्पना से परे था, अदम्य साहस, निडरता, फैसले लेने की तत्परता, न्यायप्रियता ने जेल के अंदर और बाहर उनको ‘नायक’ बना दिया, धर्म, भक्ति, आस्था के सैलाब से जेल सरोबार है, सभी बंदी प्रेम भाव के साथ मिलकर रहते हैं तथा सभी धार्मिक कार्यक्रमों में मिलकर सहभागिता करते हैं और सदभावना का परिचय देते हैं, जेल के अंदर ईद पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला और ऐसी तस्वीरें सामने आई जो जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के बेहतर प्रयासों की एक बानगी है, मुस्लिम बंदियों के साथ जेल अधीक्षक एवं समस्त कारागार स्टाफ ने मिलकर ईद मनाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी बंदियों में जो उत्साह और उमंग हर त्यौहार पर देखने को मिलता है ऐसा ही नजारा ईद पर भी नजर आया, नवरात्रों एवं रमजान में सभी ने मिलकर एक अनूठी मिसाल पेश की तो ईद पर भी भाईचारा साफ नजर आया, जेल के इस माहौल को लाजवाब बनाने वाले जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा बधाई के पात्र हैं और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं!

 

 

शातिर को तमंचे, कारतूस सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के अभियुक्त की मय एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तारी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में वांछित एंव वारण्टी अभियुक्तओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा चौकिंग के दौरान गैस गोदाम के पास रोहाना चरथावल रोड से शातिर किस्म के अभियुक्त-शाहरुख उर्फ नीला पुत्र मौसम निवासी ग्राम बहेडी थाना को०नगर,मु०नगर को मय एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० शैलेन्द्र सिंह सिरोही, का० पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।

 

 

अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा अभियुक्त शोएब पुत्र तसलीम उर्फ इकबाल बाला निवासी जुम्मा मस्जिद के पास ग्राम जडौदा थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर को धौलापुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सुखपाल पुत्र हुकुम सिंह निवासी मौ0 सानियान कस्बा व थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 ट्रैक्टर व ट्राली को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुमित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त फुरकान पुत्र फरमान निवासी ग्राम पटौली थाना भोपा को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुमित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त तवरेज पुत्र फरमान निवासी ग्राम पटौली थाना भोपा को गिरफ्तार किया।

 

जुआरी को नकदी सहित दबोचा
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने नकदी सहित जुआरी को गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 रोहित कुमार द्वारा अभियुक्त वसीम उर्फ तेली पुत्र बाबू निवासी मौ0 पछाला कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को करबला रोड कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पैन, 01 डायरी व 3720/रूपये को बरामद किया गया।

 

 

विवाद में हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शोरों निवासी जीशान ने बताया कि उनके परिवार वालों ने पड़ोस के गांव आदमपुर में कृषि योग्य भूमि खरीद रखी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी भूमि पर अक्सर खेती के लिए जाते हैं। बताया की रविवार को जब परिवार के लोग अपनी जमीन पर पहुंचे तो देखा कि बराबर के खेत वालों ने उनकी जमीन की डोल पर मिट्टी डाली हुई है।
लाठी-डंडों से जमकर पीटा
उन लोगों ने खेत पर मिट्टी डालने का विरोध किया तो गांव ढिंढावली निवासी कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से उनके भाई इंतजार, अफजाल आदि को घायल कर दिया। जीशान का आरोप है कि उसको भी लाठी-डंडों से पीटा गया। जिसमें उसे गंभीर चोट आई है।
दो आरोपी को हिरासत में जबकि घायल अवस्था में इंतजार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि पुलिस में मामले की तहरीर दे दी गई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की बात कही गई है।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + twelve =