Chitrakoot: आधी रात को श्मशान घाट पर तंत्र मंत्र कर रहे दो तांत्रिकों को पुलिस ने पकड़ा
Chitrakoot आधी रात को श्मशान घाट में तंत्र विद्या कर रहे दो तांत्रिकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पकड़े गए तांत्रिक पर तंत्र विद्या का गंभीर आरोप लगाते हुए मानव तस्करी भी करने का गंभीर आरोप लगाया है.
मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामघाट शमशान घाट का है जहां सीतापुर कस्बे में रहने वाले भागवताचार्य विजय पांडे की एक दिन पहले मौत हो गई थी. जिसका अंतिम संस्कार परिजनों ने रामघाट के श्मशान घाट पर किया था. तभी उसी रात श्मशान घाट पर तंत्र विद्या कर रहे दो तांत्रिकों को मृतक के परिजनों में उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
मृतक भागवताचार्य विजय पांडे के भाई विनोद पांडे ने बताया है कि उसके भाई भागवताचार्य के साथ ही तंत्र साधना भी करते थे. मौत के बाद जानकारों ने उनको सचेत किया था कि आधी रात में 12:00 से 3:00 के बीच कोई तांत्रिक उनके भाई की आत्मा को सिद्ध कर सकता है. इसके लिए वह रात में शमशान के घाट के करीब रहकर नजर रखें हुए थे. इसलिए उन्होंने चार-पांच लोगों के साथ आधी रात को श्मशान घाट के पास पहुंचे थे और करीब 12:30 पर2 लोग काले कपड़े पहनकर पहुंचे और मंदाकिनी में स्नान करने के बाद ही वह लोग तंत्र साधना शुरू कर दिया.
इसके बाद शमशान घाट पर जिस जगह भाई के शव को मुखाग्नि दी गई थी. वहां पर यह दोनों पहुंचे और इनमें से एक तांत्रिक ने तंत्र साधना करना शुरू कर दिया. यह देखकर वह लोग मौके पर पहुंचे और उनको आवाज लगाया. इसके बाद डायल 112 को सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाकर उनको पुलिस के हवाले कर दिया पकड़े गए.
दोनों तांत्रिक उनके मृतक भाई की आत्मा को सिद्ध करना चाहते थे. जिन्हें पकड़ने में वह लोग कामयाब रहे हैं और यह लोग तंत्र के आड़ में मानव तस्करी का भी काम करते हैं. पकड़े गए दोनों तांत्रिक सीतापुर ही कस्बे के रहने वाले चुन्नीलाल केसरवानी और उसका बेटा सौरभ केसरवानी बताया जा रहा है जो कस्बे में सुनारी का काम करते हैं.
Chitrakoot पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का कहना है कि रामघाट के शिव मंदिर के एक पुजारी हैं जिन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह अगोरी पक्ष को फॉलो करते हैं और जो श्मशान घाट में चिताएं जलती हैं. उनके कुछ हिस्से लेकर उनसे तंत्र मंत्र करते हैं सभी चीजों की पुष्टि की जा रही है. प्रथम दृष्टा जो सामने आ रहा है वह ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह श्मशान घाट से भस्म उठाते हैं.

