News
खबरें अब तक...

समाचार(Muzaffarnagar News)

विवाद में हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र की खालापार पुलिस चौकी के अर्न्तगत मौहल्ला कस्सावान में आज सुबह उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब मीट मार्किट मे ग्राहक को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस मे भिड गए तथा उनके बीच शुरू हुई गाली-गलौच मारपीट तथा हमले मे तब्दील हो गए। इस दौरान जबरदस्त मारपीट एवं पथराव में दोनो पक्षों के कई लोग घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। 
   सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार कस्सावान मीट मार्किट में मीट की दुकानों पर ग्राहक बुलाने को लेकर दिन निकलते ही आपसी संघर्ष हो गया। बताया जाता है कि खूनी संघर्ष मे हसीब पक्ष और इनायत अली पक्ष की और से एक दूसरे पर पत्थरबाजी छुरे बाजी मे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत मे लेते हुए थाने भिजवा दिया। चर्चा रही कि इस दौरान लोहिया बाजार में मीट मार्किट रोड पर जाम की स्थिती बन गई सडकों पर ईंटे बिखरी रही। आरोप है कि इस झगडे में इनायत अली पक्ष की और से साजिद, शाहआलम, नानू, लंगडा,हसन अली आदि एवं दूसरे पक्ष की और से हाजी हसीब, जमीरूददीन पुत्र हाजी कलीम, भोला, अब्दुल पुत्र जमीरउददीन आदि निवासी कस्सावान, खालापार हो हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। बताया जाता है कि जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप से दोनो पक्षों मे समझौता करा दिया। 
तत्काल निर्णय ले शाहनवाज लालू के खिलाफ शासन : पारस जैन Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली के पूर्व पालिकाध्यक्ष पारस जैन ने रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद के जिलाधिकारी ने जांच समिति की आख्या से संतुष्ट होते हुए खतौली के नवनिर्वाचित शाहनवाज लालू का जाति प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। भाजपा नेता पारस जैन ने कहा कि अब शासन के उपर लोगों की निगाहें लगी है। कि वह इस प्रकरण मे क्या निर्णय लेता है। जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण को शासन को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण मे त्वरित निर्णय होने से यह मिथक टूट गया है कि चुनावी याचिकाएं पांच साल तक से अधिक समय तक भी लम्बित पडी रहती हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला अभी कोर्ट मे भी विचाराधीन है और यदि उन्हे इन्साफ पाने के लिए हाईकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट मे भी जाना पडा तो भी वे पीछे नही हटेंगे। उन्होंने मांग रखी कि शाहनवाल लालू के प्रमाण पत्र के आधार पर जारी किए गए अन्य प्रमाण पत्र भी तुरन्त निरस्त किए जाए। इसके अतिरिक्त धोखाधडी और 420 के आरोप मे उन कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की जाए जिन्होंने यह प्रमाण पत्र जारी किए थे। पारस जैन का कहना है कि शाहनवाज लालू तीन पीढीयों मे पहले ऐसे सक्ष है। जिन्होने चुनाव लडने की खातिर अपनी मूल जाति को ही बदल डाला। जो कि अपने आप में विचारणीय बिन्दु है। उन्होने कहा कि शाहनवाज लालू से चुनाव का सारा खर्च वसूला जाए। 
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का जनपद के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के चिकित्सा  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर १०० वे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद के ४३ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया, जिनका शुभारंभ  ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा में प्रधान श्री धर्मेंद्र जी के साथ तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरपुर में ग्राम प्रधान श्री भूरा जी के साथ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का फीता काटकर शुभारंभ किया गया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार में भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया जहां पर बच्चों का नियमित टीकाकरण सत्र भी चलाया जा रहा था, आज जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों  आई एम ए के द्वारा भी अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की गई आईएमए की अध्यक्ष डॉ ललिता महेश्वरी एवं सचिव डॉ प्रदीप कुमार तथा डॉक्टर दीपक गोयल डॉ बी के जैन के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जट मुझेडा में आयोजित  मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया, इसके साथ ही आईएमए अध्यक्ष डॉ ललिता महेश्वरी के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतिया कॉलोनी में भी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
९ वर्ष मोदी सरकार के पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के मार्गदर्शन में व्यापारियों का विशाल सम्मेलन संपन्न  Muzaffarnagar News                    
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के सेवा, संकल्प और सुशासन के ९ वर्ष पूर्ण होने पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया, इस व्यापारी सम्मेलन के संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल मुख्य वक्ता राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री डा संजीव बालियान, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के समक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फर नगर के नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने व्यापारिक समस्याओं को रखा।
१जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारी से माल खरीद कर, जीएसटी पेड़ करने के बावजूद भी, रजिस्टर्ड विक्रेता के द्वारा राजस्व न जमा कराए जाने पर विभाग द्वारा क्रेता को परेशान करना नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त के विरुद्ध है। नगर पालिका के किरायदारों का मामला अभी तक लाल फीताशाही में अटका हुआ है। फायर ब्रिगेड मुजफ्फर नगर का उच्चीकरण करना तथा एक शाखा और खोलना भी फाइलों में अटका पड़ा है। पॉलीथिन जो मान्य नहीं है उसकी बिक्री पर नहीं उत्पादन पर प्रतिबंध लगाया जाय। संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने भी विद्युत वितरण के बिलों में फिक्स चार्ज समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि जितनी बिजली खर्च हो उतना ही बिल लिया जाय।कार्यक्रम में श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, अमित मित्तल, अनिल तायल, दिनेश बंसल, सुनील तायल, शोभित गुप्ता, सुरेश गोयल, अशोक बाटला, प्रमोद मित्तल, कशिश गोयल, हर्ष वर्धन बंसल, श्री मोहन तायल, हिमाशु कौशिक, आदि कई सो व्यापारी एवम् भाजपा के नेताओं ने मोदी ओर योगी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से जानकारी दी।
गोष्ठी हुई आयेजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधी कॉलोनी स्थित पंजाबी बरात घर में ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी व पंजाबी बरात घर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया. इसका संचालन पंडित मनसुख शर्मा ने किया.
गोष्ठी में बोलते हुए पुलिस के इंस्पेक्टर अनिल तोमर ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती. हर माता-पिता खासतौर पर मातृशक्ति को चाहिए कि वह अपने बच्चों पर ध्यान दें समय पर बच्चों के साथ खाना खाएं और बच्चों से संवाद स्थापित करें. अकेले पुलिस के भरोसे अपराध नियंत्रित नहीं हो सकते। नवनिर्वाचित सभासद अमित फटफटिया ने कहा कि बच्चों को संस्कारित बनाएं और अप्रिय घटनाओं का खुलकर विरोध करें. गोष्ठी में विश्वदीप गोयल मनोज गुप्ता क्राकरी वाले एडवोकेट अशोक प्रमोद अरोरा आरएसएस से जुड़े अनिल धमीजा ने भी अपने अपने विचार रखें। 
ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्व और फर्ज को लोग सदैव याद रखें उन्होंने गोष्ठी में आए हुए सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया. गोष्ठी में रोबिन प्रवीण वर्मा हरीकृष्ण ग्रोवर लविश रहेजा पी आर ओ डॉक्टर संजय अग्रवाल, संजीव कुमार, वेद प्रकाश, विपिन कुमार पूर्व सभासद, पवन अरोड़ा सहित गांधी कॉलोनी क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे
सेमी अमूर्त चित्रण का डेमोंस्ट्रेशन दियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के तत्वाधान में कलांगन द्वारा कमलांग आर्ट गैलरी में चल रहे शिविर में आज एस.डी. मैनेजमेंट से प्रो. सुनील कुमार ने ऐक्रेलिक माध्यम से युवा कलाकारों को सेमी अमूर्त चित्रण का डेमोंस्ट्रेशन दिया। आपने नारी आकृति के सूक्ष्म अतिसूक्ष्म भावों को तो चित्रित किया ही है साथ ही अमूर्त रूपों के द्वारा इसके सौंदर्य को चार चांद लगा दिए। होठों की अद्भुत मुस्कान के साथ आंखों की चितवन को सूक्ष्मता से रूपायित किया। तकनीकी दृष्टि से अमूर्त कला के सिद्धांतों का परिचय भी कलाकारों को दिया। कुल मिलाकर कलाकारों को कला की बारीकियां  सीखने को मिली। शिविर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है,जिसमें लगभग सभी आयु के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिविर में कला गुरु डॉ.पी. सी. बरुआ का प्रताप सभी को मिल रहा है। इस कलाशिविर के सफल आयोजन में रेखा, पुनीत कुमार राठी,, प्रीति प्रजापति आदि का विशेष सहयोग मिल रहा। शिविर के संयोजक डा.राजबल सैनी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विधाओं की शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा साथ ही साथ टीजीटी, पीजीटी एवं नेट की निःशुल्क तैयारी की व्यवस्था भी की गई है।  कलागुरु डॉ. महावीर सिंह जी का सफल निर्देशन इस शिविर में चार चांद लगा रहा है।
तमंचा, कारतूस के साथ शातिर को शातिर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वॉछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एवं सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के कुशल निर्देशन में नई मन्डी कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में नई मन्डी कोतवाली मे तैनात तेजतर्रार सब इंस्पैक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा क्षेत्र मे चैकिंग एवं गश्त के दौरान राहुल पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी निराल नगर निकट धन धन सतगुरू आश्रम के पास थाना नई मन्डी को गउशाला की जमीन  मे बने टयूबवैल से 20-25 कदम की दूरी पर गढी गांव की और से सडक पुख्ता से आरोपी राहुल को एक अदद तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 309/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकडे गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पैक्टर जोगेन्द्र पाल सिह, का.ओमकार व का.गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। 
पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के पदाधिकारियों ने बालाजी योग विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय संरक्षक स्वर्गीय मां योगिनी राज नंदेश्वरी देवी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गजेंद्र चौहान के साथ दिल्ली मुजफ्फरनगर एवं शामली से आए हुए पंकज त्यागी. पंडित महेश आनंद जी ,पंडित बजरंगी वशिष्ठ, पंडित कमल कांत शर्मा ,अमित शर्मा, युवराज सिंह, कुलदीप बालियान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
भीषण गर्मी में सावधानी की जरूरत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भीषण गर्मी और वायरल बुखार लोगों के लिए परेशानी का सब बन रहा है। बुखार शरीर में कमजोरी पैदा कर रहा है। जोड़ों के साथ-साथ पूरे बदन में दर्द, उल्टी दस्त और नजला-जुकाम भी परेशान कर रहा है। जिला चिकित्सालय में रोजाना बुखार के १५०० मरीज परामर्श ले रहे हैं। जिला चिकित्सालय समेत प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं।
बदलते मौसम में लोगों को वायरल बुखार चपेट में ले रहा है। चिकित्सकों की माने तो इन दिनों होने वाला यह बुखार शरीर में कमजोरी ला रहा है। मरीज को उल्टी, दस्त और नजला-जुकाम जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। इसमें लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। जिला चिकित्सालय में रोजाना बुखार के १५०० मरीज परामर्श ले रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ है।
जिला चिकित्सालय में तैनात फिजिशियन डॉ. फैसल का कहना है कि गर्मी के कारण वायरल बुखार लोगों को परेशान कर रहा है। यह हर बार गर्मी के मौसम में बढ़ जाता है। कई दिनों तक बार-बार बुखार चढ़ता और उतरता है। इसमें लोगों को गर्मी से बचना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान- ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। – खाना हल्का ही खाएं, हरी सब्जी का सेवन करें। – ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें। – नींबू पानी और नारियल पानी का भी सेवन करें। – बाहर का खाना खाने से बचें।  
प्रतिभाशाली छात्र मयंक तायल सहित जनपद के 22 मेधावियों को योगी सरकार करेगी सम्मानितः डीआईओएस गजेंद्र कुमार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद की प्रमुख सीबीएससी शिक्षा स्थली होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र मयंक तायल सहित जनपद मुजफ्फरनगर के २२ मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सीबीएसई बोर्ड के होली एजिल्स पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल के छात्र का राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए चयन हुआ है, जिन्हें मुख्यमंत्री की ओर से अब १४ जून को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। सरकार की ओर इस छात्र को मुख्यमंत्री की ओर से एक लाख रुपये, एक टैबलेट, एक मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इसके साथ जनपद स्तर के हाईस्कूल के ११ व इंटरमीडिएट के दस टॉपर छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक मेधावी को इक्कीस हजार रुपये, एक टैबलेट, एक मेडल व प्रशस्ति पत्र जनप्रतिनिधियों व प्रभारी मंत्री के माध्यम से समारोह पूर्वक १४ जून को वितरण कराया में जायेगा। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की पहल पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मान देने की दिशा में १४ जून को लखनऊ मुख्यालय व जिला स्तर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सम्मान समारोह में नगर के होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल के हाईस्कूल के छात्र मयंक तायल को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक लाख रुपए के साथ एक टेबलैट, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। वहीं जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में हाईस्कूल के ११ टॉपर एवं इंटरमीडिएट के १० टॉपर छात्र-छात्राओं को हर मेधावी को २१ हजार रुपये, एक टैबलेट, एक मेडल व प्रशस्ति पत्र जनप्रतिनिधियों व प्रभारी मंत्री के माध्यम से १४ जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वितरण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन हाईस्कूल के ११ टॉपर सूची में अंबिका कौशिक, आयुषी सिंह, अर्जुन जांगिड़, समीर अली, यश सैनी, शौर्य शर्मा, ईशा, अवनी सिंघवाल, वरुणा, लक्ष्य रस्तौगी व अग्रिमा गुप्ता का नाम शामिल है, वहीं इंटरमीडिएट की टॉपर सूची में शिवम पाल, अमन पाल, संदीप पाल, कामिनी चौहान, अक्षय कुमार, आकाश वेदवान, रोहित कुमार, विधिका गोयल, यशी धीमान और अरुण का नाम शामिल है। आगामी १४ जून को होने वाले इस सम्मान समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी हो चुकी है, बस कार्यक्रम का स्थान चयनित होने के साथ जनपद के टॉपर छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत का फल मिलने के साथ इन मेधावियों के अभिभावकों व विद्यालय के लिए भी गौरव के पल होंगे।
बच्चां को धार्मिक व नैतिक दायित्वों के प्रति करे जागरूकMuzaffarnagar News
 खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धर्मनगरी खतौली के  कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित भागीरथी जैन मंदिर में आचार्य भारत भूषण जी महाराज के पावन सानिध्य में जैनामृत धर्म शिक्षण शिविर का मांगलिक आयोजन हुआ। इस शिविर का आयोजन बच्चों व बड़ों को धार्मिक व नैतिक संस्कारों के प्रति जागरूक करने के लिए किया जा रहा हैं। कार्यक्रम का मनोहारी संयोजन अरुण जैन नंगली वालों ने किया।
         इससे पूर्व आचार्य भारत भूषण महाराज ससंघ का धर्म नगरी खतौली में सुश्रावको ने ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश कराया। उक्त मंगल प्रवेश के लिए  निर्ग्रंथ जैन पाठशाला के बच्चों तथा चेलना मंच महिला शक्ति उपस्थित रही। आचार्य भारत भूषण ग्राम पम नावली से पदविहार  करते हुए आये। भक्तगण महाराज श्री के स्वागत के लिए भूड ग्रामीण क्षेत्र में एकत्रित हुए। बैंड के कलाकार मधुर भक्ति भजन प्रस्तुत करते हुए चले। महिलाएं मंगल कलश लेकर चली। चेलना मंच की महिलाओं ने भव्य मंगल आगवानी की। जैन धर्म के जय घोष तथा महाराज के जयकारों में आकाश गुंजायमान  कर दिया। भव्य भूषण महाराज को भी आदर नमन किया। भगवान महावीर मार्ग से गुजर कर जुलूस भागीरथी मंदिर पहुंचा। शिविर शुभारंभ के पावन अवसर पर भारत भूषण महाराज ने बताया हमें पूजन व अभिषेक करने का प्रतिदिन प्रयास करना चाहिए।आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज जी का भक्तों को मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।आचार्य निर्भय सागर तथा भारत भूषण महाराज का ससंघ मंगल मिलन जैन मंडी मंदिर में हुआ। खतौली के सभी धर्म प्रेमी इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सभी को सच्चे नैतिक व धार्मिक संस्कारों के प्रति प्रेरित करने के लिए किया जा रहा हैं। संस्कारों के माध्यम से मनुष्य का संपूर्ण विकास सम्भव हैं। स्वाध्याय के लिए जागरूक होकर अध्यात्म से जुड़ना हैं। बच्चों में नम्रता, सरलता व सहिष्णुता के संस्कार डालने हैं। शशांक महलका परिवार ने शिविर का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर प्रवीण किरयाना, राम कुमार राकेश अंबर, सतीश, किशोर, जयभगवान, अविरल, वैभव सौरभ सभासद, संजयदादरी विवेक प्रवक्ता सुरेंद्र घड़ी कुलदीप बैंक, शैंकी, लवी,अंजू  नंगली, संगीता, शैली, दीप्ति, मंजू  शशि, अजय प्रवक्ता, काक्के, पारस, अपार ,संयम, अजय हैंगर शक्ति, सत्येंद्र टिंबर, राजीव गंगधाडी, पवन राडधना, विकास सरला, डॉक्टर ज्योति, प्रियांशी, आंचल, डी.के. जैन रोडवेज, संजय एलजी, पवन , मीनू , राजेश किराना, ऋषभ, संजीव अरुण नंगली, मेघा, अंजलि, करुणा, राजीव मुखिया रहे।
पायलट की पुण्यतिथि पर नमन कर रहा समूचा देशः मदन भैया Muzaffarnagar News
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजेश पायलट जैसे जमीनी नेता मुश्किल से सदियों में जन्म लेते हैं। देश और समाज के लिए राजेश पायलट का संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसीलिए स्व राजेश पायलट को देश का हर जाति, धर्म का व्यक्ति आज भी अपने दिलों में संजोए हुए है। अपनी मेहनत के बल पर वह कांग्रेस के उन अग्रणीय नेताओं में शुमार थे जिन्हें देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी भी उन अनसुलझे मसलों को सुलझाने के लिए उपयोग किया करती थीं।
रविवार को खतौली विधायक मदन भैया ने स्वर्गीय राजेश पायलट की २३ वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजेश पायलट के भाषणों में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले यह अंश प्रत्येक व्यक्ति के जेहन में आज भी समाए हुए हैं कि जब तक गरीब किसानों के बेटे पढ़ लिख कर उस कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जहां से देश की नीतियां बनती है तब तक इस देश का विकास संभव नहीं होगा। समाज और देश की राजनीति में अपना अहम स्थान बनाने वाले स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हम शत-शत नमन करते हैं। इसके अलावा आदर्श कॉलोनी में मास्टर इलम सिंह के स्वामी कल्याण देव स्कूल परिसर में स्वर्गीय राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सभासद नरेश गुर्जर, नीरज गुर्जर, मास्टर महकार सिंह, नाहर सिंह, बचन सिंह, सुभाष गुर्जर, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर देहात क्षेत्र के गांव ढासरी, अहरोड़ा, खेड़ा चौगावां आदि गांवों में भी ग्रामीणों ने स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
विभिन्न स्थानों से अलग अलग मामलों में कई दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण संदीप पुत्र सुभाष, सुनील पुत्र कलीराम, सतवीर पुत्र कलीराम, रजनीश पुत्र विजयपाल व शरवन पुत्र नरेश निवासीगण ग्राम बिचपडी थाना सिंधावली अहीर जनपद बागपत को फुगाना पुल के नीचे फुगाना चौराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण सागरपाल पुत्र कृष्णपाल निवासी इन्द्रा कालोनी थाना सिविल लाईन व मनीष चौधरी पुत्र सुक्रमपाल निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर को मौ0 जनकपुरी हाजी के बन्द पडे ईट के भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा अभियुक्त आकाश पुत्र सुधीर निवासी मौ0 चौधरान पट्टी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर को भौराखुर्द चौराहे से सिसौली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। 
वहीं, थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त प्रदीप पुत्र मांगेराम निवासी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर को सिसौली रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त दिलनवाज पुत्र मोहम्मद नौशाद निवासी खालसा पट्टी सुजडू थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र कुमार गौतम द्वारा वांछित अभियुक्तगण आरिफ पुत्र शहीद व नसीम पुत्र हकमुद्दीन उर्फ अकीकदीन निवासी मौ0 खालसा पट्टी ग्राम सुजडू थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। 
प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन श्री राम कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें विवेक ठाकुर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बिहार मुख्य अतिथि रहे। मंत्री कपिल देव, विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष, डी के शर्मा डी प्रदेश संयोजक सहकारिता, अशोक बाटला, सोहनवीर पूर्व सांसद, अशोक कंसल पूर्व विधायक, कांति राठी, विजय वर्मा, विपुल भटनागर, प्रेरना मैडम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया इस सम्मेलन में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट ,वरिष्ठ उद्योगपति, अध्यापक भारी मात्रा में उपस्थित थे जहां विवेक ठाकुर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के ९ वर्ष पूर्ण होने पर सेवा एवं सुशासन से संबंधित लोगों को जागरूक किया और प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और उपस्थित प्रबुद्ध जनों से निवेदन किया कि आप लोग भारी से भारी संख्या में आने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों को जागरूक करें क्योंकि इस देश को  सही दिशा देने में डॉक्टर, वकील, अध्यापक, इंजीनियर और उद्योगपतियों का एक विशेष सहयोग रहता है यदि प्रबुद्ध वर्ग चाहेगा तो कोई भी विरोधी दल भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने में नहीं रोक सकता। इस कार्यक्रम के संयोजक विनीत कातियान, रेणु गर्ग, कांति राठी, विजय वर्मा, विपुल भटनागर एवं भूदेव सिंह आदि लोग थे । कार्यक्रम में देवव्रत त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष, सुषमा पुंडीर जिला महामंत्री, कैप्टन प्रवीण प्रधानाचार्य, पुरुषोत्तम क्षेत्रीय मंत्री, डॉक्टर एम के तनेजा, डॉ पीके कंबोज, आशु अरोरा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, गुड्डू बेदी, विशाल गर्ग, अचिन मित्तल, ललित माहेश्वरी, राहुल गोयल, ओम प्रकाश शर्मा, ब्रिज भूषण शर्मा, फूलचंद प्रधानाचार्य, रोहित तायल, महेश आचार्य, मदन पाल, श्री गोपाल माहेश्वरी, सुंदर पाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, प्रमोद मित्तल, , दिनेश पुंडीर मनमोहन वर्मा एडवोकेट, अमित वर्मा एडवोकेट ,अमित सैनी एडवोकेट, अमित कुमार एडवोकेट ,अनुज कुमार एडवोकेट, सचिन वर्मा, नीरज डावर ,अनिल अरोरा, राजेंद्र कुमार,साधना, रक्षित नामदेव, शोभित गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शुक्रताल में साध्वी राज नंदेश्वरी जी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा भक्तजनों की भीड। त्यागी समाज के हजारो लोग भी श्रद्धाजंलि सभा में रहे मौजूद। वहीं त्यागी भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने फिर आज माता जी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की निष्पक्ष जांच की मांग की इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात!!
शूटिंग बॉल संघ के सचिव के प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक और खिलाड़ियों के मसीहा प्रेरणा स्रोत श्री पवन कुमार के नेतृत्व में जोरदार प्रयासों एवं परिश्रम से शूटिंग बाल के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरनगर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं एवं निरंतर उपलब्धियां भी हासिल कर रहे हैं जिसके लिए श्री पवन कुमार की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी में ४२ वी सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में जनपद मुजफ्फरनगर की महिला खिलाड़ी शिवानी, पारुल और मोहिनी अपने दमदार खेल के आधार पर खेल प्रदर्शन से खेल प्रतिभा से मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और उत्तर प्रदेश की शूटिंग बाल टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ एवं तीसरे स्थान पर रही जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव एवं वरिष्ठ कोच शूटिंग बाल श्री पवन कुमार द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया जनपद मुजफ्फरनगर का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के पश्चात गत दिनों इन होनहार शूटिंग बॉल खिलाड़ियों का आगमन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में हुआ जहां पर लोकप्रिय जिला खेल अधिकारी हरफूल सिंह द्वारा सभी प्रतिभाशाली शूटिंग बाल खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया गया इस अवसर पर जिला शूटिंग बॉल संघ मुजफ्फरनगर के मुख्य संरक्षक श्री सत्यवीर सिंह और कर्नल सुधीर कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री दिव्या प्रताप राणा और दिवाकर सोलंकी एवं मनोज कुमार और राजीव कुमार धीमान एवं पंकज माहेश्वरी और मोहित सोलंकी और रामकुमार एवं प्रदीप कुमार एवं मोहम्मद उसामा एवं प्रणव और अर्पित वंश आदि पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं जोरदार स्वागत किया गया उल्लेखनीय है कि जिला खेल अधिकारी  हरफूल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी खेलों को जबरदस्त बढ़ावा दिया जा रहा है एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को देश के लिए तैयार किया जा रहा है इसी श्रंखला में जिला शूटिंग बाल संघ के सचिव एवं वरिष्ठ कोच श्री पवन कुमार जबरदस्त परिश्रम के साथ खिलाड़ियों को देश के लिए तैयार करने में पूरी ताकत के साथ जुड़े हैं पवन कुमार ने बताया कि जिला खेल अधिकारी हरफूल सिंह के मार्गदर्शन में शूटिंग बाल के तमाम खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने हेतु तैयार किए जा रहे हैं। 
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कुछ दिन पूर्व स्वर्गवासी हुई श्रीमती उमा भाटिया जी की तेहरवीं पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिवार के आग्रह पर समर्पित युवा समिति  एवम  समर्पित महिला शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर एवं नेत्र दान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में ३७ लोगों ने नेत्रदान के लिए पंजीकरण करवाया एवं ३३ लोगों ने रक्तदान कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की , रक्तदान करने वालों में प्रथम बार रक्तदान करने वाले एवं महिलाओं की संख्या सराहनीय  रही।  समर्पित युवा अमित पटपटिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व समाज सेविका श्रीमती उमा भाटिया जी का देहांत हो गया था तो परिवार ने उनके नेत्रों को दान कर दिया था इसी बात से प्रेरणा लेकर आज ३७ लोगों ने नेत्रदान के लिए पंजीकरण कराया है संयोग से आज विश्व नेत्रदान दिवस भी है।       ईश्वर सभी नेत्र दाताओं को लंबी उम्र दे एवं  संसार से उनके जाने के बाद उनकी आंखें किसी के काम आए इस भावना के साथ  हम सभी के भविष्य की उज्जवल कामना करते हैं।संजीव अरोरा ने आशा जताई कि भाटिया परिवार से प्रेरणा लेकर इस प्रकार के शिविर अन्य जगह भी भविष्य में लगाए जाएंगे जिससे कि लोगों में नेत्रदान एवं रक्तदान के लिए जागरूकता  बढ़ाई जा सके।        शिविर को सफल बनाने में राखी ग्रोवर ,मनी पटपटिया,  मेघा पटपटिया,पुनीत भाटिया,  अरुण भाटिया, शक्ति चौहान, अनिकेत गुप्ता, कार्तिक कपिल ,वरदान वाधवा , गुलशन अरोरा, शक्ति चौहान ,मोहित इशपुजानी, हरीश अरोरा आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कांवड़ शिविर संचालकों की शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने बैठक ली Muzaffarnagar News                                    
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ११ जून प्राप्त समाचार के अनुसार आज कोतवाली नगर पर शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान द्वारा कांवड शिविर संचालकों की मीटिंग ली गयी और उन लोगो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये इस अवसर पर शहर कोतवाल श्री महावीर सिंह चौहान ने कांवड़ सेवा शिविर संचालकों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की इस अवसर पर मौजूद सभी कावड़ सेवा शिविरों के संचालकों ने आश्वासन दिया कि नगर पुलिस को हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा
 मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पर शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान द्वारा कांवड शिविर संचालकों की मीटिंग ली गयी और उन लोगो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये इस अवसर पर शहर कोतवाल श्री महावीर सिंह चौहान ने कांवड़ सेवा शिविर संचालकों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की इस अवसर पर मौजूद सभी कावड़ सेवा शिविरों के संचालकों ने आश्वासन दिया कि नगर पुलिस को हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 1 =