News
खबरें अब तक...

समाचार

भाजपा सरकार किसानों एवं मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहीः जयंत चौधरी2 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र बचाओ रैली में बोलते हुए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। महिलाओं व युवतियों से छेडछाड की घटनाएं हो रही है। इसका ताजा उदाहरण हाथरस कांड है। दलित युवती की हत्या के बाद रात्रि के अंधेरे में पुलिस द्वारा उसका अंतिम संस्कार कराया जाना स्पष्ट करता है कि यह सरकार हाथरस कांड पर परदा डाल रही है। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में जयन्त चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर की इस ऐतिहासिक धरती से पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह ने अनेक आंदोलन शुरू किये है तथा किसान, मजदूर, व्यापारी के सहयोग से उन आंदोलनों को सफलता भी मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का कहना था कि दबे कुचले मजलूमों की आवाज बनो इसी को लेकर वे हाथरस में दलित युवती की मौत के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया। यह घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वे लाठीचार्ज से भी डरने वाले नहीं है और यदि कहीं भी कोई घटना होती है तो वह वहां मौजूद मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बागडौर ऐसे नेता के हाथ में दे दी गयी है जो किसान विरोधी है। किसानों पर अत्याचार हो रहा है लेकिन हम इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। जयन्त चौधरी ने कहा कि आज इस लोकतंत्र बचाओ रैली में समाजवादी पार्टी, भाकियू, पंचायत खाप के चौधरियों का, कांग्रेस, इनेलो, शिवसेना का पूर्व समर्थन हमे मिला है। पंचायत में मौजूद भारी भीड़ से स्पष्ट है कि सभी लोग सत्तारूढ़ सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके है। किसानों के हितैषी बनने वाली यह सरकार ने कृषि अध्यादेश बिल लाकर किसानों की कमर तोड दी है। वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यकाल में कोई भी नई चीनी मिल नहीं लगी है जबकि चौ. अजित िंसह के समय में कई चीनी मिलों की स्थापना हुई थी। जयन्त चौधरी ने कहा कि वे किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहे है और भविष्य में भी लड़ते रहेंगे। भरतपुर के राजा एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी कुंवर विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार दबनकारी नीति चला रही है। जिससे इस सरकार का जाना तय हो गया है। हाथरस में किसानों की कमर पर पड़ी एक एक लाठी का जवाब दिया जायेगा और यह कारनामा इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। हरियाणा से आये इनेलो नेता अभय चौटाला, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, सांसद जयप्रकाश, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व विधायक इमरान मसूद, सपा विधायक नाहिद हसन, कर्नाटक से आये पी देवगौडा, सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए योगी सरकार की कार्यप्रणाली की घोर निंदा की। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी और अत्याचारी बताया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सांसद मुंशी रामपाल ने की। इस दौरान इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुडडा, सांसद जनता दल प्रवाल रेवन्ना, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव,विधान सभा सदस्य अभय सिह चौटाला,आफताब डिप्टी स्पीकर राजस्थान, पूर्व कांग्रेस सांसद जय प्रकाश,पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिह, पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान,पूर्व विधायक नवाजिश आलम, अशोक बालियान,रालोद की राष्ट्रीय सचिव रमा नागर,संजय राठी,सुधीर भारती, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक,खरखौदा मेरठ से पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र प्रधान,रालोद नेता राव उस्मान,रालोद बिजनौर से पूजा चौधरी,बिजनौर से रालोद नेत्री बरखा चौधरी,सपा नेता अतुल प्रधान,वरिष्ठ सपा नेता धर्मेन्द्र प्रधान,पराग चौधरी, अंकित सहरावत,शिवसेना हिन्दुस्तान जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा, विकास कादियान, गौरव जैन, शलभ गुप्ता,शौकत अंसारी, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, कृष्णपाल राठी, सपा नेता असार आढती,जिया चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा सहित रालोद, सपा, इनैलो, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा विभिन्न खापो के पदाधिकारी व अन्य संगठनो से जुडे पदाधिकारियो सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

 

विधानसभा चुनाव की तैयारी में रालोद, लोकतंत्र बचाओ रैली से संजीवनी की तलाश
मुजफ्फरनगर। राजनीति की बिसात पर रालोद को लोकतंत्र बचाओ रैली से संजीवनी की तलाश है। पार्टी नेता जयंत चौधरी के साथ हाथरस में हुई घटना को रालोद सीधे जाट समाज के स्वाभिमान से जोड़ रही है। खाप चौधरियों के साथ अन्य राजनीतिक दलों, भाकियू और अन्य संगठनों का भी साथ मिल गया है। पार्टी का लक्ष्य 2022 का विधानसभा चुनाव है। रालोद लोकतंत्र बचाओ रैली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने जा रही है। हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हमले के विरोध में हो रही यह रैली 2022 के चुनावी समीकरण भी लिखेगी। इस रैली से प्रदेश में नए समीकरण भी बनते हुए दिखाई देंगे। सपा और रालोद के साथ कांग्रेस के नेता भी एक मंच पर दिखाई देंगे। रालोद पश्चिम में अपनी खोई ताकत को तलाश रही है। रालोद ने जयंत पर हमले को सम्मान और स्वाभिमान से जोड़कर जाटों को एक मंच पर लाने का काम शुरू किया है। इस कड़ी में जाट समाज की सभी खापों के चौधरियों ने भी रैली को समर्थन दे दिया है। रालोद समाज को संदेश भी दे रही है कि पार्टी में ताकत डालने के लिए एकजुटता दिखानी होगी। 
मामला चौधरी चरणसिंह के पौत्र का होने के कारण भाजपा को छोड़ दूसरे दलों के जाट नेता भी रैली में नजर आएंगे। रैली में यदि अच्छी भीड़ रहती है तो यह रालोद के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। भीड़ का सीधा संदेश कांग्रेस और सपा पर भी जाएगा। गठबंधन में रालोद को इसका लाभ होगा।
विधानसभा में नहीं है रालोद का प्रतिनिधित्व
पिछले लोकसभा और विधान सभा चुनाव में रालोद का ग्राफ नीचे चला गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई, 2017 के विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट छपरौली जीत पाई थी। यहां से जीते विधायक सहेंद्र रमाला भी बाद में भाजपा में शामिल हो गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी शून्य पर थी, जबकि 2009 में पार्टी के पास पांच सांसद थे। 2004 में तीन और 1999 में दो सांसद थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में आठ विधायक जीते थे। 2007 में दस और 2002 में रालोद के पास 14 विधायक थे।

 

लोकतंत्र बचाओ रैली में उमडी भारी भीड11 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। जीआईसी मैदान मे आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली मे अच्छी खासी भीड देखने को मिली। आज की रैली मे भीड का आलम यह रहा कि एक और जहां रैली स्थल भीड से खचाखच भरा रहा। वहीं दूसरी और पंडाल से बाहर भी जबरदस्त भीड मौजूद रही। रैली स्थल व आसपास जबरदस्त भीड के कारण पुलिस को अच्छी-खासी मशक्कत करनी पडी। रैली स्थल पर वाहनो की लम्बी कतार लगने से सरकूलर रोड पर जाम की स्थिती बनी रही।
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली को सम्बोधित करते हुए रालोद नेता जयंत चौधरी ने मंच के माध्यम से आहवान किया कि आप सब अपने घर रालोद मे वापिस लौट आओ। यहां पर आप सब को समुचित सम्मान मिलेगा। अपने संगठन को मजबूत करो तथा एक जुटता के साथ किसान हितो की आवाज को बुलन्द करो।

मुजफ्फरनगर में चौधरी अजित सिंह के समय मे अनेक चीनी मिले लगीः जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र बचाओ रैली को सम्बोधित करते हुए रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के समय मे अनेक चीनी मिले लगी। जबकि मौजूदा सरकार मे चीनी मिल तो क्या एक भी कोल्हू नही लगा है। उन्होने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार गन्ना भुगतान के प्रति गम्भीर नही है। किसानो के शत प्रतिशत गन्ना भुगतान का दावा आप सब के सामने है। बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान को आर्थिक तंगी से जूझना पड रहा है। उसे अपनी सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारी निर्वाह करने मे कठिनाई हो रही है।

 

पुलिस प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट
मुजफ्फरनगर। लोकतन्त्र बचाओ रैली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। रैली स्थल व आसपास भारी मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा। वहीं दूसरी और रैली स्थल पर ड्रोन कैमरो की मदद से पूरी निगरानी रखी गई। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित लोकतन्त्र बचाओ रैली मे जुटने सम्भावित भीड के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन के निर्देशो के चलते भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स तैनात रहा। मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार तथा डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव ने रैली शुरू होने से पूर्व रैली स्थल पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात नेपाल सिह, एसपी क्राईम दुर्गेश कुमार सिह, एसपी टै्रफिक,सीओ सिटी, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा, इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान मे आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली मे वैश्विक आपदा कोरोना के प्रभाव के दृष्टिगत रैली मे सम्मलित होने वाले लोगो के लिए मास्क व सैनिटाईज की व्यवस्था की गई। जीआईसी मे रैली स्थल के प्रवेश द्वार पर खडे कार्यकर्ताओ ने रैली मे शामिल होने वाले लोगो के हाथ सैनेटाईज कराये तथा मास्क वितरित करते नजर आए।

आलाधिकारियों ने संभाला मोर्चा5 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। हाथरस में रालोद के महासचिव जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में व मुजफ्फरनगर में लोक दल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों पर प्रदर्शन को लेकर मुकदमो को लेकर लोक दल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा एक महापंचायत जीआईसी मैदान में आयोजित की गयी। इस पंचायत में जनपद के साथ-साथ हरियाणा ,राजस्थान और भी दूसरे जनपदों से लोक दल के कार्यकर्ताओं आये। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में एडीजी राजीव सभरवाल, डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, मंडलायुक्त संजय कुमार मुजफ्फरनगर में कैंप किए हुए और सुरक्षा व्यवस्था को मापने के लिए जगह जगह चौराहों पर जाकर अधिकारीयो को सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिये।

 

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का सपाईयों ने किया स्वागत
खतौली। राजकीय इंटर कालेज के मैदाम मे आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली मे सम्मलित होने के लिए आ रहे सपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का सपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकिरयो ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व मे भंगेला चैक पोस्ट पर एकत्रित सपाईयो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता गौरव जैन, साजिद हसन,वरिष्ठ नेता राजीव बालियान,जिया चौधरी आदि मौजूद रहे।

भाजपा छोड सभी दलों के नेता हुए शामिल6 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। लोकतन्त्र बचाओ महापंचायत के मददेनजर आज नगर के विभिन्न चौराहो तथा मार्गो पर पुलिस बल तैनात रहा। रैली मे शामिल होने के लिए सुबह से ही ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो,बाईक-कार तथा अन्य वाहनो से रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। हाथरस मे रालोद नेता जयन्त चौधरी र् के विरोध मे आयोजित महापंचायत को कांग्रेस,सपा,भाकियू, इनेलो, शिव सेना तथा समस्त खापो का समर्थन मिलने के कारण सुबह उक्त सभी संगठनो से जुडे पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली मे शामिल होने के लिए निकल पडे। जिस कारण विभिन्न मार्गो, हाईवे तथा चौराहो पर जाम की स्थिती बनी रही।

 

लाठीचार्ज का विरोध किया7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में लोकतंत्र बचाओ महापंचायत में किसानों का भारी हुजूम उमडा लम्बे समय बाद मुजफ्फरनगर में रालोद अपने पूरे वजूद में दिखाई दिया जिसके साथ मुजफ्फरनगर शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेड़ा भी अपनी पुरी शिवसेना के साथ महापंचायत में नजर आयी शिवसेना ने आज सभी किसान भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया महापंचायत के मद्देनजर शहर में भारी पुलिसबल तैनात किया गया जयंत पर हुए लाठीचार्ज को मुद्दा बनाकर की गयी इस महापंचायत को जनपद के खाप चौधरियों ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है इस मौके पर शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेड़ा, उप-राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, मीड़िया प्रभारी सोनू वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जल सिंह वर्मा, सूरज सेठी, साकेत, सचिन प्रजापति, लक्ष्य, जिला महासचिव विनय बिंदल, जिला सचिव तेजपाल सिंह राणा, जिला संगठन मंत्री अंकित पराशर, विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, हर्षित स्वरूप, जिला सचिव मनोज प्रजापति, भूषण खटीक, जिला महासचिव मनीष बालियान व रोबिन पाल आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।

सडक हादसे में मौत9 Min 3 |
मंसूरपुर। सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वहलना कट के पास करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक की पहचान नही को सकी है। मृतक के हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम खांजापुर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 हरीश राघव द्वारा वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र मेहरचन्द निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को चरथावल बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र नूरहसन निवासी मोहल्ला सरवट मदीना चौक थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना छपार पर उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विकास पुत्र जयसिंह निवासी डालूवाला कलां थाना सिडकुल हरिद्वार को टॉल टैक्स छपार से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिखेडा पर उ0नि0 मंजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त बुटा सिंह पुत्र अमरसिह निवासी ग्राम सेखा थाना गरदीवाला जनपद होशियारपुर पजाब को गंग नहर पट्री सिख्ेडा से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त मोनम पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम मडकरीमपुर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को घटायन रोड ग्राम मनफोडा से गिरफ्तार किया गया।

 

तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाईन पर उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्तगण उमरदराज उर्फ सिराज पुत्र मटरू खॉ निवासी पंजाबी मन्दिर के पास रैदासपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर, पारस पुत्र ओमप्रकाश निवासी मन्दिर वाली गली ग्राम ग्राम मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर, दीपक पुत्र विशम्बर लाल निवासी गंगारामपुरम् थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 2700 रूपए नकद बरामद किए गए।

एसएसपी ने दिये निर्देश10 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने रात्रि मे जनपद मे डयूटी पर लगे अधिकारियो/पुलिसकर्मियो की डियूटी चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव ने रात्रि चैकिंग के दौरान विभिन्न स्थानो पर डयूटीरत पुलिस अधिकारियो/पुलिसकर्मियो की डयूटी को चैक करते हुए सतर्कता के साथ डयूटी करने के दिशा-निर्देश दिए।

 

व्यापारियों की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल ने ईओ पालिका को सौपे गए ज्ञापन मे नगरपालिका के द्वारा गृहकर व जलकर के व्यवसायिक व आवासीय भवन के कर निर्धारण के संदर्भ मे पालिका प्रशासन द्वारा जो नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस संदर्भ मे अवगत कराना है कि एक जनहित याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित है। संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के जिला मुख्य संयोजक रेवतीनन्दन सिंघल के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1916 की धारा 158 के अर्न्तगत सूचना के संदर्भ मे ज्ञापित किया गया। ज्ञापन सौपने वालो मे पूर्व विधायक कंसल, जिला संयोजक राजकुमार नरूला, प्रमोद मित्तल, राजेन्द्र कुमार काटी, कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मित्तल, अशोक बाठला, अमित गर्ग, राहुल वर्मा, विश्वदीप बिटटू आदि मौजूद रहे।

 

मुजफ्फरनगर में पराली जलाने वालों की हो रही है सैटेलाईट से निगरानी, कोई जलाएगा तो लगेगा जुर्माना
मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फसलो के अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के सम्बन्ध मे निरन्तर दिशा निर्देश जारी किये जा रहे है। जिसके अनुसार सैटेलाईट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार फसलो के अवशेष /पराली जलाने की घटनाओ मे उत्तरदायी सम्बन्धित व्यक्तियो के खिलाफ प्रचलित कानून के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी एवं सम्बन्धित खेतो पर जिसमे संचालित किया गया है कम्बाइन को तत्काल सीज करते हुए उनके संचालक के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। पराली/फसल अवशेष जलाये जाने की घटना पाये जाने पर सम्बन्धित को दण्डित करने के सम्बन्ध मे राजस्व अनुभाग-१० के शासनादेश संख्या १६१८/०१.०९.१७-रा-९ दिनांक १३ नवम्बर २०१७ द्वारा क्षतिपूर्ति की वसूली एवं पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्व अर्थदण्ड लगाये जाने के सम्बन्ध मे दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगीः। कृषि भूमि का क्षेत्रफल ०२ एकड से कम होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू० २५००.०० प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल ०२ एकड से अधिक किन्तु ०५ एकड तक होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू० ५०००.०० प्रति घटना तथा कृषि भूमि का क्षे़त्रफल ०५ एकड से अधिक होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू० १५०००.०० प्रति घटना पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यावाही की जायेगी।
कृषि विभाग द्वारा जनपद मे कृषि यन्त्रीकरण योजना के अन्तर्गत स्थापित किये गये फार्म मशीनरी बैंक तथा कस्टम हायरिंग सैन्टर मे फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु वितरित किये गये उपयोगी यन्त्र यथा मल्चर हैप्पी सीडर, रोटरी स्लेशर, पैडी स्ट्रा चौपर एवं रिवर्सेबल एम०बी०प्लाउ आदि अनुदानित यन्त्र किराये हेतु उपलब्ध है। जनपद के कृषको द्वारा पराली/फसल अवशेष जलाने के स्थान पर पराली प्रबन्धन हेतु उपलब्ध यन्त्रो का उपयोग किया जाये। जिससे कि पराली/फसलो के अवशेष जलाने से प्रदूषण उत्पन्न न हो।

 

जन-जागरुकता के विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के आदेश के अनुपालन में दिनांक 09.10.2020(कल) को पूर्वाहन 11ः00 बजे से विकास खण्ड चरथावल के ग्राम अमीगढ में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत जन-जागरुकता के विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया जायेगा, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं हीमोग्लोबिन की जांच, नुक्कड नाटक के द्वारा विभिन्न मुद्दो के प्रति जन-जागरुकता, ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाना, ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण, ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना, ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण एवं उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन, विभिन्न प्रकार के महिला/बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकता/क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण/स्टीकर लगाने का कार्य।, ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाना तथा ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित करना, हस्ताक्षर अभियान तथा ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार आयोजित होने वाले उपरोक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराकर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन/दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा जाये।

 

तमंचे सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगरं। थाना जानसठ पर उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त विकास पुत्र रनधावा सिंह निवासी ग्राम मलिकपुरा थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को टंकी के पास ग्राम कवाल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
भोपा। थाना भोपा पर उ0नि0 वीरसिंह द्वारा अभियुक्त कामेश उर्फ बिद्दू पुत्र करेसना निवासी ग्राम मलपुरा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को युसूफपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीअर कच्ची नाजायज शराब बरामद की गयी।

 

दुकान मे रखी नकदी चोरी8 Min 1 |
चरथावल। चोरो ने दुकान की खिडकी उखाड कर दुकान मे रखी नकदी आदि चोरी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार कस्बे के थानाभवन मार्ग पर बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने सैफी टै्रडर्स की खिडकी उखाड कर दुकान मे रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। बताया जाता है कि बीते दिन भी होंडा कार सवार बकरो को कार मे डालकर ले गए थे। दुकान मे चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

 

दुकान का ताला तोडकर सामान चोरी किया
मुजफ्फरनगर। चोरो ने परचून की दुकान का ताला तोडकर दुकान मे रखा सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरम स्थित किराना की दुकान मे बीती देर रात अज्ञात चोरो ने दुकान मे रखा सामान चोरी कर लिया। आज सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकान स्वामी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

सरकार छपे स्टाम्प को समाप्त कर ई-स्टाम्प को बढावा दे रही है
मुजफ्फरनगर। महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्देश दिये गये ई- स्टाम्प जारी होने वाले अधिकृत संग्रह केन्द्रो एवं अधिकृत बैंकों के साथ बैठक आयोजित करके आवश्यक एवं महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी जाये। तहसील सदर सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधिकृत ई-स्टाम्प संग्रह केन्द्र के स्टाम्प विक्रेतागण को आवश्यक/महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बताया गया। कार्यशाला में अवगत कराया गया कि सरकार छपे स्टाम्प को समाप्त कर ई-स्टाम्प को बढावा दे रही है। जनपद में 14 अधिकृत संग्रह केन्द्र वर्तमान में स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन लि0 द्वारा अधिक् किया गया है। ई-स्टाम्प, छपे स्टाम्प से ज्यादा लाभदायक है। इससे आम आदमी को जालसाजी से राहत मिलेगी और वह व्यक्ति आसानी से इसकी जांच भी कर सकता है। कार्यशाला में यह निर्देश दिये गये कि ई-स्टाम्प जारी करने वाले व्यक्ति को स्टाम्प जारी करते समय उसकी यही से जांच अवश्य कर ले ताकि उन्हे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे। यदि कोइ्र स्टाम्प विक्रय करने के लिए अधिकृत होना चाहता है, तो वह आवेदन अवश्य करे ताकि सरकार के अनुसार उसे आई0डी0 जारी की जा सके। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगो को रोजगार दिलाया जाये, जिससे लोग ई-स्टाम्प का अधिकृत केन्द्र के रूप में प्रतिनिधि बनकर लाभ उठा सके। कार्यशाला में समस्त ई-स्टाम्प अधिकृत संग्रह केन्द्रो को निर्देशित किया गया है निर्धारित मूल्य से अधिक यदि किसी के द्वारा ई-स्टाम्प निर्गत किया गया तो उसकी अनुज्ञप्ति को निरस्त करने की संस्तुति की जायेगी। कडाई से पालन किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। यह भी निर्देश दिये गये कि जनता को रू0 10 व 100 के स्टाम्प उपलब्ध कराये जाये, क्योकि इनकी आवश्कता अधिक रहती है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + twenty =