वैश्विक

Jharkhand: गुमला में अधेड़ महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Jharkhand: जारी प्रखंड की 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जारी निवासी ईश्वर लोहरा (25) ने शुक्रवार की सुबह अंबा भदरा नामक जंगल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने घर से अपनी बेटी के घर बितरी जा रही थी. उसी समय जारी निवासी ईश्वर लोहरा मेरे पीछे-पीछे आ रहा था.

जैसे ही मैं अंबा भदरा नामक जंगल के समीप पहुंची, तो वह भी तेजी से चल कर मेरे पास पहुंच गया और खींच कर अंबा भदरा नामक जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अपनी बेटी के घर पहुंच घटना की जानकारी दी, तो तुरंत ग्रामीणों ने जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक को जानकारी दी.

जिप सदस्य ने घटना की जानकारी जारी थानेदार मनीष कुमार को दी. घटना की जानकारी होते थानेदार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गये.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जारी निवासी ईश्वर लोहरा को अपने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए गुमला भेज दिया गया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + twenty =