News
खबरें अब तक...

समाचार

14 Min 1 |जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत जडौदा में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पेंटिग प्रतियोगिता में सफल मदरसा छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया पुरूस्कृत
मुजफ्फरनगर। विकास खण्ड, सदर के ग्राम पंचायत जडौदा में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता चल सकेगा। ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण एवं उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 06 बालिकाओं को चिन्हित कर उनके स्कूल में प्रवेश कराने की कार्यवाही की जा रही है। बालिकाओं को पुस्तक वितरित की गयी।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के महिला व बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकताध्क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण व स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन व दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गयी।
इसके पूर्व आज जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शहर में स्थित मदरसे में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे मिशन शक्ति अभियान, नारी सशक्तिकरण, स्वांलमबन व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होने वहां उपस्थित छात्राओं को पेटिंग प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सेल्वा कुमारी जे., मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक योदव, उप जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी श्री तुलसीराम प्रजापति, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वाणी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री योगेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती बीना शर्मा, चाइल्डलाईन निदेशक श्रीमती पूनम शर्मा, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आई0सी0डी0एस0 विभाग की टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी, जिला समन्वयक श्रीमती रेनू सिंह उपस्थित रहीं।

 

320 शौचालयों का डिजिटल लोकार्पण कियाEkrirtrx0Aiuas4 1 |
मुजफ्फरनगर। जनपद की ग्राम पंचायतों में करोडों रुपये की लागत से बनें शौचालयों का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डिजिटल लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ३२० शौचालयों का शिलान्यास भी किया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज जिले की ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक सुलभ शौचालयों का डिजिटल उद्घाटन किया गया। जनपद की ४७९ ग्राम पंचायतों में सामूहिक सुलभ शौचालयों के निर्माण की योजना है। इन शौचालयों का आज डिजिटल उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस मौके पर यहां केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। शासन की योजना के तहत जिले की ४७० ग्राम पंचायतों में १५९ सामुदायिक सुलभ शौचालय बन चुके हैं। इनका आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उदघाटन किया गया। इसके साथ ही इस योजना के तहत बन रहे ३२० सामुदायिक सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत भवनों में बने १० शौचालयों का उदघाटन व २६ का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर एडीएम अमित कुमार, जिला पंचायत अधिकारी डॉ. सुधीर श्रीवास्तव सहित सभी एडीओ, ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत यह सामुदायिक शौचालय जनपद मुजफ्फरनगर के अंदर बनवाये जा रहे हैं । इस मौके पर ग्राम पंचायत फुगाना के ग्राम प्रधान जितेन्द्र मलिक को दीनदयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तिकरण अवार्ड प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया यह प्रशस्ति पत्र जनप्रतिनिधियों द्वारा आज उदघाटन समारोह में उन्हें प्रदान किया गया। जितेंद्र मलिक को उत्तर प्रदेश में ६वां स्थान मिला। इससे पहले २०१८ में भी ये अवार्ड ग्राम पंचायत फुगाना को मिल चुका है।

 

जनपद-मुजफ्फरनगर के निर्मित 10 पंचायत भवनों व 159 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण तथा निर्माणाधीन 26 पंचायत भवनों व 320 सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से किया गया।
मुजफ्फरनगर। माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत निर्मित पंचायत भवनों/सामुदायिक शौचालयों के लोकार्पण एवं निर्माणाधीन पंचायत भवनोंध्सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से प्रदेश की समस्त पंचायतों द्वारा देखा गया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद-मुजफ्फरनगर के निर्मित 10 पंचायत भवनों व 159 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण तथा निर्माणाधीन 26 पंचायत भवनों व 320 सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से किया गया।
उक्त के अतिरिक्त दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार वर्ष 2018-19 हेतु विकास खण्ड-बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-फुगाना द्वारा उत्कृष्ट कार्यो हेतु ग्राम प्रधान श्री जितेन्द्र मलिक को माननीय केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्रीध्सांसद डॉ0 संजीव कुमार बालियान एवं माननीय विधायक, बुढ़ाना श्री उमेश कुमार मलिक द्वारा मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आंचल तोमर, माननीय विधायक खतौली श्री विक्रम सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जनपद-मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में आहूत इस कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री/सांसद डॉ0 संजीव कुमार बालियान, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आंचल तोमर, माननीय विधायक, बुढ़ाना श्री उमेश कुमार मलिक, माननीय विधायक खतौली श्री विक्रम सैनी, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्रीमती सेल्वा कुमारी जे0, मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद के विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।

 

सपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया2 Min 11 |
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर एव प्रदेश में लगातार बहन बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार जैसी विभिन्न घटनाओं, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज समाजवादी पार्टी के नेताओ ने मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत सपाइयों ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपा, यहाँ सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा की लगातार प्रदेश में आपराधिक क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है जनपद बलिया में भाजपा नेता के द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में हत्या कर दी जाती है ओर बहन बेटियों की बलात्कार के बाद हत्या की जा रही है। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार चुप्पी सादे हुए है, उन्होंने कहा की वह मांग करते है कि जल्द ही प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, शमशेर मलिक, जिला प्रेस प्रवक्ता साजिद हसन, शौकत अंसारी, बोबी त्यागी आदि मौजूद रहै।

 

मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमित महिला को जबरदस्ती साथ ले जाने से हडकंप मचा, एम्बुलेंस में की तोड़फोड़, चालक की पिटाई, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में देर रात तीन लोग स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट कर एक महिला कोरोना मरीज को अपने साथ ले गए। आरोपियों ने एम्बुलेंस में तोडफोड भी की। घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की एक एम्बूलेंस कस्बा मोरना के ककरौली रोड निवासी एक महिला कोरोना मरीज को जिला महिला चिकित्सालय से बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए ले जा रही थी। आरोप है कि वहलना चौक से करीब दो किलोमीटर आगे महिला मरीज ने उल्टी का बहाना कर गाडी रोकने के लिए कहा। एम्बूलेंस के रुकते ही वहां तीन लोग पहुंचे और उन्होनें एम्बूलेंस में तोडफोड के साथ ही एम्बूलेंस चालक व उसके साथी के साथ मारपीट शुरु कर दी। एम्बूलेंस में तोडफोड करने के बाद आरोपी महिला कोरोना मरीज को भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी। घटना के संबंध में सन्नी सिंह प्रोग्राम मैनेजर द्वारा थाना मंसूरपुर पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

सफलता पूर्वक रहा इलाज 5 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज कोरोना मरीजों को विगत 06 माह से अधिक समय से सफलता पूर्वक इलाज कर रहा है। गर्भवती कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल, समय पर गर्भ की डिलीवरी व जटिल ऑपरेशन भी किये जा रहे हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर (डा) भारती माहेश्वरी द्वारा ना केवल कोरोना संक्रमित मरीजों के सफल ऑपरेशन किये बल्कि अन्य को भी संक्रमितों के इलाज के लिये प्रेरित किया है। उनकी टीम ने अब तक 50 से ज्यादा कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कर सफल इलाज किया गया है। जिसमे से 30 से ज्यादा महिलाओं की नार्मल डिलीवरी तथा 29 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किये गये है। कोरोना पॉजीटिव महिला मरीजों के ऑपरेशन व नार्मल डिलीवरी के दौरान डाक्टर, नर्सि ंग स्टॉफ, सर्जन को कोरोना संक्रमण का खतरा अत्याधिक होता है, इसको ध्यान में रखकर डा0 भारती माहेश्वरी की टीम द्वारा कोरोना संक्रमण के सभी प्रोटोकॉल को पूरा करते हुये तथा अपनी जान का खतरा मोल लेकर, मरीजों की सेवा की गयी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा किये गये प्रयास सरहानीय है। डा0 भारती माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल के सी0एम0एस0 डा0 कीर्तिगिरी जी0 गोस्वामी, कॉलेज प्राचार्य, डा0 (ब्रिग0) जी0एस0 मनचन्दा, कॉलेज मेनेजमेन्ट नितिन अग्रवाल, गौरव स्वरूप, संजय गुप्ता तथा राघव स्वरूप जी तथा अन्य सभी, दिन रात कोरोना मरीजों के इलाज के लिये तत्परता से लगे हुये है। चिकित्सा अधीक्षक डा0 कीर्तिगिरी जी0 गोस्वामी द्वारा स्टॉफ संक्रमित न हो इसके लिये विशेष व कुशलता से प्रबन्ध किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में सभी प्रकार के मरीजो (कोरोना संक्रमित तथा गैर कोरेना संक्रमित) को इलाज किया जा रहा है।

 

प्रदूषण को लेकर विचार विमर्श कियाComeet |
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन में एक बैठक का आयोजन थानाध्यक्ष सिविल लाइन डी के त्यागी द्वारा किया गया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, सी ओ सिटी राजेश द्विवेदी, व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल, सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा ने उपस्थित होकर अपने विचार रखे। जिसमें आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था एवं नगर में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर विचार विमर्श किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया की भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारी सड़कों पर रेत व रोडी नहीं डालेंगे। नगर क्षेत्र में कोई भी कूड़ा जलाते हुए या धूल उड़ाते हुए पाए जाने पर उस पर जुर्माना किया जाएगा। सभी शहर वासियों का कर्तव्य है कि प्रदूषण की रोकथाम में भागीदारी करें अपने घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर पानी का छिड़काव करे। सीओ सिटी सिटी राजेश द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष डी के त्यागी ने कहा की कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ का माहौल बनेगा जिसमें सभी व्यापारी सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगवाए एवं सोशल डिस्टेंस के साथ दुकानदारी करें। बैठक में सभासद नरेश चंद्र गुप्ता, दीपक वर्मा,उदित किंगर, प्रमोद टाक आदि उपस्थित रहे।

 

फ्लैट में लगी भयंकर आग7 Min 12 |
मुज़फ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित ओम पैराडाइज में बने एक फ्लैट में लगी भयंकर आग लगने से पैराडाइज में रहने वालों में मचा हड़कंप आनन फानन में सभी अपने कमरों से बाहर निकल खुले आसमान के नीचे आये आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई सूचना मिलते ही दमकल विभाग सहित सीओ नई मंडी एवं दो थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची जहां कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया बताया जा रहा है कि जिस वक्त दमकल विभाग आग बुझाने के प्रयास में था उसी वक्त अचानक आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया ब्लास्ट होते ही दमकल कर्मियों को जान बचाने के लिए फ्लैट से नीचे भी कूदना पड़ा गनीमत यह रही की दमकल कर्मियों को कोई भी चोट नहीं आ सकी उधर आग के कारण पूरी कॉलोनी में हड़कंप मचा रहा यहां दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की ३ गाड़ियों को मौके पर ले जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है जिस फ्लैट में आग लगी है वह जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर का बताया जा रहा है जोकि किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।।

 

शिक्षा के प्रति जागरूक किया8 Min 11 |
मंसूरपुर। अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए शिक्षित एवं स्वावलम्बी होना बेहद जरूरी है। शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। बेची बचाओ बेटी पढाओ के तहत बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। ताकि वे देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों/अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
क्षेत्र के गांव जडौदा स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर-1, मे मिशन शक्ति-नारी सशक्ति करण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा मानव जीवन का अभिन्न अंग है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है। शिक्षित नारी ही स्वावलम्बी हो सकती है। अतः बेटियां को शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रखें। उन्हे शिक्षित बनाए ताकि वे स्वावलम्बी हो सकें। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम खतौली, बीएसए, वरिष्ठ चिकित्साधिकरी योगेश शर्मा, एबीएसए, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह, इंस्पैक्टर मंसूरपुर के.पी.सिह,आसपास के कई ग्राम प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा शिक्षकगण व स्मस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

बदमाशों ने ट्रांसफार्मर चोरी किया9 Min 12 |
रोहाना। रोहाना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बडकली में रात्रि के समय बदमाशों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर उसके उपकरण निकाल कर ले गए। ग्राम बडकली मैं ग्राम प्रधान मुनेश की ट्यूबवैल पर १०० केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिस पर इनके अतिरिक्त करीब एक दर्जन किसानों के कनेक्शन जुड़े हुए हैं ३३ /११केवी रोहाना बिजली घर से बडकली ट्रांसफॉर्म पर बिजली की आपूर्ति हो रही है जब किसान अपने टुव्वेल पर पानी देखने गए तो बदमाशों द्वारा जोड़े पर रखें १०० केवी के ट्रांसफार्मर को चुराकर उसके उपकरण चुरा कर ले गए जिसकी लाखों रुपए की कीमत बताई जाती है ट्रांसफार्मर चोरी को लेकर किसानों में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना किसानों ने बिजली घर के अवर अभियंता को दी गई। २ सप्ताह पूर्व भी किसानों के ट्यूबवैल से कहीं बिजली की मोटर चोरी हो चुकी है जिनका पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा नहीं किया और गांव में ही १ सप्ताह पूर्व ही बदमाशों ने महेंद्र की ट्यूबवैल से भी २५ केवी का ट्रांसफॉर्म चुरा लिया गया था रात्रि में जिनका किसानों ने पुलिस में तहरीर देकर अवगत कराया था उसके बावजूद भी पुलिस बदमाशों पर अपनी पकड़ नहीं बना पाई जिससे चोरी की वारदात को लेकर लगता है कि बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं रोहाना क्षेत्र के व्यापारी व किसानों में भय का माहौल दिख रहा है किसानों का कहना है कि चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो रोहाना चौकी का घेराव किया जाएगा।

 

महिलाओं/बालिकाओं में आत्मरक्षा के प्रति किया
मुज़फ्फरनगर। जनपद में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सभी थाना क्षेत्रो के स्कूल/कालेजों में सभी बालिकाओं थानों पर बनी व जनपदीय एन्टी रोमियों टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता लाने तथा स्कूल व कॉलेज जाने वाली बालिकाओं के साथ अचानक असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ व अपमानजनक टीका-टिप्पणी आदि परेशानियों के दौरान उससे निपटने तथा उनसे अपने बचाव के तरीकों को भी पूर्ण रूप से बताया गया, इसके साथ साथ सभी बालिकाओं को पुलिस द्वारा उनको तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु जारी सभी सेवाओं जैसे डॉयल-११२, हेल्प लाइन–१८१, वुमेन पावर लाइन–१०९० इत्यादि के बारे में भी संक्षिप्त रूप से समझाया गया तथा आपात स्थिति होने पर इनके प्रयोग के बारे में भी बताकर जागरूक किया गया है। जागरुकता ही शक्ति है, सहना नहीं अब कहना है।

 

गाईडलाईन का पालन कराते हुए खुले जनपद के स्कूल-कॉलेज10 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के कहर के चलते आज 209 दिन प्रशासन की गाईडलाईन का पालन कराते हुए जनपद के स्कूल-कॉलेज खोले गए। माह मार्च के अंतिम सप्ताह से बंद चल रहे स्कूल-कॉलेजो मे आज करीब 25 प्रतिशत छात्र-छात्राओ ने अपनी उपस्थिती दर्ज करायी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना कहर के चलते मार्च के महीने के अंतिम सप्ताह से जनपद के समस्त स्कूल-कॉलेज बन्द चल रहे थे। शासन के निर्देशो मे अनुपालन मे 19 अक्टूबर 2020 से जनपद के स्कूल कॉलेज खुए गए। जिला प्रशासन ने कोविड गाईडलाईन का पालन कराते हुए पूरी तैयारी के साथ स्कूल कॉलेज खोले गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि शासनादेशो के मददेनजर 19 अक्टूबर से स्कूल-कॉलेज खोले जाने एवं कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद के सभी 276 स्कूल/कॉलेजो मे उचित साफ-सफाई व्यवस्था तथा उक्त सभी विद्यालयो को सैनेटाइज आदि करा दिया गया था। डीआईओएस ने बताया हालाकि आज से 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को शिक्षण कार्य कराया जाना था। किन्तु विद्यालय खुलने के आज पहले दोनो पारियो मे करीब 25 प्रतिशत छात्र-छात्राओ ने ही अपनी उपस्थिती दर्ज करायी। जिसका एक मुख्य कारण यह भी है कि विद्यालय मे शिक्षण कार्य के लिए अभिभावको की लिखित अनुमति जरूरी है। किन्तु लिखित अनुमति के अभाव भी छात्र-छात्राओ की कम अनुपस्थिती का एक मुख्य कारण रहा। विदित हो कि केन्द्र सरकार द्वारा अनलॉक-5 के लिए जारी किये गए आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के विधार्थियो के पठन-पाठन के लिए विद्यालयो को खोलने के निर्देश थे।

 

मेंहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन 11 Min 6 |
जानसठ। मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलम्बन शारदीय नवरात्र 2020-वासन्तिक नवरात्र 2021 के परिप्रेष्य मे कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार कम्पोजिअ विद्यालय चित्तौडा वि.क्षे.जानसठ में मेंहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी सम्बन्ध मे आज एस.एम.सी. की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग मे अध्यक्ष, सदस्य, सचिव विपिन कुमार ने नारी शक्ति,नारी सुरक्षा पर अपने विचार रखे। सभी को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के लिए प्रोत्साहित किया। मेहन्दी प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले बच्चो को प्रधानपति द्वारा इनाम दिए गए। फूल मियां, सुनील कुमार, आस मौहम्मद, कृष्ण,मौ.नईम ने मीटिंग मे भाग लिया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने सभी के प्रति आभार व धन्यवाद प्रकट किया।

 

 

सफाई मित्रों के माध्यम से सफाई कराई 12 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष महोदय श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर मीनाक्षी चौक पर निर्मित क्रॉसिंग की बड़ी पुलिया जिसमें मोहल्ला केशव पुरी, सिविल लाइन ,आर्य समाज रोड साइड से आने वाले समस्त पानी की निकासी खालापार ह्यूम पाइप में होती है को अंदर से मैनुअली सफाई मित्रों के माध्यम से सफाई कराई गई। इसका पालिका चेयरमैन के द्वारा निरीक्षण किया गया। इसकी सफाई से क्षेत्रीय नागरिक काफी प्रसन्न चित्त नजर आए। इसके अलावा मीनाक्षी चौक से अहिल्याबाई चौक तक निर्मित कराए गए डिवाइडर का भी पालिका अध्यक्ष द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा कहा गया की यथाशीघ्र पीपीपी मॉडल पर इस सुंदर निर्मित डिवाइडर पर गमले रखवा कर ग्रीन एंड क्लीन किया जाएगाद्य पालिका अध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया की जीटी रोड पर सात बड़ी पुलिया हैं जिनमें से होकर शहर का पानी नदी की तरफ निकासी होती है इसमें से तीन पुलिया साफ करा दी गई हैं तथा अवशेष ४ पुली आएगी यथाशीघ्र सफाई करा दी जाएगी। इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा बुलेटिन वाली गली में मैनुअली सैनिटाइजर अपने सामने खड़े होकर कराया। इसके पश्चात रुड़की चुंगी से मदीना चौक साइड की ओर जेसीबी मशीन एवं नाला सफाई मित्रों के माध्यम से कराई जा रही सफाई का निरीक्षण भी पालिका अध्यक्ष के द्वारा किया गया। माननीय पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया तत्पश्चात शहाबुद्दीन पुर रोड पर चलाए जा रहे नाला सफाई अभियान का भी पालिका अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एवं लोकार्पण एवं में पालिका अध्यक्ष के साथ संजय पुंडीर सफाई एवं खाद निरीक्षक विकास चौधरी अवर अभियंता निर्माण, विजेंद्र सिंह, अशोक ढींगरा, मनोज बालियान, रजत अग्रवाल निर्माण लिपिक गण एवं गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष तथा एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

 

नील गाय की टक्कर से बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। मोरना मिल के पास नील गाय की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जबकि नील गाय की मौत हो गई जानकारी के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना के निकट तेज गति से आ रहे बाइक सवार की नील गाय से टक्कर हो गई। जिसमें नील गाय की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे सीओ भोपा सोमेनद्र नेगी ने थाना प्रभारी भोपा सूबे सिंह की मदद से बाइक सवार को भोपा प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया। मरी हुई नील गाय को जमीन में दफन कराया।

 

कई वांछितों को गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। कोतवाली नगर पर उ0नि0 दीपक मावी द्वारा वांछित अभियुक्तों वसीम पुत्र शमीम , शाहरूख पुत्र नूरदीन, अंजूम पुत्र इनशाद निवासीगण मोहल्ला जाकिर कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को शेरपुर चुॅगी से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना छपार पर उ0नि0 राजकुमार मय हमराहीगणों द्वारा वॉछित अभियुक्त आदित्य पुत्र कृष्णकुमार नि0 ग्राम कुतुबपुर थाना छपार जनपद मु0नगर को रजवाहे की पट्री कुतुबपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा वांछित अभियुक्त नजाकत पुत्र महबूब निवासी कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फनगर को रामपुर तिराहे के पास सहारनपुर कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा महिला थाना पर उ0नि0 ओमदत्त शर्मा वॉछित अभियुक्त राहुल पुत्र स्व0 राजेन्द्र निवासी म0न0-एफ-87 गली न0-02 राजपुरी कालोनी थाना लोकनी बॉर्डर जनपद गाजियाबाद को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने कई शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा अभि0 मुकेश पुत्र जयपाल निवासी भरतिया कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अलमासपुर कुटटी मशीन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
चरथावल। थाना चरथावल पर उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा अभियुक्तों बाबू पुत्र मोहम्मद सफीक, इलियास पुत्र सफीक, साजिद पुत्र यासीन निवासीगण ग्राम ददहेडू कलां थाना चरथावल जनपद मु0नगर को ग्राम ददहेडू कलां से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 1490 रूपए व 52 पत्ते ताश को बरामद किया गया।
बुढाना। बुढाना पर उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सुन्दर पुत्र जगमाल निवासी कमरूदीननगर श्ेनपुर थाना बुढाना जनपद मु0नगर को ग्राम बिराल रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
भौराकलां। थाना भौराकलां पर उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारा अभि0 अलुज उर्फ अन्नू पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम व थाना गढी पुख्ता जनपद शामली को सिसौली चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =