उत्तर प्रदेश

Hathras News: सांडे का तेल बेचने वाल युवक गिरफ्तार, छह छिपकली बरामद

Hathras News फुटपाथों पर सांडे व अन्य दर्द निवारक तेल बेचने वाले एक युवक को वन विभाग की टीम ने गिफ्तार किया है। युवक के पास से छह स्पाईनी टेल्ड लिजार्ड (सांडा छिपकली) भी बरामद की गई हैं। युवक पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर व ग्रामीण अंचल के फुटपाथों पर कई प्रकार के पेड़ों की छालों से बनी औषधियों के साथ दर्द निवारक व अन्य प्रकार के तेलों की बिक्री की जा रही है। सासनी के निकट सड़क किनारे इसी तरह से औषधियां बेचने वाले एक युवक को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युवक द्वारा ग्राहकों को सांडा छिपकली दिखाकर बताया जा रहा था कि इससे तेल निकाला जाता है, जो कि कई तरह से प्रयोग में आता है। युवक के पास से टीम ने छह डिब्बों में बंद छह सांडा छिपकली बरामद की हैं। सासनी थाने में पकड़े गए युवक रतन सिंह निवासी मजारा थाना बरागढ़ जिला चित्रकूट के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची में में स्पाईनी टेल्ड लिजार्ड सूचीबद्ध है। इसका शिकार व व्यापार या किसी भी प्रकार से शोषण प्रतिबंधित है। पकड़ा गया युवक स्पाईनी टेल्ड लिजार्ड का इस्तेमाल दर्द निवारक तेल को बनाने में करता था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -आशीष कुमार त्रिपाठी, वन दारोगा, हाथरस

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 20 =