बहराइच जा रही कार ट्रक में घुसी, चार ने तोड़ा दम , हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार
बाराबंकी। रामनगर मार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ से लौट रही कार शहावपुर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बहराइच के तीन व नेपाल के एक नागरिक की मौत हो गई।
एक बालिका गंभीर रूप से घायल है। हादसा देर रात हुआ। उस समय घटनास्थल के आसपास टोल प्लाजा का ही स्टाफ था। यहां से ही सूचना थाने पर दी गई। पुलिस ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार से काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकलवाया।
इसमे कई मरणासन्न थे जिन्होंने अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया। कार को क्रेन की मदद से घसीट कर बाहर निकाल कर किनारे किया गया।
मृतकों में कार चालक सिराज निवासी ग्राम बंजरिया थाना हरदी बहराइच, बसीर पुत्र मेराज खां निवासी तुल्ला मंझौला बहराइच, भीमा व उसकी बेटी अंजू निवासी मधुवा थाना शमशेरगंज जनपद बाँके नेपाल हैं।
वहीं, घायल दीपा भीमा की बहन बताई जा रही है। जिसकी हालत गम्भीर है। भीमा और दीपा नन्दलाल की बेटियां हैं।

