Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खुदाई के दौरान मिला तोप का गोला, गांव में मची खलबली, मौके पर पहुंची पुलिस

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में हरी नगर गांव के जंगल में खुदाई के दौरान तोप का गोला मिला। इससे गांव में खलबली मच गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और गोले को अपने कब्जे में ले लिया। इसी साल जनवरी माह में यहां तोप भी मिली थी। गांव गोधना निवासी मोनू कुमार के खेत हरि नगर में है।

वह बुधवार को अपने खेत की मिट्टी उठवा रहा था। इसी दौरान मजदूरों को खेत में तोप का गोला दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रधान को दी। 

इसके बाद प्रधान नेपाल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर तोप के गोले को अपने कब्जे में ले लिया है। इसे शेरपुर के खादर में सुरक्षित दबा दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दे दी है। 

उल्लेखनीय है कि हरी नगर के जंगल में ही इसी वर्ष 20 जनवरी को एक तोप भी मिली थी, जिसे भारतीय किसान यूनियन और पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने सूली वाला बाग में रख दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने जबरन कब्जे में लेकर जांच के लिए आगरा भेज दिया था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 8 =