समाचार
बैंको में ग्राहको की भीड एवं सुरक्षा व्यवस्थाओ के मददेनजर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। त्यौहारो के बाद बैंको में ग्राहको की भीड एवं सुरक्षा व्यवस्थाओ के मददेनजर पुलिस ने बैंको व एटीएम के समीप चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान बैंक परिसर एवं बैंको के आसपास मिला किसी कार्य के घूमने वालो को रोककर उनसे पूछताछ की एवं उनकी तलाशी भी ली।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद पुलिस द्वारा आज सम्बन्धित थाना क्षेत्र की बैंक शाखाओ पर पहुंच कर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान बैंक के सीसीटीवी कैमरो,बैंक का सायरन एवं एटीएम आदि भी चैक किए। वहीं दूसरी और पुलिस ने बैंक के आसपास घूमने वालो की तलाशी भी ली। इसी संदर्भ मे तितावी थाना प्रभारी कपिलदेव व चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह,इंस्पैक्टर शाहपुर संजीव कुमार, इंस्पैक्टर बुढाना एम.एस.गिल, एसओ भोपा सूबे सिह, इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी, एसएसआई कोतवाली श्री यादव व इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली योगेश शर्मा ने मय फोर्स के अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे बैंक परिसर एवं बैक शाखा के आसपास चैकिंग अभियान चलाया।
पूजा शर्मा के जज बनने पर हार्दिक शुभकामनाए दी
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक मे पूजा शर्मा के जज बनने पर हार्दिक शुभकामनाए दी। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की एक बैठक पार्टी र्कालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नितिन भारद्वाज ने की और संचालन नरेश कश्यप महाराज ने किया। पूजा शर्मा के जज बनने पर भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि यह समस्त जनपद मुजफ्फरनगर के लिए गौरव की बात है। भारतीय विकास पार्टी ने पूजा शर्मा के माता-पिता और उनके और उनके शिक्षकों को बधाई दी। बैठक मे किशन लाल कश्यप,विवेक मित्तल,दीपक मिश्रा, दुर्गेश सिह, अंजली कश्यप,पं.सुनील वशिष्ठ,राकेश शर्मा,के.डी.शर्मा, पंडित जी आदि मौजूद रहे।
शहर में सफाई अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका के शहरी क्षेत्रों में आज त्यौहारों के बाद युद्धस्तर पर सफाई अभियान एंव सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया जिसमे नाले नालियों की जे सी बी व् कर्मचारियों द्वारा जहां तली झाड़ साफ-सफाई हुई तो वहीं शहर में सेनेटाइजेशन भी किया गया। जानकारी के अनुसार आज नगर पालिका परिषद की चेयरमेंन श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देशानुसार निरंतर नगर के नाले व नालियों की मैनुअली एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से तली झाड़ साफ-सफाई की गई। शहर में दीपावली महापर्व, गोवर्धन पूजा, भैया दूज जैसे पर्व पर भी मैनुअली नाला सफाई अभियान जारी रहा। शहर में कूड़ा डलावघरों पर अधिक कूड़ा एकत्रित होने के कारण उसके निस्तारण में थोड़ी देरी हुई लेकिन त्योहारों में प्रत्येक कूड़ा डलावघर से निस्तारण अवश्य हुआ। जनपद के शहरी क्षेत्रों में वार्ड संख्या ४० सरफराज आलम एवं वार्ड संख्या ४७ वार्ड संख्या २९ के सभासदणो के वार्डों में युद्ध स्तर पर मैनुअली नाला सफाई अभियान जारी रहा जबकि वार्ड संख्या २९ में तो गली नंबर १७ में नाले की पटरी तक भी नहीं है वहां भी सफाई कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के नाले की सफाई की गई। उधर नुमाइश कैंप के सामने जीटी रोड पर वार्ड संख्या २० पवन कुमार सभासद के वार्ड में जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले की तली झाड़ साफ- सफाई की गई । इसके साथ ही शहर के महावीर चौक, प्रकाश चौक, चौधरी चरण सिंह मार्केट, रोडवेज साइड तथा मुख्य बाजारों में आज मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य भी कराया गया ।
जनपद में कार्तिक पूर्णिमा तक साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी
मुजफ्फरनगर। जनपद में कार्तिक पूर्णिमा तक साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने इस संबंध में आदेश कर दिया है। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा तक बाजारों में साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी इसलिए साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारी अपनी दुकान-व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल सकते हैं।
फोन पर किसान को दी जान से मारनी की धमकी
बुढ़ाना। एक अज्ञात युवक ने एक किसान को फोन पर गाली गलौज करने के बाद एक सप्ताह में जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से भयभीत किसान ने दिन बुढ़ाना पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार किसान सुरेन्द्र कुमार पुत्र रमेश चन्द्र ग्राम उकावली बुढ़ाना ने बुढ़ाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के मोबाईल नम्बर पर बीती १२ नवंबर को शाम के समय करीब ७ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन से कॉल आई। तब फोन उसके बच्चों ने उठाया तो अज्ञात व्यक्ति गाली गलोच करके बात कर रहा था। बच्चों ने फोन उसको दिया तो अज्ञात व्यक्ति ने उससे भी बात करनी चाही तो उसने उसको जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलोच की। तब उसने फोन काट दिया लेकिन उक्त व्यक्ति ने फिर से फोन मिलाया और कहा कि मैने उकावली तुम्हें ही फोन किया है और तुम्हे अगले एक सप्ताह मे जान से मार दूंगा। इस धमकी से उसका परिवार काफी डरा हुआ है। बीच मे त्यौहार होने के कारण वह पुलिस को सूचना नहीं दे सका। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर पुलिस ने उक्त नंबर को सर्विलांस पर लगाने की बात कहते हुए अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है।
आग लगन से घर का सामान जलकर राख
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो से लगी आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मदद के लिए मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित खांजापुर-कांशीराम कालोनी निवासी मजदूर गोविंद के घर मे अज्ञात कारणो से आग लग गई। इस हादसे मे गोविंद के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर मे आग की खबर से पडौसियो मे हडकम्प मच गया। और देखते ही देखते पडौसियो सहित कालोनी के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कालोनीवासियो ने पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम को हादसे की सूचना दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियो ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।
फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस को मिली सफलता खूनी संघर्ष में मस्कट से फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक १२ बोर की मस्कट एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस किया बरामद। मुखबिर खास की सूचना पर चरथावल पुलिस ने जितेंद्र उर्फ मेजर पुत्र ओमपाल निवासी बिरालसी को बंधन बैंकट हॉल के सामने से किया गिरफ्तार। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी में कल हुए दो पक्षों में झगड़े के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में आज मंगलवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के साथ सभी बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे जिला प्रशासन ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पंजीकरण हेतु विशेष अभियान २२ नवंबर दिन रविवार, २८ नवंबर शनिवार, ५ दिसंबर शनिवार और १३ दिसंबर रविवार को चलाया जाएगा। यह अभियान १७ नवंबर से १५ दिसंबर तक चलेगा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, १५ दिसंबर तक वोट घटने बढ़ने का काम किया जाएगा, आगे भी जनवरी में भी यह काम चलेगा। इसमें सभी से अनुरोध किया जा रहा है,जो नया वोटर है जो १ जनवरी २०२१ तक नया वोटर बन जाएगा, वह जुड़ सकता है, या कोई कहीं दूसरे जनपद से आया हो वह अपना नाम घटवा बढ़वा सकता है, या किसी प्रकार की वोटर लिस्ट में कोई त्रुटि हो उसे भी बूथ पर जाकर ठीक करवा सकते हैं, हम भी क्चरुह््र और सुपरवाइजर को पूरी तरह से ट्रेंड कर रहे हैं ताकि घर घर जाकर लोगों को समझा सकें, दूसरा सभी ग्राम पंचायतों पर लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जागरूक करने की हमारी योजना है। पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, उप जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे।
कानून व्यवस्था को लेकर सपाईयों ने उठायें सवाल
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक मे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान व्यापारियो ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खडे किए।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की एक आवश्यक बैठक पंकज जैन के प्रतिष्ठान प आयोजित हुई बैठक का संचालन पंकज जैन ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राहुल वर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश के अन्दर व्यापारियो के साथ लूट-डकैती,अपहरण की घटनाए बढ रही है। जो कि न्यायसंगत नही है। उन्होने कहा कि यदि प्रदेश मे सपा सरकार बनी तो वपारियो से सफाई के नाम से जो धन उगाही हो रही है उसे समाप्त करने का काम समाजवादी पार्टी व्यापार सभा कराने का काम करेगी। बैठक मे मुख्य रूप से विकास वर्मा, पं.सुबोध शर्मा, मोहनलाल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, इसरार अहमद, जितेन्द्र दीक्षित, लव कुमार सिंघल, मनोज सोनी, मनेज श्रीवास्तव, विनय सक्सेना, मयंक भारद्वाज, राजीव वर्मा, संजय राठी आदि मौजूद रहे।
कई वांछितों को गिरत्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरत्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 हरीश राघव द्वारा वॉछित अभियुक्त हरिदर्शन पुत्र शीशपाल सिंह नि0 मौहल्ला द0 कुष्णापुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को शामली बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सुन्दर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ जनपद मु0नगर को वहलना कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सुन्दर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ जनपद मु0नगर को वहलना कट से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर व0उ0नि0 प्रदीप कुमार चीमा द्वारा वॉछित अभियुक्त राजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौहल्ला कोटला कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को मोन्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त भुरा उर्फ उमर पुत्र कालू निवासी ग्राम शिकारपुर थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम गढी नौवाबाद तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वॉछित अभियुक्त सचिन पुत्र रामभूल निवासी भरतिया कालोनी रजवाहा रोड थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ अड्डा शराब के ठेके सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया।
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त गुन्नू कुमार पुत्र राजकुमार उर्फ बबलू निवासी होली चौक पक्का बाग कस्बा व थाना खतोली जनपद मुजफ्फरनगर को भंगेला चौकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो गांजा बरामद किया गया।
सडक हादसे में युवक की मौत 
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे एक युवक की मौत हो गई। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौक्े पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना सिविल लाइन के वहलना कट मेरठ रोडपर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान ना हो पाने पर पुलिस ने जब मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पहचान की तो उसकी पहचान मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पुरबालियान निवासी रियाजुददीन पुत्र इस्लामुददीन के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पडौसियो के साथ कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे सात्वना देने
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 के मोहल्ला खादरवाला में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल दलित परिवार के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए उनका दुख-दर्द बांटा। आपको बता दें कि खादरवाला में दीपावली की रात्रि पटाखे चलाते हुए १० वर्षीय बालक लकी की मौत हो गई थी जिसको राज्यमंत्री आज लकी की माता पिता से मिलने पहुंचे एवं उनका दुख-दर्द बांटा कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह परिवार मेरा अपना परिवार है इनकी वजह से ही मैं आज मंत्री बना हूं। इसलिए मैं अपने परिवार में आकर उनका दुख-दर्द बांटने आया हूं।
बैनर पोस्टरों से न जाने कितने हादसे हो चुके है और न जाने आगे भी कितने हादसे होंगे
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में गांव हो या शहर हर तरफ आपको सरकारी खम्बों, विधुत ट्रांसफार्मरों सहित सरकारी/गैर सरकारी भवनों, मुख्य सड़कों चौक चौराहों पर फला प्रतियाशी मैदान में या फला प्रतियाशी इस बार कर रहे आजमाईश जिन्हें फला चिन्ह का बटन अंगूठा लगाकर विजय बनाये जैसे न जाने कितने बैनर पोस्टर लगे मिल जायेंगे जिन्हें शायद जिले के आलाधिकारियों, सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों/कर्मचारियों ने कभी भी हटवाने की कोशिश आज तक नही की है जबकि इन बैनर पोस्टरों से न जाने कितने हादसे हो चुके है और न जाने आगे भी कितने हादसे होंगे ऐसे नही की जिले के आलाधिकारियों को इन सब बातों का पता नही। पता होने के बाद भी कार्यवाही यहां सिर्फ जीरो है। दरअसल पूरा मामला जनपद मु० नगर का है जहां जिले भर के गांव या शहर की अगर हम बात करें तो यहां किसी भी पद,पार्टी आदि के चुनावो की घोषणा होते ही सरकारी/गैर सरकारी भवनों, चौक चौराहों,पार्कों, विधुत पोल,ट्रांसफार्मर आदि पर आप किसी भी प्रतियाशी के बैनर, पोस्टर आम देखते होंगे लेकिन क्या कभी किसी ने यह भी सोचा होगा की आखिर इनसे कितना नुकसान भी होता है। आंधी तूफान, या अन्य कारणों से इन पोस्टरों बैनरों की वजह से विधुत ट्रांसफार्मर में आग, राह चलते राहगिरों पर खम्बों से टूटकर गिरने से चोटिल सहित सम्बंधित की मौत भी सम्भावित हो जाती है लेकिन कभी भी कोई इस तरफ ध्यान नही देता की आखिर ये बैनर पोस्टर कितने हानिकारक साबित होंगे।
वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी का आलम इतना बड़ा हो चला है की चन्द रुपयों के लालच में युवा इन बैनर पोस्टरों को विधुत पोल, ट्राँसफार्मर पर बिना पर बिना सुरक्षा के लगाते देखें जा सकते है। शहर की जनता सहित कई समाज सेवियों, वकीलों आदि ने इन सब बैनरों पोस्टरों की लिखित व मौखिक शिकायतें भी जिले के आलाधिकारियों तक को कर रखीं है लेकिन जिले के आलाधिकारियों सहित विधुत विभाग सम्बंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी भी इस तरफ कोई भी ध्यान देने को तैयार नही जबकि इनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं आजादी के नायक लाला लाजपत राय व विश्व हिंदू परिषद के हिंदू वीर नेता अशोक सिंघल जी को भी याद किया गया एवं इन महान क्रांति वीर हिंदू नेताओं के पर चिन्हों पर चलने का प्रण लिया गया इस दौरान उपस्थित रहे। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर महासचिव आशीष मिश्रा, अखिलेश पूरी, नगर उपाध्यक्ष मंगतराम, बसंत कश्यप ,एडवोकेट रामवीर सिंह, एडवोकेट दीपक धीमान, नगर सचिव अमित कश्यप, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, संजय कुमार, आदि।
समस्त होटलों/रेस्टोरेन्टो/वेल्डिंग दुकानों/वाहनों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के दुरुपयोग की जांच करेंगे अधिकारी
घरेलू गैस के दुरूपयोग का कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 एवं आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
गैस एजेन्सियों द्वारा बुकिंग के क्रम में ही घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाए
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कहा कि घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों की आपूर्ति में भारत सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है। अतः ऑयल कम्पनियों के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी यह दायित्व है कि घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों का सम्यक वितरण सुनिश्चित कराया जाए। यह शिकायतें प्राप्त होती हैं कि कतिपय स्थलों पर घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों का कॉमर्शियल उपयोग कर उनका दुरूपयोग किया जा रहा है, जो द्रवीकृत पैट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश-2000 का उल्लंघन है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध भी है। घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उ0प्र0, जवाहर भवन, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक 5162ध्आ0पू0रा0-एल0पी0जी0-59ध्2006 दिनांक 11.11.2020 में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। अतः आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 के निर्देशों के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त उपजिलाधिकारीध्क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीध्पूर्ति निरीक्षकगण को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने-अपने तहसीलध्क्षेत्रान्तर्गत समस्त होटलों/रेस्टोरेन्टो/वेल्डिंग दुकानों/वाहनों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के दुरुपयोग की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला पूर्ति अधिकारी, मुजफ्फरनगर सम्पूर्ण जनपद मुजफ्फरनगर में समस्त होटलों/रेस्टोरेन्टों/वेल्डिंग दुकानों/वाहनों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के दुरुपयोग की जांच करेंगे। यदि कहीं किसी भी जगह घरेलू गैस के दुरूपयोग का कोई भी प्रकरण संज्ञान में आता है तो समस्त सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3ध्7 एवं आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु जांच के समय निम्नलिखित कार्यवाहियां अमल में लायी जायेंगी
1. यह सुनिश्चित किया जायेगा कि गैस एजेन्सियों द्वारा बुकिंग के क्रम में ही घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों की आपूर्ति की जाए।
2. गैस एजेन्सियों पर आमद होने वाले लोड का सत्यापन कराया जाए तथा एजेन्सियों के स्टॉक रजिस्टर में दर्ज सिलेण्डरों के सापेक्ष वितरित सिलेण्डरों का सत्यापन कराया जाए। यदि उनमें नियम विरुद्ध कोई तथ्य पाया जाए, तो सुसंगत नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जाए।
3. गैस एजेन्सियों द्वारा किये जा रहे घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के वितरण का रैण्डम सत्यापन किया जाए, जिसमें इस तथ्य का भी सत्यापन हो कि घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों की निर्धारित मात्रा व मूल्य पर डिलीवरी सम्बन्धित एजेन्सी द्वारा की जा रही है अथवा नहीं।
4. बांट-माप निरीक्षक के साथ गैस एजेन्सियों पर विक्रय हेतु रखे गये सिलेण्डरों एवं हॉकरों द्वारा होम डिलीवरी हेतु ले जाये जा रहे अथवा उपभोक्ताओं को डिलीवरी किये जा रहे सिलेण्डरों की जांच भी की जाए।
5. जांच में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डिलीवरी हेतु एजेन्सियों पर उपलब्ध सिलेण्डरों तथा हॉकरों द्वारा होम डिलीवरी हेतु ले जाये जा रहे सिलेण्डरों की सील प्दजंबज है अथवा नहीं।
6. होटलों, रेस्टोरेन्टों, वेल्डिंग दुकानों एवं वाहनों आदि में घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के दुरुपयोग रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जाए, जिसमें घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों का दुरुपयोग करने वाले एवं कॉमर्शियल उपयोग हेतु उक्त सिलेण्डरों की आपूर्ति करने वाले एजेन्सीध्हॉकरों के विरुद्ध भी नियम संगत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होन कहा कि उपरोक्त आदेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा कृत कार्यवाही की आख्या उपलब्ध कराई जाये। यह अभियान सतत् रूप से चलाया जाये। जिससे घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग को रोका जा सके।
ग्राम कुटेसरा निवासी शाहबाज त्यागी को भाकियू जिलाध्यक्ष ने बनाया जिला संयोजक
चरथावल। ग्राम कुटेसरा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी व किसान नेता शाहबाज त्यागी को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष की मौजूदगी में जिला संयोजक मनोनीत करते हुए आह्वान किया कि वह किसानों की समस्याओं का समाधान करायेगे।
चरथावल विकासखंड के ग्राम कुटेसरा में पहुंचे भाकियू जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान व चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह,जिला प्रवक्ता राजू दुल्हेरा, जिला सचिव दानिश प्रधान आदि का फूल मालाओ से व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष की मौजूदगी में ग्राम कुटेसरा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी व किसान नेता शाहबाज त्यागी को जिला संयोजक मनोनीत करते हुए आह्वान किया कि वह किसानों की समस्याओं का समाधान करायेगे और भाकियू का जनाधार भी बढ़ाएंगे।
अवैध मस्कट से फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने ग्राम बिरालसी में अवैध मस्कट से पड़ोसी के घर पर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मस्कट व जिंदा कारतूस भी बरामद किये है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में पटाखा छुड़ाने से मना करने पर युवक जितेंद्र उर्फ मेजर पुत्र ओमपाल ने अवैध मस्कट से कँवर पाल पुत्र चंद्रभान के परिवार पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी।जिसमें परिवार बाल-बाल बच गया था वही मारपीट में 3 लोगों को घायल भी कर दिया था। चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपी को बिरालसी के बंधन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध मस्कट सहित जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।युवक के पास अवैध मस्कट कैसे आई पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

