News
खबरें अब तक...

समाचार

पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजनBvpp Jp Min 1 |
मुजफ्फरनगर। यातायात माह नवम्बर का मिशन शक्ति व सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नवाब अजमत अली खां कन्या इंटर कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता भारत विकास परिषद विवेक द्वारा आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 100 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ विनित मिश्रा उपस्थित हुए। अध्यक्षता सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में टीएसआई वीर अभिमन्यु मौजूद रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि एआरटीओ विनीत मिश्रा ने कहा कि नारी सुरक्षा स्वाभिमान व स्वावलम्बन से ही नारी का उत्थान सम्भव है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मुजफ्फरनगर पूरे प्रदेश में छठे स्थान पर है। उन्होंने लोगों से हैलमेट पहनने की आदत डालने पर जोर दियां टीएसआई वीर अभिमन्यु ने कहा कि देश में डेढ लाख लोग प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते है उन्होंने नशे में ड्राइविंग न करने, वाहन की गति नियंत्रित रखने और टै्रफिक नियमों का पालन करने पर बल दिया। विभिन्न संगठनों से जुड़े समाजसेवी विश्वदीप गोयल ने कहा कि वर्ष 1999 से हर वर्ष नवम्बर माह में यातायात माह मनाया जाता है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों के पालन की अपील करते हुए उपस्थित छात्राओं को स्वावलम्बी बनने के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किये। अध्यक्ष पद से बोलते हुए सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने छात्राओं से कहा कि वे अपनी स्कूटी आदि हल्के वाहन धीमी गति से चलाये और घर से बाहर जाते समय समय का ध्यान रखे। समाजसेवी निधिषराज गर्ग, अध्यक्ष अचिन कंसल, संयोजक डा. ओमवीर सिंह व विश्वदीप गोयल, नादिर राणा आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन सुधीर गर्ग एडवोकेट ने किया। शाखा के सचिव राजीव गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत माला व पटका पहनाकर किया। प्रतियोगिता में टै्रफिक नियमों पर पोस्टर कम्पीटीशन में अफसाना, राबियान हुसैन, इरम, जोया, इशा प्रवीन, अलीशा, तस्बीहा, महविश तथा नारी शक्ति मिशन में फरहीन, अलीना, इलमा, मनताशा, सानिया प्रथम, सानिया द्वितीय, सोमिया मलिक, आफिया खान विजयी रही। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या साफिया बेगम ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में टै्रफिक पुलिस विभाग की ओर से उपस्थित छात्राओं व अतिथियों को टै्रफिक नियमों की पुस्तिका व पर्चे वितरित किये गये।

 

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त फैसल पुत्र अब्दुल हसन निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को शहीद चोक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 18 पव्वे देशी नाजायज शराब दिल से मार्का के बरामद किए गए। वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा अभियुक्त यामीन पुत्र पीरू निवासी जामिया गेट झप्पर वाली मस्जिद के पास दखिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अस्पताल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20 पव्वे देशी नाजायज शराब दिल से मार्का के बरामद किए गए। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा अभियुक्त वसीम पुत्र नययूम निवासी जहॉगीर पट्टी सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20 पव्वे देशी नाजायज शराब तोफा मार्का के बरामद किए गए।

 

दो वांछितों को तमंचे सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 चन्द्रसैन सैनी द्वारा अभियुक्त सादिक उर्फ समीर पुत्र शमशाद निवासी ग्राम श्ेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को अलमासपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर को नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 विजयपाल अत्री द्वारा वॉछित अभियुक्त सोनू पिनना उर्फ सुनील मित्तल पुत्र सुरेन्द्र मित्तल नि0 संजय मार्ग पटेल नगर थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन के सामने से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त वसीम पुत्र यामीन निवासी ग्ररम रासना थाना रोहटा जनपद मेरठ को राजकीय इन्टर कॉलेज जौला से गिरफ्तार किया गया।

 

श्रद्वालु कार्तिक गंगा स्नान मेले न जायें
मुजफ्फरनगर। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने ३० नवम्बर २०२० मुख्य पर्व कार्तिक गंगा स्नान मेला शुक्रतीर्थ में पधारने वाले सभी श्रद्वालुओं का सूचित किया है कि इस वित्तीय वर्ष में कोविड-१९ महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत एवं शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में शुक्रतीर्थ (शुक्रताल) कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन जिला पंचायत द्वारा नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी श्रद्वालु इस वर्ष २३ नवम्बर २०२० को कार्तिक गंगा स्नान मेला शुक्रतीर्थ(शुक्रताल) में न जाये।

 

सूची पुनरीक्षण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जायेंः डीएम2 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक मे अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें तथा सूची पुनरीक्षण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए। कचहरी स्थित लोकवाणी भवन मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक मे मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के कार्य को समय से पूर्ण किया जाए। बैठक के दौरान अधिकारियो के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण,त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण एवं विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक मे एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह, एसडीएम सदर दीपक कुमार,निर्वाचन अधिकारी आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

नर्सिग होम के कारण पडौसियों को हो रही परेशानी 3 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड पर स्थित सिद्धार्थ कालोनी के प्रतिष्ठित निवासियों ने प्रमुख व्यापारी नेता रेवतीनंदन सिंघल के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी दी कि पिछले काफी समय से कालोनी में स्थित एक नर्सिग होम के कारण अनेक परेशानी हो रही है। प्रतिदिन मरीज व तिमारदारों के बेतरतीब वाहन कालोनीवासियों की परेशानी का सबब बन गये है। व्यापारी नेता रेवतीनंदन सिंघल ने आरोप लगाया कि तिमारदारों व मरीजों की आड में बाहर से आने वाले कथित असमाजिक तत्व देर रात्रि तक कालोनी में घूमते रहते है जिसके कारण कालोनी की महिलाओं का बाहर सड़क पर निकलना दुर्भर हो गया है। उन्होंने पिछले दिनों घटी घटना के संदर्भ में बताया कि यूं तो कई साल से इस कालोनी की भयावह स्थिति बनी हुई है लेकिन नर्सिग होम वालो को इस बाबत समय समय पर जानकारी दी गयी जिन्होंने समय पर केई गौर नहीं किया। पिछले दिनों जो वाहन खडे करने के ऊपर विवाद उत्पन्न हुआ था। उसमे दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में एफआईआर दर्ज की हुई है और पुलिस की जांच जारी है। कालोनीवासियों ने आरोप लगाया कि इस मामले को राजनैतिक तूल देकर बेवजह हवा दी जा रही है। रेवतीनंदन सिंघल ने पत्रकारों से कहा कि नर्सिग होम के पास लगभग एक हजार गज जगह है वे चाहे तो वाहनों की पार्किग अपने नर्सिग होम के कैम्पस में कर सकते है जिससे कालोनीवासी राहत की सास ले सकेंगे। रेवतीनंदन सिंघल एवं कालोनीवासियों ने इस बात का खंडन किया कि नौजवानों में से किसी ने पिस्टल निकालकर हवा में लहराई अथवा डराने का प्रयास किया। रेवतीनंदन सिंघल व अन्य कालोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से एवं समाज के संभ्रात नागरिकों से अपील की कि है कि वे इस विवाद को सर्वमान्य हल के रूप में सुलझवाने में मदद करे। पत्रकार वार्ता में रेवतीनंदन सिंघल के अलावा मुकेश बंसल, उमेश बंसल, राजन तायल, श्रेय गोयल, सुशील, पदम बंसल, नीरज गोयल, संदीप गर्ग एडवोकेट, प्रवीन आदि मौजूद रहे।

 

चैकिंग के दौरान वाहनो के चालान काटे4 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने बाजारों मे पैदल गश्त एवं चैकिंग की। पुलिस ने चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान भी काटे। एसससपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारीगण द्वारा जनपद मे कानून व्यवस्था एवं अपराध पर रोकथाम व शान्ति व्यवस्था के मददेनजर मुख्य बाजारों/चौराहो/संवेदनशील स्थानो पर चैकिंग/तलाशी की एवं पैदल गश्त की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर इंस्पैक्टर बुढाना एम.एस.गिल ने सीओ गिरीजा शंकर त्रिपाठी की मौजूदगी मे पुलिसबल के साथ क्षेत्र के विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की। वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर शाहपुर संजीव कुमार ने भी पुलिसकर्मियो के कस्बे के विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की एवं चौराहो पर चैकिंग/तलाशी की। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालको को रूकवा कर उनके वाहनो की तलाशी ली। इंस्पैक्टर मंसूरपुर के.पी.सिह, थाना प्रभारी चरथावल धर्मेन्द्र सिह,थाना प्रभारी तितावी कपिलदेव ने पुलिसकर्मियो के साथ क्षेत्र मे पैदल गश्त व चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन एवं इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली योगेश शर्मा आदि थाना प्रभारियो ने अपने-अपने क्षेत्रो मे पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की एवं चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। सीओ सिटी राजेश द्विवेदी के निर्देशन मे नगर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। बीती रात एसपी सिटी सतपाल अंतिल द्वारा नगर क्षेत्र मे शराब के ठेको पर चैकिंग की गई तथा ठेका संचालको मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी का १०३वां जन्मदिन मनाया5 Min 15 |
बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला बड़ी मस्जिद के समीप स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का १०३वां जन्मदिन यहां पर मौजूद कांग्रेसियों द्वारा बड़ी ही धूमधाम व हर्साल्लास के साथ मनाया गया। यहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयाजुद्दीन सिद्दीकी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाक्टर जावेद उस्मानी ने कहा कि इन्दिरा गांधी का जन्म १९ नवम्बर सन १९१७ को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेहरू फैमिली में हुआ था। इनके पिता जवाहर लाल नेहरू व इनकी माता कमला नेहरू थी। इन्दिरा को उनका गांधी उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के बाद मिला था। इनका बापू मोहन दास करमचंद गाँधी से न तो खून का और न ही शादी के द्वारा कोई रिश्ता था। इनके पितामह मोतीलाल नेहरू एक प्रमुख भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे। वे पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे और आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प भी अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया गया। यहां डॉक्टर जावेद उस्मानी, अनिल दत्त शर्मा, डॉक्टर अतहर उस्मानी, इर्तजा सिद्दीकी, शाह आलम उस्मानी, कलीम उस्मानी, नाजिम गोरी, कलीम उस्मानी, मुईन अहमद, नायाब उस्मानी, डॉक्टर बुंदन, मुकर्रम व नफीस खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नाला सफाई कराई
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष महोदय श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर प्रकाश चोक से महावीर चौक की और मेनुवर्ली नाला सफाई कराई गई इसके अलावा वार्ड संख्या १९ श्री प्रियांशु जैन माननीय सभासद के वार्ड में बाबूराम गेट साइड के नाले की सफाई कराई गई साथ ही महावीर चोक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर जेसीपी मशीन के माध्यम से तली झाड़ नाला सफाई कराई गई मुख्य बाजार में शिव चौक से लेकर नावल्टी चोक होते हुए अहिल्याबाई होल्कर चोक साइड तक मैंनूवली सैनी टाउजर का कार्य कराया गया।

 

खेलो से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है8 Min 10 |
बुढाना। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलो से हमारा शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अतः पढाई के साथ-साथ खेलो मे प्रतिभाग करना भी जरूरी है।
बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वैली मे आयोजित एक दिवसीय पंवार दौड प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मन्त्री एवं वरिष्ठ रालोद नेता योगराज सिह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। पूर्व मंत्री योगराज सिह ने फीता काटकर दौड प्रतियोतिगा का विधिवत शुभारम्भ किया। गांव वैली मे आयोजित पंवार दौड प्रतियोगिता मे विभिन्न जनपदो के खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विवेक पंवार, दौड प्रतियोगिता के अर्न्तराष्ट्रीय खिलाडी हर्ष पंवार, राजबीर सिह प्रधान, रोकी,संयम पंवार,संजीव प्रधान सहित अनेक खिलाडी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

वेबीनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टड्ीज, मुजफरनगर में वेब डिजाइन एण्ड डैव्लपमेंट विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार का ह्नाभारम्भ प्राचार्य डा. संदीप मित्तल जी व बीसीए के विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल एवं प्रवक्ता वैभव वत्स के द्वारा किया गया, वेबीनार में बीसीए के अधिकतर छात्र-छात्राओं ने जूम ऐप के माध्यम से जूडकर ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
प्राचार्य डा. संदीप मित्तल जी यह बताया कि आज के चुनौती पूर्ण औद्योगिक वातावरण मे कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी का किस प्रकार से इस्तेमाल करें, जिससे कि हम ऑनलाईन वेबसाइट द्वारा किसी भी क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर, उस जानकारी का अपने कार्यक्षेत्र में सदुपयोग कर सकते है। वेबसाइट के द्वारा हम लोग किसी भी प्रोडक्ट की जानकारी लोगो तक पहुॅचा सकते है तथा वेबसाइट के माध्यम से किसी भी प्रोडक्ट को कम्पेयर करके उसी सही गुणवत्ता का पता लगा सकते है। बीसीए प्रवक्ता वैभव वत्स द्वारा विकुल धीमान, अभिनव सिंह, प्रषान्त कुमार आदि छात्र-छात्राओं के साथ विचार विमर्श करते हुए समझाया कि विभिन्न प्रकार के वेबसाइट डिजाइन बनाने मे उपयोग होने वाले सॉटवेयर जैसे डॉट नेट, फोटोशॉप, ड्रिम व्यूवर आदि प्रमुख है, इस क्रम में ये सभी विभिन्न प्रकार के वेबसाइट डिजाइन बनाने मे काम आते है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की कम्प्यूटर लैंग्वेज जैसे आदि का उपयोग वेबसाइट बनाने मे किये जाता हैं। छात्र प्रशान्त कुमार ने बताया कि किस प्रकार डॉट नेट की आईडीई के द्वार हम एचटीएमएल में कोडिंग करके हम वेबसाइट बना सकते है फिर उन एचटीएमएल पेजों को पब्लिश करके ऑनलाईन के माध्यम द्वारा विभिन्न लोगो तक पहुॅचा सकते है। इसी क्रम मे छात्र विकुल धीमान ने बताया कि फोटोषॉप के द्वारा हम वेबसाइट में इमेजिंज को एचटीएमएल पेजों के साथ डिजाइन बनाकर दिखा सकते है तथा छात्र अभिनव सिंह ने कहा कि ड्रिम व्यूवर के द्वारा भी हम एचटीएमएल व पीएचपी के साथ ऑनलाईन वेबसाइट को किस प्रकार डेटाबेस से जोडकर डेटा ऑनलाईन ट्रांसफर किया जा सकता है।
बीसीए विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल ने कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियो का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के वेबीनार समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहियें। जिससे हमे कम्पनियो ंमे इस्तेमाल होने वाली नई-नई प्रौद्योगिकी के बदलावों के विशय मे जानकारी मिलती रहें तथा इसका लाभ विभिन्न शिक्षक व छात्र उठा सकें एवं अपने आपको भविष्य में आने वाली चुनौतियों के आधार पर तैयार कर सकें। डा. आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बीसीए विभाग के रोबिन गर्ग, चॉदना दीक्षित, प्रतीक गर्ग, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्रषान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, शशांक भारद्वाज, उमेश मलिक व सतीष आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें ऑनलाइन उपस्थिति देकर योगदान दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − six =