News
खबरें अब तक...

समाचार

आज मनाया जायेगा खुशहाल परिवार दिवस
मुजफ्फरनगर। समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने पर सरकार का पूरा जोर है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर एक अनूठी पहल के तहत अब हर माह की २१ तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिवस पर राज्य से लेकर गाँव स्तर की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन को
इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सूबे के सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है । उनका कहना है कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में परिवार नियोजन सेवाओं की समुदाय स्तर पर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिवार नियोजन साधनों की ग्राह्यता को बढ़ाना बहुत जरूरी है । इस पहल के तहत लक्षित समूह के परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा । इन लक्षित समूह में शामिल हैं-इस साल की पहली जनवरी के बाद प्रसव वाली वह महिलाएं जो उच्च जोखिम गर्भावस्था (एच.आर.पी.) के रूप में चिन्हित गयीं थीं, नव विवाहित दम्पति (जिनका विवाह इस साल जनवरी के बाद हुआ है) और वह योग्य दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं ।
आशा कार्यकर्ताओं की इस अनूठी पहल में भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी । वह ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लक्षित समूह की महिलाओं की लाइन लिस्टिंग करेंगी । ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का दिन यदि २१ तारीख को पड़ता है तो वह उस दिवस को परिवार नियोजन के साधनों पर केन्द्रित करते हुए खुशहाल परिवार दिवस को बड़े पैमाने पर मनाएंगी । गृह भ्रमण के दौरान लक्षित समूह के उन दम्पति को चिन्हित करेंगी जो परिवार नियोजन के किसी साधन को नहीं अपना रहे हैं, उनकी काउंसिलिंग से लेकर बास्केट ऑफ़ च्वाइस में मौजूद साधनों से अवगत कराएंगी । इसके अलावा इन साधनों को अपनाने को लेकर कोई भ्रान्ति होगी तो उसे भी दूर करेंगी । सेवाओं की उपलब्धता, स्वीकार्यता व प्रोत्साहन राशि की जानकारी देते हुए साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगीं । इच्छुक दम्पति का प्री-रजिस्ट्रेशन भी करेंगी। आशा कार्यकर्ता खुशहाल परिवार दिवस पर लक्षित सनूह की चिन्हित अधिकतम महिलाओं को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चलने के लिए प्रेरित करेंगी ताकि उनको और विस्तार से परिवार नियोजन साधनों के बारे में जानकारी मुहैया करायी जा सके । इस कार्य में सेंटर पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सी. एच. ओ) भी आशा की मदद करेंगी । एएनएम, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, आशा संगिनी और महिला आरोग्य समिति के सदस्य भी इच्छुक दम्पति द्वारा चुने गए साधनों की उपलब्धता पर आशा का सहयोग करेंगे । शहरी क्षेत्र में जहाँ आशा कार्यकर्त्ता नहीं हैं वहां पर शहरी एएनएम द्वारा यह गतिविधियाँ सम्पादित की जाएंगी। एक वर्ष के भीतर विवाहित नव दम्पति को नई पहल किट देते हुए परिवार नियोजन साधनों के बारे में विस्तार से बताते हुए मैरिज रजिस्ट्रेशन के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। सम्मानित होंगे लाभार्थी -जनपद एवं ब्लाक स्तर पर परिवार नियोजन के स्थाई/अस्थाई विधियों के संतुष्ट लाभार्थी/दम्पति को स्थानीय जनप्रिनिधियों के द्वारा सम्मानित कराया जाए और इन्हीं संतुष्ट लाभार्थियों या दम्पतियों के माध्यम से समुदाय में परिवार नियोजन के सन्देश को प्रचारित कराया जाए। इसके अलावा प्राइवेट नर्सिंग होम, गैर सरकारी संस्था, आशा, एएनएम, प्रोग्राम मैनेजर आदि जो परिवार नियोजन के क्लाइंट को प्रोत्साहित या सेवाएं प्रदान किये जाने में उत्कृष्ट सेवा या योगदान दिए हैं, उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए। प्रचार-प्रसार व संवेदीकरण पर रहेगा जोर -परिवार नियोजन दिवस पर परिवार नियोजन सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, पम्फलेट, पोस्टर, रेडियो स्पॉट, जिंगल्स, माइकिंग, सारथी वाहन और मीडिया का पूर्ण सहयोग लिया जाएगा । इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिले के सभी कार्यक्रम प्रबंधक, सेवा प्रदाता, फ्रंटलाइन वर्कर आदि का खुशहाल परिवार दिवस के उद्देश्य, आयोजन, सेवा प्रदायगी की सुनिश्चितता, परिवार नियोजन कमोडिटी की उपलब्धता आदि पर संवेदीकरण किया जाएगा ।

किशोर-किशोरियों पर उदया के अध्ययन के निष्कर्षों पर सेमिनार, यौन व प्रजनन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत – डॉ. जोया
मुजफ्फरनगर। देश के १० से १९ वर्ष के किशोर/किशोरियां जो कुल आबादी का लगभग पांचवां हिस्सा हैं, वह वयस्क होने की अपनी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और जैविक परिवर्तनों से होकर गुज़रते हैं। यह उनके अनुभव, उनके लिए उपलब्ध संसाधन व सहयोग, व्यवहार, क्षमता व स्वास्थ्य पर आजीवन प्रभाव डालते हैं। उदया अध्ययन पॉपुलेशन काउंसिल द्वारा किया गया अपने-आप का पहला लोंगीट्यूडनल (देशांतर) अध्ययन है जो बताता है कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य में किशोर और किशोरियां कैसे वयस्कता की ओर बढ़ रहे हैं। इस अध्ययन में पाए गए निष्कर्ष एक ऑनलाइन सेमिनार में प्रस्तुत किए गए। उदया अध्ययन में २०,००० से ज़्यादा किशोर और किशोरियों का सर्वे किया गया, जिसमें छोटी व बड़ी उम्र के लड़के, लड़कियां और विवाहित युवतियां शामिल थीं । यह अध्ययन पहली बार २०१५-१६ में १० से १९ वर्ष के किशोर और किशोरियों के साथ किया गया और फिर उन्हीं किशोर और किशोरियों का पुनः साक्षात्कार २०१८-१९ में किया गया, जब वह १३-२२ वर्ष के थे । इस अध्ययन की शुरुआत भी सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (ऐसा काम जो अभी करें और वह आगे की पीढ़ी के काम आये) को अपनाने के साथ हुई, जिससे इन तीन सालों के दौरान अध्ययन में शामिल किशोर और किशारियों की प्रगति को नापने का अवसर भी मिला । इस मौके पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में डिप्टी कमिश्नर (किशोर स्वास्थ्य) डॉ. ज़ोया अली रिज़वी ने कहा, च्च्उदया अध्ययन द्वारा प्राप्त आंकड़े सरकार को उनकी नीतियों और उनके प्रभाव से संबंधित प्रमाण प्रदान करते हैं । आंकड़ों से स्पष्ट है कि लड़कों और लड़कियों दोनों के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अध्ययन के आंकड़ों को प्रस्तुत करने के बाद किशोरावस्था पर होने वाले निवेश को वरीयता देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई । कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, लिंग, समाजीकरण, डिजिटल साधन की उपलब्धता और जीवनयापन से जुड़े अवसर वह कारक हैं जो वयस्कता में एक स्वस्थ और उपयोगी जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम के वक्ताओं में किशोर स्वास्थ्य और कल्याण-लैंसेट कमिशन के चेयरमैन प्रो. जॉर्ज पैट्टन, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद में किशोर शिक्षा कार्यक्रम की संयोजक प्रो. सरोज बाला यादव, विश्व स्वास्थ्य संगठन में किशोर यौन और प्रजनन के वैज्ञानिक डॉ. वेंकटरमन चंद्रमौली, कटकथा पपेट आर्ट ट्रस्ट के अविनाश कुमार, डेविड एंड लूसिल पैकार्ड फाउंडेशन के आनंद सिन्हा और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की डॉ. प्रिया नंदा शामिल थीं। प्रोफेसर यादव ने जोर दिया कि सरकार की विभिन्न एजेंसियों और विभागों को अलग-अलग काम करने के बजाय एक साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, हम देखते हैं कि कई तरह की पहल की गई हैं लेकिन प्रक्रियाओं पर ध्यान देने की जरूरत है ।ज्ज् यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबॉर्न में किशोरावस्था स्वास्थ्य शोध के प्रोफेशनल फेलो जॉर्ज पैटन ने उदया अध्ययन के उस हिस्से पर जोर दिया जहां पाया गया कि किशोरियों के लिए किशोरावस्था के वयस्कता की उम्र में पहुंचने तक में गर्भवस्था की चुनौतियां बरकरार रहती हैं। युवतियां शिक्षा, रोजगार, मानसिक स्वास्थ्य, गुणवत्तात्मक जीवन और पोषण के पैमानों पर पिछड़ रही हैं। जबकि यह किशोर एवं किशोरियों के सामाजिक और भावनात्मक विकास के लिए जरूरी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन में किशोर यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के मुख्य डॉ. वेंकटरमन चंद्रमौली ने कहा, किशोरियां अपने जीवन में कुछ करना चाहती हैं, लेकिन वह अलग-अलग तरह के बंधनों में खुद को शक्ति विहीन पाती हैं और इसी स्थिति को हमें बदलना है ।ज्ज् उन्होंने हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर किशोरावस्था के विषय पर राष्ट्रीय तकनीकी बैठक आयोजित करने की मांग की। पॉपुलेशन काउंसिल भारत के डायरेक्टर डॉ. निरंजन सग्गुरटी ने कहा, च्च्उदया अध्ययन परिवार, समुदाय और सरकारी कार्यक्रमों पर ज़रूरी जानकारी प्रदान करता है जो किशोरों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं और कुछ कमियों को उजागर करता है जिन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है । हालांकि इस अध्ययन में बिहार और उत्तर प्रदेश में रहने वाली भारत की एक-चौथाई किशोरों की आबादी शामिल है, देशभर में इस तरह के और अध्ययन सरकार को किशोरावस्था से वयस्कता की ओर कामयाब परिवर्तन के लिए ज़रूरी और ठोस साक्ष्य प्रदान कर सकते हैं ।

 

अवैध शराब एवं हथियार के साथ कई दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र वशिष्ठ द्वारा अभियुक्त शकील अहमद पुत्र शब्बीर अहमद नि0 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को न्याजूपुरा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी नाजायज शराब के बरामद किए गए। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 नितिन कुमारद्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र मौ0 शमीम नि0 जैदी फार्म थाना नौचन्दी मेरठ को दौराने पुलिस कार्यवाही चीतल कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 चोरी की ई-रिक्शा एवं 05 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद किया गया।वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा अभियुक्त नादिर पुत्र मौ0 अली नि0 शाहनगर कालोनी थाना खतौली मु0नगर को खतौली रोडवेज बस अडडे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज एवं 05 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद किया गया। थाना भौराकलां पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त संदीप पुत्र ब्रहमपाल नि0 सिसौली थाना भौराकलां मु0नगर को भौराखुर्द सिसौली चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब बरामद किया गया।

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर व0उ0नि0 मनोज कुमार यादव द्वारा वॉछित अभियुक्ता फरहाना पत्नी मौ0 नासिर उर्फ नसीर नि0 अम्बा बिहार जामिया नगर थाना को0नगर मु0नगर हाल निवासी मिमलाना रोड थाना को0नगर को अभि0 के मस्कन मिमलाना रोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना को0नगर पर उ0नि0 हरिश राघव द्वारा वॉछित अभियुक्त विपिन पुत्र शीशपाल नि0 द0 कृष्णापुरी थाना को0नगर मु0नगर को कादिर राणा की कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वॉछित अभियुक्तगण सोनू उर्फ महमूब, आसिफ पुत्रगण इदरीश नि0 फूलनगर कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को सारावली नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा वॉछित अभियुक्त रामबाबू पुत्र रामकुमार नि0 शान्ति विहार कालोनी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली को जानसठ पुल बाईपास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना महिला थाना पर उ0नि0 मइयादीन द्वारा वॉछित अभियुक्त कामिल पुत्र इमरान नि0 पंजाबपुरा थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर उ0नि0 वीरपाल सिंह द्वारां वॉछित अभियुक्त गौरव पुत्र इन्दपाल नि0 ग्राम व थाना भौराकलां मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

तमंचा व चाकू के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 विनोद राघव द्वारा अभियुक्त मन्नु पुत्र निजामू नि0 गली नं0 12 लाल कुर्ति मेरठ हाल नि0 साईधाम मन्दिर के सामने थाना सिविल लाइन मु0नगर को एसडी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 रणपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त वसीक पुत्र सफीक नि0 पावटी खुर्द थाना चरथावल मु0नगर को पावटी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर संदीप पुत्र ब्रजभूषण गर्ग नि0 शिवपुरी थाना नई मण्डी मु0नगर द्वारा अभियुक्त इदरीश पुत्र सकरूददीन नि0 श्यामनगर लिसाडी गेट मेरठ को ग्राम छपार वादी की दुकान से पकड कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 72 पाउच घडी डिटर्जेन्ट के चोरी किये हुए बरामद किया गया।

छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिये
मुज़फ्फरनगर। जनपद में छात्राओं की सुरक्षा हेतु जनपदीय पुलिस व एन्टी रोमियों टीमों द्वारा स्कूल/कालेजों में छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध/साईबर अपराध की पूर्ण जानकारी देते हुए सभी को उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं जैसे-ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि के सम्बन्ध में बताकर जागरूक किया जा रहा है।

 

तीन शातिर वाहन चोर दबौचेVehthief |
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा ४० फुटा रोड से चेकिंग के दौरान ०३ वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से ०१ पिस्टल मय ०४ जिन्दा कारतूस ३२ बोर, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ चाकू नाजायज, ०२ बुलेट मो०सा० बिना नम्बर प्लेट व फर्जी नम्बर प्लेट। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-मौहब्बत अली पुत्र खलील अहमद नि० गली नं० २ महमूदनगर थाना सि०ला० मु०नगर, फैज पुत्र अब्दुल वहाब नि० कुंगर पट्टी सुजडू थाना को०नगर मु०नगर, रहीस पुत्र अब्दुल गफ्फार नि० मौ० हुमायु नगर फतुलापुर रोड पुलिस चौकी के पास लिसाडी गेट मेरठ बरामद किया।

 

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार4 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंसूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गण मोहम्मद शोएब पुत्र बाबू निवासी ग्राम सिंधावली थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर व गुलशेर पुत्र अनीश निवासी शेर नगर थाना नई मंडी हाल निवासी हाजी महबूब का मकान ग्राम जड़ौदा थाना मंसूरपुर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त संदर्भ में थाना मंसूरपुर पर धारा ६०/६३ आबकारी अधिनियम बनाम मोहम्मद शोएब व मुकदमा अपराध संख्या ३०५/ २०२० धारा ६०/६३ आबकारी अधिनियम बनाम अभियुक्त गुलशेर उपरोक्त पंजीकृत किया गया है अभियुक्त गण से बरामदगी का विवरण निम्नवत है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मोहम्मद शोएब से बरामद कुल १३ लीटर अवैध गोवा प्रीमियम व्हिस्की तथा गुलशेर से बरामद कुल १२ लीटर अंग्रेजी शराब अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का बरामद की गई।

 

क्रिकेट खेल रहे युवको मे हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। क्रिकेट खेल रहे कुछ युवको मे हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। मारपीट मे घायल युवक ने पुलिस कोेे तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार थाना नई मन्डी की बचन सिह कालोनी निवासी प्रवीण पुत्र सोहनवीर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह पिछले कुछ दिनो से पचैण्डा रोड स्थित गांव गढी मे अपने दोस्तो के साथ क्रिकेट खेलने के लिए जाता है। प्रवीण का आरोप है कि क्रिकेट खेलते वक्त उसका कुछ दोस्तो से आपसी विवाद हो गया। जिसमे गाली गलौच व मारपीट हो गई। पीडित प्रवीन ने आरोपियो के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

 

आपसी विवाद मे चले लाठी डन्डे5 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। आपसी विवाद मे चले लाठी डन्डो से कुछ लोग घायल हो गए। झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर मे बीती देर रात मौहल्ला किदवईनगर मे कुछ लोगो के बीच आपसी विवाद हो गया। मौहल्लावासियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपियो से पूछताछ की जा रही है। तथा मामले की जांच पडताल कर आरोपियो के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।

 

 

अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल की बैठक सम्पन्न8 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल की बैठक मे रेलवे परिसर स्थित प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मन्दिर के अन्यत्र स्थान पर परिवर्तन करने पर एक विस्तृत वार्ता की। अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल के जिला संयोजक पंकज गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल व प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मन्दिर रेलवे स्टेशन परिसर व वैश्य जागृति मंच तथा अर्चक पुरोहित संघ एवं गोकुल गौवंश सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान मे आज रेलवे बोर्ड दिल्ली के उच्चाधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का निरीक्षण करने पर रेलवे परिसर स्थित प्राचीन पिपलेश्वर मन्दिर के अन्यत्र स्थान परिवर्तन करने पर एक विस्तृत वार्ता हुई। हिन्दू एकता दल संयोजक पंकज गुप्ता प्राचीन पिपलेश्वर मन्दिर से भाजपा नेता घनश्याम भगत ने कहा कियह मन्दिर स्टेशन से काफी पहले का है। इस मन्दिर का रेलवे परिसर मे ही भव्य निर्माण कराया जाये। सुरेन्द्र मित्तल, ब्रज बिहारी अत्री इस वार्ता के बीच पहुंचे मनीष चौधरी, गोकुल गौवंश के अरविन्द शर्मा ने संयुक्त रूप से भव्य मन्दिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा का सम्पूर्ण खर्च रेलवे द्वारा कराये जाने की मांग रखी। मन्दिर के मुख्य पुजारी पं.विजय मिश्रा ने कहा कि मन्दिर से हजारो श्रृद्धालु जुडे हैं व हजारो रेल यात्री प्रतिदिन रेल यात्रा से पूर्व उक्त मन्दि में शीश नवाकर ही जाते हैं। इस दौरान अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल के संयोजक पंकज गुप्ता, प्राचीन पिपलेश्वर मन्दिर से भाजपा नेता घनश्याम भगत,समाजसेवी मनीष चौधरी, एबीवीपी नेता पारस कुमार, हिन्दू एकता दल से जिला मंत्री सचिन शर्मा, अनुराग गुप्ता,राहुल जैन, आशीष शर्मा, वैश्य जागृति मंच से सुरेन्द्र मित्तल, विकास गर्ग, अर्चक पुरोहित संघ से पं.ब्रजबिहारी अत्री,पं.अमित तिवारी,गोकुल गौवंश सेवा समिति से अरविन्द शर्मा, अनमोल यादव,पं.संजय मिश्रा, पं.अरविन्द पाण्डेय,पं.मुकेश भारद्वाज,पं.पूरणचन्द शास्त्री एवं स्टेशन रोड के दुकानदार उपस्थित रहे।

 

आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की6 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। कं्राति सेना ने पीडित युवती को न्याय एवं आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। क्रांति सेना के नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि भोपा थाना क्षेत्र मे एक युवती के साथ विगत 4 सितम्बर 2020 को दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। बताया जाता है कि उक्त मामले मे पीडित युवती के 164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। लेकिन आज तक उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी नही हो सकी है। क्रांति सेना ने मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान जिला प्रभारी शरद कपूर, प्रवीण शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, अखिलेश पुरी, पं.आशीष मिश्रा, बसन्त कश्यप, शंकर कुमार, भुवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष तथा महासचिव पद के लिए प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किया7 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। नामांकन प्रक्रिया के साथ जिला बार संघ चुनाव का बिगुल बज गया। जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष तथा महासचिव पद के लिए प्रत्याशियो ने मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिला बार संघ के एक वर्षीय चुनाव के लिए आज कचहरी स्थित जिला बार संघ कार्यालय पर जिला बार संघ अध्यक्ष एवं सचिव पद के दावेदारो के रूप मे विभिन्न प्रत्याशियो ने मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द प्रकाश त्यागी व एल्डर कमैटी के अन्य पदाधिकारियो की मौजूदगी मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मिली जानकारी के अनुसार इस बार जिला बार संघ के चुनाव मे अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चार गुट मैदान मे हैं। जिसमें से एक गुट की और से अध्यक्ष के लिए प्रमोद त्यागी एड.,सचिव पद के लिए गुलवीर सिह एड,इसी क्रम मे अध्यक्ष पद के लिए कलीराम एवं सचिव पद के लिए अरूण शर्मा एड.,चुनाव मैदान मे हैं। वहीं दूसरी और जिला बार संघ अध्यक्ष के लिए अनिल जिन्दल व सचिव पद के लिए चन्द्रपाल सिरोही एड.,ने तथा जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वर दत्त त्यागी तथा उनके साथ सिचिव पद के लिए ईनाम इलाही त्यागी एड. ने 23 सदस्यीय कमैटी के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी आनन्द प्रकाश त्यागी,सहायक चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा एड., आदि पदाधिकारियो के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जिला बार संघ कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई तथा 21 नवम्बर 2020 को नाम वापसी होगी। आगामी 25 नवम्बर 2020 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिला बार संघ चुनाव सम्पन्न होगा।

एक दिन के लिए करिश्मा अरोरा बनी नगर कोतवाली प्रभारी
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल की २०१९ कि १२वीं कक्षा की ऑल इंडिया टॉपर्स करिश्मा अरोरा बनी आज मुजफ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली की १ दिन की प्रभारी बनी। एसएसपी अभिषेक यादव ने करिश्मा कपूर को १ दिन का थाना प्रभारी बनाने का दिया सुनहरा मौका, कोतवाली का प्रभार मिलने पर करिश्मा अरोरा ने थाना शहर कोतवाली का निरीक्षण किया वही माल खाना, मुंशी कार्यालय, लॉकअप व मैश का किया निरीक्षण वई कोतवाली मैं तैनात पुलिस कर्मचारियों से की बातचीत एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने किया थाना शहर कोतवाली में बुके देकर करिश्मा अरोरा का स्वागत किया। करिश्मा अरोरा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शिव चौक से भगत सिंह रोड तक का किया फ्लैग मार्च रामकुमार सुनार के यहां शोरूम में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा शिव चौक पर चेकिंग पॉइंट का भी लिया जायजा और थाना कोतवाली इंचार्ज अनिल कपरवांन से ली पूरी जानकारी करिश्मा अरोरा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की मुझे आज बड़ी खुशी हो रही है की मुजे आज १ दिन का कोतवाली प्रभारी बनाया गया है और कहा कि मैं आज बड़ी खुश हूं थाना शहर कोतवाली का १ दिन का प्रभारी बनकर इसका श्रेय में अपने अभिभावक और स्कूल टीचर को देना चाहती हूं कि जो मुझे यह सम्मान आज मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा दिया गया है करिश्मा अरोरा भविष्य में अपनी हॉबीज कत्थक नृत्य और साइकोलॉजी के साथ डॉक्टरेट करना चाहती है करिश्मा अरोरा ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस का आज का व्यवहार देखकर मुझे बड़ी खुशी हुई है मुजफ्फरनगर पुलिस थाना शहर कोतवाली पुलिस का व्यवहार बहुत ही अच्छा है और सभी लोगों ने बहुत मान सम्मान दिया है करिश्मा अरोरा ने एसपी सिटी सतपाल अंतिल की भी जमकर तारीफ की वही फ्लैग मार्च में करिश्मा अरोरा के साथ भारी पुलिस फोर्स के साथ इंस्पेक्टर अनिल कपरवांन मौजूद रहे।

 

बाइक चोर को गिरफ्तार कियाChor |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक चोर को चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम मे तहत यातायात पुलिस ने नगर के व्यस्ततम चौराहा मिनाक्षीचौक से वाहन चैकिंग के दौरान बाईक सवार एक युवक को चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उक्त् युवक ने यह बाईक तितावी क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

 

 

बिना टैग लगे गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का क्रय-विक्रय परिवहन न किया जाये
मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा 01 अक्टूबर 2020 से गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं मे खुरपका-मुॅहपका टीकाकरण एवं टैंगिग अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालन विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर टैंगंग व टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। सभी को बिना टैग लगे गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को विक्रय हेतु प्रतिबन्धित किया गया है तथा निर्देशित किया गया है कि बिना टैग लगे गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का क्रय-विक्रय परिवहन न हो। पशु पैंठ/पशु बाजार/पशु हॉट में क्रय-विक्रय हेतु आने वाले पशुओं की क्रय-विक्रय रसीद पर टैग नम्बर अवश्य अंकित किया जाये, ताकि शेष रहे पशुओं में टैगिंग का कार्य शत -प्रतिशत पूर्ण हो सके।

 

चरथावल में नई गन्ना समिति बनाने की सैकंडो किसानो ने पँचायत में की मांग10 Min 5 |
चरथावल। ग्राम कुटेसरा में आयोजित भाकियू की पंचायत में किसानों ने चरथावल में नई गन्ना समिति बनाने की मांग करते हुए कहां की चरथावल क्षेत्र के किसानों को समिति जाने के लिए कड़ी मशक्कतो का सामना करना पड़ता है।साथ ही पंचायत में किसानों ने नहर में पानी न आने,किसानों के गन्ने का बे सिक कोटा न जुड़ने, गन्ना पर्ची न आने आदि समस्याओं से भाकियू नेताओं को अवगत कराया।
चरथावल विकासखण्ड के ग्राम कुटेसरा में भारतीय किसान यूनियन की पँचायत तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा व युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुण्डीर के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई जिसमें सैंकड़ो किसानों ने भाग लिया।पँचायत में भाकियू सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि चरथावल में नई गन्ना समिति बनाई जाए क्योंकि रोहाना गन्ना समिति पर अधिक गांव होने के कारण वहां न तो किसानों के कार्य हो पा रहे हैं ओर केकिसानो को आने जाने में भेज भारी परेशानी हो रही है। पँचायत में किसानों ने गन्ना पर्ची न आने,किसानों के बेसिक कोटे मे गड़बड़ी,नहर में अभी तक पानी न आने आदि समस्याओ से भाकियू नेताओ को अवगत कराया पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि जल्दी किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता तो चरथावल में एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा,सतेंद्र ठाकुर जिलाध्यक्ष युवा ,कुलदीप त्यागी,सतीश ठाकुर,मान सिंह,पवन त्यागी अभिषेक बंसल ,डब्बू प्रधान,महिपाल ठाकुर, सलीम भाई दीपक त्यागी, पप्पू त्यागी, सरफराज त्यागी, फुरकान त्यागी,उमर त्यागी,ठाकुर वेदपाल भमेला आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

भाकिसं संस्थापक सदस्य वेदपाल सहित सैकंडो लोगो ने जताई भाकियू में आस्था
चरथावल। ग्राम पंचायत कुटेसरा में आयोजित पँचायत में भारतीय किसान संगठन के संस्थापक सदस्य ठाकुर वेदपाल सिंह सहित सैंकड़ो लोगो ने किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय किसान यूनियन का दामन थाम लिया। युवा जिला अध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर व सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा ने ठाकुर वेदपाल सिंह भमेला को भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहनाकर यूनियन की सदस्यता दिलाई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fourteen =