स्वास्थ्य

स्वस्थ रहने के लिए कुछ नियम: खानपान के कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक

स्वस्थ रहने के लिए खानपान के कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। इन नियमों का पालन करके ही व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।

जब कोई व्यक्ति खानपान के नियमों के विपरीत भोजन का सेवन करता है तो उसके शरीर में कई प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं जिसके कारण रोगी का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरने लगता है। अत: सभी व्यक्तियों को भोजन संबन्धी नियमों का पालन करना चाहिए।

भोजन संबन्धी कुछ नियम :-

सभी व्यक्तियों को भोजन अपनी भूख से कम ही करना चाहिए। भोजन को खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए और हमेशा पौष्टिक भोजन करना चाहिए। इस प्रकार का भोजन करने से रोगी व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

व्यक्तियों को वही भोजन सेवन करना चाहिए जो औषधि के सामान होता है अर्थात वही भोजन करना चाहिए जो शुद्ध हो। कभी भी ऐसा भोजन नहीं करना चाहिए जो दूषित हो तथा शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला हो।

सभी व्यक्तियों को सुबह तथा शाम के समय में योग तथा व्यायाम करना चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। योग और व्यायाम का लाभ किसी प्रकार की औषधि से कम नहीं होता है। जिस प्रकार औषधि रोगों को ठीक कर देती है, वह भी बिना खर्च किये, ठीक उसी प्रकार योग तथा व्यायाम भी बिना खर्चे कई प्रकार के रोगों को ठीक कर देता है।

सभी मनुष्यों को हमेशा शांत तथा हसंमुख रहना चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य सही बना रहता है तथा शरीर निरोगी हो जाता है।
क्रोध, गुस्सा तथा लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर का नाश होता है तथा शरीर का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता है।

व्यक्तियों को अपने जिंदगी में कभी भी निराश नहीं होना चाहिए तथा हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए तभी शरीर का स्वास्थ्य बना रह सकता है।

व्यक्तियों को खाना ऐसा खाना चाहिए जिससे शरीर को लाभ मिलता हो तथा पानी वह पीना चाहिए जो शरीर को निरोगी कर दें तथा सभी व्यक्तियों से ऐसी बोली बोलनी चाहिए जो सबको प्यारी लगती हो।

दिन में एक बार भोजन करना योग के समान होता है अर्थात जो व्यक्ति दिन में 1 बार भोजन करता है उससे उसके शरीर का स्वास्थ्य बना रहता है। जो व्यक्ति दिन में 2 बार भोजन करता है वह भोगी के समान होता है

अथार्त उस व्यक्ति का स्वास्थ्य सही नहीं बना रहता है। जो व्यक्ति दिन में 3 बार भोजन करता है उसका भोजन रोगी के सामान होता है क्योंकि ऐसा करने से शरीर में कई प्रकार के रोग हो जाते हैं और शरीर का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरने लगता है।

जब कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है तो उसका स्वास्थ्य बना रहता है तथा उसके शरीर में कोई रोग भी नहीं होते हैं।

 

डॉ.ज्योति ओमप्रकाश गुप्ता

Contact: 9399341299

जबलपुर मध्य प्रदेश 

Dr. Jyoti Gupta

डॉ. ज्योति ओम प्रकाश गुप्ता एक प्रसिद्ध चिकित्सक और हेल्थ सेक्शन की वरिष्ठ संपादक हैं, जो प्राकृतिक, घरेलू और होम्योपैथिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। श्री राजीव दीक्षित जी से प्रेरित होकर, डॉ. ज्योति का उद्देश्य सहज, सरल और सुलभ चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना है ताकि लोग आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक उपचार विधियों का भी लाभ उठा सकें। आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के नि:शुल्क परामर्श के लिए उनसे 9399341299 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

Dr. Jyoti Gupta has 71 posts and counting. See all posts by Dr. Jyoti Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 2 =