उत्तर प्रदेश

Hathras News: साड़ी की फेरी लगाकर लौट रहे युवक को लिया लूट, विरोध करने पर पीटा

Hathras News सासनी के गांव में साड़ी की फेरी लगाकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने नानऊ मार्ग पर दाऊ बाबा कोल्ड स्टोर के निकट लूट लिया। बदमाश युवक से 21 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर युवक को पीटा और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया और उनके बाकी साथी मौका पाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल का सीएचसी पर उपचार कराया है।

दरअसल ग्राम बिर्रा निवासी सलीम गांव में साड़ी की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 15 दिसंबर की देर शाम वह साड़ी बेचकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नानऊ मार्ग पर बाबा कोल्ड स्टोर के निकट पहुंचे, वैसे ही बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और लूटपाट शुरू कर दी। सलीम ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने सलीम का सिर फोड़ दिया। सलीम ने इतने पर भी बदमाशों का डटकर सामना किया। 

बदमाश सलीम के 21000 लूटकर भागने लगे। सलीम ने इसकी सूचना फोन से अपने ग्रामीणों को दी। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने भागते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में ग्रामीणों को इन बदमाशों ने अपने नाम राजू नगला लुड्डी एवं मुन्ना निवासी थाना सिकंदराराऊ बताए। प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लेन-देन को लेकर मारपीट का मामला है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =