उत्तर प्रदेश

Hathras News: दुकानदार को तमंचा दिखाकर नकदी लूटने की घटना में आरोपी गिरफ्तार

Hathras सादाबाद के सलेमपुर रोड पर 21 दिसंबर को वेल्डिंग की दुकान के सामने बैठे दुकानदार को तमंचा दिखाकर नकदी लूटने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

एसपी निपुण अग्रवाल के निर्देश पर सीओ गोपाल सिंह की निगरानी में इस घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। लूट के मामले में अंकित पुत्र राजकुमार उर्फ राजू तोमर निवासी मांगरू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जब वह दुकान के सामने बैठा था। तभी बाइक सवार बदमाश आया और तमंचा दिखाकर 2600 लूट ले गया। 25 दिसंबर को पुलिस और गठित की गई टीमों ने सबूत, टेक्निकल इंटेलिजेंस और पूछताछ के आधार पर बहरदोई रोड शहबाजपुर रजबहा पुल के पास से शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए प्रवेश पुत्र किशन सिंह निवासी रसगवां सहपऊ से पुलिस ने 800 रुपये नकद, आधार कार्ड, एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस बरामद किए हैं। प्रवेश के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, महेश चंद्र, पदम सिंह शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + four =