उत्तर प्रदेश

Varanasi: चर्च कंपाउंड में 50 वर्षीय विक्टोरिया की चाकू मारकर हत्या

Varanasi छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड में 50 वर्षीय विक्टोरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साल के पहले दिन शहर के अति सुरक्षित क्षेत्र में सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

कैंट थाने की पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर है। पुलिस को एक ट्राली चालक पर शक है, जिसकी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला से जबरदस्ती करने के प्रयास में असफल होने पर उसकी हत्या की गई है।

छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड के स्टाफ क्वार्टर में झारखंड के गुमला की रहने वाली विक्टोरिया अपनी बहन रेटीना के साथ रहती थी। विक्टोरिया चर्च में साफ-सफाई का काम करती थी। रेटीना के अनुसार सुबह वह 7:30 बजे चर्च में अपने काम पर चली गई थी। 

 चर्च के गार्ड विवेक ने बताया कि वह विक्टोरिया की चीख सुनकर उसके कमरे की ओर गया तो उसे खून से लथपथ देख आनन-फानन उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल से बीएचयू अस्पताल ले जाए जाते समय विक्टोरिया की मौत हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =