उत्तर प्रदेश

योगराज की तुलना बुलडॉग से की, सभी कार्यकर्ता हिंदुत्व को मजबूत करें-बालयोगी अलखनाथ

मेरठ के मंगल पांडे नगर के सामुदायिक केंद्र में आयोजित विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व पत्रकार वार्ता के दौरान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बाल योगी अलखनाथ ने हिंदुत्व की एकता पर बल देते हुए कहा कि महासंघ के सभी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ ही अपने आस पास के सभी मंदिरों की सूची तैयार करें।

उन्होंने मस्जिदों से माइक से होने वाली अजान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिलकर माइक के सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश का पालन सुनिश्चित कराए।

उन्होंने योगराज की हिंदू महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी पर उनकी तुलना बुलडॉग से करते हुए कहा कि जिस प्रकार कुत्ते को किसी भी प्रकार के रिश्ते का आभास नहीं होता

उसी प्रकार योगराज का यह ब्यान उसकी महिलाओं के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी दर्शाता है कि उसे किसी भी रिश्तों की मर्यादा का ध्यान नहीं है जिस की विश्व हिंदू महासंघ भर्त्सना करती हैं एवं उसकी टिप्पणी पर सरकार से कठोर कार्यवाही की मांग करती हैं।

कार्यक्रम एवं प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी, सहारनपुर मण्डल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, मेरठ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। \इससे पूर्व विश्व हिंदू महासंघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बाल योगी अलखनाथ ने पुरा महादेव मंदिर में भस्माभिषेक किया
इसके उपरांत ग्राम आलमगीर में गोरक्ष मन्दिर व आश्रम का शिलान्यास किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fourteen =