Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: मोबाईल लूटने वाले गिरोह का बुढाना पुलिस ने किया पर्दाफाश

बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा मोबाईल चोर/लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया पुलिस ने ०३ शातिर मोबाईल चोर/लुटेरे अभियुक्तगण गिरफ्तार किये।

अभियुक्तगण के कब्जे से करीब २.५ लाख रूपये कीमत के चोरी/लूटे हुए १३ मोबाईल (अलग-अलग कम्पनी के) बरामद । जनपद में शातिर चोरध्लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द देव मिश्र थाना बुढाना के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा मोबाईल चोरध्लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ०३ शातिर मोबाईल चोर/लुटेरे अभियुक्तगण को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से करीब २.५ लाख रुपये कीमत के चोरी/लूटे हुए १३ मोबाईल(विभिन्न कम्पनी के) बरामद किए गए । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण योगेश पुत्र नैम सिंह निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना, प्रवेश पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना, शाह आलम पुत्र आफताब आलम निवासी रहमत नगर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर । पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि हमारी दोस्ती हर्षित उर्फ गोलू व तरुण पुत्रगण हर्षवर्धन निवासीगण कस्बा व थाना बड़ौत जनपद बागपत के साथ थी

जोकि अपने अन्य साथियों दीपक पुत्र पप्पू निवासी गौरीपुर थाना कोतवाली बागपत व चांद उर्फ छोटू उर्फ बबलू निवासी कस्बा व थाना बड़ौत, बागपत के साथ मिलकर चोरीध्लूट की घटनाएं करते थे । हर्षित उर्फ गोलू , तरुण , चाँद उर्फ छोटू, दीपक उपरोक्त अपने साथीयों के साथ मोबाईल चोरीध्लूट की घटना करके मोबाईल हम लोगों को दे जाते थे तथा हम लोग इन मोबाईल को बेच देते थे

शाह आलम उपरोक्त की मुजफ्फरनगर में मोबाईल की दुकान है जिस कारण से उसकी काफी लोगों से जानकारी है व मोबाईल सही दाम पर बिक जाते थे । मोबाईल बेच कर मिले पैसों को हम सभी लोग आपस में बांट लेते थे । दिनांक ०९/१० जनवरी की रात्रि को हर्षित उर्फ गोलू , तरुण , चाँद उर्फ छोटू, दीपक उपरोक्त द्वारा एक व्यक्ति को सवारी के रूप में गाड़ी में बैठाकर उसका मोबाईल व नगदी लूटने का घटना कारित की गयी थी

जिसके बाद दीपक तथा चाँद उर्फ छोटू उपरोक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गए थे । बरामद १३ मोबाईल तरुण व हर्षित उर्फ गोलू हमें बेचने के लिए दे गए थे जिन्हें हम लोग बेचने जा रहे थे । जिनके कब्जे से १३ मोबाईल चोरी/लूटे गए (विभिन्न कम्पनी के कीमत करीब २.५ लाख रुपये) बरामद किये। बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रविन्द्र सिह, संदीप चौधरी, है. का. नीरज त्यागी, का० अंकित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, बलजीत सिंह थाना बुढाना शामिल रहे। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =