उत्तर प्रदेश

Hathras: ग्राम पंचायत अधिकारी अनुरुद्ध कुमार निलंबित

Hathras ग्राम पंचायत इसौंदा में पंचायत भवन निर्मित होने के बावजूद भी नियम विरुद्ध तरीके से ग्राम सचिवालय का संचालिन प्रधान पति के भाई के घर होने सहित विभिन्न आरोपों के मामले में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने ग्राम पंचायत अधिकारी अनुरुद्ध कुमार को निलंबित कर दिया है। उक्त ग्राम पंचायत के निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल के नाम से डीपीआरओ से अभद्रता व धमकी का मामला सुर्खियों में रहा था। 

Hathras डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्मित होने के उपरान्त भी नियम विरूद्ध तरीके से प्रधान की मिलीभगत से ग्राम सचिवालय का संचालन प्रधान पति के भाई के घर से किया जा रहा था।  

ग्राम पंचायत के अभिलेख परीक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं किए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए 23 जुलाई को  उपलब्ध कराई गई धनराशि के सापेक्ष निरीक्षण दिनांक तक वित्तीय प्रगति शून्य पाई गई। 

ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन आरआरसी सेन्टर में पीला ईट, चिनाई के लिए डस्ट एवं निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। सामुदायिक शौचालय निर्धारित समयावधि में न खोले जाने, सामुदायिक शौचालय क्रियाशील न होने के उपरान्त भी केअर टेकर को48 हजार का भुगतान किया गया। पंचायत सचिवालय की जगह अन्य स्थल से केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि 3.68 लाख व राज्य वित्त आयोग के तहत धनराशि 7.31 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इन आरोपों के चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =