News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिड टाउन द्वारा जूते इत्यादि का किया वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन (सेंचुरियन क्लब) द्वारा बालिका स्वछता जागरूकता कार्यक्रम के अंतरगर्त ४०० किताबें, २० पेन ड्राइव और रोटरी इंडिया लेटरेसी मिशन के अंतरगर्त १५० जूते वितरण कार्यक्रम स्वामी कल्याण देव एस. डी. इंटर कॉलेज,शुक्रताल, मुजफ्फरनगर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन नितिन कुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर २५-२६ थे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब के द्वारा समाज सेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ढ्ढ क्लब अध्यक्ष रो प्रगति कुमार ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे । वरिष्ठ रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब पहले भी स्कूलों में कई शौचालय बनवाये है और वाटर कूलर भी लगवाए है । कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो विनय सिंघल एडवोकेट और श्रीमति ममता अग्रवाल जी रहे। कार्यक्रम में रो शैलेन्द्र कुमार (कोषाद्यक्ष), रो नरेश शर्मा, ज्योतिका सैनी, शैली कुच्छल, रो सुशोभ बिंदल, रो अतुल अग्रवाल, रो शैलेश कुच्छल, रो कौशल कृष्ण और समस्त रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन परिवार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानचार्य श्री संजीव कुमार और पुरे स्टाफ का सहयोग मिला। क्लब सचिव रो राजकुमार गुप्ता जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

 

धामपुर बायो आर्गेनिक्स लि. में निःशुल्क जेनेरिक चिकित्सा शिविर आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा उपाध्यक्ष सुधीर कुमार के निर्देशन में समाज हित में चलाई जाए जा रही मुहिम के अंतर्गत गांव सोंटा में डॉक्टर तनु सिंह एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क जेनेरिक चिकित्सा शिविर का गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया, जिसमें ४६ महिला ६२ पुरुष एवं ०८ बच्चों सहित कुल ११६ लोगों ने इस चिकित्सा शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सीय लाभ प्राप्त किया, जिसमें ई सी जी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच कर सभी दवाइयां निशुल्क वितरित की गई, चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा सामाजिक सेवा के माध्यम से गांव सोंटा में यह पहला निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है, इस दौरान चीनी मिल की ओर से महाप्रबंधक गन्ना उत्तम वर्मा, विकास खेवॉल, सुनील कुमार, सहायक प्रबंधक करण सिंह, जितेंद्र राठी, राहुल कुमार तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति जितेंद्र सिंह, जविंदर सिंह, चहक सिंह, कंवर सिंह, सत्यवीर सिंह, मोहित कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

स्टेशन मास्टर को दैनिक रेलयात्री संघ ने सौंपा ज्ञापन
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)दैनिक रेल यात्री संघ के तत्वाधान मे खतौली रेलवे स्टेशन पर एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा गया! इस ज्ञापन मे कुछ रेल गाड़ियों के नाम है कुछ गाड़ियों का यहाँ पर कॅरोना से पूर्व मे स्टॉप था वो गाड़ी अब यहाँ पर नहीं रूकती है खतौली रेलवे स्टेशन को रेलवे के उच्च अधिकारी काफी अनदेखा कर रहे है जबकि खतौली ब्लॉक व खतौली रेलवे स्टेशन के अंतर्गत लगभग चौरासी गॉव आते है जो अपने मे काफी बड़ी उपलब्धि है! इस खतौली स्टेशन के पास शुगर मिल है जो एशिया की सबसे बड़ी मिल है! अब देखे आप सकोती रेलवे स्टेशन को जहा पर कोई ब्लॉक, तहसील, नगर पालिका व कोई बड़ा सरकारी कार्यालय नहीं अब देखिये देवबंद रेलवे स्टेशन को वहा पर भी सभी गाड़ियों का स्टॉप है! खतौली रेलवे स्टेशन की आबादी लगभग पांच लाख से ऊपर है इस स्टेशन के रेल यात्री डेली लगभग कोई गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली, रेवाड़ी व बहुत दूर तक जाते है!इस स्टेशन पर कोई अन्य सुविधाए भी नहीं है जैसे टॉयलेट व रेलवे टिकट की नगर विंडो भी अभी तक चालू नहीं हुई है! जिन गाड़ियों के लिये ज्ञापन दिया गया है उन गाड़ियों के नंबर इस प्रकार है १८४७७/१८४७८, २०४११/२०४१२, १९०१९/१९०२०,१ २९०३/१२९०४, २२४५७/२२४५८, १२०५५/१२०५६, १४६८१/१४६८२ है! ये दैनिक रेल यात्री कई वर्षो से इन रेल गाड़ियों के बारे मे अपने क्षेत्र के सांसद व विधायक को कई बार अवगत करा चुके है पर यह समस्या ज्यो की त्यों है! ज्ञापन देने वालो मे रमेश चंद, राजकुमार सैनी, मनीष महाजन, अनुज सैनी, अरविन्द सैनी, अमित शर्मा, गुलाब सिंह, सतेंद्र काकरान, चंद्रपाल राजपूत आदि है.।

 

एडीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। जिसके चलते जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशानुसार इन सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त किया जा रहा हैं।
इसी संदर्भ मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कचहरी परिसर मे ईवीएम मशीन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन मे प्रशासन द्वारा चुनावी तैयारियों के तहत जनपद की समस्त विधानसभाओ मे स्थित मतदान केन्द्र पर उचित साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पीने के पानी एवं हवा आदि की व्यवस्था तथा मतदान केन्द्र व उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराया जा रहा है। प्रशासनिक अमला इन सभी व्यवस्थाओ को अमली जामा पहनाने की तैयारी मे जुटा है।

 

टोल प्लाजा पर खडे ट्रक से डीजल चोरी
छपार।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा के पास खडें ट्रक से अज्ञात चोरों ने टंकी का ताला तोडकर सैकड़ों लीटर डीजल चोरी कर लिया। पीडित ने पुलिस से शिकायत की है। प्रयागराज निवासी अनिलेश पुत्र रामधार पहल आइ साई कम्पनी के ट्रक पर चालक है। सोमवार रात में वह ट्रक में हरिद्वार से सामान भरकर हैदराबाद जा रहा था। घना कोहरे के कारण छपार टोल प्लाजा पर सडक किनारे ट्रक खडा कर के सो गया। मंगलवार सुबह को उठा तो टंकी का ताला टूटा हुआ था और डीजल भी नही था, चोर ३५० लीटर डीजल चोरी कर ले गए। पीडित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

 

नुक्कड़ नाटक का मतदाता जागरूकता को हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विद्यालय के पास चौराहा पर ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विद्यालय के पास चौराहा पर ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया वहां पर बहुत से आसपास के व्यक्ति एकत्रित हो गए और उनके द्वारा बहुत ही प्रशंसा छात्राओं की गई। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आगामी चुनाव के लिए मतदान करने के लिए उन सभी को प्रेरित किया और वहां पर खड़े व्यक्तियों ने छात्राओं को आश्वासन भी दिया की हम मतदान अवश्य करेंगे साथ ही अपने परिवार वालों को या आसपास के व्यक्तियों को भी इस चीज के लिए प्रेरित करेंगे कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका सारिका वर्मा कुमारी वंदना कुमारी आयुषी के द्वारा कराया गया नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को एक-एक पेन देकर पुरस्कृत किया गया ताकि आगे भी वे इस तरह से बढ़-चढ़कर प्रोग्राम में हिस्सा लेती रहे वापस विद्यालय में आने पर सभी छात्राओं को धन्यवाद दिया गया कि उन्होंने सभी आसपास रहने वाले व्यक्तियों को मतदान के लिए जागरूक किया नुक्कड़ नाटक के पश्चात उपस्थित सभी व्यक्तियों से मतदान जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर भी कराए गए।

 

 

एसएसपी ने कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के किये तबादले
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एसएसपी अभिषेक सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के उददेश्य से कई उप निरीक्षक एवं निरीक्षको के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया है।एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा बीती देर रात कुछ थाना प्रभारियो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया है। एसएसपी के आदेशानुसार इंस्पैक्टर थाना रामराज श्रीमति सीता सिंह को थाना रामराज से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। बुढाना थाने पर तैनात सब इंस्पैक्टर श्रीमति साधना चौधरी को बुढाना थाने से पुलिस लाइन भेजा गया है। प्रभारी रिर्पोटिंग महिला पुलिस चौकी थाना खतौली श्रीमति सुमन शर्मा को प्रभारी महिला पुलिस थाना बुढाना बनाया गया है। महिला थाने की थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमति ज्योति यादव को महिला थाने से प्रभारी रिर्पोटिंग महिला पुलिस चौकी थाना खतौली स्थानान्तरित किया गया है। सब इंस्पैक्टर रामकुमार सिंह को एसएसआई थाना तितावी से थानाध्यक्ष रामराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

नाबालिग से कुकर्म प्रकरण
०१ आरोपी को २० वर्ष कारावास तथा अर्थदण्ड की कराई गई सजा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत माननीय न्यायालय ने सुनाई सजा। उल्लेखनीय है कि ०८ जनवरी २०१८ को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि अभियुक्त मोहित पुत्र सतपाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के नाबालिग पुत्र के साथ कुकर्म करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मु०अ०सं० ४१/२०१८ धारा ३७७ भादवि व ५ध्६ पॉक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को दिनांक १०.०१.२०१८ को ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुये गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित कर अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक १६.०१.२०१८ को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। नाबालिग से कुकर्म जैसे जघन्य अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री महावीर सिंह चौहान थाना कोतवाली नगर के स्तर से प्रभावी पैरवी की गयी व समस्त गवाहों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया एवं विशेष लोक अभियोजक प्रदीप बालियान द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप आज दिनांक ०७.०२.२०२४ को माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट-१ द्वारा आरोपी मोहित उपरोक्त को धारा ३७७ भादवि व ५/६ पॉक्सो अधिनियम के अन्तर्गत २० वर्ष कठोर कारावास व ३०,०००/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सजा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

हादसे में घायल
मंसूरपुर। सडक हादसे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तहसील सदर के गांव जडौदा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक रईसुददीन रोजाना की भांति आज सुबह अपने स्कूटर द्वारा जडौदा स्कूल जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गए। जिन्हे नागरिको की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।

 

सिपाही की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिपाही के पार्थिव शरीर को दी गई सलामी, गणमान्य रहे मौजूदMuzaffarnagar News
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भोपा मुजफ्फरनगर मार्ग पर मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार जीआरपी पुलिस का सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिपाही की मौत से मातम छा गया है। बुधवार को शुकतीर्थ शमशान घाट पर सलामी के बाद सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के चाचा सतेन्द्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी के लोकुपुरा दक्षिणी निवासी 30 वर्षीय अंकुर सहरावत पुत्र जयकुमार बीते मंगलवार की देर रात घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुजफ्फरनगर भोपा मार्ग पर कासमपुरा चौराहा के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के उपरांत सिपाही के शव को घर लाया गया। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिपाही की मौत से कस्बे में शोक की लहर दौड गई है। बुधवार को शुकतीर्थ स्थित शमशान घाट पर सिपाही के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही के पार्थिव शरीर को तहेरे भाई विवेक सहरावत ने मुखाग्नि दी।
अंकुर सहरावत वर्ष 2015 में यूपी पुलिस में बरेली से भर्ती हुआ था। इसके बाद उसकी तैनाती 8 दिसंबर 2015 को अलीगढ़ जिले में हुई थी। बीते 1 वर्ष से वह गाजियाबाद जीआरपी पुलिस में तैनात चल रहा था।
अंकुर परिवार में इकलौता पुत्र था। अंकुर की दो बहनें टीना व अनुराधा हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। अंकुर की माता ऊषा देवी बचपन में ही अंकुर को छोडकर चली गई थी। अंकुर की शादी वर्ष 2013 में थाना छपार क्षेत्र के ग्राम तेजलहेडा में पिंकी के साथ हुई थी। अंकुर को कोई संतान नहीं थी।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के अलावा जीआरपी गाजियाबाद के एसएसआई संदीप कुमार, संजय कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, समीर खान ने सिपाही के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, राजेश चेयरमैन, सचिन वामन, जोगेन्द्र वर्मा, डॉ. कर्णसिंह, वरूण कुमार, आनन्द कुमार, यशवीर सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

बूथों का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन चुनाव की तैयरियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। चुनाव को लेकर एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहर ने क्षेत्र के आधा दर्जन मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। भवन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय व रैम की व्यवस्था को देखा। स्थलीय निरीक्षण की जांच रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी। बीते दिन बुढ़ाना उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर, प्राथमिक विद्यालय काकड़ा, चौपाल पट्टी हरसहाय शोरो, प्राथिमक विद्यालय पुरा समेत आधा दर्जन मतदान केन्द्रां का औचक निरीक्षण किया। भवन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय व रैम की व्यवस्था को देखा। स्थलीय निरीक्षण की जांच रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी। इस दौरान कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि जिन मतदान केन्द्रों की स्थिति निरीक्षण के दौरान अधिक खस्तहाल मिली है ऐसे मतदान केन्द्रों को बदलवाया जायेगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

 

मेले का आयोजन
चरथावल। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा ग्राम अलिपुरा विकासखंड चरथावल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिबिर/ मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में ग्राम अलिपुरा विकासखंड चरथावल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिबिर/मेला का आयोजन किया गया। जिसमें डा हर्षवर्धन प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉक्टर सुनंदा पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी पावटी एवं विकासखंड चरथावल के पशुपालन विभाग के समस्त कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे तथा शिविर में बांझपन निवारण ,कृत्रिम गर्भाधान, पशु चिकित्सा ,पशुधन बीमा इत्यादि कार्यों के साथ-साथ पशुपालन घटक क्रेडिट कार्ड व सहभागिता योजना इत्यादि की जानकारी दी गई। मेले में ग्राम प्रधान अलीपुरा उपस्थित रहे।

 

पुत्र के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जाट कालोनी निवासी अनिल तिवारी ने रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारो को बताया कि एक फरवरी 2024 की रात एक बैंकट हॉल मे उनके पुत्र निखिल तिवारी को गोली मार दी थी। जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त रात मे करीब 2 बजे मौत हो गई थी।
इस सम्बन्ध मे पीडित अनिल तिवारी ने बताया कि उन्होने मंसूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। अनिल तिवारी का आरोप है कि आरोपी निवासी सलेमपुर-पुरकाजी तथा उसके तीन अज्ञात साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होने आरोप लगाया कि 6 दिन बाद भी पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्यवाही नही की है। पुलिस ने एक आरोपी को एक मुठभेड के दौरान उसके पैर मे गोली मारने का दावा किया है। उक्त घायल आरोपी को सहारनपुर पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी के आरोप मे गिरफ्तार किया है।
प्रेसवार्ता मे मौजूद मृतक के पिता अनिल तिवारी व उसके मामा अनुराग शुक्ला ने कहा कि मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड से बाहर है। 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई है। उन्होने एसएसपी सहित सरकार से मांग की है कि हत्यारोपियो के खिलाफ कार्यवाही की जाए तथा उनके घर पर बुलडोजर चलवाया जाए व उनकी सम्पत्ति कुर्क की जाए। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 24 घन्टे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी नही हुई तो वे एसएसपी कार्यालय पर आमरण अनशन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री आवास पर भी धरना देंगे। प्रेसवार्ता के दौरान मृतक निखिल की माता सीमा तिवारी व बहन रीचा चतुर्वेदी मौजूद रहे।

 

हरेन्द्र मलिक को अखिलेश ने बुलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी कमेटियों को सक्रिय होकर चुनाव प्रचार में जुट जाने के निर्देश दिये गये हैं। बूथ स्तरीय कमेटियों की मीटिंग करने पर जोर दिया गया है। क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराने और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए भी रूपरेखा बनाई गयी है।
सपा कार्यालय पर बुधवार को मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के अन्तर्गत आने वाली जिले की बुढ़ाना, खतौली, मुजफ्फरनगर सदर और चरथावल विधानसभा सीटों के जोन और सैक्टर प्रभारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव की मजबूत तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए उन्होंने सेक्टर और जोन प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वो अपने अपने क्षेत्रों में बूथ कमेटियों की मीटिंग का आयोजन करें और तैयारियों को मजबूत करने का काम किया जाये। उन्होंने कहा कि जहां पर कुछ कमजोरी है तो उसको भी दूर करने के लिए लगातार लोगों से सम्पर्क करें। कार्यकर्ताओं को उन्होंने चुनाव प्रचार में जुटने के साथ ही सपा की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने और भाजपा सरकारों की गलत नीतियों को भी जनता के बीच जाकर उजागर करें। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रत्याशी के लिए जी जान से जीत के लिए जुटना होगा। शीर्ष नेतृत्व को जो भी फैसला होगा उसको स्वीकार कर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ाया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से रोहन त्यागी, साजिद हसन, धर्मेन्द्र नीटू, पुष्पेन्द्र त्यागी, गोल्डी अहलावत, सैयद अली काजमी, शमशेर मलिक सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भेंट किया स्मृति चिन्ह
मुजफ्फरनगर । श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष विशाल गोयल व शामली से खाटू श्याम परिवार के सेवादारों द्वारा विश्व विख्यात भजन सम्राट जय शंकर चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया यश गोयल (चिनू ) अर्चित मित्तल, अश्वनी मित्तल, चिंटू, हर्षित, केतन आदि मौजूद रहें ।

 

वाहनों का कराया निस्तारण
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खतौली पुलिस द्वारा वर्ष २०११ से थाने पर खडे कुल ७९ वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया, जिसमें ११,२१,०००/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जनपद में वर्षों से थानों पर खड़े लम्बित वाहनों के निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खतौली के नेतृत्व में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार थाना खतौली पुलिस द्वारा वर्ष २०११ से थाने पर खडे कुल ७९ वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया जिसमें कुल ११,२१,०००/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। निस्तारित किए गए वाहनों में १९ वाहन चार पहिया, ६० वाहन दो पहिया। नीलामी के दौरान डा० रविशंकर क्षेत्राधिकारी खतौली, श्रीमति श्रद्धा गुप्ता तहसीलदार खतौली, उमेश रोरिया प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली, है०मौ० संजय थाना खतौली शामिल रहे।

 

कृषको के चयन एवं टोकन कनफर्म करने की आनलाईन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शीः उपकृषि निर्देशक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद के किसान भाइयो को यह सूचना देनी अति आवश्यक है कि मो० न०ं ७२९०९१२७३५, ७०३७७६७५६९ आदि नम्बरो से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में कतिपय कृषको जिनके द्वारा सोलर पम्प हेतु ऑन लाईन आवेदन किया गया है, के पास फोन किया जा रहा है कि च्च् सोलर पम्प का पैसा किस्तो में जमा किया जा सकता है आप हमसे संपर्क करें।
उक्त सम्बन्ध में कृषको भाईयो को अवगत कराना है कि सोलर पम्प हेतु कृषको के चयन एवं टोकन कनफर्म करने की आनलाईन व्यवस्था है जो पूरी तरह से पारदर्शी है एवं टोकन कन्फर्म करने के पश्चात कृशि विभाग के पोर्टल पर उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बरो पर मैसेज कृषि विभाग की तरफ से जाता है। अतः इस तरह की धोखाधडी से जनपद के कृषक भाई सचेत रहे।
साथ ही अवगत कराना है कि प्रधामंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान(पी०एम०-कुसुम) योनान्तर्गत पहले आओ-पहले सोलर पाओ ( टोकन जनरेट) के आधार पर ऑन लाईन बुकिंग अभी भी की जा सकती है क्योकि जनपद में अभी भी सोलर पम्प के लक्ष्य बुकिंग हेतु अवशेष है। कृपया अपना सोलर बुक कर किसान भाई योजना का लाभ उठाये।
१- कृषि विभाग की वेबसाइट ूूण्नचंहतपबनसजनतमण्बवउ पर पंजीकृत कृषको को सोलर पम्प हेतु बुकिंग दिनांक १९.०१.२०२४ मध्याह समय १२.०० बजे से करनी होगी।
२-२२फिट तक की गहराई पर उपलब्ध जल स्तर हेतु २एच०पी० सरफेस सोलर पम्प तथा ५० फिट तक की गहराई पर उपयुक्त जल स्तर हेतु २ एच०पी० सबमर्सिबल उपयुक्त होते है। इसी प्रकार १५० फिट की गहराई पर उपलब्ध जल स्तर हेतु ३एच०पी० एवं २०० फिट गहराई पर उपलब्ध जल स्तर हेतु ५ एच०पी० तथा ३०० फिट तक गहराई उप उपलब्ध जल स्तर हेतु ७.५ एच०पी० एवं १० एच०पी० के सोलर पम्प उपयुक्त होगें। इसके आधार पर सोलर पम्प हेतु चयन किया जायेगा।
३-कृषको का चयन टोकन प्रक्रिया के आधार पर च्च्पहले आओ-पहले पाओज्ज् के आधार पर किया जायेगा। आवेदन के समय कृषक को रू० ५०००/- टोकन मनी के रूप में आनलाइन जमा करना होगा। सोलर की बुकिंग आवंटित लक्ष्य के ११० प्रतिशत तक की जायेगी। कृषक अंश की अवशेष धनराशि एक सप्ताह के अन्दर आनलाइन/ऑफलाइन जमा करनी होगी। ४-२एच०पी० के लिये पंजीकृत किसान के पास ४ इंच बोरिंग, ३एच०पी० व ५एच०पी० के लिये ६ इंच, तथा ७.५ एच०पी० व १० एच०पी० के लिये ८इंच क्रियाशील बोरिंग होना आवश्यक है। नोटः- उप कृषि निदेशकध्उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर से सम्पर्क कर योजना से सम्बन्धित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

 

भाविप की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय मौहल्ला गउशाला पर सम्पन्न हुई। बैठक मे काली नदी पर पुल बनवाने की मांग की गई।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि काली नदी पर पुल बनवाने की मांग पिछले काफी समय से चल रही है। काली नदी पर पुल ना होने के कारण स्थानीय ग्रामीणो को काफी परेशानी उठानी पडती है। विजय कश्यप ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी आमजन से जुडी इस समस्या की और कोई ध्यान नही दे रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा पौराणिक तीर्थ स्थली शुक्रताल आ रहे है। हम इस बैठक के माध्यम से जे.पी.नडडा जी से मांग करते हैं कि काली नदी पर जल्द ही पुल बरवाया जाए।
बैठक मे चन्द्रभान कश्यप, राधेश्याम कश्यप, गौरव कश्यप, सुभाष कश्यप, सुभाष पाल, हाजी जहीर, राहुल कश्यप, किशनलाल कश्यप आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

 

चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डॉग स्क्वॉड, एएस चेक टीम द्वारा जीआरपी व आरपीएफ के साथ रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए उपस्थित लोगों से पूछताछ की गयी तथा संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।

 

फिटनेस प्रोग्राम के तहत बच्चां को कराया योग अभ्यास
पुरकाजी। आईटीआई पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में फिटनेस प्रोग्राम के तहत बच्चों को योग एवं अभ्यास कराया गया है। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में आईटीआई पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में फिटनेस प्रोग्राम के तहत बच्चों को योग एवं अभ्यास कराया गया है। जिसमें सभी बच्चो को योग के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही सभी को स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी गयी जिसमें बच्चो को स्वस्थ रहने के लिए प्रति दिन समय पर योग करने व अच्छे खान पान के बारे में अवगत कराया गया उनके द्वारा बताया गया कि अपने शरीर का स्वास्थ्य सही रखने के लिए अच्छा भोजन व उचित फलो को अपने आहार में शामिल करे क्योकि स्वस्थ् शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है । उनके द्वारा बताया गया कि सभी को सुबह सवेरे उठकर व्यायाम करना चाहिए ् तथा नशे की वस्तुओ से दूर रहना चाहिए क्योकि यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है।

 

मतदाता जागरूकता अभियान जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शासन के आदेशानुसार प्रधानाचार्य कुशुमलता जी के निर्देशन में श्रीमती सविता रानी , दुर्गावती शर्मा , प्रीति शर्मा आदि शिक्षिकाओ के सहयोग से विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्राओं ने मतदान करने संबंधी नारा जैसे वोट डालने जाना हैं, अपना फर्ज निभाना है लगाकर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया । छात्राओं ने विद्यालय के बाहर जाकर नागरिकों से इस अपील के साथ हस्ताक्षर कराए कि,हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। और हम एक योग्य नेता का चुनाव कर सकें।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 16 =