उत्तर प्रदेश

हाथरस: डेढ़ साल की बच्ची को खिलाने के बहाने खेत में दुष्कर्म, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

कोतवाली चंदपा के एक गांव में डेढ़ साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गए युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो हंगामा हो गया।

घटना के संबंध में इलाका पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी लेने के लिए सीओ सादाबाद गांव पहुंचे।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके गई थी। शनिवार की शाम को उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने एक 26 साल का युवक अपने साथ ले गया।

जब वह काफी देर बाद बच्ची को लेकर वापस लौटा तो मां ने अपनी बच्ची को गोद में ले लिया। बच्ची गोद में आते ही रोने लगी तो मां को संदेह हुआ। सूचना कोतवाली चंदपा पुलिस को दे दी गई जिसके बाद मौके पर तुरंत ही सीओ सादाबाद व इलाका पुलिस पहुंच गई। 

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। (सूत्रों से खबर)

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + three =