वैश्विक

BJP ने Sikkim के लिए जारी किया घोषणापत्र

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के Sikkim प्रभारी दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष डीआर थापा और अन्य नेताओं की उपस्थिति में गुरुवार को सिक्किम विधानसभा के लिए पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया.

Sikkim  चुनावी घोषणापत्र जारी करने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बस, बहुत हो गया. सिक्किम के मुख्यधारा से जुड़ने का वक्त आ गया है. सिक्किम में बहुत से क्षेत्रीय दल हैं. हमें क्षेत्रीय दलों और भ्रष्टाचार को अलविदा कहना होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सिक्किम में जनोन्मुखी, प्रगतिशील और विकासोन्मुखी सरकार चाहती है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, हम चाहते हैं कि पहाड़ में भी कमल खिले. हमारा घोषणापत्र यह सुनिश्चित करता है कि नागरिकों को दी जा रही योजनाओं और नीतियों से प्रत्येक सिक्किमवासी को सर्वोत्तम लाभ मिले. हम सीधे तौर पर जनता का विकास चाहते हैं इसलिए हमें साथ आना चाहिए और कमल खिलाना चाहिए.

Sikkim की 32 विधानसभा सीट में बीजेपी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची 24 मार्च को जारी कर दी है और फिर 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची 26 मार्च में जारी किया था. सिक्किम विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को होंगे. सिक्किम में एक मात्र चरण में मतदान होना है और परिणाम 2 जून को आएंगे.

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने रविवार 7 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया था. जिसमें राज्य में समाज के सभी वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है. विपक्षी दल एसडीएफ के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग ने कहा कि नौकरियों और उच्च शिक्षा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की उनकी पार्टी की प्रतिबद्धता का उद्देश्य आधी आबादी को सशक्त बनाना है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =