News
खबरें अब तक...

समाचार

उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित
बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी प्रकार के निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है वह पंजीकरण करा सकते है
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यो के लिए श्रमिक है, जो अपनी मजदूरी से आजीविका चला रहे है। श्रमिको द्वारा किये जा रहें कार्यो में रिस्क भी होता है। कभी-कभी कार्य के दौरान उनकी मृत्यु भी हो जाती हैं या वे अपंग हो जाते है। श्रमिकों एवं उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक एवं शैक्षिक विकास, खुशहाली एवं उज्जवल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार के उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है जिसका पंजीकृत श्रमिक लाभ उठाते हुए अपना विकास कर रहें है। बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी प्रकार के निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण के लिए उन्हें पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण कार्य करने का नियोजन प्रमाणध्स्व प्रमाण उपलब्ध कराना होगा, साथ ही 02 फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की कापी लगाकर जनसुविधा केंद्रध्बोर्ड के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइडध्स्थानीय श्रम कार्यालय के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए श्रमिक कार्यरत है जिनमें भवन निर्माण, बेलि्ंडग, बढ़ई, कुंआ खोदने, छप्पर डालने, राजमिस्त्री, प्लम्बरिंग, सड़क बनाने, मिक्सर चलाने, पुताई, बिजली मिस्त्री, खनिकर्म करने वाले, ईट निर्माण, टाइल्सध्मार्बल लगाने वाले, निर्माण स्थलों की चौकीदारी करने वाले, मिट्टी के कार्य व चूना बनाने वाले सहित अन्य निर्माण कार्यो में लगे श्रमिक पंजीकरण के पात्र होते है। प्रदेश में माह नवम्बर 2020 तक कुल 70.03 लाख श्रमिकों का पंजीकरण एवं 36.85 लाख निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया है।
उ0प्र0 भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं में कामगार मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता योजना प्रमुख है जिसके अन्तर्गत दुर्घटना से मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये, स्थाई अपंगता पर 3 लाख रूपये, आंशिक अपंगता पर 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यदि किसी निर्माण श्रमिक का पंजीकरण नही हुआ हो और कार्यस्थल पर दुर्घटना में मृत्यु हो जाय तो उसके परिवार को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। स्थाई अपंगता पर रू0 1000 से 1500 तक प्रतिमाह आजीवन अक्षमता पेंशन दी जाती है। पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर अन्त्येष्टि हेतु रूपये 25 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। पंजीकृत विवाहित निर्माण श्रमिक को प्रतिवर्ष रू0 3000, व अविवाहित श्रमिक को रू0 2000 चिकित्सा सुविधा भी दी जाती है। श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को गम्भीर बीमारी होने पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत सम्बंधित अस्पताल से इलाज कराने की व्यवस्था की गई है।
निर्माण श्रमिक के 60 वर्ष पूर्ण होने एवं तत्समय पूर्ववर्ती 10 वर्ष तक लगातार अंशदान जमा करने पर महात्मा गांधी पेंशन योजनान्तर्गत 1000 रूपये की आजीवन मासिक पेंशन दिये जाने का प्रावधान है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक के आवासहीन होने अथवा अधिकतम दो कच्चे कमरे वाले अपनी जमीन पर मकान बनाने या क्रय करने हेतु वार्षिक दो किश्तों में एक लाख रूपये की आवास सहायता दी जाती हैं निजी मकान के मरम्मत हेतु 15 हजार रूपये की एकमुश्त धनराशि दिया जाता है। श्रमिकों को उनके स्वयं के आवास पर शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपये दो किश्तों में दिया जाता है। श्रमिकों की दो पुघ्त्रियों के विवाह हेतु रूपये 55 हजार एवं अर्न्तजातीय विवाह हेतु रूपये 61 प्रति विवाह, सामूहिक विवाह की स्थिति में रूपये 65 हजार का कन्या विवाह सहायता योजनान्तर्गत अनुदान दिया जाता है। श्रमिकों या उनके पुत्रध्पुत्रियों के व्यावसायिक प्रशिक्षण भी कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजनान्तर्गत दिलाया जाता है।
पंजीकृत महिला श्रमिक के संस्थागत प्रसव पर निर्धारित तीन माह के न्यूनतम वेतन के समतुल्य धनराशि एवं रूपये 1000 का चिकित्सा बोनस मातृत्व, शिशु एवं बालिका मद्द योजनान्तर्गत दिया जाता है। इस योजनान्तर्गत पंजीकृत पुरूष कामगार को एकमुश्त 6000 रूपये दिया जाता है। अधिकतम दो नवजात शिशुओं के पोषण हेतु लड़के के जन्म पर रूपये 20 हजार एवं लड़की के जन्म पर रू0 25 हजार प्रतिशिशु की दर से दिये जाने का प्राविधान है। लड़की होने पर 25 हजार रूपये सावधि जमा कराया जाता हैं जो पुत्री के 18 वर्ष की होने पर देय होता है। संत रविदास शिक्षा सहायता योजनान्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 25 वर्ष तक के अधिकतम दो बच्चों के कक्षा एक से उच्चतर शिक्षा हेतु न्यूनतम रू0 150 से रू0 12 हजार रूपये तक मासिक विभिन्न दरो से छात्रवृत्रि देने का प्रावधान है। साथ ही श्रमिकों के मेधावी छात्रध्छात्राओं को प्राप्तांक के आधार पर कक्षा 5 से लेकर उच्चशिक्षा हेतु रू0 4 हजार से रूपये 22 हजार तक की वार्षिक छात्रवृत्रि दिये जाने की भी योजना है। प्रदेश सरकार पंजीकृत श्रमिकों के विकास एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए हर तरह की सहायता देते हुए उनका आर्थिक उन्नयन कर रही है।

 

मुठभेड में शातिर गिरफ्तार
भोपा। थाना भोपा पुलिस द्वारा ०१ अभियुक्त को घायल, गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना ककरौली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान का० १४५७ नरेंद्र नागर भी घायल हुए है। गिरफ्तार अभियुक्त सुशील पुत्र सुखवीर निवासी चौरावाला थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटरसाईकिल डिस्कवर बिना नम्बर। गिरफ्तार अभियुक्त पर लूट, चोरी, गैंगस्टर, अपहरण, हत्या का प्रयास, बलात्कार जैसी संगीन धाराओं हरियाणा, गुजरात,उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ०२ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मुजम्मिल उर्फ मउ पुत्र नईम कुरैशी निवासी 181 तकिया वाली गली मौहल्ला खालापार थाना को0नगर जनपद मु0नगर मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर प्र0नि0 अनिल कुमार कपरवान द्वारागैगेस्टर अधि0 में वॉछित अभियुक्त निशान्त उर्फ नीशू पुत्र हरवीरपाल निवासी मौहल्ला गडरियान कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मु0नगर हाल पता राद्येश्याम मास्टर का किराए का मकान शाहबुद्ीनपुर रोड थाना को0नगर जनपद मु0नगर को सहारनपुर अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त मोहित पुत्र राजवीर निवासी ग्राम अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर को ग्राम अकबरगढ तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री मोहित कुमार द्वारा की जा रही है।
वहीं थाना को0नगर पर उ0नि0 बी0बी0 शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त प्रमोद पुत्र जलसिंह निवासी ग्राम पिनना थाना को0नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय सिंह द्वारावारंटी अभियुक्तों विराटपाल पुत्र प्रमोद पाल, सुमित पुत्र सहेन्द्र निवासीगण ग्राम जटमुझेडा थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 अनित यादव द्वारा वारंटी अभियुक्त विकास उफ्र पिल्ला पुत्र सुनील कुमार निवासी इन्द्रा कॉलोनी थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर उ0नि0 जीत सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त प्रदीप उर्फ फकीरा पुत्र कालूराम निवासी ग्राम हरीनगर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना पुरकाजी पर उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा वारंटी अभियुक्त अभिषेक पुत्र पप्पू निवासी दक्षिणी चमारान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

श्रृद्धाजलि सभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल जिन्दल की माताजी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपनी श्रृद्धाजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि जिला बार संघ के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिन्दल की माताजी का विगत दिनो बीमारी के चलते निधन हो गया था। आज इन्द्रा कालोनी स्थित अधिवक्ता अनिल जिन्दल के आवास पर आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने अनिल जिन्दल एड. की माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

क्षेत्राधिकारियां के कार्यक्षेत्र बदले
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने क्षेत्राधिकारियो के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल किया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने सीओ बुढाना गिरीजा शंकर त्रिपाठी को फुगाना व सीओ फुगाना विनय गौतम को सीओ गिरीजा शंकर त्रिपाठी के स्थान पर सीओ बुढाना की जिम्मेदारी सौपी है।

 

ट्रक ने स्कूटर सवार युवक को कुचला, मौत1 Min 8 |
मुजफ्फरनगर । ट्रक ने स्कूटर सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू खुर्द मे मेन रोड गोल्डन लिटरा पब्लिक स्कूल के सामने ट्रक ने स्कूटर सवार को अवरटेक करते हुवे कुचल दिया हैं जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी दरसल चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू खुर्द मे पिछले काफी दिनों सें सड़क किनारे गैस पाइप का कार्य चल रहा हैं जिससे मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे स्कूटर सवार ५५ वर्षीय श्रीपाल पुत्र महावीर सिंह निवासी २०१ खादर वाला खालापर जिसका स्कूटर नंबर (यूपी१२एफ४५९३) को पीछे से आ रहे अवरलोड ट्रक जिसका नंबर (एचआर३८टी१५६३) ने अवर टेक करते हुवे कुचल दिया हैं। इससे श्रीपाल की मौके पर ही दर्दनाक मोत हो गयी घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह व दधेडू चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के मोबाइल फोन से परिजनों को दी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे चीख पुकार मच गयी मिली। जानकारी के अनुसार श्रीपाल किसी काम से चरथावल की ओर जा रहा था गांव दधेडू मे पहुंचते ही गैस पाइप का कार्य चलने से आधे रोड पर मिट्टी होने के कारण स्कूटर मिट्टी पर चढ़ गया जिससे स्कूटर फिसल जाने सें स्कूटर नीचे गिर गया व पीछे से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने श्रीपाल को कुचल दिया। जिससे श्रीपाल की मौक पर दर्दनाक मोत हो गयी

घने कोहरे से भिडे वाहन, कई घायल2 Min 6 |
मुजफ्फरनगर/खतौली। कस्बा खतौली अंतर्गत जानसठ रोड गांव लाड़पुर के समीप दिन निकलते ही घने कोहरे के चलते कार और ट्रैक्टर में भीषण भिड़ंत हो गई गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी आसपास के राहगीरों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी ११२ डायल ने दोनों वाहनों को सड़क से एक साइड करा मार्ग सुचारू कराया , बताया जा रहा है कि एक परिवार बिजनौर से कार द्वारा दिल्ली जा रहा था कि अचानक सामने से घने कोहरे के चलते ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर जोर दार टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार आज प्रातः कस्बा खतौली के जानसठ रोड स्थित गांव लाडपुर के समीप उस वक्त सनसनी फैल गई जब बिजनोर की तरफ से आ रही कार में खतौली की तरफ से जा रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही कार में चीख-पुकार मच गई आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना यूपी ११२ डायल पर दे दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ११२ डायल कर्मियों ने किसी तरह कार से सभी लोगों को बाहर निकलवाया और मुख्य सड़क से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को एक साइड करा मार्ग सुचारू कराया।
इस भीषण सड़क हादसे में ईश्वरीय कृपा रही की किसी को चोट नही लगी बताया जा रहा है की एक परिवार जनपद बिजनोर से चलकर जानसठ -खतौली के रास्ते दिल्ली की तरफ जा रहा था जहां कस्बे के गांव लाडपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही के चलते कार में टक्कर मार दी हालाँकि टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए है लेकिन कार का ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है खबर लिखे जाने तक दोनों में कोई समझोता या थाने में कोई मामला दर्ज नही हो सका था।

 

छात्र एवं युवाओ के भविष्य को लेकर सरकार पूरी तरह सजगः कपिल देव4 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार समाज के अन्य वर्गो के अलावा छात्र एवं युवाओ के भविष्य को लेकर भी पूरी तरह सजग है। सरकार का हर संभव यह प्रयास है कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा मिले। ताकि वे स्वावलम्बी हो सकें। वृहद रोजगार मेले का आयोजन सरकार की इस मंशा को दर्शाता है।
नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राम कॉलेज मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कॉलेज सभागार मे युवाओं को रोजगार देने के उददेश्य से आयोजित वृहद रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग किसान, मजदूर, छात्र सभी के हितो के लिए पूरी तरह समर्पित है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उददेश्य से आयोजित वृहद रोजगार मेला युवाओ के स्वर्णिम भविष्य के लिए एक सार्थक प्रयास है। उन्होने मंच के माध्यम से रोजगार मेले मे प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम मे अतिथियों के रूप मे पहुंचे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,बुढाना विधायक उमेश मलिक,खतौला विधायक विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह,भाजपा नेता संजय गर्ग आदि को श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमेन डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ,प्राचार्य डा.बी.के.त्यागी,डा.प्रेरणा मित्तल आदि कॉलेज प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियो ने सभी अतिथियो को बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को विधायक उमेश मलिक व अन्य अतिथियो ने भी सम्बोधित किया तथा सभी छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाए दी। उल्लेखनीय है कि वृहद स्तर पर श्रीराम कॉलेज ग्रुप आफ कॉलेज में युवाओ को रोजगार देने के उददेश्य से मिशन रोजगार के अर्न्तगत जिला सेवायोजन कार्यालय,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,कौशल विकास मिशन के संयुक्त प्रयासो द्वारा एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले मे आने वाले अभ्यर्थियो के रजिस्टै्रशन के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा काउंटर बनाया गया था। ताकि मेले मे प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें। रोजगार मेले मे प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों मे कम से कम कक्षा 8,कक्षा 10, कक्षा-12, स्नातक, सनातकोत्तर, बी.बी.ए,एम.बी.ए.,आई.टी.आई.,पॉलीटेक्निक डिप्लोमा इत्यादि पास 18 वर्ष से 35 वर्ष के आयु के छात्र-छात्राए शामिल रहे। रोजगार मेले मे स्थानीय उद्योगध्कम्पनियो के अलावा विभिन्न क्षेत्रो से 40 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनप्रतिधियो द्वारा रोजगार मेले मे प्रतिभाग करने वाले एवं साक्षात्कार मे सफल प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र/नियुक्ति पत्रो का वितरण किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के अलावा शिक्षा विभाग एवं पुलिस तथा प्रशासन से जुडे अधिकारी मौजूद रहे।

 

ऑफिस का ताला तोडकर इनवर्टर व बैटरी चोरी
मुजफ्फरनगर। चोरो ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस का ताला तोडकर इनवर्टर व बैटरी आदि चोरी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार नगर के ए टू जेड कालोनी रोड पर महाराजा अग्रसेन भवन के समीप स्थित प्रापर्टी डीलर के आफिस मे अज्ञात चोरो ने आफिस मे रखा बैटरा व इन्वर्टर चोरी कर लिया। रोजाना की भांति आज सुबह अपने आफिस पहुंचे प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

आज कोविड-19 वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया जाएगा
मुजफ्फरनगर। जनपद में कल से कोविड-१९ वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके लिए आज वैक्सीन वाहन को हरी झंडी दिखाकर ब्लॉक स्तर के लिए रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल से जनपद के चार स्थानों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में कोविड वैक्सीनेशन आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रातः ९.०० बजे से लेकर सायं ५.०० बजे तक वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र पर १०० हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा आज वैक्सीन वाहन के द्वारा पुलिस सुरक्षा में वैक्सीन को चारों स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कल जिनको वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी, उन्हें २८ दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन भी व्यक्ति इनकी पहली डोज दी जाएगी। उन्हें अपने को कोरोना से बचाव के लिए पहले की तरह पूरा अपना ध्यान रखना है। उन्हें मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का उचित ढंग से पालन करना है, क्योंकि जब तक दूसरी डोज वैक्सीन की ना दे दी जाए, जब तक कोरोनावायरस से बचाव से अपना ध्यान रखना होगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी०के० सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजीव निगम, डॉ घनश्याम, डॉ अरविंद पवार, डॉ ईशा गोयल, डॉ गीतांजलि वर्मा, प्रदीप शर्मा, अभिषेक जैन, भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु 16 जनवरी को लगेगा कैंप
मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण मण्डल अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि पावर कारपोरेशन की मंशा के अनुरूप विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु इस मण्डल के अधीन क्षेत्रो में १६ जनवरी (शनिवार) को विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-प्रथम मुजफ्फरनगर के रूडकी रोड, ग्राम बझेडी एवं सहावली, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-द्वितीय मुजफ्फरनगर के पुरकाजी एवं मीरापुर उपकेन्द्रो तथा विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तृतीय मुजफ्फरनगर के शामली रोड, मिमलाना रोड उपकेन्द्रो तथा ग्राम सिलाजुड्डी, ग्राम सुजडू के जहॉगीर पट्टी में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।
विद्युत नगरीय वितरण मण्डल अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि १७ जनवरी (रविवार) को विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-प्रथम के ग्राम शाहबुद्दीनपुर एवं बागोवाली में, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-द्वितीय के बरला उपकेन्द्र एवं ग्राम मेहलकी तथा विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तृतीय मुजफ्फरनगर के नुमाईश ग्राउण्ड, महावीर चौक उपकेन्द्रो एवं शहर के मौहल्ला करीम नगर, अम्बा विहार एवं ग्राम बिलासपुर तथा कुकडी मे कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस कैम्पो में उपखण्ड अधिकारीध्अधिशासी अभियन्ता कार्मिको के साथ उपस्थित रहेगे। उन्होने बताया कि कैम्पों के दौरान उपभोक्ताओं क बिल रिवीजन, उनके मीटर व नवीन संयोजन की शिकायतों का निस्तारण एवं उपभोक्ताओं के बिल जमा कराये जायेगे। उन्होने कहा कि सभी उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में कैम्पों में पहुॅचकर बिल ठीक कराने, मीटर व नये संयोजन की शिकायतो का निस्तारण कराये एवं अपने बकाया के बिल जमा कराते हुए कैम्पों का अधिक से अधिक लाभ उठाये।

 

हादसे मे मारे गए व्यापारी दम्पत्ति को श्रृद्धाजलि दी
मुजफ्फरनगर। हादसे मे मारे गए व्यापारी दम्पत्ति की श्रृद्धाजलि एवं शोक सभा मे पहुचे गणमान्य लोगो ने अपनी श्रृद्धाजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि नई मन्डी के लक्ष्मण विहार कालोनी निवासी व्यापारी अजय सिंघल एवं उनकी धर्मपत्नि मोनिका सिंघल की विगत 5 जनवरी 2021 मंसूरी से लौटते वक्त कार खाई मे गिर जाने पर हादसे के तहत मौत हो गई थी। आज जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे आयोजित श्रृद्धांजली सभा एवं शोक सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलो,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो तथा धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो ने स्व.अजय सिंघल व उनकी धर्मपत्नि मोनिका सिंघल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजली दी। इस दौरान परिवारजनो मे रमेश सिंघल,सुरेश चंद सिंघल,नरेश चंद सिंघल,संजय सिंघल,रतेश मित्तल,शौर्यवीर सिंघल,प्रणव सिंघल,ध्रुव मित्तल आदि शामिल रहे।

 

युधिष्ठिर पहलवान का सपा में जाना नीजि राय
मुजफ्फरनगर। ग्राम पचैंडाकला निवासी शिक्षिका मोनिका सिंह ने स्पष्ट किया कि वे पूर्व की भांति भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ सदस्या है। विगत दिनों उनके जेठ ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जोकि उनका अपना निजि विचार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका व उनके पति युधिष्ठिर पहलवान सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों का समाजवादी पार्टी से कुछ लेना देना नहीं है और वे पूर्व की भांति पुरकाजी विधानसभा के टिकट की लाइन में लगी हुई है। इस अवसर उनके पति युधिष्ठिर पहलवान, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अनुज पहलवान, मुलखराज, भाजपा सरवट मंडल के संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया 9 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में मकर सक्रांति के पर्व पर घास मंडी चौराहे पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज मकर सक्रांति का बहुत बड़ा पर्व है संगठन के समस्त पदाधिकारी गण आज खिचड़ी के प्रसाद का वितरण कर रहे हैं इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,तरुण मित्तल,अनिल सिंघल, शिव कुमार सिंघल,अभिलक्ष मित्तल आयुष मित्तल वाकुल चौधरी मित्तल,सतीश मित्तल,अयांश चौधरी मित्तल,भव्या मित्तल द्वारा अनेकों लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।।

प्रशिक्षण का समापन हुआ10 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट सरवट में ब्लॉक स्तरीय गुणवत्तापूर्ण देखभाल एवं शाला पूर्व शिक्षा (ई०सी०सी०ई०) संबंधित प्रथम और द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर डॉ सविता डबराल एवम बाल विकास अधिकारी नगर हसीबा बानो की उपस्थिति में किया गया उक्त प्रशिक्षण में एक बैच में २० आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी महोदय श्री आलोक कुमार द्वारा किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा उक्त प्रशिक्षण के संबंध में बताया गया कि बच्चों के जीवन में प्रथम ६ वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि उनके ८५त्न विकास इसी समय होता है इसी अवधि में गुणवत्तापूर्ण देखभाल एवं शाला पूर्व शिक्षा की अति आवश्यकता होती है।

 

16 जनवरी को मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत डाकघरो में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जायेगा
मुजफ्फरनगर। वीर सिंह प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर ने बताया कि मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत 19 डाकघरों में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसी क्रम में पूर्व की भांति दिनांक 16 जनवरी दिन (शनिवार) को प्रातः 8 बजे से 6 बजे तक आधार कार्य की स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत आधार महा लॉगिन मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होने बताया कि मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर ,शामली मुख्य डाकघर ,मुजफ्फरनगर सिटी ,जानसठ ,कांधला ,खतौली ,थाना भवन, भोपा, बुढाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा ,चरथावल ,गांधी कालोनी, जलालाबाद ,मीरापुर ,रोहाना मिल, में आधार कार्य विशेष रूप से किया जाएगा। उन्होने बताया कि स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर नया आधार कार्ड निःशुल्क, आधार अपडेशन हेतु 50 रूपये, फुल बायोमेट्रिक अपडेशन हेतु 100 रूपये, आधार प्रिंट 30 रूपये शुल्क के साथ आकर विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए पहले आए पहले पाएं आनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई बाध्यता नहीं है। उन्होने बताया कि सीधे अपने निकट स्थित आधार सेंटर पर जाकर कोविड-19 से संबंधित आवश्यक निर्देश व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेज के साथ पधार कर सेवा का अवसर पायें और सेवा का लाभ उठाएं।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर वैक्सीन को ब्लॉक स्तर पर कराया रवाना
कल चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आरंभ होगा कोविड-19 वैक्सीनेशन11 Min |
मुजफ्फरनगर। जनपद में कल से कोविड-19 वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके लिए आज वैक्सीन वाहन को हरी झंडी दिखाकर ब्लॉक स्तर के लिए रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल से जनपद के चार स्थानों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में कोविड वैक्सीनेशन आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रातः 9.00 बजे से लेकर सायं 5.00 बजे तक वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र पर 100 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा आज वैक्सीन वाहन के द्वारा पुलिस सुरक्षा में वैक्सीन को चारों स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कल जिनको वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी, उन्हें 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन भी व्यक्ति इनकी पहली डोज दी जाएगी। उन्हें अपने को कोरोना से बचाव के लिए पहले की तरह पूरा अपना ध्यान रखना है। उन्हें मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का उचित ढंग से पालन करना है, क्योंकि जब तक दूसरी डोज वैक्सीन की ना दे दी जाए, जब तक कोरोनावायरस से बचाव से अपना ध्यान रखना होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस0के0 अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी0के0 सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजीव निगम, डॉ घनश्याम, डॉ अरविंद पवार, डॉ ईशा गोयल, डॉ गीतांजलि वर्मा, प्रदीप शर्मा, अभिषेक जैन, भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

जिला पंचायत का कार्यकाल पूरा, 15 साल बाद प्रशासक की नियुक्ति हुई
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष और बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने जिला पंचायत के प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. पंद्रह साल बाद प्रशासक के पद पर आई है। इससे पहले तीन निर्वाचित जिला पंचायत की महिला अध्यक्षों ने अपना कार्यकाल पूरा किया और चुनाव समय पर होने के कारण प्रशासक नियुक्त करने की आवश्यता ही नही पड़ी थी। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति आंचल का कार्यकाल 13 जनवरी की रात में पूरा हो गया। मकर संक्रांति होने के बावजूद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने दोपहर बाद जिला पंचायत प्रशासक का कार्यभार शासन के निर्देशानुसार संभाल लिया। इससे पूर्व वर्ष 2005 में तरसपाल मलिक का कार्यकाल 9 अक्टूबर को पूरा होने पर 10 अक्टूबर 2005 से 14 जनवरी 2006 तक डीएम सुधीर श्रीवास्तव प्रशासक रहे थे। हालांकि 14 जनवरी 2006 को तरसपाल मलिक की पत्नी सुदेशा मलिक ने इतिहास रचते हुए निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष होने का गौरव पाया था।
इसके बाद समय पर चुनाव होने के कारण उनसे इंतखाब राना ने और इंतखाब राना से श्रीमती आंचल ने कार्यभार ग्रहण किया था। इस तरह से 15 वर्ष बाद कोरोना के चलते चुनावों में देरी होने पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एक बार फिर प्रशासक बनी हैं।

 

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी पुलिसः एसएसपी ने किया चुनाव सैल का गठन
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने चुनाव सैल का गठन कर दिया है। चुनाव सैल का कार्यालय पुलिस आफिस में ही बनाया गया है। चुनाव सैल में कार्यरत पुलिसकर्मियों ने थानों से आंकडे जुटाने शुरु कर दिए है। आगामी पंचायत चुनाव का बिगुल बजने पर पुलिस ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। चुनाव की सभी जानकारियों के लिए जनपद में एसएसपी अभिषेक यादव ने चुनाव सैल का गठन कर दिया है। फिलहाल चुनाव सैल में एक उपनिरीक्षक, दो हैड कांस्टेबिल व चार सिपाहियों को तैनात किया है। एसएसपी ने चुनाव सैल में कार्यरत पुलिसकर्मियों को सभी थानों से चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए है। चुनाव को लेकर अतिरिक्त फोर्स की मांग को लेकर पत्र तैयार करने के लिए कहा गया। चुनाव में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण तैयारियों के साथ जनपद के सभी गांवों का रिकार्ड भी मंगाया जाएगा। पूर्व में हुए पंचायत चुनाव में जिन स्थानों पर विवाद हुआ था। उन सभी गांवों का रिकार्ड भी बनाया जाएगा। एसएसपी चुनाव की तैयारियों के समय समय पर चुनाव सैल के पुलिसकर्मियों से जानकारी लेगे।

 

कोहरे और ठंडी हवा से ठिठुरते रहे लोग, धूप से दिन में मिली राहत
मुजफ्फरनगर। जनपद में कई दिनों से लगातार शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का सितम लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड में अभी कोई राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। लगातार ठंड पड़ने से जनपद में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किए गया। वही आर्दता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में अधिकांश लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े में लिपटे नजर आए। इस दौरान ठंड होने के बावजूद लोगों ने शिवचौक, भगतसिंह रोड, नई मंडी में पहुंच कर जमकर खरीदारी की।
सुबह से ही शहर और देहात क्षेत्र में घने कोहरे ने अपनी दशतक दे दी थी। जिसके चलते घने कोहरे में लोगों को आने जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कोहरे में 10 से 15 मीटर की दूरी पर भी वाहन नजर नहीं आ रहे थे। दोपहर बाद सूरज तो निकला पर कोहरे और ठंडी हवा के आगे धूप फिकी रही। वही मौसम विभाग ने चेताया है कि जनपद में अभी लोगों को कोहरे और ठंड़ से निजात नहीं मिलने वाली है। शहर और देहात क्षेत्र में सुबह व रात के समय कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। वही जनपद में कुछ स्थानों पर पाला भी नजर आया। इस दौरान सुबह के समय जमीन पर हल्की बर्फ की सफेद चादर नजर आई । जिसके चलते गुरुवार को तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। जनपद में सुबह के समय शहर और देहात क्षेत्र में हल्का कोहरा दिखाई दिया। लेकिन बाद में मौसम साफ होने की वजह से सुर्य देव के दर्शन हुए। लेकिन हवा में ठंड़क होने से लोग कापंते रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =