समाचार
वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग.अलग स्थानों पर कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त शादाब पुत्र अजीज निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सूजडु थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अम्बा विहार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दाध्01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तनप जयंत द्वारा विद्युत अधि0 में वारंटी अभियु्क्त मदन पुत्र जयपाल निवासी ग्राम श्ेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 आदेश यादव द्वारा वॉछित अभियु्क्त लौहर सिंह पुत्र रामसिंह निवासी मौहल्ला नन्दविहार जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उत्तराखण्ड को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 आदेश यादव द्वारा विवाह अधिकार संरक्षण अधि0 बनाम वरीद अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज व वॉछित अभियु्क्त शमीम अहमद पुत्र यासीन निवासीगण कच्ची खजूरी राजीव नगर थाना खजूरी दिल्ली को अभियुक्तों मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियु्क्त रजत किशोर पुत्र अशोक निवासी मौहलला रैदासपुरी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को तितावी पीर के पास से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अवधेश शर्मा द्वारा अभियुक्त गुलजार पुत्र इरशाद नि0 मौहल्ला बुधबाजार कस्बा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को ढासरी रोड सारडेन पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये। वहीं इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 नवीन सैनी द्वारा अभियुक्त हिमांशु पुत्र ऋषिपाल निवासी मौहलला गौतमनगर कस्बा रामराज थाना बहसूमा जनपद मेरठ को टूटी पुलिया रामराज की पट्री से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
चोरी की बाईक सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा वॉछित अभियुक्त आसिफ पुत्र इन्तजार निवासी मौहल्ला नीम वाला ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ को सिन्धावली रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल पैशन प्रो नम्बर यू0पी0 12 सी0जेड0 4080 तथा 01 तमंचा मय 02 जिन्दा 315 बोर बरामद किये गये।
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 राद्येश्याम यादव मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त मोहसीन पुत्र शाहबूद्ीन निवासी मौहल्ला नई आबादी कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को बालाजीपुरम गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 280 नशीली गोलियां बरामद की गयी।
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त आकाश पुत्र स्व0 विजय संघल निवासी मौहल्ला मण्डी कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को रामछेल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद किया।
फैक्ट्री मे कार्यरत मजदूर की मौत, हंगामा
मंसूरपुर। फैक्ट्री मे कार्यरत मजदूर की मौत से साथी मजदूरो मे हडकम्प मच गया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
जाकारी के अनुसार थाना मंसूरपुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नरा निवासी करीब 40 वर्षीय चन्द्रपाल नरा स्थित यूण्पीण्स्टील मे कार्यरत है। बताया जाता है कि आज सुबह करीब चार बजे चन्द्रपाल को सीने मे दर्द की शिकायत पर साथी मजदूरो ने मिल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मिल अधिकारियो ने चन्द्रपाल को मील की डिस्पेंसरी से दवाई दिलवा दी। लेकिन इसके बावजूद भी उसे कोई खास आराम नही हुआ। आरोप है कि उक्त मजदूर को तबियत नासाज होने के बावजूद फिर से डयूटी पर लगा दिया गया। पुनः तबियत बिडगने के कारण करीब सात बजे की करीब उसे बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया गया। लेकिन उसने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। साथी मजदूर की मौत से अन्य मजदूरो मे शोक छा गया। उन्होने मृतक के परिजनो व पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। दिन निकलते ही चन्द्रपाल की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। इसी बीच भाकियू कार्यकर्ता भी यूण्पीण्स्टील पहुंच गए। भाकियू कार्यकर्ताओ ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन व ग्रामीण 25 लाख मुआवजे की मांग पर अडे रहे। समाचार लिखे जाने तक मिल प्रशासन ग्रामीणो के बीच कोई समझौता नही हो सका। भाकियू के जिला महामंत्री विनय भारद्वाजएमोनू प्रधानएअहसान त्यागीएहरिएवीरेन्द्र प्रधानएसागर सैनीएहरिपाल सैनीएपरिवार के सदस्यो के साथ 25 लाख रूपये की मांग के साथ फैक्ट्री परिसर मे धरनारत रहे।
वेब सीरीज तांडव का किया विरोध, किया पुतला दहन
मुजफ्फरनगर। तांडव वेब सीरीज का विरोध रूकने का नाम नही ले रहा है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की महिला कार्यकत्रियो सहित दर्जनो कार्यकर्ताओ ने शहर कोतवाली मे कोतवाल योगेश शर्मा को तहरीर देते हुए अमेजन प्राईम वीडियो पर चल रही वेब सीरीज तांडव के निर्माता निर्देशक व अन्य सम्मलित के विरूद्ध अभियेजन पंजीकृत करायेजाने की मांग की। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरिता शर्मा अरोरा के नेतृत्व मे शहर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओ ने सोशल मीडिया की ओण्टीण्टीण्प्लेटफार्म अमेजन प्राईम वीडियो व जन प्राईम वीडियो पर 16 जनवरी 2021 को रिलीज वेब सीरिज तांडव के कथित दृश्य दिखाये जाने व उक्त वेब की सीरीज की फुटेज भी लोग शेयर कर रहे हैं। अमेजन प्राईम वीडियो पर उक्त वेब सीरीज को राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सरिता शर्मा अरोराएसंगळन मंत्री प्रवीण जैनएसदस्य प्रभारी सोनू माहेश्वरीएवरिष्ठ नेता संजय अरोराएजिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी आदि ने विरोध व्यक्त किया। ज्ञापन मे आरोपित किया कि वेब सीरीज के प्रथम एपीसोड के 17 वें मिनट मे हिन्दू देवी देवताओं को अमयार्दित तरीके से बोलते हुए दिखाया गया है। जो कि उचित नही है। संगठन की और से आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान श्रीमति सरिता शर्मा अरोराएसंजय अरोराएप्रवीण जैनएसाने माहेश्वरीएसंजय गोस्वामीए पिंकी चौधरीए गीता ठाकुरएनिरूपमा गोयलएमहिला अरोरा आदि मौजूद रहे।
गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। 10वें श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व गुरूद्वारा रोडवेज के निकट बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व से दो दिन पूर्व श्री गुरूद्वारे साहिब में अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया था। आज बुधवार को उसकी समाप्ति हुई। गुरूद्वारा गांधी कालोनी के कीर्तनी जत्थे भाई वीरेंद्र सिंह पंछी ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत िंसंह जी ने ऐतिहासिक कथा प्रस्तुत की और बताया कि गुरू गोविंद सिंह महाराज का जन्म 22 दिसम्बर 1666 को पटना साहिब में हुआ था। गुरू जी ने देश और कोम की खातिर दो पुत्रों को जंग के मैदान में बलिदान करा दिया तथा उनके दो पुत्रों को मुगल शासक ने दीवार में चिनवा दिया। अमृतसर से पधारे ज्ञानी जत्थे ने कीर्तन कर जत्थे को निहाल किया। कार्यक्रम में धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं से लोगों ने गुरू दरबार में शीश झुकाया। कार्यक्रम में समाजसेवी मनीष चौधरी को सम्मानित किया गया। समर्पित युवा द्वारा ब्लड कैम्प लगाया गया। सण् अमरजीत सिंह व धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी द्वारा उन्हे सम्मानित किया गया। व्यवस्था को सम्भालने के लिए सिख समाज के युवा मौजूद रहे। दशमेश खालसा दल ने व्यवस्था के साथ.साथ लंगर की व्यवस्था भी सम्भाली। सभी ने पंगत में बैठकर लंगर छका। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरू िंसह सभा के प्रधान अमरजीत सिंह सिड़ानाए महासचिव सण् धनप्रीत सिंह चन्नी बेदीए सण् गुरप्रीत सिंहए सुखदर्शन सिंह बेदीए गुरनाम सिंहए हरजीत सिंहए सुखमेंद्र सिंहए विरेंद्र सिंहए देवेंद्र सिंह चड्ढाए जगप्रीत सिंहए हरप्रीत सिंह सन्नीए गुरचरण सिंहए बलकार सिंहए त्रिलोचन सिंह मानए तीरथ सिंह गम्भीरए सुखवीर सिंह रावलए जितेंद्र पाल सिंहए अलविंद्र िंसह मिन्टूए वजीर सिंहए सुरजीत सिंहए सण् रणजीत सिंह मीरांपुरए सण् रविंद्र सिंह झझए दिवप्रीत सिंह राजपालए गुरचरण सिंह मलिकए सण् देवेंद्र सिंह नागपालए वजीर सिंह ग्रोवरए सण् चरणजीत सिंह कोहलीए यशप्रीत सिंहए गोपाल सिंहए अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ६ लाख १० हजार लाभार्थियों को २६९१ करोड़ रुपए की धनराशि उनके खातों में ट्रांसफर की
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में प्रधानमंत्री आवास योजना यग्रामीणद्ध के अंतर्गत ६ लाख १० हजार लाभार्थियों को २६९१ करोड़ रुपए की धनराशि उनके खातों में ट्रांसफर की वही कार्यक्रम में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी लाभार्थियों को सम्बोधित किया वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बातचीत कर उनका हाल चाल जाना और उनके दुख दर्द साझा किए वही उन्हें धनराशि आवंटित की लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री को उनके सर पर छत देने के लिए ढेरो दुवाएं ओर आशीर्वाद देकर कहा कि हर बार आप ही भारत के प्रधानमंत्री बनो ओर गरीबो की सेवा करते रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यूपी की जनता को सम्बोधित किया ओर सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर जानकारी दीएवही केबिनेट भारत सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर नरेंद्र तोमर ने भी लाभार्थियों को सम्बोधित किया वही मुजफ्फरनगर एनआईसी में प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यातिथि बुढ़ाना विधायक उमेश मलिकए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जेए सीडीओ आलोक यादव ने मुजफ्फरनगर के ग्रामीण क्षेत्रो के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र सौंपे वही विधायक व जिलाधिकारी सहित प्रधानमंत्री आवास योजना यग्रामीणद्ध के लाभार्थी भी मौजूद रहे।
कार की चपेट में आने से युवक घायल
खतौली। बाईक द्वारा बाजार मे जाते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हुए युवक को आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी मनीष बाईक द्वारा जानसठ तिराहे के समीप किसी काम से जाते वक्त मेरठ की और से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर मौके पर पहुंचे आसपास के दुकानदारो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी।
पुलिस ने शातिर दबौचा
चरथावल। रात्रि थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०१ शातिर वांछित हिस्ट्रीशीटर/गौतस्कर अभियुक्त दौराने पुलिस कार्यवाही के चौकडा मार्ग नहरपुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना हाजा के गैगस्टर के अभियोग में वांछितध्भ्ण्ै छव्ण्33। व टॉप.१० अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पप्पू उर्फ अलीजान पुत्र फारुख कुरैशी नि० ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोरए ०१ मो०सा० हीरो होण्डा पैशन प्लस नम्बर यू०पी० ११ ए०न० ७८८३ गिरफ्तार अभियुक्त पर गुण्डाए गैंगस्टरए गौकशीए पुलिस मुठभेड़ आदि जैसी संगीन धाराओं के लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया
बुढाना। पुलिस ने जीरो ड्रग्स अभियान के अनर्तग्त नशीले पदार्थ बेचने वाले दो आरोपियो को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत इंस्पैक्टर मगनवीर सिह गिल की मौजूदगी मे पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रामछेल तिराहे से दो युवकों को करीब 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम शहीद व फरमान बताया। पुलिस ने आरोपियो से पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
तांडव के कलाकारों का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यकर्ताओ ने वेब सीरीज के विरोध मे तांडव के कलाकारों का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया। पिछले कुछ समय से एकाएक चर्चा मे आए वेब सीरीज तांडव के खिलाफ प्रकाश चौक पर एकत्रित कं्रातिसेना कार्यकर्ताओ ने वेब सीरीज के कलाकारो का पुतना फूंका तथा जमकर नारेबाजी की। कां्रतिसेना कार्यकर्ताओ ने वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान क्रांतिसेना नेता शरद कपूरएलोकेश सैनी सहित दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
एमएलसी बनने की खुशी मनाई
मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा के दोनों एमएलसी प्रत्यशियों पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता अहमद हसन व सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी के निर्विरोध विधान परिषद सदस्य बनने पर सपा में हर्ष की लहर है।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनकी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को विधान परिषद सदस्य बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्ण सम्मान देने का काम किया है प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि नवनिर्वाचित एमएलसी राजेन्द्र चौधरी वरिष्ठ कुशल राजनीतिक शख्सियत है जो सपा हाईकमान में मुख्य प्रवक्ता व रणनीतिकार के तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते है उनके पुनः विधान परिषद सदस्य बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सपा के सभी कार्यकर्ताओं व सपा समर्थको में खुशी की लहर है मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस दूरगामी निर्णय पर उनका आभार व्यक्त करती है।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। बरला-बसेड़ा मार्ग पर बाइक सवार व्यक्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया, जिसकी ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजन ने अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
छपार थाना क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव निवासी सुभाषचंद्र पुत्र फकीर बीती 13 जनवरी को बाइक से बसेड़ा जा रहा था। रास्ते में रजवाहे के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे सुभाषचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश स्थित एम्स में रेफर कर दिया। यहां 15 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई आजाद ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
जेल में बंदियों के परिजनों से अवैध वसूली का आरोप
मुजफ्फरनगर। जेल में बंदियों को दिए जाने वाले खर्च के रुपयों की पर्ची कटवाने से लेकर उन्हें रुपये देने तक अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
जिला कारागार में कोरोना काल से परिजनों की बंदियों से मिलाई पर शासन स्तर से प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके चलते जेल प्रशासन ने मुख्य गेट के पास काउंटर लगाया हुआ है, जहां परिजन जेल में बंद बंदियों को खर्च के लिए दिए जाने वाले रुपये जमा कराते हैं। इसके बदले में काउंटर से परिजनों को उतने ही रुपयों की पर्ची दी जाती है।
कुछ लोगों ने जेल अधीक्षक एके सक्सेना से मिलकर आरोप लगाया कि उक्त काउंटर पर झंडा दिवस के नाम पर बंदियों के परिजनों से प्रति एक हजार रुपये पर सौ रुपयों की अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि पर्ची कटवाने के बावजूद जेल में बंदियों को भी एक हजार रुपये के स्थान पर महज आठ से नौ सौ रुपये ही दिए जा रहे हैं।
मामले में जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। जेल अधीक्षक का कहना है कि कुछ लोग बंदियों से मिलाई कराने का दबाव बना रहे थे, जिन्हें कोरोना के चलते शासन स्तर से लगे प्रतिबंध का हवाला देते हुए इंकार किया गया तो वे अनर्गल आरोप लगा बैठे।3
हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
पुरकाजी। खादर क्षेत्र के गांव दादूपुर में मामूली कहासुनी के बाद घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला करने के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। एक आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है। वहीं, आरोपी पक्ष ने पुलिस टीम पर घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
खादर क्षेत्र के गांव दादूपुर में 17 जनवरी की रात बचित्र सिंह की बाइक सवार दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। देर रात आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बचित्र सिंह के घर पर हमला कर दिया थ।
इसमें बचित्र सिंह के साथ ही उसका भाई प्रगट सिंह व वृद्ध माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले के विरोध में पीड़ित पक्ष ने थाने पर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने बचित्र सिंह के पिता जसवंत सिंह की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा, जिस पर एक आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, आरोपी पक्ष ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर घरों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने घर में तोड़फोड़ के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

