संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar- नागरिक हुए गर्मी के सितम से परेशान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीते वर्षो के मुकाबले इस वर्ष पढ रही भीष्ण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी का आलम यह है कि चिलचिलाती धूप के कारण लोग अपने घरो मे कैद होने को मजबूर हैं।

दिनभर चलने वाली गर्म हवा, लू के कारण दोपहर के वक्त सडकों पर सन्नाटा पसरा रहता है। हमेशा वाहनो की लम्बी कतार तथा भीडभाड के कारण रौनक रहने वाले चौराहे अब दोपहर के वक्त सूने-सूने नजर आते है। आम व खास हर व्यक्ति की जुबान पर अब गर्मी की ही चर्चा है। विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा गर्मी से बचाव हेतु प्रयास किये जा रहे है।

सरकार की और से भी गर्मी के प्रकोप के चलते राहत कार्य जारी है। आमजन के लिए पीने के ठण्डे पानी की व्यवस्था, शेड तथा गर्मी से बचाव को किये जाने वाले राहत कार्यो को प्रसारित किया जा रहा है। ताकि गर्मी से बचाव हो सके। चिलचिलाती धूप के कारण बाजारो से रौनक गायब है। जिसका एक बडा कारण यह है कि गर्मी की वजह से देहात से बहुत कम लोग शहर आ रहे है।

कचहरी मे भी काम बहुत कम है। गर्मी के कारण बाजार मे खरीदारी पर बहुत असर पड रहा है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, प्राईवेट बस अडडे, बाजार, सडकें सब सूने-सूने से नजर आ रहे हैं। जिसका मुख्य कारण भीष्ण गर्मी है। गर्मी से ना सिर्फ इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। क्योकि गर्मी से त्रस्त ये जीव छांव तथा ठण्डे पानी की तलाश मे इधर-उधर भटकते नजर आते हैं।

एसएसपी अभिषेक सिह द्वारा आज भीष्ण गर्मी मे चौराहो पर डयूटी करने वाले टै्रफिक पुलिसकर्मियों को एसएसपी की नई पहल पर पानी के कैंपर, टै्रफिक कर्मियो को हीट वेव से बचाने के लिए कैप, पानी की बोतल ओआरएस के पैकेट वितरीत किए गए। एसएसपी के इस प्रयास की विभागीय अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा मुक्त कंठ प्रशंसा की गई।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =