News
खबरें अब तक...

समाचार

कार व बाईक के बीच भिडन्त
मुजफ्फरनगर। तेजी के साथ आ रही कार व बाईक के बीच भिडन्त हो गई। इस हादसे पर आसपास के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे टै्रफिक पुलिसकर्मी अरविंद ने मामले को सुलझा कर किया दोनो को चलता कर दिया। गनीमत रही कि इस हादसे मे किसी को कोई चोट नही आई।

 

लूट के खुलासे की मांग को लेकर दिया धरना3 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगर। एशिया की प्रसिद्ध गुड मन्डी मे व्यापारी के मुनीम से हुई 4 लाख रूपये की लूट के मामले मे हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारियो ने धरना प्रदर्शन कर जल्द से जल्द लूट की घटना के खुलासे की मांग की है। ज्ञात हो कि करीब एक सप्ताह पूर्व कूकडा नवीन मन्डी स्थल के गुड व्यापारी संजय मिश्रा के मुनीम अश्वनी शर्मा से बाईक सवार बदमाशो ने कूकडा मन्डी शिव मन्दिर के समीप 4 लाख रूपये से भरा थैला छीन लिया था। विदित हो कि कूकडा नवीन मन्डी मे व्यापारी संजय मिश्रा की नागर मल राधेश्याम के नाम से फर्म है। घटनाक्रम के अनुसार गुड व्यापारी संजय मिश्रा का मुनीम जानसठ रोड पर किसी बैंक से नकदी लेकर स्कूटी द्वारा कूकडा मन्डी दुकान के लिए रवाना हुआ तो जैसे ही उक्त युवक कूकडा नवीन मन्डी मे शिव मन्दिर के समीप बाईक सवार उक्त अज्ञात बदमाशो ने चार लाख रूपये की लूट कर डाली। इस घटना से कूकडा मन्डी के व्यापारियो मे नाराजगी बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा,इंस्पैक्टर अनिल कप्परवान आदि तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे तथा पीडित व्यापारी से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ पुलिस छानबीन मे जुट गई। वहीं दूसरी और लूट की घटना के खुलासे की मांग को लेकर आज दोपहर कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे व्यापारियो ने हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व मे सांकेतिक धरना देकर जल्द से जल्द लूट के खुलासे की मांग की है।

महाराजा सुहेलदेव की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई4 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगर। चोरी चोरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आज नुमाइश कैंप में ११ वीं शताब्दी के प्रतापी शासक एवं पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। वही आज मुजफ्फरनगर में महाराजा सुहेलदेव स्मारक व चितोड़ा झील की विकास योजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया जा रहा है महाराजा सुहेलदेव जयंती के मौके पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल व डीएम सेल्वा कुमारी जे सीडीओ आलोक यादव एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं जयंती के कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को फूल देकर सम्मानित किया गया और सीडीओ आलोक यादव ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे को फूल देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल को एडीएम आलोक यादव ने फूल देकर स्वागत किया आज बसंत पंचमी के पावन मौके पर महाराजा सुहेलदेव जयंती मनाई जाती है जिसके तहत जयंती पर छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर शुरुआत की गई और बालिकाओं ने बसंत पंचमी के गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वही शहीद स्मारक पर फूलों से श्रधांजलि दी गयी कार्यक्रम में चोरी चोरा शताब्दी महोत्सव पर शहीदों के परिजनों को शॉल व फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया ओर महाराजा सुहेलदेव की जयंती के कार्यक्रम में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, एडीएम अमित कुमार, एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, एसडीएम अजय अम्बष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह सहित भारी भीड़ मौजूद रही।

 

6 बच्चो को बालश्रम से माता-पिता के सुपुर्द किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र से श्रम प्रवर्तन विभाग व चाईल्ड लाईन की संयुक्त टीम ने ०६ बच्चो को बालश्रम से रेस्क्यू कर उन्हे उनके माता पिता को सुपुर्द किया है। सूत्रों के अनुसार रेस्क्यू किये गये बच्चों का नाम अयाम उर्फ अयान पुत्र मुसाइद नि० खालापार, जतिन पुत्र जौनी निवासी मौहल्ला राना वाली, सागर पुत्र प्रवीण निवासी लोहिया बाजार, आदित्य पुत्र प्रदीप निवासी ब्रहमपुरी, उदय पुत्र अशोक निवासी आनन्दपुरी कच्ची सडक तथा सुभान पुत्र इरसाद निवासी ९२२ खालापार बाल्मिकी मन्दिर बताए गए हैं।

 

योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन6 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में जल्दी ही त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जाएगा। योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ प्रदेश भर में ३-३माह के निःशुल्क योग,पौहरित्य व संस्कृत सम्भाषण के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है।
इसमें योग प्रशिक्षण के लिए योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य को संस्थान ने प्रशिक्षक नियुक्त किया है।सरकार का उद्देश्य योग,पौहरित्य व संस्कृत को बढ़ावा देना है।योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग प्रशिक्षण हेतु ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फरनगर को चयनित किया गया है।योग प्रशिक्षण हेतु कम से कम १५वर्ष से लेकर ६० वर्ष तक आयु निर्धारित है।पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।दिनांक १८फरवरी को सायं चार बजे योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन ग्रीन लैंड माडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में किया जाएगा।इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर,जिला संगठन मंत्री डॉ ०अमित कुमार,नीरज बंसल,राजपाल ,सत्यवीर सिंह पंवार,राकेश गोयल,प्रदीप शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मेधावी बच्चों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। फलौदा के राजकुमार जनता इंटर कालेज परिसर में वसंत पंचमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
कालेज परिसर में सोमवार को वसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ पंडित संजीव शर्मा ने मंत्रोच्चारण से हवन करवाकर किया। छात्रों-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई। जूनियर व सीनियर वर्ग को मिलाकर ११ ग्रुप बनाए गए। जूनियर वर्ग में ग्रुप एक ने प्रथम, ग्रुप तीन ने द्वितीय, सीनियर वर्ग में ग्रुप दस ने प्रथम तथा ग्रुप ११ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वर्ष २०२० में हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में नंदिनी पुत्री मदनपाल, खुशी पुत्री संजीव कुमार तथा लवी रानी पुत्री शिवकुमार को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में कनिका पुत्री अमित कुमार, निशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार, शाइन पुत्री इस्लामुद्दीन को विद्यालय प्रबंधक संत ज्ञानेश्वर ने सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष जयानंद सिंह त्यागी, प्रबंधक सत ज्ञानेश्वर त्यागी, सुमित त्यागी, अनिल त्यागी, सुरेश चंद त्यागी,ओमदत्त त्यागी, राधेलाल त्यागी, जय इंद्र त्यागी, योगेश त्यागी, डा. विनोद कुमार, भूपेंद्र त्यागी, नंद किशोर त्यागी, संजय त्यागी, अशोक त्यागी, मनोज त्यागी, प्रधानाचार्य गौरव त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, साधना त्यागी व मृगेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

आंगनबाडी कार्यकत्रियो एवं सहायिकाओ की मानदेय के आधार पर चयन होंगे
मुजफ्फरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उ०प्र० शासन के कार्यालय पत्रांक दिनांक २९.०१.२०२१ के द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियो, मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियो एवं सहायिकाओ की मानदेय के आधार पर चयन किये जाने है। इस शासनादेश के बिन्दु १० समायोजन के सम्बंध में निर्देशित किया गया है। उन्होने बताया कि यदि किसी आंगनबाडी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिका की शादी के पश्चात उसकी ससुराल के ग्राम सभा/न्याय पंचायत/वार्ड (शहरी क्षेत्रो में) के अन्तर्गत अांगनबाडी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिका का पद रिक्त है, तो उसे भी उक्त के सापेक्ष समायोजित किया जायेगा। यदि कोई दो आंगनबाडी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिका परस्पर समायोजित की जा सकती हों, इस सम्बंध में उनका प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जिलाधिकारी का अनुमोदन प्राप्त करते हुए समायोजित किये जाने पर विचार किया जायेगा। उक्त स्थिति में यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि किसी भी दशा में आरक्षण प्रभावित न हों। समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी को निर्देशित किया जाता है कि आपकी परियोजना में कार्यरत आंगनबाडी कार्यकत्री/मिनी/सहायिका इन शर्ता के अनुसार यदि समायोजन करवाना चाहती है तो प्रारूप पर सूचना तैयार कर एक सप्ताह के अन्दर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आपके द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले प्रार्थना पत्रो पर स्पष्ट संस्तुति के साथ अग्रसारित होना अनिवार्य है।

 

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया8 Min Min 1 |
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया धनगर समाज महासभा के बैनर तले डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने धनगर जाति के प्रमाण-पत्र न बनाए जाने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अफसरों के निस्तारण न करने पर मुख्यमंत्री से मिलने की चेतावनी दी। आल इंडिया धनगर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में समाज के लोग दोपहर में डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम सेल्वा कुमारी जे. के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि तहसीलों में धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन शासनादेश के तहत किया जा रहा है, लेकिन तहसीलों में आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं, जिस कारण बच्चों को परीक्षाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बताया कि कई बार डीएम को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन वह एडीएम प्रशासन की तरफ भेजकर मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। यदि समस्या का निस्तारण नहीं होता तो जल्द ही लखनऊ में मुख्यमंत्री के सामने समस्या रखकर अफसरों के रवैये से अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दर्शन सिंह, अमरनाथ पाल, नकली सिंह धनगर व जगदीश पाल आदि लोग मौजूद रहे।

 

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन9 Min Min 1 |
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आज छठे दिन के खेल में कई रोमांचक मुकाबले विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए। जिसमें छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। छठे दिन के खेल में लेग क्रिकेट (महीला वर्ग), क्रिकेट (पुरूष वर्ग) के मुकाबले हुए। क्रिकेट (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता में आज चार मैच हुए जिनमें पहला मैच बी0ए0 प्रथम वर्ष व बी0एफ0ए0 के मध्य हुआ जिसे बी0एफ0ए0 ने 47 रन से जीता। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बी0एस0सी0 (विज्ञान) व बी0कॉम के मध्य हुआ जिसे बी0 कॉम ने 39 रन से जीता। तीसरा मैच बी0कॉम प्रथम वर्ष व बी0ए0 द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने 08 विकेट से जीता। प्रतियोगिता का आज का अंतिम मैच बी0कॉम द्वितीय वर्ष व बी0एफ0ए0 के मध्य हुआ जिसे बी0एफ0ए0 ने 06 विकेट से जीतकर विजय प्राप्त की। वॉलीबॉल (महीला वर्ग) प्रतियोगिता में आज लीग मैच हुए। जिनमें पहला मैच बी0एफ0ए0 व बी0एस0सी0(विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे बी0एस0सी0(विज्ञान) ने 5 विकेट से जीता। दूसरा मैच बी0ए0 तृतीय वर्ष व बी0एस0सी0 (विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 तृतीय वर्ष ने 09 विकेट से जीता। तीसरा मैच बी0ए0 तृतीय वर्ष व बी0एफ0ए0 के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 तृतीय वर्ष ने 16 रन से जीता। प्रतियोगिता का चौथा मैच बी0कॉम व बी0एफ0ए0 के मध्य हुए इस रौमांचक मैच में बी0कॉम ने जीतकर विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, तुषार, अक्षय, फैसल, रितिक, सौरभ, हिमांशु, अनिमेष, रक्षित, रूद्र गौतम, तालीब रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से अंकित धामा क्रीडा विभागाध्यक्ष, डा0 दीपक मलिक, डा0 रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल, अमित कुमार, श्रीमति नितु गुप्ता, नीरज कुमार, प्राची चौधरी, श्रुति जैन, सपना, सोनिया, सोनम, विंश मित्तल, प्रियंका, संकेत, अकांक्षा, गरिमा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, आशीष पाल, कुशलवीर सिंह, दीपक गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

 

विजेता टोलियों को सम्मानित किया10 Min Min 2 |
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में रोवर रेंजर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसमें रोवर और रेंजर्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता टोलियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण झंडा गीत और सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कंचन प्रभात शुक्ला ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड की मुख्य आयुक्त की भूमिका निभाई। कंचन प्रभा शुक्ला ने सभी रोवर रेंजर को एक सफल कैंप के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सभी रोवर रेंजर्स को उनके समाज में योगदान तथा उनके कर्तव्यों का बोध कराया। उन्होंने रोवर रेंजर के मुख्य सिद्धांतों को बताया। प्रसन्न रहो, कोशिश करो, तैयार रहो, सेवा करो को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके उपरांत प्राचार्य नरेश मलिक ने भी छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों जैसे भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा आदि को दूर करने का आह्वान किया। वहीं जल संरक्षण व सड़क सुरक्षा पर भी विस्तारपूर्वक समझाया। इस दौरान तंबू निर्माण प्रतियोगिता हुई, जिसमें फूड प्लाजा का भी आयोजन किया। तंबू निर्माण तथा फूड प्लाजा में शिक्षकों का सहयोग रहा। तंबू निर्माण में मोर टोली प्रथम, टाइगर टोली द्वितीय तथा गुलाब टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा. हरिओम शर्मा ने विजेता टोलियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरेंद्र सिरोही, डा. इंद्रजीत, डा. अरुण, डा. केपी सिंह, डा. विजय ढाका, डा. रवीश व डा. अभिषेक आदि मौजूद रहे।

 

18 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा11 Min Min |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के आह्वान पर चलो गांव की ओर, मेरा संगठन आपके द्वार अभियान चलाया गया। खतौली विधानसभा क्षेत्र के सादपुर गांव व खेड़ा चौगामा में चौधरी अजित सिंह के किसानों के नाम लिखे गए पत्र की प्रतिलिपि का वितरण कर उनके योगदान का प्रचार-प्रसार किया। पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव धर्मेद्र तोमर ने बताया कि अभियान १८ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रालोद में शामिल किया जाएगा। युवा रालोद के प्रदेश महासचिव पंकज राठी ने कहा रालोद ही किसान व मजदूरों की हितैषी पार्टी है। अभियान में दिमाग सिंह, दीपक सिवाच, अमित चौधरी, ओमप्रकाश राठी व चौधरी बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान ही परम सुखों की खान है12 Min 1 Min |
मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में चल रहे श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान वर्षा महोत्सव के दूसरे दिन कथा व्यास बीके प्रवेश बहन ने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान ही परम सुखों की खान है। आप जितना श्रीमद्भगवत गीता सुनेंगे व पढ़ेंगे, उतना ही आपका जीवन उज्ज्वल बनता जाएगा। श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान मनुष्य जीवन के लिए सत्य और प्रकाश का अद्वितीय मार्ग है। श्रीमद्भगवत गीता ज्ञान सुनने से मनुष्य के अंदर मन की सारी शक्तियां जागृत हो जाती हैं, सच्ची आराधना से परमात्मा की संपूर्ण मदद मिलती है, गीता भगवत ज्ञान सागर में सब शक्तियों का भंडार है। गीता ज्ञान में परमपिता भगवान शिव की शक्ति से संपन्न मनुष्य महाराजा महाबली होता है। सर्व विकारों पर विजय प्राप्त करने का एकमात्र साधन भगवान शिव की आराधना है। हमारा शिरोमणि शास्त्र गीता भगवत शक्ति ग्रंथ है। भगवान की वाणी है। मनुष्य के अंदर शक्ति स्नेह से बनती है, स्नेह का फल सहयोग है। संसार में मनुष्य हर कार्य को सुख के लिए करता है किन्तु सच्चा ज्ञान न होने से वह पथभ्रष्ट हो जाता है उसके कार्य दुखों का कारण बन जाते हैं मनुष्य संपूर्ण भाव से आराम का समय दूसरों के कल्याण में लगाए तो उसका फल ही परम सुख होगा। जब भी कोई इस राष्ट्र की सेवा करता है, उसे परमात्मा से बल प्राप्त होता है। कथा के दौरान आरती की गई। कथा में बीके संजना, प्रियांशी, परी, उर्मिला, सुनीता, बीनू, हरपाल यादव, महेंद्र सिघल, श्रवण, सोमपाल, वेदपाल, आरती, मधु, खुशी, शिल्पी व ज्योति आदि मौजूद रहे।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्त शुभम उर्फ काला पुत्र राकेश नि0 रामलीला टील्ला थाना को0नगर मु0नगर को0 चुंगी नं0 2 के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 नीरज कुमार द्वारा अभियुक्त आदित्य पुत्र सुभाष नि0 सिखेडा बस स्टैण्ड के पास थाना सिखेडा मु0नगर को शमशान घाट के पास आबकारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त वसीम पुत्र तहसीन नि0 मौ0 कोटला कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन शामली को भौराकलां शिकारपुर रोड से ईदगाह वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

कई वांछित/वांरटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारावारण्टी अभियुक्त शुगम अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल नि0 रामलीला ग्राउन्ड के सामने 46 नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अनित यादव द्वारा वांछित अभियुक्त शुगम अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल नि0 रामलीला ग्राउन्ड के सामने नई मण्डी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जुगल किशोर द्वारा गैंगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्त गुरूलाल पुत्र बरविन्दर नि0 ग्राम हसमौली थाना खानपुर हरिद्वार को जनसेवा केन्द्र पेट्रोल पम्प शेरपुर से से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारावारण्टी अभियुक्त प्रमोद पुत्र रामसिंह नि0 ग्राम बिहारीपुर थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 निदोष कुमार त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र विजय कुमार नि0 ग्राम बासी थाना मौहली सीतापुर हाल पता ग्राम मंझिया थाना शांडी हरदोई को ग्राम बछधाडम प्राईमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया ।

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गुड मॉर्निंग स्कूल पुरकाजी के बच्चो के द्वारा विद्यालय में रंगोली बनाकर ज्ञान, कला एवं संगीत की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस, पौराणिक पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर माता से प्रार्थना की उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करे। इस अवसर पर विद्यालय में प्रबंधक अनीता शर्मा प्रधानाध्यापक पंडित भानू शर्मा उजमा फरीदी अंजू शर्मा गुंजन शर्मा. शानू वैशाली नेहा आदि अध्यापको ने बच्चो को आशीर्वाद देकर कार्यक्रम को सराहा। .

 

बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया14 Min Min |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना स्थित क्राउन कान्वेंट स्कूल में बसंत पंचमी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम और हर्साल्लास के साथ मनाया गया। यहां पर स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल द्वारा बताया गया कि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी सरस्वती जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन सरस्वती जी की पूजा अर्चना की जाती है। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल और प्रधानाचार्य अमन अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मां सरस्वती को तिलक करने के उपरांत पुष्पों से मां सरस्वती की वंदना की गई। तदउपरांत सभी विद्यार्थियों ने तेज स्वर में मां सरस्वती का गुणगान किया। यहां पर सभी विद्यार्थियों में प्रसाद का भी वितरण किया गया। विद्यालय में आज सभी विद्यार्थी पीले रंग के पुष्प और पीले रंग के तरह तरह के व्यंजन लेकर आए और विद्यालय के प्रांगण में एकत्र होकर बसंत पंचमी त्यौहार का आनंद लिया। यहां पर प्रधानाचार्य अमन अग्रवाल ने समस्त विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह तो बड़ी ही उपयुक्त है तथा बसंत ऋतु को ऋतुओं की रानी भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम में समस्त क्राउन कान्वेंट परिवार का भरपूर सहयोग रहा।

बंसत पंचमी पर भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर चेतना द्वारा बंसत पंचमी पर भंडारा आयोजन किया गया। जिसमें करीब पांच सौ लोगों ने भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक राजेश राठी, पंकज अग्रवाल व अमित अग्रवाल के सौजन्य से कढी चावल, हलवा तथा पूरी सब्जी का वितरण हुआ। समारोह में क्लब अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सचिव ओडी शर्मा, कोषाध्यक्ष निधिषराज गर्ग व क्लब सदस्य गिरीराज माहेश्वरी, हिमांशु माहेश्वरी, राजीव अग्रवाल, जगत लाल, वी.के.जैन, विपिन गुप्ता, अनिल गर्ग, जगरोशन गोयल, रजत गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

मां सरस्वती की पूजा अर्चना की16 Min Min |
मुजफ्फरनगर। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा विद्यादाधिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। नगर के विभिन्न स्कूल कॉलेजो मे बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा की तथा अपने शिक्षको से आर्शीवाद प्राप्त किया। बसंत पंचमी के अवसर पर नगर के विभिन्न चौराहो पर आज बसंत पूजन हुआ। नगर के मौहल्ला रामपुरी स्थित होती चौक, अबुपुरा स्थित होली चौक, अलमासपुर चौराहा, नई मन्डी चौडी गली बाजार, आदर्श कालोनी चौक, गांधी कालोनी व रामपुरम आदि अनेक स्थानो पर जहां होली जलाई जाती है। उक्त सभी चौराहो पर पंडितो द्वारा बसंत का पूजन कराया गया। वहीं दूसरी और श्रृद्धालूओ ने भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर मे मां सरस्वती की पूजा की गई। नई मन्डी स्थित संकीर्तन भवन मे मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इसी संदर्भ मे नई मन्डी स्थित माता वाले मन्दिर मे मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य ने विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा करायी। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंघल, प्रमोद सिंघल, मनमोहन सिंघल,मुकेश छारिया, राहुल सिंघल,सचिन सिंघल,पंडित गिरधारीलाल शर्मा, अखलेश कुमार आदि की मौजूदगी मे सुरो की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया।

 

17 Min Min |सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जायेः सेल्वा कुमारी जे.

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जायें।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. आज सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण कर रही थी। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस जानसठ में 20 शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें से 2 शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाये। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो द्वारा महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह का किया गया शुभारम्भ
शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदो को श्रंद्वाजलि दी गयी
जनप्रतिनिधियो द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदो के परिजनो को किया गया सम्मानित4 Min Min 3 |
मुजफ्फरनगर। आज नुमाईश मैदान में महाराजा सुहेलदेव जी की जयन्ती समारोह का शुभारम्भ मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदो को श्रंद्वाजलि देकर किया गया। इसके पश्चात् राष्ट्रधुन वन्दे मातरम् का गायन किया गया। महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह के अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो व शहीदो के परिजनो जिनमें श्रीमती पदमादेवी ग्राम भोपाडा, श्रीमती महाबीरी देवी ग्राम दुधाहेडी, श्री मुरारी लाल ग्राम इटावा, श्री राजीव कुमार ग्राम बामनहेडी, श्री अनिल कुमार ग्राम गोयला, श्रीमती कमला देवी साकेत कालोनी, श्रीमती हुकमोवती ग्राम छपार, शहीद सतीश कुमार ग्राम फुलत, शहीद कंवर सिंह ग्राम राजपुर-छाजपुर, शहीद ललित कुमार द्वारिकापुरी, शहीद खचेडू सिंह ग्राम बामनहेडी, शहीद धर्मपाल सिंह ग्राम कूकडा, श्रीमती धर्मकौर पत्नी स्व0 श्री अभय राम, ग्राम पट्टी चौधरान सिसौली, शहीद रिजवान, ग्राम विज्ञाना, शहीद अमरेश पाल, ग्राम बेलडा, शहीद प्रशान्त शर्मा ग्राम खान्जापुर, शहीद मनोज कुमार ग्राम कुटबी, शहीद कर्मसिंह ग्राम अथाई, शहीद सुरेश पाल ग्राम सोरम, शहीद राधेश्याम ग्राम बरला को फूल माला पहनाकर व शॉल उढाकर एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
उसके पश्चात सभा स्थल पर सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा महाराजा सुहेलदेव जयन्ती के अवसर पर ऑनलाइन शुभारम्भध्उद्वबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों, जनपदवासियों, शहीदो के परिवारजनो एवं बच्चों द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।
इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मा0 विधायक पुरकाजी प्रमोद उटवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वित्त सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व गणमान्य नागरिक सहित जनपदवासी उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =