समाचार
युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
खतौली। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। सूत्रो के अनुसार कस्बे के मौहल्ला सैनीनगर निवासी एक युवती ने आज सुबह घर मे हुई कहासुनी मे घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से बुरी तरह घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवती को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
कार की चपेट मे आने से बाईक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिलासपुर निवासी ब्रजमोहन सैनी पुत्र स्व.रामस्वरूप बाईक द्वारा कूकडा ब्लॉक पर आते वक्त बिलासपुर बाईपास के समीप मेरठ की और से आते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मुजफ्फरनगर। कूकडा ब्लॉक के समीप सब्जी बेच रहा युवक हादसे मे घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। जानकारी के अनुसार तुलसीनगर कूकडा ब्लॉक निवासी अखिलेश पुत्र किशोरीलाल कूकडा ब्लॉक पर सब्जी का ठेला लगाता है। बताया जाता है कि आज सुबह दो-तीन सांड आपस मे भिड गए। इस दौरान सब्जी बेच रहे अखिलेश का ठेला पलट गया और युवक अखिलेश भी घायल हो गया। आसपास के दुकानदारो ने घायल युवक को उपचार के लिए समीप ही एक निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
अवैध शराब सहित दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 नीरज कुमार द्वारा अभियुक्त विक्की पुत्र काशीराम नि0 आर्यपुरी गली नं0 7 को0नगर मु0नगर को आर्यपुरी के नाले की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 14 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।
कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा अभियुक्त रूपिन उर्फ गजेन्द्र पुत्र सतेन्द्र नि0 बधाईखुर्द थाना को0नगर मु0नगर को चरथावल मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त अंकुर पुत्र बाबूराम नि0 मौ0 सुभाष चौक भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर को मौ0 सुभाष चौक भौकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 हरीश राघव द्वारा वॉछित अभियुक्त चन्द्र उर्फ विपिन पुत्र देवेन्द्र, अजय शर्मा पुत्र संजय शर्मा नि0 ग्राम पिनना थाना को0नगर मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारावारंटी अभियुक्त ईशान उर्फ जीशान पुत्र रिजवान नि0 मौ0 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त सौरभ पुत्र बृजभूषण शर्मा नि0 ग्राम खरड थाना फुगाना मु0नगर को हापुड चुंगी से कचहरी रोड गा0बाद से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त रामबीर पुत्र सतपाल नि0 ग्राम करहेडा थाना भोपा मु0नगर को ग्राम करहेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 3620 रूपये नगद, 02 मोबाईल फोन एवं 01 रजि0 को बरामद किया गया।
मुजफ्फरगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुथरा शाही निवासी प्रदीप पुत्र किशन चन्द बघरा तांगा स्टैण्ड के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। आसपास के दुकानदारो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी साजिद भी स्कूटी द्वारा शाहपुर के कसेरवा से लौटते वक्त नदी के पुल के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
राज्यमंत्री ने एटूजेड प्लांट का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ए टू जेड प्लांट का उद्घाटन किया। नगरपालिका के ए टू जेड प्लांट को आज फिर दोबारा से स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कूड़ा निस्तारण करने के लिए फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया वही इस ए टू जेड प्लांट के उद्घाटन से प्लांट के चलने से नगर वासियों को कूड़े की गंदगी व ढेरों से निजात मिल सकेगी उद्घाटन करने में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सीडीओ आलोक यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, नगरपालिका ईओ हेमराज सिंह सहित कई सभासद भी मौजूद रहे। मंत्री ने पूरे ए टू जेड प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
मादक पदार्थ (स्मैक) सप्लायर गैंग मुठभेड के दौरान दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ (स्मैक) सप्लायर गैंग मुठभेड के दौरान दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में वांछित व वारण्टी अभियुक्तां की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के दौरान गश्त के दौरान काली नदी शामली रोड पर पुल के पास ०६ व्यक्तियां संदिग्ध अवस्था में खडे देखा जिनके द्वारा पुलिस को देखते ही पुलिस की सरकारी गाडी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिये जिससे पुलिस कर्मी बाल बाल बचे और मौके से चार अभियुक्त मोफीक, मेहरबान, तेजेन्द्र, व अब्बास को गिरफ्तार किया गया जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये अभियुक्त गण के कब्जे से अलग अलग करीब ३०० ग्राम स्मैक बरामद हुई एवं अभियुक्त अब्बास के कब्जे से एक नाजायज तमंचा ३१५ बोर व एक खोखा कारतूस व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुये। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि अभियुक्तगण ने पूछताछ में यह जानकारी दी है कि मौके से फरार अभियुक्त गण शादाब उर्फ भीम पुत्र अखलाक बेग नि हडिया मौ. थाना सिविल लाइन मु नगर व असलम अंग पुत्र अखलाख नि उपरोक्त दोनों ड्रम्स स्पलायर हैं जो इस माल को हमे देकर मौके से भाग गये है हम सभी ड्रग्स (स्मैक) बेचने का कारोबार करते हैं, जिससे अच्छी कमाई हो जाती है बरामद स्मैक की कीमत बाजार में करीब ०५ लाख रूपये है। अभियुक्त गण के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पता १. मोफीक पुत्र अब्दुल करीम नि ० बार्ड नं ० ०७ अन्सारी मौहल्ला कस्बा व थाना पश्चिमी फतेह गंज जनपद बरेली, मेहरबान पुत्र छोटे नि ० उपरोक्त, तेजेन्द्र पुत्र महिपाल नि ग्राम सीमली थाना शाहपुर मुनगर, अब्बास पुत्र हाजी भूरा नि ० किदवईनगर थाना को नगर अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिनके कब्जे से ३०० ग्राम स्मैक कीमत करीब ०५ लाख रुपये एक तमचा ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कारतूस व १ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि व उ नि राकेश शर्मा, उ नि जयप्रकाश भास्कर, उ नि अक्षय शर्मा, है का अमित कुमार तेवतिया, है का जितेन्द्र, का अलीम, का विपिन राणा, काअरविन्द कुमार शामिल रहे।
शातिर बदमाश मुठभेड में घायल
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में थाना मीरापुर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस ने उसके पास से जेवरात और असलहा बरामद किया है। थाना मीरापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुतुबपुर झाल से डिकडेरा रोड पर मुठभेड़ में घायल कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से चांदी के जेवर, १ तमंचा, २ कारतूस ३१५ बोर, एक स्प्लेंडर बाईक बरामद की है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम रियासत पुत्र इरफान उर्फ फाना निवासी तकिये वाली गली खालापार चौकी के सामने कोतवाली नगर मुजफ्फनगर बताया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ थाना मीरापुर पर मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रशीटर है और गौकशी, चोरी, गुडा अधिनियम में १ दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, युनुस खान, कांस्टेबल संदीप सिंह, रविन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार शामिल रहे।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का सम्मान किया
मुजफ्फरनगर। शहर गौशाला मुजफ्फरनगर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया वही वैश्य समाज और शहर गौशाला समिति के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयासों से शहर गौशाला को १९ लाख रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत कराने पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल का फूलमालाएं पहनाकर व शॉल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया वही गौशाला समिति के अध्यक्ष आशुतोष स्वरूप बंसल व कृष्णगोपाल मित्तल ओर कार्यकारिणी समिति ने मंत्री को गौरत्न के नाम की उपाधि देकर सम्मानित किया वही मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने क़ई योजनाओं में शहर गौशाला के लिए सहयोग देने के लिए आग्रह किया और कहा कि जल्द ही शहर गौशाला के लिए अलग से एक जमीन नदी किनारे प्रसासन से बात करके सड़को पर घूम रहे आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाने को शहर गोशाला के लिए आवंटित कर दी जाएगी वही मंत्री ने पूरी गौशाला का घूम घूम कर निरीक्षण किया इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष स्वरूप बंसल, सचिव विपिन सिंगल, उपाध्यक्ष सुगनचंद जैन कोषाध्यक्ष अनिल कुमार महेंद्र, कृष्णगोपाल मित्तल,शंकर स्वरूप बंसल, श्रीमोहन तायल सदस्य विकास प्राधिकरण सपा नेता पवन बंसल, अशोक अग्रवाल, अनिल लोहिया, जनार्दन स्वरूप, प्रवीण मित्तल सभासद, दीपक गोयल पूर्व सभासद , तिलोकचंद लोहे वाले अनिल तायल, रोहित तायल सभासद, बॉबी गोयल सभासद, रोहित जेन,अनिल सांजक, राजीव शर्मा सभासद,मनोज वर्मा, सभासद, बिजेंद्र पाल सभासद, अरविंद धनगर सभासद, नरेश गर्ग रथेड़ी आदि गौशाला से जुड़े हुए सभी सदस्यगण मौजूद रहे।
नाले की सफाई का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में राज्य मंत्री विजय कश्यप ने लाखों की लागत से नाले की सफाई का शुभारंभ किया। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहारी में आज राज्यमंत्री विजय कश्यप ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम बिहारी में वर्षों से अटे पड़े गंदे नाले की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाले की सफाई को लेकर आज नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। मंत्री विजय कश्यप ने बताया कि लगातार बिहारी गांव में लोगों की समस्याएं मिल रही थी जिसे आज मौके पर पहुंचकर नाले की सफाई का शुभारंभ कराया गया। जल्द ही ग्राम बिहारी के ग्राम वासियों को इस गंदगी से निजात मिल सकेगी इस २ किलोमीटर लंबे पूरे नाले की सफाई व्यवस्था को ड्रोन कैमरे से नजर रखी जायेगी ग्रामवासियों ने मंत्री विजय कस्यप का फूलमालाएं पहनाकर व नारेबाजी करते हुए स्वागत अभिनन्द किया।
दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस ने लूट की घटना के आरोपियो को लूटी गई रकम, बाईक तथा तमंचे आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राईम ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न अपराधो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए जनपद भर मे चल रहे अभियान विशेष के तहत छपार पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान छपार थाना प्रभारी यशपाल सिह के पर्यवेद्वाण मे सब इंस्पैक्टर राकेश गौतम, सब इंस्पैक्टर बिजेन्द्र शर्मा व का.मसकूर चौधरी,का.अजय कुमार, का.शिवम सिह द्वारा मुखबीर की सूचना पर विगत 15 फरवरी 2021 को गुरू बिरजान इण्टर कॉलेज देवबंद रोड पर मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशो द्वारा 63 हजार रूपये की लूट की घटना का अनावरण करते हुए आज खामपुर रोहाना रोड काली नदी पुल के पास पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड के दौरान तीन अभियुक्त को घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल,लूट की रकम के 48 हजार रूपये नगद, 2 अदद तमंचे 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस व 3 जिन्दा कारतूस,एक नाजायज चाकू आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम कमल सैनी पुत्र रामलाल, संदीप सैनी तथा शिवम निवासीगण देवबन्द,जनपद सहारनपुर बताया।
हादसे में युवक की मौत
मीरापुर। हादसे मे एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला चमनपुरी निवासी करीब 30 वर्षीय युवक संजीव पुत्र ओमपाल की आज सुबह करंट लग जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक संजीव अपने घर के समीप नल लगवा रहा था कि इसी बीच वह बिजली की लाइन की चपेट मे आकर बुरी तरह झुलस गया। इस हादसे पर आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तथा आनन-फानन मे ही युवक संजीव को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड दिया। युवक की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया तथा मौहल्लावासियो मे शोक छा गया।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग की
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों (पेंशनर्स) के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा बतायी गयी शिकायतों/समस्याओं को थाने पर बने पेंशनर रजिस्टर में दर्ज करते हुए तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सभी से थानाक्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सुझावों का आदान-प्रदान किया गया।
बेबी शो व रोबो एक्सपो का आयोजन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित ग्रीन चैम्बर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में एक दिवसीय बेबी शो व रोबो एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने की। सर्वप्रथम विद्यालय प्रागंण में अध्यक्ष मिलिन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश चंद गर्ग, प्रबंधक विनोद सिंघल, सहायक प्रबंधक डा. अशोक, प्रधानाचार्य आजादवीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्य़ालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल बैंड की मधुर धुनों से अतिथियों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अभिभावकों के साथ-साथ अतिथियों का भी दिल जीत लिया है। इस प्रकार के कार्यक्रम होने से उनके चारित्रिक व्यक्तित्व में निखार आता है ओर प्रतिस्पर्धा की भावना उनमे होती है। जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने रोबो एक्सपो में प्रदर्शित सभी वर्किग मॉडल्स के बारे में जानकारी ली। रोबो एक्सपो प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी पर आधारित वर्किग्स मॉडल्स, क्रेन, लाइन फोलोवर, मैट्रोडोर सिस्टम, पप्पी बोट, एलपीजी, डिटैक्टर, स्मार्ट ड्रोन, 3डी प्रिन्टर आदि को विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रोग्रामिंग कर दैनिक जीवन में होने वाले उनके महत्व के समझाया। इस अवसर पर बेबी शो को चार ग्रुपों में विभाजित किया गया था। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायकों के रूप में मार्निग ग्लोरी की श्रीमती दीपा तायल व कोरियोग्राफर हर्श शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आजादवीर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीप्ति मित्तल व कु. हर्षिता मिश्रा ने किया। राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया
बुढ़ाना। स्थानीय नगर पंचायत कोरोना वायरस से बचाने के लिए, नगरवासियों को सतर्क करने और स्वच्छता के सभी प्रबंध सुनिश्चित करने में लगा हुआ है। नगर को पूरी तरह से हाइजीनिक करने के लिए एंटीलार्वा व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इस टीम की स्थानीय नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी स्वयं कई घंटे तक मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नगर पंचायत बुढ़ाना ने नगरवासियों से अफवाहों से दूर रहने व बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी देने के लिए नगर के स्वच्छता अमले में लगे वाहनों, आईटीएमएस के पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, यूट्यूब चौनल्स और होर्डिंग पंपलेट से प्रचार किया जा रहा है। नगर पंचायत सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर अपने संदेशों के जरिए लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बरतने, भीड़भाड़ व सभी तरह के आयोजनों से दूर रहकर घर पर ही रहने की सलाह दे रहा है। सफाई अमला एल्कोहलिक स्प्रे नालियों में छिड़काव करने में लगा है। इसी क्रम में नगर पंचायत बुढ़ाना ने बीती शनिवार की शाम कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत अन्य बीमारियों से बचाव के लिए रोस्टर के अनुसार नगर के वार्ड नंबर ७ और ८ में एंटीलार्वा दवाई का छिड़काव कराया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। अफसरों के आदेश पर पुरकाजी नगर पंचायत की टीम ने कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पंचायत कर्मचारी सड़कों पर नजर आए। अधिशासी अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में टीम ने सड़क से अतिक्रमण हटवाया। यादव ने बताया कि दुकानदारों ने कस्बे में काफी सामान सड़कों पर रखा हुआ है। अफसरों के आदेश पर दोपहर में पुराना हाईवे, खादर तिराहा, घास मंडी आदि जगहों पर अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर रखे सामान को हटवाया गया। दोबारा रखने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इससे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। समर काजमी, सफाई नायक रविकांत, पप्पन, अश्वनी, दीपक, राजेंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय फसल प्रणाली अनुसंधान संस्थान-मोदीपुरम के निदेशक डा. एएस पंवार की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महक सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नरेश मलिक ने मेधावी छात्र निधि के गठन एवं क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारे होनहार छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। महाविद्यालय के दो छात्र मुकेश कुमार वर्मा ने एमएससी कृषि रसायन तथा प्रांशु वर्मा ने बीएससी कृषि में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि ने छात्रों को कृषि क्षेत्र में अनुसंधान तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. निशा तनेजा तथा डा. ज्योति प्रकाश ने १० छात्रों को धनराशि का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में जगदीश बालियान, मांगेराम वर्मा ,डा. नरेश कुमार डा. हरेंद्र सिंह सिरोही व डा. विजय कुमार ढाका आदि मौजूद रहे।
सद्भावना मैच का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जानसठ में डीएवी इंटर कालेज के मैदान पर जेसीएल ९ के आयोजकों ने डीएवी इंटर कालेज जानसठ और नगर पंचायत जानसठ के बीच सद्भावना मैच का आयोजन किया। इसमें नगर पंचायत ने डीएवी इंटर कालेज की टीम को ५२ रन से हराकर मैच जीत लिया। कस्बे में चल रहे जेसीएल-९ में शनिवार को नगर पंचायत जानसठ और डीएवी इंटर कालेज जानसठ के शिक्षकों के बीच सद्भावना मैच हुआ। नगर पंचायत टीम के कप्तान प्रवेंद्र भड़ाना ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए १८ ओवर के मैच में टीम पांच विकेट पर १५९ रन बनाए। इसमें सचिन ने नाबाद ४९ रन, विवेक उपाध्याय ने नाबाद २७ रन बनाए। इसके बाद बैटिग करने के लिए उतरी शिक्षकों की टीम १७ ओवर में आलआउट हो गई। वैभव (५४ रन) ने डीएवी की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। नगर पंचायत की टीम में दीपक, सचिन व निशांत कांबोज ने तीन-तीन विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सभासद बाबर अंसारी, अश्वनी चौधरी, सुनील कश्यप, प्रवीण तंवर, विशाल सैनी, जमशेद राव आमिर खान सहित कई सभासदों ने अपनी टीम के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
ऑनलाइन लोकापर्ण/शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न
जनपद में सिचांई विभाग की कुल 306 पुल-पुलियो का मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एनआईसी में ऑनलाइन लोकापर्ण/शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के विकास के लिए वचनबद्ध योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए विभिन्न कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं। जिनके अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदो मे विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसी संदर्भ मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा किसानो के द्वार उत्तर प्रदेश सरकार जलशक्ति विभाग के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की प्रदेश भर मे 25050 नहरों पर व इसी संदर्भ मे जनपद मुजफ्फरनगर मे 306 पुल पुलियो का जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण के अभियान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे एनआईसी मे वीसी के दौरान राज्यमंत्री विजय कश्यप, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अवैध होर्डिग बैनर पोस्टर को हटवाने का अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह द्वारा अवैध होर्डिग बैनर पोस्टर को हटवाने का अभियान चलाया गया। जिससे अवैध रूप से होर्डिग्स/बैनर लगाने वालो मे हडकम्प मचा रहा। नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह के निर्देशन मे आज दोपहर के वक्त महावीर चौक व प्रकाश चौक से सभी अवैध होर्डिग,बैनर व पोस्टर नगरपालिका के कर्मचारियो ने साफ कर दिए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह ने बताया कि अवैध होर्डिग बैनर की बाजारों में लगने की शिकायते मिल रही थी। जिन्हे उन्होने नगरपालिका के प्रयासो से हटवा दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अवैध होर्डिग्स व बैनर के विरूद्ध यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

