News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वार्षिक खेल समारोह प्रारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल पुरबालियान मुजफ्फरनगर में वार्षिक दिव् दिवसीय खेल उत्सव प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के माननीय चेयरमैन विपिन राणा जी निदेशक सुधीर कुमार जी एवं संजीव कुमार जी व विद्यालय को निरंतर प्रगति के पद पर अग्रसर करने वाली प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्चन करके किया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक विपिन कुमार जी के दिशा निर्देशन में सर्वप्रथम कक्षा नर्सरी के छात्र-छात्राओं के द्वारा खरगोश दौड़ का विहंगम प्रदर्शन किया गया। जिसमें उवेश प्रथम, द्वितीय पार्थ एवं अधीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इसी प्रकार नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने पानी पीकर समाप्त करना प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए प्रथम वैदिक ,अर्श द्वितीय सायान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी ए के छात्र छात्राओं ने गेदे एकत्र करना प्रतियोगिता में अक्षिता ने प्रथम अक्की ने द्वितीय एवं रिया ने तृतीय स्थान पर सभी का मनोरंजन किया। एलकेजीबी के छात्रों द्वार गुब्बारो पर बैठकर यथा स्थान लौटना के अंतर्गत भव्य प्रदर्शन करते हुए अर्श ने प्रथम जिया ने द्वितीय एवं शिवांश ने तृतीय स्थान पर रहे कार्यक्रम में आगे यूकेजी द्वारा यूकेजी ए द्वारा बस्ता व्यवस्थित करना एवं यूकेजी बी द्वारा गब्बर पर बैठकर यथा स्थान लौटना के अंतर्गत भव्य प्रदर्शन करते हुए अर्श ने प्रथम जिया द्वितीय एवं शिवांश नेट तृतीय स्थान पर रहे कार्यक्रम में आगे यूकेजी ए द्वारा बस्तावस्थित करना यूकेजी बी द्वारा गुब्बारा बैठक दौड़ का आयोजन किया गया । इसमें से हमीरा यूकेजी ए प्रथम सोनाक्षी द्वितीय काव्या तृतीय यूकेजी बी के अदविक प्रजापति प्रथम तनिष्क द्वितीय अद्विक तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम ब के भाइयों की मेंढक दौड़ कराई गई इसमें आहद प्रथम आरव द्वितीय व रणविजय तृतीया स्थान पर रहे ।प्रथम बी के सुफियान प्रथम सनावद द्वितीय एवं रौनक ने तृतीय स्थान प्राप्त करके सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। कक्षा प्रथम अ लड़कियों की मुर्गी दलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इसमें से सोफिया प्रथम राफिया द्वितीय एवं दिशा तृतीया , प्रथम मिस्बाह,मन्नत द्वितीय दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त करके कक्षा का मान बढ़ाया ।द्वितीय अ कक्षा के छात्राओं ने गोरिल्ला दौड़ एवं रूप सजा प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया गोरिल्ला दौड़ में अमन द्वितीय प्रथम जैकी द्वितीयं राघव तृतीय ,रूप सज्जा में बहन नम्रा प्रथम, प्रिया द्वितीय एलिस तृतीय द्वितीय की शिवम प्रथम अनिकेत तृतीया रूप सज्जा में द्वितीय आरुषि आयुषी प्रथम द्वितीय अनिकेत तृतीय स्थान एनम का रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी छात्रों व सुधीर कुमार जी निदेशक ,श्रीमती रेनू शर्मा जी प्रधानाचार्या खेल प्रशिक्षक विपिन कुमार जी ने का अभूतपूर्ण योगदान रहा।

 

फ्लैगमार्च कर एसएसपी ने टीम के साथ कराया सुरक्षा का एहसासMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया सुरक्षा का एहसास। जनपद में जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्वस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहो, बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तथा मय दंगा निरोधी उपकरणों के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, प्रभारी निरीक्षक खालापार महावीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर श्री अक्षय शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान द्वारा स्थानीय लोगों/धर्मगुरुओं से वार्ता कर बताया गया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है अतः सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/ गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिसध्प्रशासन से करने, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों की सहायता से भी संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गयी। फ्लैग मार्च के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

7 जांबाज खिलाड़ी यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित
मुजफ्फरनगर। कराटे प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा ने बताया कि आर्यपुरी स्थित इंटरनेशनल शितो रियू कराटे एकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में तैयार 7 होनहार/जांबाज कराटे खिलाड़ी जिनमें मुख्य रूप से गत वर्ष यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक विजेता सार्थक, ध्रुव,आसिम, प्रणव अनुज, कु.भव्या, अयान सहित 7 कराटे खिलाड़ियों ने चयनित होकर जनपद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश का नाम पूरे भारत में रोशन किया है इ जिला कराटे एसोसिएशन आँफ मुजफ्फरनगर के सचिव वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि अब कराटे खिलाड़ी खेल में भी अपना भविष्य बना सकते हैं जिसके लिए उन्होंने सरकार भी सराहना की इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाओं के साथ चंडीगढ़ रवाना किया

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों मजदूर किसान जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे और उन्हें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
जैसा कि आज बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्यचार हो रहे हैं, बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय प्रभु को जिस प्रकार बिना कारण के बांग्लादेश सरकार ने गिरफ्तार किया है यह अत्यंत निंदनीय एवं दुखद है। वहाँ हिन्दुओं को चुन चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। इस पर प्रवक्ता अमित कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रमोहन जी के संदेश में कहा कि रोहिंग्याओ की हमदर्दी में आवाज उठाने वाले हमारे देश में कई लोग व कई नेता हैं लेकिन आज बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्यचारों के विरोध में आवाज उठाने वाला क्या कोई है जब भी हिन्दुओं पर अत्यचार होता है ये चुप हो जाते हैं क्या हिन्दू इंसान नहीं है? क्या उनको जीने का अधिकार नहीं है? इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि वहाँ हिन्दुओं पर हो रहे अत्यचार बंद हों। हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों मजदूर व किसानों ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन ज्ञापन दिया। इस दौरान राजपाल ,अमित , पदम सिंह , पंकज , विकास , उपेंदर ,मनीष सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

कुंवर जगदीश प्रसाद इंटर कालेज व जूनियर के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभाभवन में कुंवर जगदीश प्रसाद इंटर कालेज व जूनियर हाइस्कूल के बच्चों का शानदार वार्षिकोत्सव हुआ। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थितों ने जमकर तालियां बजाई। एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। कुंवर जगदीश प्रसाद इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तत्पश्चात सरस्वती वंदना हुईं। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। नन्हे मुन्हे बच्चों की श्रीराम के वंशज है हम की प्रस्तुति पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ डा. आर0एन0त्यागी नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समर्थ प्रकाश के अलावा डा. कमल गुप्ता एवं ब्रजगोपाल छारिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, प्रबध्ांक सुशील गोयल, जूनियर हाईस्कूल के अध्यक्ष शुकदेव मित्तल, उपमंत्री अनुराग कुमार, अंजुल भूषण, नवीन गुप्ता ठेकेदार, अजय गर्ग, शिवचरण गर्ग, साधुराम गर्ग, विपिन सिंघल के अलावा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने मौजूद रहकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।

 

डीएम ने ली बढ़ते सर्दी के प्रकोप के चलते बैठक
मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत मे सर्दी के बढते प्रकोप के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलैक्टै्रट परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ठंड व शीतलहर को देखते हुए अधिनस्थों के साथ बैठक कीं। बैठक में लकडी अलाव, जरूरतमदो को कम्बल वितरण, साफ-सफाई व्यवस्था, रैन बसेरा का इंतजाम आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बैठक मे मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली मोनालिसा जोहरी, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती , तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, एआरटीओ अजय मिश्रा, नगरपालिका एई अखंड प्रताप सिंह सहित विभागों के अधिकारी भी रहे बैठक में मौजूद

 

नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर व जनता इण्टर कॉलेज मुस्तफाबाद पचौंडा मु०नगर में नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर व जनता इण्टर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा मु०नगर में नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें उपरोक्त विद्घ्यालय के छात्राओ द्वारा आज के सुविचार का वाचन किया गया। इसी क्रम में विद्घ्यालय से सम्बन्धित प्रधानाचाय्र द्वारा बच्चो को अनुशासन के महत्व के बारे में बताते हुए उसका पालन करना विद्घ्यार्थीयो का कर्तव्य बताया । एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में विद्घ्यार्थीयो को ठंडी के मौसम में शरीर को गर्म रखने वाले भोज्य पदार्थ’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जैसे-शकरकंद ,पालक, चुकंदर ,शलजम आदि जड़ वाली सब्जियों में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को लंबे समय तक गर्म रखते हैं अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। शहद, घी, गुड़, खजूर ,तिल आदि भोज्य पदार्थ सर्दी के मौसम में शरीर को गर्माहट देते हैं इनको भोजन में जरूर शामिल करें और सर्दी के मौसम में ठंड से बचे रहे। इसके अतिरिक्त आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मु०नगर में प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्या जी व अन्य शिक्षिकाओं के द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

 

आग लगने से हड़कम्प
शाहपुर। कोल्हू मे भयंकर आग लगने से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
सूत्रो के अनुसार शापहुर क्षेत्र के गांव हरसौली के पास कोल्हू मे आग लगने से हडकम्प मच गया। देखते ही देखते दर्जनो ग्र्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे मे कोई बडा नुकसान नही हुआ।

 

एडीएम प्रशासन ने किया निरिक्षण
मोरना। सोलानी नदी के किनारे बसी हाजीपुर बस्ती में गुरूवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहारदुर सिंह ने अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जाना। एडीएम ने प्रशासनिक अमले के साथ गांव के प्राथमिक स्कूल, मुख्य मार्ग तथा शौचालय आदि का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर पंचायत भोकरहेडी के मजरे हाजीपुर बस्ती के ग्रामीण नगर पंचायत को मिलने वाली सरकारी विकास योजनाओं से वँचित हैं। नगर क्षेत्र की आवासीय सीमा से बाहर होने के कारण हाजीपुर की बस्ती न शहर और ने गांव है। इसी कारण इस आबादी का अभी तक पर्याप्त विकास नहीं हो पाया। गुरूवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार ब्रजेश सिंह, अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन, राजस्व निरीक्षक ललित मोहन, लेखपाल मनोज कुमार के साथ हाजीपुर बस्ती में पहुंचे जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी की। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम चौपाल में गांव के ऋषिपाल, संदीप कश्यप, जयप्रकाश, रामपाल, श्रीपाल, सोमपाल, ओमपाल, सना, सुभला, धर्मपाल, शंकर, विनोद, प्रहलाद आदि ने एडीएम प्रशासन को पेंशन, स्कूल की बाउंड्री बनवाने, सार्वजनिक शौचालय पर सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, बाढ में किसानों की गन्ने की फसल नष्ट होने के कारण चीनी मिल द्वारा बॉन्ड बंद करना, राशन कार्ड, प्राथमिक विद्यालय को कक्षा आठ तक करवाने जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।

 

चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो को रूकवा कर उनकी तलाशी ली। एसएसपी अभिषेक िंसंह के निर्देशो के चलते पुलिस ने कई जगह सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान नगर के शिव चौक, मिनाक्षी चौक, फक्कर शाह चौक, शामली बस स्टैण्ड, चरथावल मोड, अस्पताल चौराहा, प्रकाश चौक, कचहरी गेट आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग की। सीओ सिटी व्योम बिन्दल, सीओ नई मन्डी रूपाली राव की मौजूदगी में शहर कोतवाल अक्षय शर्मा, खालापार कोतवाल महावीर सिंह चौहान, नई मन्डी कोतवाल दिनेश चन्द्र, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन आशुताष िंसंह तथा महिला थाना प्रभारी ने मय फोर्स के क्षेत्र मे पैदल गश्त की।

 

बहका कर ले जाने का आरोप
मोरना। नाबालिग युवती को बहका फुसला कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने नकदी व जेवरात साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए युवती की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया की बीते बुधवार को वह घर से बाहर गई हुई थी। उसकी 17 वर्षीय पुत्री अकेली थी तभी गांव का ही एक युवक वहां आया और उसकी पुत्री को बहका फुसला कर कहीं ले गया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन उसकी पुत्री से जबरदस्ती शादी कराने की फिराक में हैं। पीड़िता ने पुत्री की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है।

 

डीएम ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ एन.आई.सी में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज दोपहर के वक्त कलैक्ट्रेट स्थित एनआईसी में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने गंगाजल की धारा को लेकर बैठक की। बैठक मे पौराणिक तीर्थ स्थली में विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक मे सोनाली नदी व घाट, पुल, सडकों की सफाई और गंगाजल की धारा को लेकर बैठक की। बैठक मे सोनाली नदी के उपर से फैक्ट्रियो के गंदे पानी ,प्रदूषण आदि को लेकर चर्चा की। बैठक मे सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एमडीए व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

गाली गलौच व पैसे लूटने का आरोपMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)दुकानदार ने ग्राहक पर पैसे ना देने तथा गाली-गलौच का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
खतौली थाना क्षेत्र के गांव खेडी रागठाग निवासी संजीव कुमार पुत्र स्व.मंगल िंसह ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि प्रार्थी का रेलवे रोड पर जनसेवा केन्द्र है। आरोप है कि प्रार्थी की दुकान पर गांव मडकरीमपुर निवासी मनीष पाल एग्जाम फार्म भरवाने के लिए आया। जब प्रार्थी ने उसका फार्म भर दिया तो उसने फार्म भरने के पैसे नही दिए तथा गाली-गलौच करने लगा तथा उसके पैसे लूटकर फरार हो गया। पीडित ने इस पूरे मामले की जांचोपरांत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पडताल शुरू की।

 

एसपी क्राइम ने कार्यशाला में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में किया गया एएचटीय/एसजेपीयू, जेजे एक्ट 2015 एवं पोक्सो एक्ट 2012 के सम्बन्ध में किया गया कार्याशाला का आयोजन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में सभी थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारीयों, बाल कल्याण समिती के अधिकारी/सदस्यों, वन स्टॉप सेन्टर प्रबन्धक, मिशन शक्ति समन्वयक के साथ पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में थाना एचएचटीयू द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय द्वारा एएचटीयू/एसजेपीयू, जेजे एक्ट 2015 एवं पोक्सो एक्ट 2012 के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकारीगण को किशोरों के हितों को ध्यान में रखते हुए किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवम संसोधित अधिनियम 2021 का पूर्ण अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सहायक बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले बच्चो से संबन्धित आवश्यक दस्तावेजध् अभिलेखों के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई तथा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रकरणों में बाल अपचारीयॉं की बेल प्रक्रिया संबंधी सूचना मे आवश्यक दस्तावेज/अभिलेखों के विषय मे भी अवगत कराया गया जिससे बेल सम्बन्धी प्रक्रिया तेजी से पूर्ण हो सके। साथ ही वन स्टॉप सेन्टर में आने वाली किशोरी व युवतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लिये प्रयाप्त व्यस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। अन्त में महोदय द्वारा महिलाओं व बच्चो के चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्कलारशिप व हेल्पलाईन नंबरो का आमजन में व्यापक प्रचार-प्रसार करने सम्बन्धी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया जिससे महिलाएं व बच्चे इनसे लाभान्वित हो सकें। कार्यशाला के दौरान एसपीओ, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर प्रबन्धक, परामर्शदाता मिशन शक्ति समन्वयक, बाल कल्याण समिती के सदस्यगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

‘ जोश, उत्साह व उमंग 2024’ का वार्षिक खेल महोत्सव भव्य उद्घाटन
खतौली। नगर के सुप्रसिद्ध विद्यालय गोल्डन हार्ट एकेडमी में दो-दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘जोश, उत्साह व उमंग 2024 ’ का भव्य उदघाटन हुआ। खेल महोत्सव का शुभारम्भ प्रधानाचार्या श्रीमति रूहामा अहमद तथा विद्यालय प्रबंधक श्री अकील अहमद द्वारा दीप्ति प्रज्वलन, झंडा वंदन, तथा खेल भावना की शपथ जैसी परंपराओं के साथ किया गयाप् साथ ही विश्व शान्ति की कामना करते हुए खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे हवा में उड़ाए गए । इसके बाद विद्यार्थियों ने मैदान में मार्च पास्ट, गीत, एरोबिक्स, नृत्य तथा जैसी कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं तथा दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
दो दिवसों के इस खेल महोत्सव में प्रथम दिवस पर कक्षा नर्सरी से 5 के विद्यार्थियों के बीच फर्राटा दौड़, बाधा दौड़, रिले दौड़, फन-रेस आदि जैसी कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं जिनमें इन छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस की गरिमा बढ़ाने हेतु जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूहामा अहमद ने अपने संबोधन में बच्चों को खेलों का महत्त्व समझाया, उन्हें अनुशासन, असाधारण परिश्रम तथा खेलों के प्रति समर्पण की भावना से मिलने वाली असाधारण उपलब्धियों का बहुमूल्य ज्ञान दिया। प्रबंधक अकील अहमद ने आज के दिन के खेलों की समाप्ति पर ऐसा सुव्यवस्थित खेल महोत्सव आयोजित करने के लिए प्रधानाचार्या, शिक्षकों, खिलाड़ी विद्यार्थियों व सभी सहायक स्टाफ को बधाई दी। कल दिनांक 30 नवम्बर को कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

चिल्ड्रन पार्क में फव्वारे के साथ सेल्फी पाइंट रहेगा आकर्षकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)विकास प्राधिकरण (एमडीए) जीआइसी मैदान को नया रंग-रूप देने के साथ पिकनिक स्पॉट के रूप में विकासित करने के लिए काम कर रहा है। मैदान के अंदर फव्वारा सहित चिल्ड्रन पार्क, टायट्रेन, ओपन जिम, सेल्फी प्वांइट सहित सौंदर्यकरण कार्य के लिए एक करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च करने की योजना है। नए साल 2025 से नागरिकों को जीआईसी मैदान में बढ़ाई जा रही सुविधाओं का पूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देशन में जीआईसी मैदान को पिकनिक स्पॉट बनाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। महावीर चौक के निकट स्थित जीआईसी मैदान में नागरिकों के लिए एमपीथियेटर, फव्वारा, चिल्ड्रन पार्क, टायट्रेन, ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट आदि का निर्माण कार्य व प्रकाश व्यवस्था सहित सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। मैदान को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए वहां स्थापित ओपन जिम को विस्थापित कर बनाए जा रहे एमपी थियेटर के अंतर्गत फाउंटेन, लाइट, साउंड आदि की व्यवस्था के साथ ही दर्शकों व आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के लिए स्लेब डाली गई हैं। इसी परिसर के पास एक सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा, जो मुजफ्फरनगर के विकास की छाप छोडेगा।
जीआइसी मैदान में पहले जहां ओपन जिम था उसे एमपीथियेटर परिसर बनाय गया है। आगे बने पार्क के एक हिस्से में ओपन जिम, दूसरे हिस्से में चिल्ड्रन पार्क बनाया गया है। चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए अतिरिक्त उपकरणों को भी लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नागरिकों के मनोरंजन के लिए एक टॉयट्रेन भी संचालित की जाएगी।

 

भव्य शोभा यात्रा एवं गीता का हुआ पाठ
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास के शुभ अवसर पर रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6रू30 से सभासद श्रीमति महिका गुप्ता पत्नि श्री शोभित गुप्ता ,सदर बाजार के सौजन्य से उनके निज निवास चर्च के सामने , सदर बाजार, मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे भारी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के छटवें अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह अध्याय योग पर आधारित है तत्पश्चात रामबीर सिंह जी द्वारा गीता जी के छटे अध्याय के सार को बहुत सुंदर ढंग से समझाया तथा मानव को तद अनुरूप रहने पर बल दिया गया एवं सुंदर भजन से सभी भक्त जनो को मन्त्र मुग्ध किया। भजनों की श्रृंखला में ही मेराआपकी कृपासे सब काम हो रहा है, हे नाथ नारायण वासुदेवा, योगेश्वर प्रार्थना, गीता जी की आरती तथा भजन भावों से सभी धर्मप्रेमियो को सराबोर कर दिया । कार्यक्रम के अंत मे श्री सुभाष गर्ग जी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया तथा प्रसाद वितरण किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, सुभाष गर्ग, सतीश कुमार गर्ग, महिका गुप्ता, प्रज्ञा गर्ग, सुदेश गर्ग, विपिन त्यागी आदि का भरपूर सहयोग रहा। यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

 

भाकियू अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं पर किया चिंतन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों की एक बैठक भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता भाकियू अ.के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने की तथा संचालन अशोक बालियान ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने किसानो की समस्याओ पर चिन्तन किया। उन्होने कहा कि हमारी लडाई किसानो को ठगने वाले नेताओं के विरूद्ध जारी रहेगी। बैठक में अशोक बालियान, संदीप बालियान, शहजाद आदि मौजूद रहे।

 

टूटी सड़क के निर्माण की मांग
मुजफ्फरनगर। मौहल्लावासियों ने पालिकाध्यक्ष से टूटी हुई सडक के शीघ्र निर्माण की मांग की। नई मन्डी क्षेत्र के मौहल्ला आदर्श कालोनी लिंक रोड, गांधी कालोनी वासियो ने पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप के नाम भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि लिंक रोड से भोपा बस स्टैण्ड तक लगभग 6-7 सप्ताह से गन्दे नाले के ओवरफ्लो प्रदूषित बदबूदार पानी से भरी रहती है। जगह-जगह से उक्त सडक टूट गई है। जिस कारण पैदल चलने वाला, साईकिल सवार, बाईक व कार को चलाने के लिए खतरा बनी हुई है। अतः इस सम्बन्ध मे गंभीरता से विचार व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द टूटी सडक के निर्माण की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो में राजेन्द्र प्रसाद सैनी, विक्रात शर्मा, रोहताश सिंह पंवार,प्रकाश गुप्ता, संदीप पाल, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 6 =