Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पंचायत चुनाव सामग्री वितरण में उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, इंतजामों के देखकर भड़के अधिकारी

मुजफ्फरनगर। पूरे देश में जहां कोरोना के केसो की तादाद तेजी के साथ बढी रही है तो वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यवस्था की कमी के चलते चुनाव कर्मचारियों को ड्यूटी लेने के लिए भी अव्यवस्थाओं से रूबरू होना पढ़ रहा है

ब्लॉकों में कर्मचारियों को 4 गज की दूरी तो दूर 4 इंच की दूरी भी नहीं मिल पा रही है। दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मुजफ्फरनगर में सोमवार को होने हैं

जिस से पहले रविवार को अधिकतर ब्लॉको व सदर ब्लाक के लिए बनाए गए मंडी स्थल स्थित पोलिंग रवानगी सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग पर बड़ी घोर लापरवाही देखी गई।

जहां कर्मचारी कड़ी धूप के बीच लंबी लंबी कतारों में लगकर ड्यूटी कार्ड, मतपत्र, बैलट बॉक्स व अन्य सामग्री बिना सोशल डिस्टेंसिंग के प्राप्त कर रहे थे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए लगाए गए अध्यापक ने गुस्से से आगबबूला होते हुए जिला प्रशासन पर कोरोना काल में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सामग्री वितरण का एक ही काउंटर बनाया गया है। जिसके चलते जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखने के बावजूद भी सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − nine =