Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दवा काला बाजारी बर्दाश्त नहीं होगीः सिटी मजिस्ट्रेट

मुजफ्फरनगर। जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान (मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन) को बुलाकर सिटी मजिस्ट्रेट ने कालाबाजारी को रोकने एवं कोरोना काल की भयावक महामारी को देखते हुए उचित मूल्य पर सभी को दवाएं उपलब्ध हो

क्योंकि सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को अपने सूत्रों से लगातार दवाओं की कालाबाजारी की सूचना प्राप्त हो रही है कोरोना महामारी की भयावकता को देखते हुए सभी दवा व्यापारियों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करें

जिसका उन्होंने सख्त निर्देश दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट महोदय ने यह भी कहा की आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सभी दवा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को यथा अनुसार खोल सकते हैं

परंतु साप्ताहिक बंदी मंगलवार को पूर्णतया थोक दवा बाजार बंद रहेगा, सुभाष चौहान ने अपने सभी दवा व्यापारियों से अनुरोध किया है की सभी दवा व्यापारी सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग ना करें, मास्क जरूर लगाएं

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें और अपने प्रतिष्ठान पर आने वाले प्रत्येक दवा व्यापारी अथवा मरीज को भी मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आवाहन करते रहे

क्योंकि हमारे दवा व्यापारी भी कहीं ना कहीं भयावक महामारी से ग्रसित हो चुके हैं अतः सभी लोग अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =