समाचार (Muzaffarnagar News)
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया वकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास केश् ऐतिहासिक कार्यकाल के अंतर्गत एक बेहद सुंदर एवं भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, देश निर्माण के ऐतिहासिक निर्णयों और चहुंमुखी विकास की अभूतपूर्व उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रदर्शित किया गया। इस वृहद प्रदर्शनी का गरिमामयी आयोजन दिनांक 17 जून को प्रातः 10 बजे से स्थानीय मालवीय चैक स्थित सोल्जर बोर्ड के भवन में संपन्न हुआ।
इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ,नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और आयुष बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आदरणीय सुभाष चंद शर्मा जी ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ विधिवत फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर आरंभ किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री रोहताश पाल जी तथा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रदर्शनी के संयोजक श्री विशाल गर्ग जी ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रदर्शनी संयोजक विशाल गर्ग ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन लगातार 4 दिन रहेगा अर्थात दिनांक 17 जून से आरंभ होकर और और 20 जून को समापन किया जाएगा स उनके कुशल संयोजन में इस प्रदर्शनी को बेहद आकर्षक और सूचनाप्रद रूप दिया गया था, जिससे आगंतुकों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को बेहद करीब से समझा।
इस गौरवमयी अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा जी,पूर्व विधायक अशोक कंसल जी,विपुल भटनागर जी, श्रीमती रेणु गर्ग जी,कमल कांत शर्मा जी,जगदीश पांचाल जी,महेंद्र आचार्य जी,विकास गुप्ता जी, जिला मंत्री दिनेश पुंडीर जी,ममता अग्रवाल जी,जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक जी, श्रीमती अंजली चैधरी जी,सुधीर खटिक जी,देशबंधु तोमर जी,श्रीमती बबीता गुप्ता जी, व्यापारी नेता संजय मिश्रा,राजेश पाराशर ,यशवीर जी,मनोज शुक्ला,प्रवीण वर्मा, हिमांशु गोयल,विनीत धीमान,नमिश चंदेल,वैभव त्यागी,अनुज पाल , जगदीश पांचाल जी,कन्हैया शर्मा जी सागर बाल्मीकि,ब्रजेश कोरी,नई मंडी मंडल के अध्यक्ष श्री प्रवीण खेड़ा जी, हनुमत मंडल के अध्यक्ष श्री दीपकअ मित्तल जी, केशव मंडल के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाल जी और कुकड़ा मंडल के अध्यक्ष श्री अमित शास्त्री जी प्रमुख रूप से इसके अतिरिक्त सभासद शोभित गुप्ता जी अमित पटपटिया जी,मनोज वर्मा जी,राजीव शर्मा जी,देवेश कौशिक जी,योगेश मित्तल जी,अन्य कार्यकर्ता श्रीमती मनी पटपटिया जी ,श्रीमती मोनाली पंवार जी,राधे वर्मा जी,श्रीमती रेखा वर्मा जी,हरीश गुप्ता जी,आदेश गौतम जी,योगेश चैधरी जी,कुलदीप शर्मा,वैभव त्यागी,हसन अब्बास शलभ गुप्ता, देवेंद्र गौतम जी,धीरसिंह सैनी जी,प्रवेश भार्गव,नीरज सैनी,जनपद के कई अन्य गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता भी इस विकास यात्रा के साक्षी बने।
सौन्दर्यकरण कार्यों का पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को कम्पनी गार्डन स्थित कमला नेहरू वाटिका का औचक निरीक्षण कर मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत चल रहे सौन्दर्यकरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार तथा संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वाटिका में संचालित निर्माण कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने परिसर में रखे कबाड़ एवं अनुपयोगी वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कमला नेहरू वाटिका शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जिसे अधिक आकर्षक, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पालिकाध्यक्ष द्वारा कमला नेहरू वाटिका का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत सीएंडडीएस जल निगम द्वारा कराए जा रहे सौन्दर्यकरण और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। ठेकेदार से जानकारी ली और जेई जल निगम सीएंडडीएस से फोन पर वार्ता करते हुए कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साफ-सफाई एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान एई निर्माण नैपाल सिंह, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत चैधरी और मौहम्मद सालिम के अतिरिक्त अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
खतौली के अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की हड़ताल जारी
खतौली। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था और रजिस्ट्री कार्यालयों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को भी तहसील बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ तथा स्टाम्प विक्रेता संघ ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं चैंबर बंद रखते हुए रजिस्ट्री कार्यालय के सामने धरना देकर सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और दिनभर कलमबंद हड़ताल रखी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द ने बताया कि रजिस्ट्री कार्य निजी हाथों में जाने से आम जनता, अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के हित प्रभावित होंगे। महासचिव सत्यप्रकाश सैनी ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक जनता को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग देते हैं, जबकि निजीकरण से पारदर्शिता और जनहित प्रभावित हो सकते हैं। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन के चलते तहसील परिसर में रजिस्ट्री एवं न्यायिक कार्य बाधित रहे, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को परेशानी हुई। दस्तावेज लेखक संघ के तहसील अध्यक्ष सुशील वर्मा द्वारा सरकार से मांग कि गई कि प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार कर रजिस्ट्री कार्य पूर्व की तरह सरकारी नियंत्रण में ही रखा जाए। चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता और संबंधित लोग शामिल हुए। पदाधिकारियों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। धरने में दस्तावेज लेखक संघ के जिलाध्यक्ष आदेश मोतला, सरदार जितेंद्र सिंह, शकुन्तला देवी, राजवीर सिंह, जितेंद्र त्यागी, दिमाग सिंह, नवीन उपाध्याय, अंकलक जैन, मनीष कुमार, राम चंद्र सैनी, प्रमोद शर्मा, अभिषेक गोयल, राजगृही यादव, कदम सिंह, नवाब सिंह, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, सुमित कुमार, सचिन आर्य, मोहम्मद अरशद, जगबीर सिंह, संजय कुमार, रामकुमार, आनंद उपाध्याय, रतन सिंह, रोशनी सैनी, राम रोशन दास, इकबाल अहमद, इमरान त्यागी, ललित कुमार, पंकज गुप्ता, युगांक मित्तल, सीता राम, अंकुश कुमार, विनीत गौतम, निकुंज कुमार, अनुज जैन, सूर्यकांत मौतला, आशीष राणा, मज़ाहिर काजी, प्रोनू कुमार, राजन राणा, पंकज कुमार, सुमित गुप्ता, महताब अली, अनस चैधरी, अर्जुन कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज़ लेखक, टाइपिस्ट, स्टाम्प वेंडर, मुंशी मौजूद रहे।
किसान दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित होता है। किसान दिवस में जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु आज जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गयी, तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी। किसान दिवस में सभी समस्याओं के विषय में अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) द्वार कृषकों द्वारा कृषकों के भुगतान हेतु अनुरोध किया गया, श्री योगेश प्रधान, आदमपुर मौचडी, वि०ख० खतौली द्वारा कोआपरेटिव सोसायटी पर कृषकों को उर्वरक न देने विषयक शिकायत की गयी, श्री मनोज कुमार पुत्र श्री वीर सिंह सैनी निवासी ग्राम जन्धेडी जानसठ काटका माईनर से जन्धेडी में नहर के पानी की पिछले 05 वर्षों से सिचाई न होने विषयक शिकायत की गयी, श्रीसुदेश पाल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम मुथरा वि०खा० चरथावल द्वारा एवं धुमन सिंह द्वारा भी चकबन्दी विभाग से सम्बन्धित शिकायत की गयी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मु०नगर द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि समस्याओं के विषय में अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया अन्त में सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया गया।
मोबाइल एसेसरीज शोरूम में एसी पाइप फटने से लगी भीषण आग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नगर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित एक मोबाइल एसेसरीज शोरूम में एयर कंडीशनर (एसी) का पाइप फटने से अचानक आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर बड़े हादसे को टाल दिया। जानकारी के अनुसार, आर्यपुरी स्थित मां शाकुम्भरी कम्युनिकेशन बिल्डिंग में अचानक एसी पाइप से आग निकलती दिखाई दी। कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से मोबाइल एसेसरीज से संबंधित पैकिंग सामग्री, रैपर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है।
दुकान संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि जैसे ही एसी के पाइप से आग निकलती दिखाई दी, वे तुरंत ऊपर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान में फायर सेफ्टी के सिलेंडर भी मौजूद थे और पानी से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग वाले हिस्से तक पहुंचना संभव नहीं हो सका। घटना में हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास की दुकानों तक भी आग फैल सकती थी।
तहसील प्रागंण में दिया ई पंजीकरण प्रणाली के विरोध में धरना
मुजफ्फरनगर। तहसील प्रांगण में चल रहे धरना प्रदर्शन में सभी संघर्ष समिति के सभी सदस्यगण व अधिवक्तागण व स्टाम्प विक्रेतागण व टाईपिस्टगण व अन्य सहायक व इस व्यवसाय से जुड़ें सभी व्यक्ति उपस्थित रहें। धरने के अध्यक्षता संजय शिवम एडवोकेट व संचालन हेमन्त कुमार अरोरा एडवोकेट ने किया। धरना स्थल पर बोलते हुए संघर्ष समिति के सदस्य श्री योगेन्द्र काम्बोज एडवोकेट ने कहा कि सरकार द्वारा सम्पत्ति का पंजीकरण को पासपोर्ट की तर्ज पर ही करने के निर्णय का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। किसी भी स्थिति में हम इस ई-पंजीकरण प्रणाली को स्वीकार नहीं करेंगे। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष श्री अशोक त्यागी जी ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार सम्पत्ति पंजीकरण पेपर-लेस व पासपोर्ट की तर्ज पर करती है तो इससे प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में वृद्धि होगी है। तहसील सदर बार संघ के अध्यक्ष हाजी कमरूजमा एडवोकेट ने कहा कि जब से सरकार द्वारा बैनामा पंजीकरण को ऑनलाईन किया गया है तब से ही बैनामा रजिस्ट्री की प्रक्रिया जो 2 घंटे में पूर्ण हो जाती थी वह अब कई बार दो दिन में भी पूर्ण नहीं हो पाती है जिससे जनता का पैसा व समय दोनों बर्बाद होते है और जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। धरना प्रदर्शन में प्रमोद चैधरी, विनोद शर्मा, सैय्यद हसन अकबर जैदी, शशिकान्त शर्मा, सतीश शर्मा, विजय कुमार व सवित कुमार आदि का सम्बोधन हुआ। धरना स्थल पर किशनचन्द काम्बोज, रंजीत त्यागी, विवेक कुमार, मौहम्मद खुर्रम, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज पाल, सुशील त्यागी, शुभ गोयल व पंकज जिन्दल अधिवक्तागण व विजय माहेश्वरी, संजय कपूर, दीपक कुमार, विजयपाल दस्तावेज लेखकगण व अन्य समस्त साथी उपस्थित रहे।
प्रतिमा स्थापना की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा लगाए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। इसको लेकर राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी रविंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत और अमर शहीद क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल गुर्जर की प्रतिमा राजकीय पुस्तकालय महावीर चैक, किसी प्रमुख चैराहे अथवा पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थापित की जाए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि धन सिंह कोतवाल ने 10 मई 1857 को मेरठ से अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंककर स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी थी। ज्ञापन में कहा गया कि उनका साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है और नई पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराना आवश्यक है।
शतचंडी महायज्ञ हुआ शुरू
मोरना। ब्लॉक क्षेत्र की पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री सच्चा प्रकाश आश्रम एवं वेद विद्यालय में सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस कलश यात्रा में साधु-संतों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल आश्रम से निकली यह कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गंगा घाट पहुंची। वहां वेदाचार्य आकाश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके उपरांत यज्ञ वेदी का पूजन कर महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। वेदाचार्य आकाश तिवारी ने बताया कि इस सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन गौरक्षा, सनातन धर्म के संरक्षण और मानव कल्याण की भावना से किया जा रहा है। आश्रम की संचालिका साध्वी पूजा ने जानकारी दी कि 21 विद्वान वैदिक आचार्यों द्वारा श्रेष्ठ मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ आरंभ हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के अलावा मुंबई, प्रयागराज, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे। इस अवसर पर हनुमंतधाम के स्वामी विज्ञानंद महाराज ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है और लोगों को आंतरिक शांति मिलती है। तिलकधारी आश्रम के संचालक स्वामी विष्णुदत्त महाराज ने कहा कि श्री शतचंडी महायज्ञ से समाज में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक जागरण का संचार होता है, जिससे जनकल्याण की भावना को बल मिलता है। कार्यक्रम में उपाचार्य अनिल भारद्वाज, हिमांशु आचार्य, अनिल कुमार सहित अनेक संत-महात्मा, गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोनार समाज ने महाराजा अजमीढ़ जी की प्रतिमा लगाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सोनार समाज के लोगों ने महाराजा अजमीढ़ जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी आवाज बुलंद की है। समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने कहा कि महाराजा अजमीढ़ जी समाज के गौरव एवं प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर स्थापित की जानी चाहिए।
श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति के तत्वाधान में समिति के अध्यक्ष पवन वर्मा सर्राफ के घर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सोनार समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया मीटिंग की अध्यक्षता भगत सिंह रोड स्थित अलकनंदा ज्वेलर्स के स्वामी सुनील वर्मा द्वारा की गई वहीं मीटिंग का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा जी द्वारा किया गया मीटिंग का मुख्य उद्देश्य सोनार समाज को एकजुट होकर सरकार के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से अपनी जायज मांगे पूरी कराई जाने पर बोल दिया गया, मीटिंग में मुख्य रूप से सोनार समाज के अग्रज अजमीढ़ जी महाराज की प्रतिमा वह स्मारक की मांग को जनप्रतिनिधियों द्वारा नजर अंदाज किए जाने पर चर्चा की गई स समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम न तो जनप्रतिनिधियों द्वारा ही उठाए गए और न हीं सरकार द्वारा सोनार समाज की मांगों को ध्यान में रखा गया जबकि जनपद मुजफ्फरनगर में अनेक चैराहा पर महापुरुषों की मूर्ति स्थापना एवं महापुरुषों के नाम से मार्गाे को सुसजित किया गया है । सोनार समाज के अध्यक्ष पवन वर्मा ने अपने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और महाराजा अजमीढ़ जी की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई, तो सोनार समाज आगामी वर्ष 2027 के चुनावों का बहिष्कार करने पर विचार करेगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने सोनार समाज के प्रधान पवन वर्मा की बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह केवल प्रतिमा लगाने का विषय नहीं है, बल्कि समाज के सम्मान और पहचान से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाए।
समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा। सोनार समाज समिति के महासचिव सुनील वर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा बोर्ड की बैठक में महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की मूर्ति स्थापना हेतु शामली रोड पर खाली पड़े स्थान को एक प्रस्ताव के माध्यम स्वीकृति प्रदान की गई थी, नगर पालिका परिषद की विभागीय प्रक्रिया के तहत यह प्रस्ताव सहारनपुर कमिश्नरी से भी स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसके चलते सोनार समाज के सैकड़ो लोग नगर विधायक एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिले और नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में पास हुए प्रस्ताव की शान द्वारा स्वीकृत प्रदान कराए जाने को लेकर मांग उठाई गई काफी समय से लंबित पड़े इस मामले को कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा सोनार समाज की उचित मांगों को दरकिनार किया जा रहा है यदि इस बार सोनार समाज की समान को से सम्मान पूरा नहीं किया गया तो आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश का समस्त सोनार समाज चुनाव का बहिष्कार करेगा और साथ ही आगामी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में समस्त उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएगा
सोनार समाज के इस ऐलान के बाद क्षेत्र की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। अब सभी की नजर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की आगामी प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है कि इस मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है।
श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति की इस बैठक में मुख्य रूप से समन्वय समिति के उपाध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, समिति के प्रवक्ता महेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, रामकुमार वर्मा, नरेश कुमार वर्मा, रोहताश वर्मा, हिमांशु वर्मा, हीरालाल वर्मा, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार वर्मा, सचिन वर्मा, कोकील वर्मा, त्रष कुमार मास्टर जी, सुरेश चंद्र वर्मा, नरेंद्र वर्मा एडवोकेट, संजय वर्मा सर्राफ कटरा मोचियांन, शिवम वर्मा, भोला सर्राफ, रवींद्र वर्मा बिरालसी वाले, योगेश वर्मा, सुशील वर्मा शामली वाले, मास्टर अनिल कुमार, सुनील कुमार, रूपचंद वर्मा, गौरव वर्मा, आशु वर्मा, राहुल वर्मा, शुभम वर्मा, बृजमोहन वर्मा तहसील वाले, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, शशांक वर्मा, संजीव वर्मा के अलावा अन्य बहुत से लोग उपस्थित रहे
स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सर्व ब्राह्मण महासभा (रजि.) सम्पूर्ण भारत की जनपद मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) इकाई द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा के 14वें स्थापना दिवस पर जनपद मुज़फ्फरनगर की कार्यकारिणी का गठन करते हुए एक शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।।मुख्य अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी शर्मा जी एडवोकेट, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा जी, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अजय शर्मा जी व प्रदेश संगठन मंत्री अमित वत्स रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी भगवान आश्रम महाराज जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार ब्रह्मप्रकाश शर्मा जी ने की।कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष हरीश गौतम एवं जिला अध्यक्ष युवा लक्ष्मण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी शर्मा जी ने सर्व ब्राह्मण महासभा के 14वें स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने की अपील की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप शर्मा जी ने अधिक से अधिक व्यक्तियों को संगठन में जोड़ने की अपील की और संगठन के प्रति समर्पित सभी सदस्यों को संगठन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलायी।राष्ट्रीय सलाहकार श्री ब्रह्मप्रकाश शर्मा जी ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की कहा। इस अवसर पर हरेन्द्र शर्मा जी को कोओपरेटिव बैंक मुज़फ्फरनगर में डायरेक्टर बनाये जाने पर उनका विशेष सम्मान किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय सलाहकार अजय शर्मा जी एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री अमित वत्स ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रंशसा की और उनको भविष्य की शुभकामनाएं दी।कार्यकारिणी में हरीश गौतम जिला अध्यक्ष, लक्ष्मण शर्मा जिला अध्यक्ष युवा, पंकज शर्मा नगर अध्यक्ष, अमिता शर्मा जिला अध्यक्ष महिला, संजय गौतम जिला महामंत्री, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, आशीष शर्मा जिला महामंत्री युवा, रजनीश वशिष्ठ नगर महामंत्री बनाये गए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव शर्मा, अविनाश भारद्वाज, नीरज गौतम, पूनम शर्मा, बॉबी शर्मा, हिमांशु शर्मा, अभिनव मुदगल, कमलकांत शर्मा, ललित भारद्वाज एडवोकेट, अमित शास्त्री, सत्यपाल पाल, नवीन शर्मा, आदेश शर्मा, मुकेश शर्मा, अभी शुक्ला, आशुतोष शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, सुनील अंगिरा, गोविंद शर्मा, मनोज शर्मा, भानु शर्मा, प्रदीप शर्मा, कपिल शर्मा, अरुण मिश्रा, प्रवीण गौतम, विनय शर्मा, हिमांशु कौशिक, अरुण शर्मा, अमित भारद्वाज एडवोकेट, विक्रांत पंडित, विनय भारद्वाज, नितिन शर्मा, संजय शर्मा, कन्हैया शर्मा, आशीष शर्मा, संजय मिश्रा, विशाल पंडित, रामनिवास भारद्वाज, अलका शर्मा, अंजना शर्मा, अंजू शर्मा, पवन शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, शालिनी शर्मा, शैलेन्द्र शांडिल्य, अंचित कौशिक, शिवम शर्मा, श्रवण कौशिक, दीपक गौतम, भूपेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा जानसठ, अनंत शुक्ला, सुशील शर्मा, महेश शर्मा, बबलू अवस्थी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद ब्राहमण समाज ने भोपा क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर निवासी बुजुर्ग वीरेन्द्र शर्मा के हत्या की घोर निंदा करते हुए डीएम के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें हत्यारों को गिरफ्तारी व पीडित परिवार को मुआवजे की मांग की।
भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में कराटे का प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में समस्त बालक एवं बालिकाओं को आर्य वीर दल के व्यायाम शिक्षक अर्जन आर्य ने सर्वांग सुंदर व्यायाम और कराटे का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सर्वांग सुंदर व्यायाम से पूरे शरीर का व्यायाम होता है जिससे शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है। किशोर बालक एवं बालिकाओं के लिए सर्वांग सुंदर व्यायाम का बहुत महत्व है। क्योंकि इस आयु में ही बालकों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। कराटे सीखकर बालक एवं बालिकाएं विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा करने में सक्षम बनते हैं तथा असहाय और मजलूमों की भी सहायता कर सकते हैं।
इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू करवाई। उन्होंने बच्चों को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में होने वाले आसन ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन,भुजंग आसन, शलभासन, आदि आसन एवं कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम करवाएं। उन्होंने बताया कि सबसे पहला सुख निरोगी काया है जिसके लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन, मधुर व्यवहार तथा ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। प्राचीन काल में गुरुकुलों में बच्चों को घुड़सवारी करना,तीर तलवार चलाना आदि सिखाया जाता था। ताकि बालक विपत्ति काल में निराश या भयभीत न होकर उसका डटकर सामना करे तथा परिवार,समाज और देश का रक्षक बन सके। इसी कड़ी में आज सायं काल 6 बजे बच्चों को लाठी चलाना सिखाया जाएगा।इस अवसर पर मनोज चैधरी, अंकुर मान, रामपाल शर्मा आदि का सहयोग रहा।
जिला चिकित्सालय का किया गहन निरीक्षण
जिला चिकित्सालय में स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के ऑपरेशन थिएटर में रहने के दौरान डॉ. अशोक कुमार करेंगे प्रशासनिक कार्यों में सहयोग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल में स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधा हेतु इनकी पर्याप्त संख्या हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। किसी भी मरीज अथवा तीमारदार को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि हाल ही में व्हीलचेयर की उपलब्धता को लेकर प्राप्त शिकायतों एवं समाचारों का संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा एक जांच समिति का गठन किया जा चुका है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ हैं तथा ऑपरेशन थिएटर में महत्वपूर्ण चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करते हैं। उनके ऑपरेशन थिएटर में व्यस्त रहने के दौरान चिकित्सालय के प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें, इसके लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को प्रशासनिक सहयोग हेतु नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर डॉ. अशोक कुमार जिला चिकित्सालय के प्रशासनिक कार्यों के समन्वय, निगरानी एवं संचालन में सहयोग प्रदान करेंगे। डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण, समीक्षा एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे, ताकि जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी तीन घायल
मीरापुर। सिकंदरपुर गेट के पास मुक्तिधाम के निकट तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने सब्जी से लदे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान शुभम, उदल सिंह और विष्णु घायल हो गये। बताया गया कि शुभम रोजाना की तरह सब्जी लेकर मीरापुर मंडी जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया और तीनों युवक घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी मीरापुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद शुभम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि उदल सिंह और विष्णु का इलाज सीएचसी में जारी है। घायल शुभम की पत्नी भावना ने थाने में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन चालक की तलाश जारी है। तहरीर के आधार पर जल्द मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
03 दिवसीय ध्यान एवं योग शिविर का समापन
मुज़फ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में 03 दिवसीय ध्यान एवं योग शिविर का समापन हुआ। ध्यान एवं योग शिविर के अवसर पर योगाचार्य स्वामी तेजेश्वरानन्द, अतिथि सदस्य, जिला पंचायत सचिन करानिया, डॉ0 राजीव कुमार, आर्यनराज कौशिक, प्रेरक जैन, ज्ञानदीप, सतकुमार, अन्जु विश्वकर्मा, सीमा सिंह, प्रवेन्द्र दहिया एवं अनेकों साधकों ने ध्यान एवं योग किया। स्वामी तेजेश्वरानन्द ने सभी योग साधकों को ध्यान एवं योग के विषय में बताया कि ध्यान की प्रक्रिया मानव जीवन के मुख्य उद्देश्य है जिससे मानव आवागमन से मुक्ति सकता है। स्वामी जी ने गायत्री मंत्र से साधकों को ध्यान कराया एवं ध्यान के महत्व को बताते हुए कहा कि प्राचीनकाल में गुरूकुलों में भी विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र के परम्परागत तरीके से गुरू सानिध्य में भी ध्यान योग कराया जाता था। गायत्री मंत्र को गुरू मंत्र भी कहा जाता है। उन्होंने बताया ध्यान एवं योग से तनाव कम होता है, नियमित ध्यान तनाव और चिंता को घटाने में मद्द कर सकता है, यह एकाग्रता को बढ़ाता है। यह हमारे भावात्तमक संतुलन मन को शांत रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने, बेहतर नींद, रक्तचाप को नियंत्रित करने, आत्मविश्वास को बढाने, इत्यादि में बहुत सहायक है।यदि आप शुरूआत कर रहे है, तो प्रतिदिन 5-10 मिनट गायत्री मंत्र का जाप करते हुए शांत बैठकर अपनी सांसों पर ध्यान केन्द्रित करना एक अच्छा विकल्प है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन पद्धति है। इसका महत्व कई क्षेत्रों में देखा जाता है। इसी अवसर पर इंटरनेशनल नैचरोपैथी ऑर्गनाइजेशन जिला इकाई मुजफ्फरनगर के गठन के नियुक्त-पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न संगठन के सदस्यों को अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये, जिसमें संरक्षक आर्यनराज कौशिक, सलाहकार दिग्विजय सिंह, आचार्य कमलेश, अध्यक्ष प्रवेन्द्र दहिया, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 धीरेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ0 हबीबउर रहमान, डॉ0 ऋषभ गुप्ता, महासचिव डॉ0 राजीव कुमार, सचिव अंजु विश्वकर्मा, सह-सचिव सीमा सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार, कार्यकारी सदस्य लोकेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, रूचिका एवं सतकुमार को घोषित किये गये। सचिन करानिया ने बताया कि नियमित योग से हमारा शरीर लचीला, मजबूत और संतुलित रहता है तथा ध्यान द्वारा हम मानसिक रूप से स्वस्थ बनते है। आर्यनराज कौशिक ने कहा कि स्वामी जी द्वारा 03 दिवसीय ध्यान एवं योग शिविर के महत्व को सभी साधकों को समझना चाहिए, क्यांेकि स्वामी जी में 74 वर्ष की आयु होने पर भी ये पूर्ण रूप से स्वस्थ तथा ऊर्जा से भरे हुए है। इसलिए सभी साधकों को जीवन में योग एवं ध्यान को अपनाना चाहिए। डॉ0 राजीव कुमार ने महर्षि पंतनजलि के अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान समाधि के महत्व को बताते हुए कहा कि ये सभी शारीरिक बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ तनाव को कम करते है, मस्तिष्क को शांत करते है और जीवन में भावात्मक संतुलन लाते है, जिसके नियमित अभ्यास से जीवन में सकारात्मकता और नियमितता आती है। अंत में प्रधानाचार्य एवं इंटरनेशनल नैचरोपैथी ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों एवं योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए योग को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलवाया।
रक्तदान महादान शिविर का हुआ आयोजन
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चैधरी, डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. अजय कुमार तथा एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में रक्त की आवश्यकता निरंतर बनी रहती है, और ऐसे शिविर मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चैधरी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे बिना किसी आर्थिक खर्च के किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान अभियान से जुड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि सुरक्षित रक्त की उपलब्धता गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं तथा विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक होती है।एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है। इससे शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच का भी लाभ मिलता है। जानसठ सीएचसी प्रभारी डॉ.अर्जुन सिंह ने शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद ही रक्त संग्रहित किया गया तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके।
युवक का शव बरामद
मुजफ्फरनगर। जौली नहर में पांच दिन पहले कूदे युवक खुशनसीब का शव बरामद हो गया। खुशनसीब ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे जौली नहर पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर गंगनहर में छलांग लगा दी थी। परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कमहेड़ा निवासी 27 वर्षीय खुशनसीब पुत्र इस्माइल ने जौली पुल से गंगनहर में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे खुशनसीब मुजफ्फरनगर से अपने गांव कमहेड़ा लौट रहा था। वह अपनी छोटी बहन से मिलकर आ रहा था, जिसने हाल ही में एक पुत्र को जन्म दिया था। जौली पहुंचने पर उसने गांव निवासी अपने परिचित शाहनवाज को फोन कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। शाहनवाज तुरंत गांव से बाइक पर जौली पहुंचा, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, खुशनसीब ने बड़ी गंगनहर में छलांग लगा दी। शाहनवाज के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक खुशनसीब गहरे पानी में समा चुका था। परिजनों ने बताया कि खुशनसीब पिछले तीन-चार वर्षों से पानीपत में रह रहा था। उसका अपनी पत्नी आसमीन से विवाद चल रहा था, जिसके कारण पत्नी मायके में रह रही है। खुशनसीब की एक वर्षीय पुत्री सादिका है। उसकी पत्नी के पूर्व पति से भी दो बच्चे, पुत्र सुफियान और पुत्री इनाया हैं। खुशनसीब वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है की खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एस०सी०एस०पी०) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद की प्रत्येक तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले तहसील दिवस में विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आम जनमानस को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। तत्क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा प्रदान किये गये अनुमोदन उपरान्त दिनांक- 20.06.2026 समय पूर्वान्ह 11.30 स्थान तहसील, बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर परिसर में उक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना नियत है। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया जायेगा। अतः इच्छुक व्यक्ति उक्त कार्यक्रम में नियत तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शासन एंव इस विभाग द्वारा संचालित की जा रहीं योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।


