News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। बीजेपी नेता विपिन बालियान ने लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के खिलाफ सोमवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि विगत दिवस जाट नेता विपिन बालियान व लोक दल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर वाद विवाद हो गया था जिसमें आपस में दोनों ने एक दूसरे को धमकी भरे शब्द कहे थे जिसके बाद बीजेपी नेता विपिन बालियान ने लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के खिलाफ आईपीसी कि धारा 504-506 के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करवाया है।

 

बीडीसी सदस्य अपहरण मामले में आया नया मोड़, धर्मेंद्र की पत्नी ने दी चेतावनी, पति नहीं आया तो कर लेगी आत्महत्या13 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष के बीच मचे घमासान में अपहृत बताए जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने प्रेस वार्ता में दबाव में बयान दिया है।उसकी पत्नी ने खुलेआम चेतावनी दी है कि अगर उसका पति मुक्त होकर उसके पास नहीं आया, तो वह तितावी थाने में ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लेगी। मंगलवार को बघरा ब्लॉक क्षेत्र के बीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार के अपहरण के मामले को लेकर मचे घमासान में उस समय रोचक मोड़ आ गया, जब अपहृत बताए जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र की पत्नी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कराई पर गई अपने पति की प्रेसवार्ता को भाजपा के दबाव में दिया गया बयान बताते हुए थाने में आत्मदाह करने की घोषणा कर डाली। इस मामले को लेकर भाजपा और भाकियू, सपा, कांग्रेस एवं आजाद समाज पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। भाकियू ने अन्य विपक्षी दलों के सहयोग से जहां तितावी में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पिछले 24 घंटे से जाम लगा रखा है, वहीं भाजपा भी इस मामले में पूरे जोर लगा रही है। जिला मुख्यालय पर कराई गई प्रेसवार्ता में क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र ने भाजपा कार्यकर्ता गौरव पंवार पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात की और बताया कि उसका अपहरण नही हुआ है, बल्कि वह अपनी मर्जी से मुजफ्फरनगर आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का आरोप है कि विपक्षी दलों ने उसके परिवार का अपहरण कर उन्हें बंधक बना रखा है। उसे परिजनों से बात भी नहीं करने दी जा रही है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपनी मर्जी से ही मुजफ्फरनगर आया था।
इस मौके पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह भी एसपी सिटी कार्यालय में मौजूद रहे। उधर क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र की पत्नी मंजू ने अपने पति के बयान को भाजपा के दबाव में दिया गया बताया है। मंजू ने भाजपा कार्यकर्ता गौरव पंवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति द्वारा विपक्ष पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मंजू ने साफ तौर पर कहा है कि यदि उसका क्षेत्र पंचायत सदस्य पति उसके पास नहीं आया तो वह थाने में ही खुद के ऊपर तेल डालकर आग लगा लेगी।

 

पुलिस ने तीन जुआरी दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा 03 जुआरी अभियुक्तों अब्दुल रहमान पुत्र हाजी अब्बास निवासी नसीरपुर रोड सुभाषनगर पुलिया के पास थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर 2. आकिल पुत्र मकसूद निवासी सुभाषनगर थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर 3. सुनील पुत्र मेहनती निवासी 08 सुभाषनगर थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर को नसीरपुर रोड सुभाषनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 79,610 रुपये नकद, 06 डायरी सट्टा, पर्ची, 03 पेन्सिल आदि बरामद की गयी। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा 01 जुआरी अभियुक्त ओवेश पुत्र सरदार हसन निवासी महमूद नगर थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1430 रुपये नकद, सट्टा, पर्ची, पेन्सिल आदि बरामद की गयी।

 

पुलिस ने वांछित दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर उ0नि0 सर्वेश कुमार शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त शुभम पुत्र भोपाल निवासी नार्थ सिविल लाइन थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को कस्बा छपार जयभारत इण्टर कॉलेज से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त सुधीर पुत्र सुखबीर उर्फ लिल्ला निवासी ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम बसीकलां से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 10 हजार रूपए बरामद किए गए। वहीं थाना भौराकलां पर व0 उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्तों प्रवीण पुत्र चरणसिंह, रोबिन पुत्र चरणसिंह निवासीगण ग्राम व थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्तों शकील पुत्र बिन्नी, आमिस पुत्र शकील निवासीगण मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर नहर पटरी खतौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 रास बछडा व गौकशी के उपकरणों को बरामद किया गया।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा अभियुक्तों सन्नी पुत्र सियाराम निवासी मौहल्ला राजू मौहल्ला थाना कोतवाली शामली जनपद शामली हाल पता किराएदार सुक्रमपाल का वचनसिंह कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर 2-अक्षय पुत्र स्व0 धर्मवीर सिंह निवासी गली न0-02 वचनसिंह कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को पुरानी कैन्टीन कूकडा मण्डी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर उ0नि0 विनयपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त अबू वकार पुत्र शहजाद निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को निराना रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया। वहीं महिला थाना पर उ0नि0 मैयाद्दीन द्वारा वॉछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र अनवर निवासी ग्राम गढी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 लालसिंह द्वारा अभियुक्त हसीन पुत्र अख्तर निवासी ग्राम खुशीपुरा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को दोराने पुलिस कार्यवाही के जगंल ग्राम गादला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्त टिंकू उर्फ सर्वेश पुत्र ऋषिपाल निवासी गॉधीनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम इलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त रमजान पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम हुसैनपुर कलां थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम मन्दवाडा रोड मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।

समाचार

बुढ़ाना पुलिस ने महज एक घंटे में 140 भेड़ लूट की वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश तेज1 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई की ग्राम भसाना के जंगलों में १४० भेडो को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिया गया तथा भेड चराने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट कर व हाथ-पांव बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया गया है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया तथा तत्काल कार्यवाही करते हुए सर्च अभियान चलाया गया। लगभग डेढ घण्टे बाद सभी भेडों को बरामद कर लिया गया साथ ही ०१ अभियुक्त को दौराने पुलिस कार्यवाही गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में राहुल पुत्र मैनपाल निवासी कुतुबगढ थाना-थानाभवन जनपद शामली बताया जिनके कब्जे से १४० भेड (लूटी हुई) कीमत लगभग १५ लाख, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद की।

 

 

18 जून को मुजफ्फरनगर के समस्त चिकित्सक विरोध दिवस मनायेंगे2 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एमएल गर्ग ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 जून को अखिल भारतीय स्तर पर हुए आह्वान के संदर्भ में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त चिकित्सक विरोध दिवस मनायेंगे और बाद में जिला स्तर पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीएमओ सहित मंत्रियों एवं विधायकों को भी ज्ञापन देकर चिकित्सकों की सुरक्षा के प्रति मांग की जायेगी।
सरकुलर रोड स्थित आईएमए हाल में एसपी जैन आडिटोरियम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा. एम.एल.गर्ग ने कहा कि कोरोना के दूसरे दौर में यद्यपि चालीस डाक्टरों ने निःशुल्क सेवाएं दी फिर भी राष्ट्रीय स्तर पर 724 डाक्टर शहीद हो गये। इससे पहले राउंड में भी अनेक चिकित्सक शहीद हो गये थे जिन्हे मिलाकर 1200 की संख्या हो गयी है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चिकित्सक के पास आने वाला मरीज किसी से भी नहीं लड़ता अपितु उसके परिचित हंगामा करते है जिसके कारण अशांति फैलती है और पुरूष व स्त्री चिकित्सक इसका शिकार होते है। उन्होंने ऐसी घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि हम समाज से अपील करते है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। बैठक का संचालन करते हुए वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर ईश्वर चन्द्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि डाक्टर यद्यपि भगवान नहीं है फिर भी वह बीमार को ठीक करने की भरसक कोशिश करता है। उन्होंने लोगों से कहा कि हम चिकित्सकों को गलत न समझा जाये और हमारे ऊपर हमले न किये जाये। उन्होंने कहा कि हम अपने ज्ञापन में अस्पतालो ंको सुरक्षित जोन बनाने, हिंसक घटनाओं की जांच में आईपीसी की धाराएं लगाने संबंधित केसों को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग करते है। उन्होंने खुले मन से आईएमए पदाधिकारियों के सम्मुख स्वीकार किया कि कोरोना के दूसरे दौर में दो प्रतिशत डाक्टरों ने आपदा को अवसर में बदलते हुए धन कमाया जिसकी आईएमए निंदा करता है। यद्यपि 98 प्रतिशत चिकित्सक सेवा भाव से लोगों को समझाते रहे और उनका इलाज करते रहे। उन्होंने शहर के एक प्रमुख मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में कहा कि पिछले दिनों घटित अनेक प्रकरणों के लिए जांच कमैटी बैठी हुई है जिसके परिणाम जल्द ही सामने आयेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस हास्पिटल के चिकित्सक आईएम के सदस्य नहीं है और जो लोग इलाज कर रहे है उन्हे फिजिशियन की सपोअर् नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोविड के दूसरे दौर में धन कमाने के लिए अनाप शनाप काम किये है जो मानवता से परे है और एक योग्य चिकित्सक को ऐसे कार्य शोभा नहीं देते। इस अवसर पर सचिन, डा. अनुज माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में डा. सुनील, पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक शर्मा सहित अन्य अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

पुलिस ने फरार वांछित दबौचा3 Min 7 |
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वाछित/वारन्टी की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक बुढाना एम०एस० गिल के कुशल निर्देशन में थाना बुढाना पुलिस द्वारा थाना रतनपुरी के गैंगस्टर के वाछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेखराज सिह मय हे०का० सन्दीप कुमार, सोनू कुमार, का० मनोज कुमार के खतौली बस अड्डे के पास से थाना रतनपुरी पर गैंगस्टर एक्ट मे वाछित अभि० आकिल पुत्र सत्तार नि० रसुलपुर दभेडी थाना बुढाना मु०नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

 

रोहाना टोल पर किसानों का कब्जा, एडीएम ने किया समझाने का प्रयास, जिद पर अड़े किसान4 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओ को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओ ने रामपुर तिराहा एवं रोहाना टोल प्लाजा आदि विभिन्न स्थानो पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओ तथा किसानो के प्रदर्शन की सूचना से पुलिस प्रशासन मे हडकम्प मच गया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,शहर कोतवाल योगेश शर्मा,इंसपैक्टर सिविल लाईन उम्मेद कुमार,इंस्पैक्टर नई मन्डी अनिल कुमार कप्परवान आदि मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। रोहाना टोल प्लाजा पर धरनारत भाकियू मंडल प्रभारी राजू अहलावत,भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान,पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूखी आदि पदाधिकारियो से बात की। भाकियू कार्यकर्ताओ के कारण रूडकी रोड,रामपुर तिराहा,रोहाना टोल प्लाजा आदि विभिन्न स्थानो पर वाहनो की लम्बी कतार के कारण जाम की स्थिती बन गई।

 

नाला सफाई कराया गया5 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर वार्ड संख्या १६ श्रीमती उमा देवी के वार्ड मोहल्ला रामपुरी में सैनी मंदिर से लद्धावाला नाले की पुलिया तक रोबोट मशीन के माध्यम से तली झाड़ नाला सफाई कराया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या १९ प्रियांशु जैन सभासद के वार्ड में नई मंडी क्षेत्र तथा प्रवीण पीटर सभासद वार्ड संख्या २३ के वार्ड प्रेमपुरी में नाले की मैनुअली सफाई कराई गई। नालों की सफाई का अभियान निरंतर जारी है। नालो की सफाई का कार्य डॉक्टर संजीव कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, संजय पुंडीर तथा उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षकगण के पर्यवेक्षण में कराया जा रहा है। अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा ग्रीन एंड क्लीन सिटी के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए जहां एक और नगरीय नालो की प्रतिदिन युद्ध स्तर पर रोबोट मशीन, जेसीबी एवं मैनुअली नाला टीम के माध्यम से सफाई का कार्य कराया जा रहा है ,वहीं दूसरी ओर नगर में एकमात्र जन स्वास्थ्य के लिए जनता के घूमने के स्थान कमला नेहरू वाटिका मैं श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर वाटिका सुपरवाइजर राजेंद्र योगी द्वारा युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसका पर्यवेक्षण प्रतिदिन नियमित रूप से क्षेत्रीय माननीय वार्ड सभासद श्री पवन चौधरी के द्वारा भी किया जा रहा है। वाटिका की कई दिन से चल रही समुचित सफाई व्यवस्था पर वहां घूमने वाले नागरिकों के द्वारा अध्यक्ष का धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया है।

 

भरी गर्मी में ठंडी मीठी छबील लगाई
मुजफ्फरनगर। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर की तरफ से गांधी कॉलोनी गली नंबर ८ के बाहर व गुरु गोबिंद सिंह स्कूल के बाहर दो जगह ठंडी मीठी छबीले शहीदों के सिरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहादत को सन्मुख रखते हुए लगाई गई जैसा कि आप सभी जानते हैं लगभग १० दिनों से श्री गुरु सिंह सभा द्वारा छबीलो का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है परंतु आज सेवा सफल होती दिखाई दे रही थी जब आज की सेवा में विशेष तौर पर सरदार जितेंद्र दीप सिंह सिडाना व सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी के देखरेख में छोटे-छोटे बच्चों ने छबील की सेवा बड़े ही उत्साह के साथ करी सभी बच्चे तन मन और धन से सेवा में जुड़े हुए थे व आने जाने वाले राहगीरों को रोक रोक कर मीठा शरबत छबील पिला रहे थे इसी के साथ गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बाहर सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी व सरदार परमजीत सिंह पम्मी जी की देखरेख में छबील का आयोजन किया गया सेवा करने में मुख्य रूप से सरदार जितेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार गुरनूर सिंह ,सरदार प्रभजस सिंह, सरदार मीत सिंह ग्रोवर, सरदार सिमरजीत सिंह, परनीत कौर, दिवरीत कौर, सरदार इशकिरत सिंह ,सरदार परमजीत सिंह पम्मी, उमंग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सैनिटाइजेशन का कार्य किया
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के निम्न स्थलों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय, सिविल लाइन थाना, महिला थाना, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नई मंडी कार्यालय, ग्राम पचेंडा, भसाना रोड बुढ़ाना, भारत पेट्रोल पंप बुढ़ाना, सिटी हॉस्पिटल बुढ़ाना, कस्बा पुलिस चौकी बुढ़ाना, पारसी रोड बुढ़ाना, ग्राम सलारपुर, ग्राम चुड़ियाला, ग्राम कुतुबपुर, ग्राम नरसिंहपुर, उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व तहसील जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

निःशुल्क मास्क/टोपी का वितरण किया
मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा निःशुल्क मास्क/टोपी वितरण हेतु जो बड़ी संख्या में नीलम बुटीक आदि के सहयोग से बनाये जा रहे थे।वह संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान के पिताजी के स्वर्गवास के बाद कुछ समय के लिए कार्य रोकना पड़ा था। अब वह कार्य को रफ्तार देते हुए संस्था के जिला अध्यक्ष संदीप धीमान ने बताया कि हजारों की संख्या में तैयार किये जा रहे मास्क व टोपी संस्था के द्वारा नगर के गली मोहल्लों में सेवा दे रहे डाक्टर, पत्रकार बंधुओ, सफाई कर्मचारियों, आंगनवाड़ी महिलाओ, जिला अस्पताल से जुड़ी एएनएम, आशाओ ,पुलिस कर्मियों को निःशुल्क वितरण कर एव कोरोना वोरियस प्रशस्तिपत्र सम्मान देकर सम्मानित करने का कार्य बुधवार से शुरू किया जाएगा। यह मास्क ओर टोपी जहा कोरोना वैश्विक महामारी के चलते स्वम को सुरक्षा देने का काम करेगा वही अन्य बीमारियों को पास आने से बचाने का कार्य करेगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान,सचिव मंजू धीमान,कोषाध्यक्ष गौरव धीमान,जिला अध्यक्ष संदीप धीमान उपाध्यक्ष वीरेंद्र धीमान,उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान सह सचिव संदीप धीमान मास्टर जी,सदस्य नीलम धीमान ,सदस्य मोहित धीमान सदस्य कुसुमलता आशीष धीमान, आशुतोष धीमान आदि का सहयोग बना हुआ है।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

सुन्दर काण्ड का पाठ किया11 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सुन्दर काण्ड का पाठ एवं हवन पूजन किया गया। नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर के स्थापना दिवस पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बहुत ही सुक्ष्म तरीके से धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे मंदिर प्रागण मे मंदिर के पुजारी सुधाकर भारद्वाज आचार्य द्वारा विधि विद्यान के साथ हवन पूजन किया गया जिसके पश्चात सुन्दर काण्ड का पाठ हुआ। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य, पंडित गिरधारी लाल शर्मा,मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंघल,प्रमोद सिंघल, मुकेश छारिया,दिनेश सिंघल,राजीव सिंघल,सचिन सिंघल,राहुल सिंघल, अखेलश कुमार आदि मौजूद रहे। कोविड के कारण मंदिर के वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही सुक्षम रक्षा गया तथा कोविड-19 के नियमो का पूरी तरह से ख्याल रखा गया। मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिग आदि का भी ख्याल रखा गया।

 

 

पूर्णतः खंडन – बीटीसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति का अपहरण नहीं हुआ12 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। बीटीसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति ने अपने अपहरण के आरोपों का पूर्णतः खंडन करते हुए कहा कि उनका किसी ने भी कोई अपहरण नहीं किया है वे अपनी मर्जी से अपने मामा के यहां रह रहे है। उल्टे उन्होंने आरेप लगाया कि उनके अपहरण का प्रचार करने वालो ने खुद की माता और पत्नी को बंधक बना रखा है और उनसे उनकी फोन पर बात नहीं होने दे रहे है।
महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की मौजूदगी में बघरा क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी एवं वार्ड 69 से बीडीसी मैम्बर धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि कुछ विपक्षी लोग उनके अपहरण के आरोप लगाते हुए तितावी थाने पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। उनका अपहरण नहीं हुआ है वे अपनी मर्जी से सुरक्षा की दृष्टि से अपने मामा के यहां जौहली स्थित गांव में रह रहे है। उल्टे उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनके बार-बार फोन करने के बावजूद उनकी पत्नी और माता से बात नहीं होने दी जा रही है। उनका फोन विपक्षियों ने अपने कब्जे में कर रखा है। उनका तो अपहरण नहीं हुआ उनकी माता और पत्नी को बंधक बना रखा है यही नहीं गत दिवस उसकी माता व पत्नी को उनके गांव ढिंढावली से बुलाकर तितावी में अरविंद प्रधान के घर पर रखा गया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के कार्यकर्ता है और अपनी मर्जी से भाजपा को वोट देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा एक अनुशासन की पार्टी है। इस पार्टी में जो भी समर्थन देने आता है उसका स्वागत है। बीडीसी धर्मेन्द्र ने भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए उनके ही प्रत्याशी को वोट देने की बात की है। बघरा क्षेत्र से प्रमुख पद के दांवेदार गौरव पीनना ने कहा कि धर्मेन्द्र के अपहरण के बाद पूरी झूठी है। जबकि विपक्षीगणों ने उनके परिवार को बंधक बना रखा है। एसओ तितावी सहित विपक्ष के लोग टेलीफोन पर उनकी धर्मेन्द्र के परिवार से बात नहीं होने दे रहे है। प्रशासन इस बात की जांच करे। उन्होंने यह भी बताया कि बीडीसी धर्मेन्द्र विपक्षियों के खिलाफ मंगलवार को एसएसपी के यहां एक तहरीर देगा और अपने परिजन जिन्हे विपक्षियों ने बंधक बना रखा है उन्हे छुडाने की मांग करेंगे और विपक्षियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कराने की बात होगी। प्रेसवार्ता में धर्मेन्द्र एवं गौरव के समर्थक व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए विशेष कैंप होगा आयोजित, 28 दिन में लगाई जाएगी कोविडशील्ड की दूसरी डोज
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर के ऐसे नागरिक जिन्हें विदेश जाना है उनके लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज( केवल दूसरी डोज) शीघ्र लगाने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था विदेश जाने वाले खिलाडी या छात्र व विदेश मे नौकरी पेशा लोगो के लिए ही स्वास्थ्य विभाग प्रदान करेगा। इन श्रेणियो के वैध पासपोर्ट व वैध वीजा धारकों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए टीकाकरण से पहले अपने कागजात नोडल अधिकारी व ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० राजीव निगम से अनिवार्य सत्यापित कराने होगे उसके बाद ही सुबह ११से दोपहर दो बजे विदेश जाने वालो को वैक्सीन लगाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज ही के बाद दूसरी डोज ८४ दिनों के बाद लगाई जाती है, लेकिन शासन के निर्देशानुसार विदेश जाने वाले ऐसे नागरिक जो कि विदेश में विद्यार्थी हो या वहां पर नौकरी करते हो या खिलाड़ी हो, ऐसे लाभार्थियों के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की व्यवस्था २८ दिन बाद ही की जा रही है उन्होंने बताया कि ऐसे नागरिक जिन्हें विदेश जाना है वह अपने वैध वीजा और वैध पासपोर्ट की मूल प्रति के साथ फोटो कॉपी लेकर जिला महिला चिकित्सालय में आकर २८ दिन बाद ही कोविशील्ड की अपनी दूसरी डोज लगवा सकते हैं।टीकाकरण से पहले जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व टीकाकरण जिला नोडल अधिकारी डा०राजीव निगम के समक्ष उपस्थित होकर अपने कागजो जैसे वैध पासपोर्ट , वैध वीजा पहली डोज वैक्सीन के प्रमाण पत्र की जांच करानी होगी उसके बाद सुबह ११बजे से २बजे तक टीकाकरण किया जायेगा।

 

बुढ़ाना थाने में हाथ जोड़कर पहुंचा गैंगस्टर आकिल, अपराध से कर ली तौबा14 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके चलते अपराधियों में खलबली मची है। पुलिस की सख्ती का असर यह रहा कि गौकशी के मामले में वांछित चल रहा अपराधी हाथ जोड़कर थाने पहुंचा और अपने गुनाहों से तौबा कर ली इसके साथ ही गैंगस्टर ने भविष्य में अपराध न करने की कसम भी खाई। दरअसल मंगलवार को बुढ़ाना थाना इलाके में गौकशी मामले में वांछित चल रहा गैंगस्टर आकिल थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर के सामने हाथ जोड़कर अपने गुनाहों से तौबा कर ली और भविष्य में कभी गुनाह ना करने की कसम भी खाई।

क्षेत्रीय समाचार – आस-पास से

 

शाहपुर से 2 माह से मंदबुद्धि युवक लापता15 Min 3 |
शाहपुर। कस्बा शाहपुर के मेन बाजार में स्थित सैयद वाली हवेली से एक मंदबुद्धि युवक करीब 2 माह से लापता चल रहा है। युवक के पिता फुरकान सय्यद ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनका पुत्र फैजान उम्र लगभग 20 वर्ष दिमाग से कुछ मंदबुद्धि है ।साइकिल लेकर घर से निकला था आज तक नहीं लौटा। शाहपुर थाने में भी घटना के संबंध में करीब डेढ़ माह पहले तहरीर देकर गुमशुदा की तलाश करने की गुहार की गई थी परंतु अभी तक कोई भी गुमशुदा का सुराग नहीं मिला।युवक की मां का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों की तरफ से भी गुमशुदा की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।सभी सम्मानित पाठकों से विनम्र निवेदन है कि किसी को भी उक्त युवक के विषय में कोई भी जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 7520 8263 24 पर तत्काल सूचना करें।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 2 =