उत्तर प्रदेश

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाश व एक पुलिसकर्मी घायल

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मासों बाजार में देसी शराब की दुकान में 20 जून की रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर सेल्समैन से 200000 रुपये लूट कर फरार हो गए थे। सेल्समैन की तहरीर पर लालगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। लालगंज थाना क्षेत्र के पकड़ डार चैराहे पर कुछ बदमाशों के होने की खबर लगी तो पुलिस सक्रिय हो गयी। सूचना की जगह पर पुलिस ने बदमाशों पर हमला बोल दिया। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाश व एक पुलिसकर्मी घायल हो गये।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालगंज थाना क्षेत्र के पकड़ डार चैराहे पर कुछ बदमाश खड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद दल बल सहित उक्त जगह पर पहुंच कर उन्हे पकड़ने की कवायद की गयी। एंटी नारकोटिक, एंटी वैकल, लालगंज पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बदमाशांे की हुई मुठभेड़।

जिसमे दो बदमाश और 1 सिपाही घायल हो गये। प्राप्त खबरों के मुताबिक मुठभेड़ में बदमाश चंदन निषाद और दीपक चैधरी घायल हुआ है। चंदन निषाद और दीपक चैधरी के पैर में पुलिस ने गोली मारी। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही रमेश गुप्ता के हाथ में गोली लगी जिससे वे घायल हो गये। 

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दबिश के दौरान बदमाशों और पुलिस कर्मियों में मुठभेड़ हुआ, जिसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी। और एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 18 =