उत्तर प्रदेश

Jhansi: जेडीए विभाग के नियमों के विपरीत हो रहा कार्य: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से कई मजदूर दब गए

ग्वालियर रोड (Gwalior Road) स्थित बन रही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से कई मजदूर दब गए।मजदूरों के दबते ही वहां चीख पुकार मच गई। किसी प्रकार दबे हुए मजदूरों ने भाग कर जान बचाई वहीं इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बीकेडी चौराहे से ग्वालियर रोड जाने वाले मार्ग स्थित राधिका मंडपम के बगल में गली के अंदर एक बड़ी बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस बिल्डिंग में चल रहा निर्माण कार्य जेडीए विभाग के नियमों के विपरीत हो रहा है। वहां आधा दर्जन से अधिक मजदूर बिल्डिंग में तल घर में सीमेंट के ईंटो से दीवाल खड़ी कर रहे थे।

तभी अचानक दीवार भर-भरा कर गिर पड़ी। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर सीपरी बाजार के मसीहा गंज मैला की टोरिया निवासी प्रमोद खटीक व लाला राम तथा मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी बम्होर कला निवासी कप्तान सिंह सहित कई मजदूर दब गए।दीवार के नीचे दबने से मजदूरों मे चीख पुकार मच गई। किसी प्रकार कई मजदूर निकल कर भाग कर अपनी जान बचाई।

वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जिसमे प्रमोद की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

वहीं बिल्डिंग के निर्माण के विषय में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें जानकारी नहीं कि बिल्डिंग विभाग के नियमों के तहत बन रही या विभाग के नियमो के विपरीत बन रही। उन्होंने बताया कि टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। अगर नियमों के विपरीत बिल्डिंग निर्माण कार्य चल रहा है, तो विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 3 =