Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि अग्रोहा शक्ति पीठ के अग्रणी मूर्ति स्मारक मे कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मन्दिर निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम हो रहा है। राष्ट्रीय आरएसएस वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे।

इसके अलावा देश के कोने-कोने से अग्रवाल समाज के राजनीतिक,सामाजिक एवम व्यापारिक व्यक्तियों ने भूमिपूजन मे हिस्सा लिया। जिनमे मुख्य रूप से उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी,कैबीनेट मंत्री यूपी,झारखण्ड सरकार के मन्त्री बन्ता गुप्ता,उत्तराखण्ड राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचन्द गोयल आदि शामिल रहे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि अग्रोहा महाराज की कर्मभूमि के कार्य बहुत ही पवित्र स्थान पर हो रहा है।

जहां कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी देवी मन्दिर 10 एकड भूमि पर भव्य मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत लगभग 100 करोड आएगी।

भूमि पूजन मे मुजफ्फरनगर से विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल, आर.के.गर्ग, विशाल गर्ग सहित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 4 =