समाचार
अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह वांछित अभियुक्त आरिफ पुत्र नाजम नि0 नरा थाना मंसूरपुर मु0नगर को जडौंदा अड्डा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 ब्रहमजीत सिह वांछित अभियुक्त अलाउद्दीन पुत्र मजहब शाह नि0 जिगना थाना मंसूरपुर मु0नगर को जिगना मोड पुरबालियान से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र परिहार वांछित अभियुक्त प्रदीप पुत्र महेन्द्र नि0 आर्यपुरी भूड थाना खतौली मु0नगर को जानसठ अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह वांछित अभियुक्त सन्दीप पुत्र विनोद नि0 महलकी थाना जानसठ मु0नगर को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भैराकंला पर नियुक्त प्र0नि0 बिजेन्द्र सिंह रावत वांछित अभियुक्त अनुज पुत्र सतपाल नि0 ग्राम व थाना बुढाना मु0नगर को भैराकंला शामली मार्ग बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र परिहार वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ भूरा पुत्र हासिम नि0 राजो वाला बाग मौ0 कल्याण सिंह थाना मवाना मेरठ को अलकनन्दा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 350/- रूपये नगद, 01 चोरी की मो0सा0 अपाचे रंग सफेद नं0 यूपी 15 बीवी 2680 एवं 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतसू 315 बोर बरामद किया गया।
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 सुदेश राज द्वारा अभियुक्त आजम पुत्र जबरान नि0 काजी गार्डन वाली गली मौद्ध इस्लाम नगर थाना खतौली मु0नगर को बाल्मीकि शमशान घाट से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा अभियुक्तगण अजय पुत्र अमन सिंह नि0 ्सता थाना भौसुमा जनपद मेरठ, प्रशान्त उर्फ भूरा पुत्र मनोज नि0 सदरपुर थाना भैसुमा जनपद मेरठ को टूटी पुलिया मीरापुर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से 05-05 लीटर शराब खाम बरामद की गयी। वहीं इसके अलावा थाना बुढाना पर उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त मिन्नू पुत्र जगपाल नि0 ग्राम् सफीरपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को राजकीय इन्टर कॉलोज से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 45 पव्वे देसी शराब तोहफा मार्का बरामद की गयी।
बुढ़ाना। थाना बुढाना पर उ0नि0 विजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त अयान पुत्र दीनू उर्फ दीन मोहम्मद नि0 सफीरपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर को डीएवी इन्टर कॉलेज से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किये गये।
जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने मौसमी बीमारियों को लेकर स्वस्थ्य विभाग को अलर्ट किया
मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने मौसमी बीमारियों को लेकर स्वस्थ्य विभाग को अलर्ट किया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई, जिसमे कोविड संवेदीकरण, ज्वर पीड़ित व्यक्तियों, कोविड एवं क्षय रोगो के लक्षण से युक्त व्यक्तियों, बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती माताओं का पंजीकरण एवं विशेष अभियान के अंतर्गत टीकाकरण कराए जाने एवं डोर टू डोर उक्त सभी व्यक्तियों के लाइन लिस्टिंग कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/पंचायत को निर्देशित किया कि समस्त वार्ड एवं ग्राम पंचायतों में विशेष कार्य योजना बनाकर सफाई अभियान, सड़कों के गड्ढों को भरा जाए तथा समस्त स्ट्रीट लाइटों को अभियान चलाकर सही करायी जाएं। इसी के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामों का निरीक्षण कर सुनिश्चित कर लिया जाये कि सभी सार्वजनिक संपत्तियों जैसे स्कूल, ग्राम सचिवालय इत्यादि पर नियमित रूप से साफ सफाई, कूड़े का निस्तारण, पेयजल की व्यवस्था एवं कहीं पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो पाये तथा बुखार के दृष्टिगत समस्त क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव, फागिंग एवं सेनेटाईजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलाके यादव ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में आईएमए और नीमा के प्राईवेट चिकित्सों से संपर्क स्थापित कर अधिक दिनों तक ज्वर से पीडित रहने वाले व्यक्तियों की सूचना प्राप्त कर उनकी भी लाईन लिस्टिंग करा लें तथा ४५़ वर्ष से अधिक व्यक्तियों के वैक्सीनेशन हेतु वोटर लिस्ट के माध्यम से परीक्षण कर लिस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त स्कूलों की साफ-सफाई, भवन की मरम्मत, विद्यालयों में जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हों यह सुनिश्चित कर लें। जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पानी की टंकियों की साफ-सफाई, ब्लीचींग पाउडर एवं हैडपंप में दवाइयों का इस्तेमाल कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी उपलब्ध करायें। साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह, आजादी का अमृत महोत्सव एवं जल जीवन मिशन के अंर्तगत गोष्ठी, परिचर्चा एवं जागरुकता मिशन के साथ प्रचार-प्रसार भी व्यापक स्तर पर कराया जायें।
किसान महा पंचायत को शिव सेना परिवार का पूर्ण सहयोग
मुजफ्फरनगर। होटल ग्रीन एप्पल में शिव सेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेडा ने आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मुजफ्फरनगर में ५ सितम्बर को होने वाली किसान मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक किसान महा पंचायत को शिव सेना परिवार का पूर्ण सहयोगहै। शिव सेना का पूरा परिवार मुजफ्फरनगर में भारत के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचने वाले अन्नदाताओं का भरपूर सहयोग करेगा शिव सेना के जानसठ रोड स्थित सम्पर्क कार्यालय पर अन्नदाताओं के लिए ठहरने व खाने की व्यवस्था रहेगी। जब तक भी किसान मुजफ्फरनगर में रहेगे तब तक शिव सेना का एक-एक शिव सैनिक किसानों के सहयोग मे अग्रणी भूमिका निभायेगा। इसके साथ साथ शिवसेना परिवार जनपद के निवासियों से भी अपील करता है कि पहली बार मुजफ्फरनगर की धरा पर एक ऐतिहासिक किसान महा पंचायत होने जा रही है। जिसमें देश के अन्नदाता भारी संख्या में पहुंचेंगे ऐसे में समस्त जनपदवासियों को उनका सहयोग देना चाहिये जिससे कि अन्य प्रदेशों से आने वाले किसान अपने प्रदेशों में जाकर जनपद की भूरी-भूरी प्रसंशा करें। प्रेस वार्ता में बिट्टू सिखेड़ा जिला प्रमुख डा० जल सिंह वर्मा जिला उपप्रमुख राजीव गर्ग जिला प्रमुख व्यापारी सेना, विनय बिन्दल जिला महासचिव, विशाल डहारिया युवा जिला प्रमुख, संदीप ठाकुर नगर प्रमुख नवीन कश्यप पूर्व मण्डल प्रमुख, राजकुमार डहारिया पूर्व प्रदेश महासचिव, सुरेन्द्र मित्तल (हिन्दू महासभा) साकेत कश्यप जिला स सूरज सेठी जिला उपप्रमुख, कपिल कश्यप ब्लॉक प्रमुख खतौली, अमित कश्यप राधेश्याम कश्यप जिला मीडिया प्रभारी, बिट्टू सिखेड़ा, प्रमोद शर्मा, रोबिन पाल पूर्व जिला अध्यक्ष, विशाल त्यागी जिला प्रमुख विद्यार्थी सेना मौजूद रहे।
ब्राह्मण समाज की एक पंचायत का आयोजन
मुजफ्फरनगर । गांव बिरालसी में दिनेश शर्मा जी के आवास पर ब्राह्मण समाज की एक पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें आने वाली 5 तारीख को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए ब्राह्मण समाज ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया और भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज महापंचायत में लेगा भाग मास्टर विष्णु दत्त शर्मा ने समस्त ब्राह्मण समाज को अब अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की इस मौके पर पंचायत के अध्यक्ष मास्टर दिनेश शर्मा ने की और संचालन मांगेराम शर्मा जी ने किया इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा विनोद शर्मा रविन्द्र शर्मा दिनेश कुमार सन्दीप शर्मा बृजपाल शर्माआदि सेकड़ो लोग मौजूद रहै और एक भंडारा समाज की तरफ से भी लगाया जाएगा
कोविड-१९ से बच्चों के बचाव हेतु अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई
मुजफ्फरनगर । आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मुजफ्फरनगर में बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल द्वारा आज ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर एवं कोविड-१९ से बच्चों के बचाव हेतु अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। यह सामग्री जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को उनके द्वारा भेंट की गई। कार्यक्रम के समय बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार, संस्था प्रभारी आशाराम, समाजसेवी प्रवीन दहिया , जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल को धन्यवाद दिया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा संस्था में निवासरत किशोरों से वार्ता भी की गई तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी कराया गया। संस्था में इस समय ३० किशोर न्यायलय के आदेशानुसार निवासरत हैं।
वेस्ट यूपी में हाईअलर्ट घोषित
मुजफ्फरनगर। पांच सितंबर को होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा और विपक्ष समर्थित किसान महापंचायत को लेकर प्रदेश के गृह अवनीश अवस्थी ने वेस्ट यूपी में हाईअलर्ट घोषित किया है। इस बीच आज डीआईजी और भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युद्धबीर सिंह ने पंचायत स्थल का निरीक्षण किया।
गृह अवनीश अवस्थी ने वेस्ट यूपी में हाई अलर्ट का ऐलान करते हुए कहा की महापंचायत में लाखां किसानों के शामिल होने की संभावना ह। उन्होंने ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों से कहा हे की वे किसानो से अच्छा व्यवहार रखें और किसी भी हालात से निपटने को भी तैयार रहे और रैली में आने जाने वाले लोगो पर पैनी नजर रखें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस बीच जीआईसी मैदान में किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर डीआईजी डाक्टर प्रितिनेंद्र सिंह जीआईसी मैदान पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने तमाम अधिकारियों को भी दिशा निर्देश भी दिए। डीआईजी के साथ एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत की तैयारी में लगे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युद्धवीर सिंह ने आज पंचायत स्थल का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। पंचायत स्थल पर टेंट लगकर लगभग तैयार हो चुका है। आज सुबह की बारिश से जरूर वहां थोडी समस्या पैदा हुई। भाकियू नेताओं का कहना है कि बारिश का महापंचायत पर कोई असर नहीं पडेगा।
विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर । भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा कूकडा स्थित नवीन मंडी स्थल पर स्थित पुलिस चौकी के प्रांगण में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण गोष्ठी आयोजित की गयी। संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत यह आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी विजय कुमार गोयल ;शाहपुर वालेद्ध रहे। अध्यक्षता परिषद के प्रान्तीय चौयरमैन अरूण खण्डेल वाल ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन परमकीर्ति शरण द्वारा किया गया। सम्राट शांखा ने पुलिस चौकी को अनैक वृक्ष मय गमलों के प्रदान किये। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि विजय कुमार गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी आज की जरूरत है कोरोना जैसी महामारी के कारण हम सब अपनी पुरानी जीवन शैली की और लोटने पर मजबूर हो गये है। अरूण खण्डेल वाल ने अपने सम्बोधन में लोगों से अपील की कि वह शोदार वृक्षों की जगह भारतीय वृक्षों को लगाना सुनिचित करें। उन्होने वट वृक्ष और नीम का उदाहरण दिया। चौकी प्रभारी पंडित योगेश शर्मा ने सम्राट शाखा के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए उनके कार्या की सराहना की। कार्यक्रम में माधवी जैन, सोनिया जैन, मोनिका शर्मा, प्रभा अग्रवाल, सुमन शक्षी सुदेश, अध्यक्ष सुनील गर्ग, सौम्य कुच्छल, डा० नितिन जैन, अशोक सिंघल, कुलदीप भारद्वाज, राम अवतार, राजेन्द्र सिंघल, योगेश, रोहिताश कृणवाल, राकेश वर्मा, प्रीतम सिंघल आदि की उपस्थित वह सहयोग उल्लेखनीय रहा। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट के संस्थापक एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष ;संस्कारद्ध परमकिर्ति शरण अग्रवाल ने इस अवसर पर जानकारी दी कि सम्राट शाखा संस्कृति पखवाडा विगत २१ अगस्त से चल रहा है जिसका समापन आगामी ७ सितम्बर मंगलवार को होगा। समापन समारोह में दोनों सत्रों में ;दिन और रातद्ध कार्यक्रम होंगे। जिसके लिये परिषद के सभी सदस्य दिनरात लगे हुए है। उन्होने यह भी बताया कि सम्राट शाखा का एक कार्यक्रम नर सेवा नारायण सेवा शनिवार ४ सितम्बर को संकीर्तन भवन नई मंडी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रान्तीय मार्ग दर्शक सुभाष चन्द गुप्ता, प्रान्तीय चौयरमैन सुधीर गर्ग के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम के चेयरमैन व संयोजक अजय अग्रवाल, अशोक सिंघल, आलोक अग्रवाल, हरिश जैन, और अनिरूद्व गुप्ता रहेंगे, जबकि सांस्कृतिक पखवाडे के समापन समारोह के चौयरमैन व संयोजक कुलदीप भारद्वाज, मोनिका शर्मा, कीमती लाल जैन, कृष्ण कुमार बंसल, मनोज बाटला, धर्मेन्द्र त्यागी और प्रवीण सिंघल रहेंगे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक मीटिंग का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें रुपेंद्र सैनी क्षेत्रीय महामंत्री मुख्य अतिथि, सुंदर पाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा उपस्थित थे और इसका संचालन मनोज पांचाल महामंत्री एवं जयकरण गुज्जर द्वारा किया गया। वहां पर उपस्थित पिछड़ा मोर्चा की जिले की नवगठित टीम के सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे से अपना परिचय कराया और भारतीय जनता पार्टी के लिए आगामी चुनाव में बढ़ चढ़कर पिछड़ा वर्ग का वोट पार्टी के पक्ष में डलवाने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष सुंदर पाल, विजेंद्र पाल व रोहतास पाल जिला उपाध्यक्ष ने नवगठित टीम को बधाई दी एवं कहा कि उनको भविष्य मे आने वाले इलेक्शन में किस तरह से काम करना है। उन्होंने कहां आगामी चुनाव में पिछड़ा वर्ग एक बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है इसलिए हमें बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व माननीय नरेंद्र मोदी एवं आदित्यनाथ योगी द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों के लिए अनेकों कार्य किए हैं जिसके बारे में हमें पिछड़ा वर्ग की हर जाति को बताना है।
इस कार्यक्रम में सचिन प्रजापति मंत्री, रवि कांत प्रधान कार्यालय प्रभारी, अमित बंजारा उपाध्यक्ष, धीर सिंह प्रधान उपाध्यक्ष, अमित धर्मा मंत्री, वीरसेन चेयरमैन, अमित उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुबोध सैनी उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा मंत्री, मांगेराम पाल कोषा अध्यक्ष, विजय वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी, संदीप रोधिया प्रजापति, नरेंद्र सिंह प्रजापति, मोनू कोहली, अनमोल कपासिया का आदि लोग उपस्थित थे।
पांच मंडल अध्यक्षों को ५ नई मोटरसाइकिल
मुजफ्फरनगर। खतौली विधान सभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के चर्चित विधायक विक्रम सैनी ने एक नई शुरुआत बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए की है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंदर पांच मंडल अध्यक्षों को ५ नई मोटरसाइकिल हेलमेट के साथ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों व भारतीय जनता पार्टी कि नीतियों को लेकर प्रचार प्रसार करने के लिए उपहार स्वरूप दी है। यह पांच मोटरसाइकिल उन्होंने अपने खुद के निजी खर्चों से दी हैं विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि मैं एक किसान हूं और मैंने अपने गन्ने की पेमेंट से ५ मोटरसाइकिल खरीदी है और पांचों मोटरसाइकिल अपनी विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडल अध्यक्षों को भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए उपहार स्वरूप दी है जिससे वे लोग आसानी से खतौली विधान सभा क्षेत्र के हर गांव हर व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा के विकास कार्यों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि २०२२ के विधानसभा चुनाव में फिर एक बार पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। मंडल अध्यक्षो को मोटरसाइकिल देने के बाद हरी झंडी दिखाकर उन्होंने क्वांल स्थित अपने गांव से क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कोतवाल संतोष कुमार त्यागी द्वारा व्यापारियों की बैठक कोतवाली परिसर में बुलाई गई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल संतोष कुमार त्यागी द्वारा व्यापारियों की एक बैठक कोतवाली परिसर में बुलाई गई जिसमें नगर कोतवाली के पुलिस अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह व पालिका मार्केट प्रभारी राजेंद्र अरोरा, शिव मार्किट अध्यक्ष जयेन्द्र प्रकाश, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा,समाजसेवी गोहर सिद्दकी, अनीस, शिशुकांत गर्ग, सर्राफा एसोसिएशन के स्वराज वर्मा, पवन वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में शहर कोतवाल संतोष कुमार त्यागी द्वारा सभी गणमान्य लोगों से ५ तारीख को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली महापंचायत के विषय में चर्चा की गई जिसमें उनके द्वारा व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई उपस्थित समस्त व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा शहर कोतवाल संतोष कुमार त्यागी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।।
बुढाना में ग्रामवासियो द्वारा जाम
मुजफ्फरनगर। भूमिया की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकान बनाने की शिकायत को लेकर तहसील बुढाना में ग्रामवासियो द्वारा जाम लगाए जाने से वहां तमाम वाहन फंस गए। हंगामे के बाद एसडीएम अजय अंबष्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर खत्म कराया गया।
तहसील बुढाना में बसी कलां के ग्रामीणों द्वारा भूमिया की जमीन पर अन्य लोगों के द्वारा दुकान बनाए जाने के विरोध में शाहपुर पुलिस चौकी के पास सड़क जाम करने का प्रयास किया गया। उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अजय अम्बष्ट द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर तथा नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन देकर जाम लगाने के प्रयास को खत्म कराया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
दौलत राम स्वीट्स के उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। बीएसएनल ऑफिस निकट हनुमान मंदिर के पास दौलत राम स्वीट्स के उद्घाटन के अवसर पर पहुंची पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को राजीव कुमार एवं विकास कौशिक द्वारा बुके देकर एवं पुष्प भेंट कर दौलत राम स्वीट्स पर पधारने पर स्वागत किया पालिका अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया और कहा गया स्वीट्स एक ऐसी चीज है जो हर खुशी के मौके पर खाई जाती है मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करती हूं आपकी दुकान दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें और कहा आप भी अपनी स्वीट्स की क्वालिटी का ध्यान रखें इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल सभासद अब्दुल सत्तार मंसूरी राजीव कुमार विकास कौशिक एसके बिट्टू एवं अन्य व्यापारी एवं दौलत राम स्वीट्स के परिवार से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे।
मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री कुंद कुंद जैन महाविद्यालय खतौली में महिला प्रकोष्ठ समिति के अंतर्गत शासन के आदेश अनुसार चलाए गए कार्यक्रम मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय घरेलू हिंसा था कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ0 नीतू वशिष्ठ तथा डॉ अरविंद राणा के द्वारा किया गया प्राचार्य डॉ0 नीतू वशिष्ठ ने बताया कि घरेलू हिंसा में सुधार लाने के लिए सबसे पहले कदम के तौर पर यह आवश्यक है कि पुरुषों को महिलाओं के खिलाफ रखने के स्थान पर पुरुषों को इस समाधान का भाग बनाया जाए एक अच्छा तरीका यह भी हो सकता है कि हमें समृद्ध सामाजिक अभियान की शुरुआत करें और इस बुराई से समाज को मुक्त करें कार्यक्रम संचालिका दीप्ति जैन ने बताया कि घरेलू हिंसा के दायरे में ऐसे व्यक्ति आते हैं जिनका महिला के साथ पारिवारिक संबंध है इसके अंतर्गत कई कानूनी प्रावधान है। घरेलू हिंसा के विरुद्ध महिला संरक्षण अधिनियम 2005 भारत की संसद के द्वारा 26 अक्टूबर 2006 को लागू हुआ था। कार्यक्रम में छात्र मनु, प्रिंस, मंजू, मेहरान आदि छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ0ॉ रीना ,डॉ0ॉ सपना जैन ,डॉ0ॉ मनीष जैन, डॉ0 विपिन बंसल इंजीनियर आशीष जैन पारूल जैन एवं सुभाष चंद आदि शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे
प्राथमिक विद्यालय खालापार प्रथम का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय खालापार प्रथम का निरीक्षण ज्योति प्रकाश तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के स्कूल खोले जा चुके हैं। विद्यालय में छात्र. छात्राओं को सर्वप्रथम मास्क लगाने व एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय में मिड डे मील का वितरण किया जा रहा है जिसके तहत आज 03.09.2021 में 114 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण छात्र -छात्राओं को किया जा चुका है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मिड डे मील योजना में खाने की गुणवत्ता एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
उसके उपरान्त प्राथमिक विद्यालय खालापार नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में कोविड.19 के अंतर्गत वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। उनके द्वारा वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम में वार्ड सभासद नौशाद अहमद विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जावेद, ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के संचालक मोहम्मद शाहवेज उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल आयोजन आदेश पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
किसान महापंचायत मे लंगर समयानुसार पूर्ति के लिये रोटी बनाने वाली मशीन
मुजफ्फरनगर।श्री गुरु सिंह सभा रजि मुज़फ्फरनगर की तरफ से प्रसादे (रोटी)बनाने वाली मशीन जे. बी.एक्यूमेंट कम्पनी नागलोई दिल्ली से स्पेशल किसान महापंचायत मे लंगर समयानुसार पूर्ति के लिये मंगवाई गई।मशीन को शुभारम्भ आज रोडवेज गुरुद्वारा साहिब मे ज्ञानी हरजीत सिँह द्वारा अरदास उपरान्त गुरु सिँह सभा के सरपरस्त सरदार सुखमिंदर सिँह, सरदार तिरलोचन सिँह मान एवं प्रधान सरदार गुरुचरण सिँह बराड, महासचिव सरदार देविंदर सिँह नागपाल द्वारा बटन दबाकर आरम्भ किया गया।मशीन को मांगवाने मे सरदार गुरूजीत सिँह साहनी एवं भूरी वाले बाबा जी का विशेष सहयोग रहा!मशीन के ऑपरेटर ने बताया कि मशीन प्रति घंटा ९६० प्रसादे(रोटीया)बनाती है! इस अवसर पर सरदार सतपाल सिँह मान, सरदार हरजीत सिँह गुराया, सरदार धनप्रीत सिँह चन्नी बेदी,सरदार अवतार सिँह,सरदार सतनाम सिँह हँसपाल,सरदार मोहेन्दर सिँह बेदी,सरदार गुरुचरण सिँह झझ,सरदार चरणजीत सिँह कोहली,सरदार तीर्थ सिँह गंभीर,सरदार हरजीत सिँह चावला, सरदार वजीर सिँह राजा, सभी सेवादार आदि उपस्थित रहे।
श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। गत दिनों डॉ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम टैक्निकल यूनिवर्सिटी ने एम0बी0ए0 परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इस वर्ष प्रथम बार यूनिवर्सिटी द्वारा ऑन लाइन परीक्षा का आयोजन कराया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं ने ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें रिया गोयल 81 प्रतिशत अंकों के साथ एम0बी0ए0 की टॉपर बनी। वहीं पूजा वर्मा 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मानसी त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त अनेकों छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करके कामयाबी हासिल की। इस अवसर पर टॉपर रिया गोयल ने बताया कि ऑन लाइन परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित रही, जिसमें अध्यापकों द्वारा दिये गये टिप्स एवं मार्गदर्शन के फलस्वरूप ही उसने यह सफलता अर्जित की। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पूजा वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं अध्यापकों को दिया। तृतीय स्थान पर रही छात्रा मानसी त्यागी ने कहा कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी की अनुकूल परिस्थितियों में भी महाविद्यालय ने निर्बाध रूप से ऑन लाइन कक्षाएं आयोजित कराने के साथ-साथ ही विभिन्न प्रकार की बौधिक एवं तार्किक प्रतियोगिताएं ऑन लाइन आयोजित की, जिसका लाभ उनको परीक्षा में मिला।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डॉ एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है कि तीनों स्थानों पर बेटियों ने ही कब्जा किया। सफलता प्राप्त करने वाली छात्राएं कुशल प्रबंधक बन परिवार, समाज, संस्थान एवं देश के विकास व प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विभाग के प्रवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन ही सफलता की पूंजी है। आज हमारे एम0बी0ए0 के छात्र-छात्राएं केवल रिजल्ट में ही नहीं वरन् अनेक क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करके गौरवान्वित कर रहे है। इस अवसर पर मैनेजमैंट संकाय के डीन डॉ पंकज कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रबंधन क्षेत्र के बारीक से बारीक गुर सिखाना एवं उनको आत्मविश्वासी बनाना ही विभाग एवं कॉलेज का प्रथम ध्येय है ताकि विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता अर्जित कर सके। विभाग के अध्यक्ष डॉ अश्फाक अली ने समस्त प्रवक्ताओं को छात्र-छात्राओं के अच्छे परिणाम की बधाई दी एवं छात्राओं का मनोबल बढाया। इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ता राजीव कुमार, श्रुति मित्तल, मौ0 दानिश, साक्षी चौधरी एवं शरद अहलावत आदि उपस्थित रहे।
किसान महापंचायत को लेकर पुलिस चाक-चौबंद व्यवस्था में जुटी
मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत को लेकर जनपद में पांच सितंबर को अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है । शहरवासियों और व्यापारियों में इसे लेकर खौफ के बीच भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसी से भयभीत ना होने की अपील करते हुए कहा कि सब अपने दरवाजे खुले रखें। व्यापारी पहले भी उनके साथ रहे हैं। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें बाहर से आने वाले किसानों की सेवा करनी चाहिए। तमाम स्थितियों के बावजूद पुलिस चाक-चौबंद व्यवस्था में जुटी हुई है। गत दिवस निरीक्षण के बाद एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि इसके लिए जोन के सभी जनपदों से पुलिस फोर्स जनपद में उपलब्ध रहेगा। वहीं, जनपद के देहात क्षेत्रों के साथ ही पुलिस लाइन का अतिरिक्त पुलिस बल भी ड्यूटी पर रहेगा। इसके साथ ही छह कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ और पैरामिलिट्री फोर्स भी शहर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहेगा। महापंचायत में आसपास के जनपदों के साथ ही प्रदेश के पूर्वात्तर जनपद, हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में बाहर से आने वाले किसानों को किसी तरह की खाने-पीने संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शहर में तमाम व्यवस्था करने को कहा है। किसान महापंचायत को लेकर शासन ने पूर्व में जनपद में रहे तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों को तीन से पांच सितंबर तक तैनात किया है। इनमें लखनऊ के अपर पुलिस आयुक्त यातायात श्रवण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर संजीव वाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक आगरा शिवराम यादव, सीओ बरेली चमन सिंह चावड़ा, सीओ संभल अरुण कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर पीपी सिंह शामिल हैं। इनके अलावा देवबंद कोतवाल इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, शामली से इंस्पेक्टर पंकज त्यागी व इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, दरोगा कपिलदेव, दरोगा धर्मेंद्र सिंह, दरोगा सूबे सिंह यादव, दरोगा मनोज कुमार चहल, दरोगा समयपाल अत्री और दरोगा वीरेंद्र कसाना भी तीन सितंबर से पांच सितंबर तक जनपद में रहेंगे।
प्रशासन ने किसान महापंचायत के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। इसके तहत रुड़की व सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहन हाईवे से होते हुए भोपा बाईपास से वाया विश्वकर्मा चौक होकर शहर में एंट्री दी जाएगी। वहीं, मेरठ से आने वाले वाहनों के लिए भी हाईवे से भोपा बाईपास वाया विश्वकर्मा चौक शहर में एंट्री मिलेगी। शामली व पानीपत की ओर से आने वाले वाहन पीनना-वहलना बाईपास होते हुए हाईवे और फिर वहां से भोपा बाईपास वाया विश्वकर्मा चौक शहर में प्रवेश करेंगे। सभी रूट के लिए शहर से निकलने के लिए भी यही मार्ग तय रहेगा। इसके साथ ही विशेष परिस्थितियों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत, हरिद्वार-रुड़की से आने वाले वाहनों के लिए पुरकाजी, धमात गंगनहर पुल, भोकरहेड़ी व मोरना रूट तय किया गया है। वहीं, मेरठ-मुजफ्फरनगर के लिए विशेष परिस्थितियों में वाया ककरौली-जानसठ मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, मंसूरपुर के लिए जानसठ बाईपास से सिखेड़ा होते हुए मंसूरपुर के साथ ही वहलना-पीनना बाईपास होते हुए शाहपुर के गांव मीरापुर बाईपास, वहां से पुरबालियान होते हुए मंसूरपुर रूट रहेगा। वहीं, खतौली के लिए सिखेड़ा, जानसठ होते हुए खतौली और दूसरी ओर वहलना-पीनना बाईपास होते हुए वाया गांव मीरापुर से शाहपुर, बुढ़ाना व रतनपुरी होते हुए खतौली का मार्ग नियत रहेगा। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली किसान संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल ने गुरुवार देर शाम शहर में पहुंचकर जीआईसी ग्राउंड, रेलवे स्टेशन समेत रूट मैप का निरीक्षण किया। एडीजी ने शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए। महापंचायत को लेकर शासन ने पूर्व में जनपद में रहे तेज-तर्रार पुलिस अफसरों को तीन से पांच सितंबर तक तैनात किया है। इनमें लखनऊ के अपर पुलिस आयुक्त यातायात श्रवण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर संजीव वाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक आगरा शिवराम यादव, सीओ बरेली चमन सिंह चावड़ा, सीओ संभल अरुण कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर पीपी सिंह शामिल हैं। उक्त सभी अफसर पूर्व में जनपद में लंबे समय तक तैनात रह चुके हैं, जिन पर एक बार फिर शासन ने महापंचायत को लेकर भरोसा जताया है। आसपास के नौ जिलों की फोर्स भी तैनात की जा रही है
व्यापारियों से स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
मुजफ्फरनगर। व्यापारियो ने भारतीय किसान यूनियन की प्रस्तावित रैली को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि निर्णय लिया है कि नगर के समस्त व्यापारियों से स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।
संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रेवती नन्दन सिंघल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिध मण्डल ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार से मिला। व्यापारियो ने भाकियू की प्रस्तावित रैली को देखते हुए अपने प्रतिष्ठान बन्द रखने का निर्णय लिया है। ज्ञापन मे अवगत कराया कि साथी व्यापारियो को 7 सितम्बर 2021 दिन मंगलवार को जो साप्ताहिक छुटटी का दिन है उस रोज प्रतिष्ठान खोलने की संस्तुति की जाये। अपने मौखिक आदेश देकर व्यापारियों की बात स्वीकार की है। अतः समस्त नगर के व्यापारी बंधुओ से अपील है कि सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान मे रखते हुए अपनी स्वेच्छा से रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और अपनी स्वेच्छा से मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान पर कार्य कर सकते हैं। ज्ञापन सौपने वालो मे संयुक्त उद्योग व्यापार के अध्यक्ष रेवती नन्दन सिंघल,पूर्व अशोक कंसल, जिला संयोजक कृष्णगोपाल मित्तल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, श्याम सिह सैनी, नीरज गुप्ता, अशोक बाठला, अमित गर्ग, राहुल वर्मा, विश्वदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

