Muzaffarnagar News:जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया मेले का शुभारंभ
भोपा। Muzaffarnagar News:क्षेत्र के गांव कादीपुर में कामराज महाराज के देवस्थान पर मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा की मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। कादीपुर मेले में आसपास के एक दर्जन से भी अधिक ग्रामों के ग्रामीण देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाने और मन्नत मांगने आते हैं।
पूर्व प्रधान के पति सुभाष तोमर और शिक्षक ऋषिराज ने बताया कि मेले वाले दिन पूरे गांव में हर घर में मेहमानों का आगमन होता है। मेले की पूर्व संध्या पर काफी संख्या में ग्रामीण शुकतीर्थ से नंगे पैर पैदल चलकर जल लेने जाते हैं
और जल लाने के बाद कामराज महाराज के देवस्थान पर चढ़ाते हैं। मेले के बाद भजन-कीर्तन करते हुए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

