उत्तर प्रदेश

Aligarh News: AMU प्रोफेसर के घर कारतूस भेजने और दस लाख रूपये की फ़िरौती मांगने वाले गिरफ्तार

Aligarh News:  AMU की महिला प्रोफेसर के घर पर धमकी भरे खत के साथ कारतूस भेजने और दस लाख रूपये की फ़िरौती मांगने वाले गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना क्वार्सी के सागर हाउसिंग काम्प्लेक्स अनूप शहर रोड की है। मामले में शामिल दो आरोपी फरार है।

नौ नवम्बर को अनूपशहर रोड निवासी नवेद मुख्तार ने अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा घर के बाहर खडी कार के बोनट पर 10 लाख रूपये की फिरौती माँगने और न देने पर पूरे परिवार की हत्या कर देने के सम्बन्ध में धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत थाना क्वार्सी पुलिस में की थी। खत के साथ तीन खोखा कारतूस 315 बोर के थे। जिन पर परिवार के सभी सदस्यों के अलग- अलग नाम लिखकर रखा गया था।

वादी नवेद की पत्नी डॉ. शगुफ्ता मुईन जो कि Aligarh Muslim University में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हैं, जिनको लगातार फोन करके 10 लाख रूपये की फिरौती मांगने व न देने पर पूरे परिवार की हत्या कर देने की धमकी दी जा रही थी। थाना क्वार्सी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कला निधि नैथानी ने घटना को बेहद गम्भीरता से लेते हुये तत्काल 03 टीमें – थाना क्वार्सी, सर्विलांस व स्वाट टीम का गठन कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये थे। गठित टीमों द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में घटना का अनावरण करते हुये बरौली मोड़ पर चेकिंग में तीन संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

तीनों से पूछताछ में मह्ला प्रोफेसर से फिरौती मांगने की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व एक तमन्चा देशी 315 बोर बरामद किया है। पूछताछ में बताया गया कि आरोपी दानिश महिला प्रोफेसर की रिश्तेदारी में मौसी है।

दानिश द्वारा इनसे कई बार उधार रूपये मांगे गये व कुछ माह पूर्व दानिश का पुत्र बीमार होने के कारण पुनः महिला प्रोफेसर से एक लाख रूपये उधार मांगे थे, लेकिन महिला प्रोफेसर द्वारा हर बार रूपये देने से मना कर दिया गया, इसी कारण आरोपी दानिश ने क्षुब्ध होकर अपने दोस्तों अन्जेब, दीपक, नवेद, अदनान के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनायी गयी।

जिसमें अभियुक्त दीपक द्वारा घटना के लिये एक फर्जी आईडी जो कि एक अन्य सुनील कुमार गुप्ता का सिम नं0-7618372659 रंगदारी मागने हेतु दानिश को उपलब्ध कराया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + twelve =