Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएवी डिग्री कालेज में वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कालेज में वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डा. एमके बंसल ने किया।

महाविद्यालय प्राचार्या डा. शशि शर्मा के साथ सभी शिक्षकों ने प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के १५०० मीटर दौड़ बालक वर्ग में निकुंज प्रताप, विशाल गौतम, वासु कुमार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। १५०० मीटर बालिका में शिवानी, रेनू व अंजलि विजेता रहे।

१०० मीटर बालिका दौड़ में शिवानी, तनु धीमान व तस्मीया विजेता रहीं। १०० मीटर बालक वर्ग की दौड़ में मो. शाहीन, कार्तिकेय तथा सागर सिंह विजेता रहे।

लंबीकूद बालक में वाशु कुमार, आशीष कुमार व मो. शाहीन विजेता रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में निकिता, शिवानी व प्रेरणा त्यागी विजेता रहे। गोला फेंक बालक वर्ग में राशिद चौधरी, आकाश कुमार व निकित, सागर विजेता रहे।

इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में निक्की, जूही एवं प्रेरणा त्यागी विजेता रहीं। २०० मीटर दौड़ में आशीष कुमार, मो. शाहीन तथा निकुंज प्रताप, रितिक बालियान विजेता रहे। बालिका वर्ग में शिवानी, प्रेरणा त्यागी, शिवानी विजेता रहीं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वर्ग में मिटू, सतीश तथा जगपाल विजेता रहे। इन प्रतियोगिताओं में चौंपियनशिप बालक वर्ग में मो. शाहीन तथा बालिका वर्ग में शिवानी ने जीता। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 2 =