वैश्विक

अवंतिका बी-ब्लॉक में हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती की

कविनगर थानाक्षेत्र के अवंतिका बी-ब्लॉक में हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी सुरेश मित्तल के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कारोबारी और उनकी पत्नी उषा मित्तल की बेरहमी से पिटाई भी की। यह घटना बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। बदमाशों ने कारोबारी के घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटी उसके बाद आराम से फरार हो गए।

सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी ने फोर्स के साथ मौके का मुआयना किया। इसके साथ ही पीड़ित दंपती का अस्पताल में उपचार भी कराया गया। इस वक्त पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि कारोबारी के घर पांच बदमाश ग्रील फांद कर घुसे और जमकर लूटपाट की और जब कारोबारी दंपती ने विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पीटा। यही नहीं शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी भी दी। बदमाश लाखों रुपए के जेवरात व कैश लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार कारोबारी सुरेश मित्तल और उनकी पत्नी ऊषा मित्तल अपनी बेटी के साथ रहते हैं। सुरेश मित्तल का कविनगर में डिपार्टमेंटल स्टोर है। गौरतलब है कि पुलिस ने मीडिया को पीड़ितों से नहीं मिलने दिया।

जब तक पुलिस दंपती से घर के अंदर पूछताछ करती रही तब तक मीडिया को वहां जाने नहीं दिया गया और बाद में दंपती ने भी मीडिया को कुछ बताने से इनकार कर दिया।

एक ओर जहां पीड़ित परिवार ने मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया वहीं डकैतों की दहशत उनकी आंखों में देखी जा सकती है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि बदमाशों ने हमेें पीटा और लूटपाट कर फरार हो गए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20951 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =