उत्तर प्रदेश

Barabanki News: बाबा के वेश में बच्चा चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगे हाथों पकड़ा

Barabanki News: नगर कोतवाली क्षेत्र  में तीन शख्स बाबा के वेश में भिक्षा मांगने के बहाने से एक 5 साल की बच्ची को अगवा कर लिया। मामला जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र (Nagar Kotwali area) के हिन्द नगर लखपेड़ाबाग मोहल्ले का है, जहां तीन बच्चा चोर बाबा के भेष में पैसे और भिक्षा मांगने आए।

इस बच्चा चोर गिरोह ने मोहल्ले की रहने वाली अंजली घोष की खेल रही लगभग 5 साल की छोटी बच्ची को अगवा करने की योजना बनाई। यह आरोपी अंजलि भोज के घर पहुंचे और भिक्षा देने की बात कही। अंजली घोष अपने घर के अंदर भिक्षा देने के लिए पैसे लेने गई।

अंजली के घर के अंदर जाते ही आरोपी बाबा बच्ची को अगवा कर वहां से फरार हो गए। बच्ची की मां अंजली जब पैसा लेकर घर से बाहर निकली तो बाबा और बच्ची दोनों गायब थे।

अंजली ने बच्ची को मोहल्ले और आसपास ढूंढा, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली। बाबा आने के बाद बच्ची गायब होने की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग पैदल और बाइकों से बच्ची और बाबाओं को ढूंढने लगे। कुछ ही देर में लोगों ने तीनों बाबाओं को बच्ची के साथ रंगे हाथों पकड़ा लिया।

इसके बाद लोगों ने इस मामले की सूचना नगर कोतवाली पुलिस (Nagar Kotwali area) को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को साथ लेकर कोतवाली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =