भोपा: पुलिस ने चलाया चैकिंग व तलाशी अभियान
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने क्षेत्र मे चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान दुपहिया व चार पहिया वाहनो को रूकवा कर उनकी तलाशी ली तथा कागजात भी चैक किए।
इंस्पैक्टर भोपा एम.एस.गिल के निर्देशन मे पुलिस टीम ने पैदल गश्त की तथा सघन वाहन चैकिग/तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी और मोरना पुलिस चौकी प्रभारी लेखराज सिह की मौजूदगी मे पुलिस ने वाहनो की चैकिंग/तलाशी की।
चरथावल। दिन निकलते ही चरथावल पुलिस व सभी चौकी इंचार्ज सचेत नजर आ रहे हैं दधेडु चौकी इंचार्ज राजकुमार दिन निकलते ही जनता के साथ अपने चौकी क्षेत्र में पैदल गस्त किया तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की दधेडु चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि लोगों से लगातार संवाद किया जा रहा है और लोगों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
