टै्क्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। गन्ने से लदी टै्रक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी तथा उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात्रि एनएच 58 पर महादेव शुद्ध भोजनायल के निकट व ओलिया मस्जिद के समीप शाहपुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हरसौली निवासी बाइक सवार मकसूद पुत्र बलेदीन की मौके पर ही मौत हो गयी
उसके साथी ताली पुत्र कयूम निवासी नरा थाना मंसूरपुर घायल हो गया। देर रात्रि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत की खबर मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस द्वारा की गयी ने मृतक के संबंध में जानकारी लेने के साथ घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया
मृतक मकसूद के परिवारजनों को दुखद हादसे की सूचना दी। युवक मकसूद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मंसूरपुर के लिए रवाना हो गये। पुलिस नेग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर मंसूरपुर पुलिस ने टै्रक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि आरोपी टै्रक्टर ट्राली चालक इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस सूत्रां का कहना है कि आरोपी टै्रक्टर ट्राली चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की भी गुहार लगायी है।
