Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar काली नदी को साफ करने पर मंथन: एनजीटी के जजों ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एनजीटी के एक्सपर्ट न्यायाधीश अफरोज अहमद व एनजीटी के सदस्य न्यायाधीश अरुण त्यागी ने विकास भवन में पर्यावरण को लेकर एक बैठक ली और काली नदी की स्वच्छता को अभियान चलाने पर चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन सहित प्रदूषण अधिकारी अंकित कुमार व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जजो द्वारा पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताते हुए अधिकारियों से पर्यावरण पर बचाव में किये जा रहे कार्यो को लेकर सवाल जवाब किये, जिसमें डीएम ने जनपद में पर्यावरण को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की पूरी जानकारी दी।

काली नदी, मोतीझील व शुक्रतीर्थ में गंगा की जलधारा, ५ हजार साल पुराना तालाब व अन्य जंगल और जमीन को बचाने के लिये सरकार व प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। एनजीटी जजों ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए, जिसमें जनपद में सैकड़ों की तादाद में तालाब मौजूद है, जिनको बचाने व सरंक्षित करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, इसको लेकर जजों द्वारा दिशा निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में जितने भी जल संरक्षण व एनवायरनमेंट को लेकर जो भी योजनाएं है, धरातल पर पूरी की जा रही है और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है। जजो द्वारा जिला प्रशासन की तारीफ की गई और बताया कि हम जिला प्रशासन द्वारा जो भी कार्य एनवायरमेंट को बचाने के लिए किया जा रहे हैं, उनसे संतुष्ट हैं।

जजो ने बताया कि शार्ट नोटिस पर जिला प्रशासन इस बैठक में अपनी तैयारी के साथ आया था और जो जो भी हमने जानकारी मांगी है, वह हमे दी गई है, हम इससे संतुष्ट है कि मुजफ्फरनगर जैसा एक बड़ा जनपद जो बड़ा धार्मिक महत्व रखता है, यहाँ एनवायरमेंट को बचाने के लिये जिला प्रशासन कई बड़ी योजनाएं चला रहा है। बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. महावीर फौजदार मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + four =