ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन का भारत दौरा रद्द, 26 जनवरी की परेड में करनी थी शिरकत
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। वह इसी माह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने वाले थे।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री जॉनसन ने पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जॉनसन ने कहा कि मुझे साल 2021 की पहली छमाही में भारत का दौरा करने की उम्मीद है और यूके (यूनाइटेड किंगडम) के जी7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की आशा है, जिसमें वह बतौर अतिथि शामिल होंगे।
British Prime Minister Boris Johnson today cancelled a planned trip to India later this month, citing the need to oversee the pandemic response at home: Reuters
UK PM Boris Johnson was to be the chief guest at the Republic Day celebrations on January 26. https://t.co/qLPgfnPMAK
— ANI (@ANI) January 5, 2021
यूके सरकार ने कहा है कि पिछली रात से लागू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और कोरोना के नए स्ट्रेन के प्रसार की तेज गति की वजह से प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि वह यूके में ही रहें जिससे वह वायरस के खिलाफ घरेलू प्रतिक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के तेजी से फैलते खतरे के बीच ब्रिटेन ने सख्त लॉकडाउन लागू किया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि संक्रमण जितनी तेजी से फैल रहा है वह बहुत दुखी करने वाला और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश के अस्पतालों पर महामारी का सबसे ज्यादा दबाव है।
But for now, I am afraid, you must once again stay at home, protect the NHS and save lives. 3/3
— Boris Johnson (@BorisJohnson) January 5, 2021
महामारी की नई लहर से निपटने के लिए सभी स्कूलों और व्यवसायों को बंद करने संबंधी स्कॉटलैंड का नया कानून मंगलवार से प्रभावी हुआ जबकि ब्रिटेन का कानून बुधवार सुबह से प्रभावी होगा। इस बीच, जॉनसन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घर से काम करने के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

