Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तीन साल की उपलब्धियों पर चेयरमैन अंजू अग्रवाल का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के व्यापारियों ने तीन साल की उपलब्धियों पर नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल का सम्मान किया। एक प्रतिष्ठान पर एकत्रित व्यापारियों ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल के दौरान शौचालय, सड़क निर्माण तथा पथ प्रकाश व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से शहर विकास के मामले में काफी आगे चला गया।

उन्होंने पालिका अध्यक्ष से भविष्य में भी इस प्रकार के विकास कार्य जारी रहने की अपेक्षा की। हाल में ही पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने नगरपालिका परिषद् के तत्वावधान में तीन वर्ष के दौरान कराए गए विकास कार्य का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया था।

प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भविष्य में विकास की रफ्तार धीमी न पड़ने का वायदा शहरवासियों से किया था। पालिका अध्यक्ष की घोषणा तथा कराए गए विकास कार्य पर अभिभूत व्यापारियों ने सोमवार को उन्हें नई मंडी बुलाकर सम्मानित किया।

एक प्रतिष्ठान पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि वह जनसेवा में जुटी हैं, जो जारी रहेगी। सुरेश रहेजा, सभासद विपुल भटनागर व अभिषेक अग्रवाल आदि शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =