उत्तर प्रदेश

Bulandhshar News: होटल विवाद को लेकर समझौता वार्ता बिगड़ने पर हुई वारदात, बीडीसी सदस्य के पुत्र की हत्या

Bulandhshar News:  गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर 2 गुटों में जमकर फायरिंग हुई, जिसमे एक गुट के हमलावरों ने बीडीसी सदस्य के पुत्र विकास की गोली मारकर हत्या कर दी और कारो में सवार हो फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है। मरने से पहले अस्पताल जाते समय बीटीसी के पुत्र का मृत्यु पूर्व दिया गया बयान भी वायरल हो रहा है।

हमीदपुर कुचेसर हाईवे पर स्थित जनपद बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद अहीर गांव के निकट आज दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। घटनास्थल से सनोटा पुलिस चौकी महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है। फायरिंग के दौरान ताबड़तोड़ चली गोलियों से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और वाहन चालक दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को देख स्तब्ध रह गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद गुलावठी कोतवाली पुलिस, सीओ सिकंदराबाद व एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बुलंदशहर के एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बुलंदशहर में एक होटल को चलाने को लेकर धीरज में प्रतिद्वंदी गुट के बीच चल रही विवाद को लेकर आज दोनों पक्षों में समझौता वार्ता हो रही थी इसी दौरान दोनों पक्षों में गर्मा गर्मी होने के बाद विवाद बढ़ गया और फिर फायरिंग शुरू हो गई बताया जाता है कि एक गोली विकास यादव पुत्र गजेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम ईसापुर थाना गुलावठी के सीने में लगी गोली लगने के बाद हमलावर कारों में सवार फरार हो गए घायल को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक विकास के पिता गजेंद्र सिंह ईसा पूर्व गांव के बीडीसी सदस्य हैं गजेंद्र सिंह ने बताया कि विकास उनका छोटा पुत्र है और दिल्ली जल बोर्ड में सेक्टर 27 रोहिणी में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है 8 माह पूर्व भी विकास का विवाह किया था विकास कि हमलावरों से कोई रंजिश नहीं थी विकास रविवार को ड्यूटी पर जाने की बात कह रहा था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =